Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 09:37 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 09:49 PM (IST)

Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर
PM मोदी का प्राण प्रतिष्ठा से पहले कठोर व्रत।

HighLights

  1. नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान।
  2. 12 जनवरी को शुरू किया था कठोर व्रत।
  3. खाने में केवल फल खा रहे हैं पीएम मोदी।

एजेंसी, कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया। इस अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी केवल नारियल पानी और जमीन पर ही सो रहे हैं। इस दिनचर्या का पालन करते हुए भी वह अपने सारे काम भी कर रहे हैं। केरल के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कोच्चि के सरकारी गेस्ट में रात में केवल फल खाए और जमीन पर ही सोए।

कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना बनाया था। उनके लिए उत्तर भारतीय व्यंजन तैयार किए गए थे। पीएम मोदी जैसे ही गेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्होंने नारियल का पानी पिए। उसके बाद रात के खाने में केवल फल ही खाए। पीएम मोदी के सोने के लिए किंग साइज बेड तैयार किया गया था, लेकिन वह योगा मैट बिछाकर ही सो गए।

सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान में लेंगे भाग

गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि पीएम मोदी अगले दिन सुबह तड़के साढ़े चार बजे ही उठ गए। एक गिलास गर्म पानी पीने के बाद उन्होंने योग के साथ दिन की शुरूआत की। वह हर अपने दिन की शुरूआत योग के साथ ही करते हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उन्होंने 12 जनवरी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यह कठोर व्रत शुरू किया है। उन्होंने गेस्ट हाउस जाते समय वहां के स्टाफ की भी प्रशंसा की। मोदी मंगलवार व बुधवार दो दिन केरल में रहे थए। उन्होंने वहां एक रोड शो भी किया था। वहां भाजपा नेता व अभिनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में वह शामिल हुए थे।

Jabalpur Information : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

Jabalpur Information : पेट दर्द होने पर घर में पावडर खा लिया, जिस कारण तबीयत बिगड़ने लगी। बरगी पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

Jabalpur News : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

HighLights

  1. दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।
  2. बच्चेदानी में गांठ का उपचार जारी था।
  3. मायके से फिर से ससुराल चली गई थी।

Jabalpur Information : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेट में दर्द के कारण महिला ने घर में रखा एक पावडर खा लिया। उल्टियां होने पर स्वजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बरगी पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था

पुलिस ने बताया कि अधारताल कंचनपुर निवासी अमृता बर्मन ने दो साल पूर्व बरगी सालीबाड़ी निवासी शैलेन्द्र नाथ प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पूर्व वह कंचनपुर अपने मायके पहुंची। जहां बताया कि बच्चेदानी में गांठ हो गई है और उसका उपचार किया जा रहा था।

मायके से फिर से ससुराल चली गई थी

मंगलवार को वह फिर से ससुराल चली गई। वहां उसे पेट दर्द हुआ और उसने घर में रखे पावडर का सेवन कर लिया, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पति उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

चौकीदार पर चाकू से हमला

रांझी में बुधवार रात दो बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकुओं से वार कर उसे जख्मी कर दिया। रांझी पुलिस ने बताया कि न्यू गोकलपुर निवासी सोहन रैकवार उर्फ सोनू गोकलपुर के सिंथेटिक मैदान में चौकीदारी करता है। वह मेमोरी तिराहा गया था।

शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की

रमेश और पुन्नू पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने इंकार किया, तो दोनों ने उससे अभद्रता की और उस पर एक के बाद एक चाकू से दो वार कर दिए। घटना में सोहन को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपिताें की तलाश कर रही है।

मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है।

Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो
मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब।

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पोस्टर में नहीं दी जगह।
  2. मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़का।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट से हंगामा मच गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ियों के साथ कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़क गया है।

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले खेलने वाले टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर शेयर किया है। उस पोस्टर्स में कहीं भी रोहित शर्मा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को दिखाया गया है। यह देख फैंस में काफी नाराजगी है।

— Mumbai Indians (@mipaltan) January 13, 2024

फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

फैंस ने यह पोस्टर देखने के बाद कई तरह के अंदाजे लगाए हैं। उनमें से सबसे प्रमुख यही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ ठीक नहीं है। रोहित के फैंस ने मीम्स भी शेयर किए हैं। ऐसे फैंस ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया…कुछ तो गड़बड़ है। फैंस इस दौरान इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने लोगों से एमआई के फेज को भी अनफोलो करने की अपील की।

Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड

Who was Hanzla Adnan: आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था।

Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड
मृत आतंकवादी का नाम हंजला अदनान था, जिसने 2015 में BSF पर हमला करवाया था।

एजेंसी, कराची। भारत के एक और वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हंजला अदनान को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला।

Who was Hanzla Adnan, Killed in Karachi

आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। जानकारी के मुताबिक, अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले गई। 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। हाल ही में हंजला अदनान ने अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची ट्रांसफर किया था।

Nayanthara apologized after annapoorni controversies associated to bhagwan ram | विवादों के बाद नयनतारा ने मांगी माफी: फिल्म अन्नापूर्णी के जरिए भगवान श्री राम का अपमान करने का आरोप, जय श्री राम लिखकर की पोस्ट

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नयनतारा की फिल्म अन्नापूर्णी लगातार विवादों में बनी हुई है। फिल्म की एक्ट्रेस, फिल्ममेकर और इसे स्ट्रीम करने वाले प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहात करने के आरोप लगाए हैं। जहां विवादों के बाद नेटफ्लिक्स से फिल्म हटा दी गई है, वहीं अब नयनतारा ने भी अपना माफीनामा जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जय श्री राम से शुरू किए गए अपने माफीनामा पर नयनतारा ने लिखा है-

‘जय श्री राम, मैं ये नोट भारी दिल से अपनी फिल्म अन्नापूर्णी से जुड़े मामले पर रोशनी डालने के लिए लिख रही हूं। फिल्म अन्नापूर्णी सिर्फ एक सिनेमैटिक प्रयास नहीं बल्कि दिल से बनाई हुई एक प्रेरणादायक, कभी हार ना मानने की कहानी है। एक पॉजिटिव मैसेज शेयर करने के प्रयास में अनजाने में हमने लोगों को चोट पहुंचाई है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि सेंसर होकर थिएटर में चली फिल्म को ओटीटी से हटा दिया जाएगा।’

मैं भगवान पर विश्वास रखती हूं- नयनतारा

आगे नयनतारा लिखती हैं, ‘मैंने और मेरी टीम ने कभी किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं सोची और हम इस मामले की गहराई समझते हैं। अकसर मंदिरों में जाने वाली और भगवान पर विश्वास रखने वाली मैं पहली बार कुछ इंटेशनली करूंगी। जिन भी लोगों को इससे ठेस पहुंची है, मैं उनसे तहे दिल से माफी मांगती हूं। फिल्म अन्नापूर्णी बनाने का मकसद लोगों को प्रेरित करना था, न की ठेस पहुंचाना।’

नयनतारा ने आगे लिखा है, ‘पिछले 2 दशकों के मेरे फिल्मी करियर में मेरा एक ही मकसद रहा है, पॉजीटिविटी फैलाना और एक दूसरे से सीखना।’

क्या है पूरा मामला?

थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नयनतारा स्टारर फिल्म अन्नापूर्णी के एक सीन में भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताया गया था, जिसके चलते फिल्ममेकर्स, नेटफ्लिक्स और नयनतारा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी।

शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने 6 जनवरी को फिल्म अन्नापूर्णी के मेकर्स के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि मेकर्स ने भगवान श्रीराम का अपमान कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है

शिकायत के अलावा भी रमेश सोलंकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर फिल्म की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने लिखा है, ‘मैंने एंटी हिंदू जी और एंटी हिंदू नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। जिस समय पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रही है, उस समय ये एंटी हिंदू फिल्म अन्नापूर्णी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसे जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और त्रिदेंत आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है।’

आगे उन्होंने फिल्म के कुछ विवादित सीन का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक हिंदू पुजारी की बेटी बिरयानी बनाने से पहले नमाज पढ़ती है। फिल्म में लव जिहाद प्रमोट किया गया है। फरहान, एक्ट्रेस को मीट खिलाते हुए कहता है कि भगवान श्री राम भी मांसाहारी थे।’

आगे उन्होंने कहा है, ‘नेटफ्लिक्स और जी स्टूडियो ने जानबूझ कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से ये फिल्म बनाई है। मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र HMO से विनती करता हूं कि वो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करे।’

बताते चलें कि फिल्म अन्नापूर्णी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी, जो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं। फिल्म में उन्होंने मंदिर के पुजारी की बेटी अन्नापूर्णी का रोल प्ले किया है, जो शेफ बनने का सपना पूरा करने के लिए नॉनवेज पकाती है।

T20 में 14 महीने बाद विराट की वापसी, इन दो खिलाड़ियों को बैठना होगा बाहर, ये होगी प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तार के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज हो रही है। पहले मैच में भारत ने बहुत ही शानदार जीत दर्ज की, जिसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे की अहम भूमिका थी।

Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Jan 2024 08:37 PM (IST)

T20 में 14 महीने बाद विराट की वापसी, इन दो खिलाड़ियों को बैठना होगा बाहर, ये होगी प्लेइंग 11
T20 में विराट की वापसी।

HighLights

  1. 14 महीने बाद टी-20 में कोहली की वापसी।
  2. दो खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Enjoying 11: भारत और अफगानिस्तार के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज हो रही है। पहले मैच में भारत ने बहुत ही शानदार जीत दर्ज की, जिसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे की अहम भूमिका थी। पहले मैच में विराट कोहली खेलते हुए नहीं दिखे थे, लेकिन वह अब दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर वह किस खिलाड़ी की जगह खेलने वाले हैं।

14 महीनों बाद कोहली करेंगे टी20 में वापसी

विराट कोहली आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ही खेले थे। उसके बाद से अब 14 महीनों बाद वह टी-20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के सामने उतरेंगे। उनके आने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना स्वभाविक है।

इन दो खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं विराट

विराट कोहली के टीम से जुड़ने के बाद तिलक वर्मा को बाहर बिठाया जा सकता है। यशस्वी शर्मा भी पहले मैच से बाहर ही हैं। शुभमन गिल भी टी-20 फॉर्मेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। विराट गिल और तिलक में से किसी की भी जगह ले सकते हैं।

यशस्वी की हो सकती है एंट्री

गिल की जगह यशस्वी को भी मौका दिया जा सकता है। मोहाली में टीम तीन स्पिनर्स रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल व वाशिंगटन सुंदर के साथ उतरी दी। वाशिंगटन सुंदर कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन दिए थे। अब टीम इंडिया 2 स्पिनर्स के साथ खेलना पसंद करेगी। आवेश खान को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर/आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।

North Korea: तानशाह किम जोंग उन महिलाओं के सामने फूट-फूट कर रोया, बोला- गिरती जनसंख्या को रोकना हमारी जिम्मेदारी

उत्तर कोरिया की गिरती जनसंख्या की वजह से तानाशाह शासक किम जोंग काफी परेशान हैं। इस मामले ने किम जोंग को इतना परेशान कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 10:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM (IST)

North Korea: तानशाह किम जोंग उन महिलाओं के सामने फूट-फूट कर रोया, बोला- गिरती जनसंख्या को रोकना हमारी जिम्मेदारी
तानशाह किम जोंग उन फूट-फूट कर रोया।

एएनआई, प्योंगयांग। उत्तर कोरिया की गिरती जनसंख्या की वजह से तानाशाह शासक किम जोंग काफी परेशान हैं। इस मामले ने किम जोंग को इतना परेशान कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उनका यह वीडियो उत्तर कोरिया में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान का था। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है।

तानाशाह किम जोंग उन को उनके अजीबो-गरीफ फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से गिरती जन्म दर से निपटने की कोशिश करने को कहा है। किम वीडियो में सिर नीचे कर रूमाल आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं।

NEW: North Korean dictator Kim Jong Un begins crying as he begs North Koreans to have extra infants.

North Korean start charges are about to skyrocket 📈

The incident occurred on the Nationwide Moms Assembly hosted by the dictator who began dabbing his eyes in an effort to get… pic.twitter.com/F8xg0dZ05J

— Collin Rugg (@CollinRugg) December 5, 2023

जन्म दर की गिरावट को रोकना सब की घरेलू जिम्मेदारी- किम जोंग

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने किम जोंग के हवाले से बताया है कि जन्म दर गिरावट हो रही है। उसको रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बच्चों की देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है। यह माताओं के साथ मिलकर संभव है। उन्होंने बताया कि किम जोंग ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय मातृ बैठक में यह बात कही।

Ankita Lokhande bought offended at Munawar Faruqui | मुनव्वर फारुकी पर भड़कीं अंकिता लोखंडे: बोलीं- तुम धोखेबाज और कायर हो, नॉमिनेशन टास्क के कारण आई दोस्ती में दरार

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस-17 में अब जैसे-जैसे फिनाले के दिन करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे घर में बवाल बढ़ता दिखाई दे रहा है। जहां अब तक घर में मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे में गहरी दोस्ती दिखाई दे रही थी। अब दोनों में तगड़ी लड़ाई देखने को मिली है। दरअसल बिग बॉस ने एक प्रोमो जारी किया है। कल रात मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन के बीच बहुत बहस हुई, इसमें अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा भी शामिल हो गईं। वहीं नॉमिनेशन में आने से ईशा मालवीय मन्नारा चोपड़ा पर भड़कीं हैं।

अपनी भड़ास निकालते हुए अंकिता ने कहा कि ये तुम्हारी रियलिटी है। चल मुझसे दूर रह। हर बार दोस्त-दोस्त बोलकर प्रोटेक्ट किया है, तु धोखेबाज है एक नंबर का, अब मुझे समझ में आ रहा है कि मन्नारा तुम्हें लेकर इतनी परेशान क्यों रहती है। उसे कैसा लगता होगा ये बात मैं अब समझ रही हूं। ये बात बढ़ते-बढ़ते लड़ाई में तब्दील हो गई।

अंकिता अपनी भड़ास निकालते हुए मुनव्वर के पास जाने लगती हैं। तभी बीच में मन्रारा आ जाती हैं। मुनव्वर वहीं चुपचाप बैठे रहते हैं। लड़ाई के बीच में अंकिता मुनव्वर को धोखेबाज, डरपोक और कायर कह देती हैं। ये सुनकर मुनव्वर अपने आपको डिफेंड करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंकिता का गुस्सा बढ़ता जाता है। उन्होंने इस झगड़े में मन्नारा को भी घसीट लिया।

नॉमिनेशन टास्क की वजह से आई दोस्ती में दरार

बिग बॉस ने सभी घरवालों से टॉर्चर टास्क करवाया। इसके लिए सभी घरवालों को दो टीम में बांट दिया गया। एक टीम में मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी थे। वहीं, दूसरी टीम में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, आयशा खान और ईशा मालवीय थीं। दोनों टीमों में इस टास्क को लेकर जोरदार टक्कर हुई।

टास्क की शुरुआत में अंकिता की टीम ने दूसरी टीम को खूब टॉर्चर किया। लेकिन आखिर में मुनव्वर की टीम जीत जाती है। इतना ही नहीं जीतने के बाद उनकी टीम अंकिता की टीम के सभी लोगों को नॉमिनेट कर देते हैं। नॉमिनेशन के बाद बिग बॉस के घर में लड़ाई शुरू हुई। इसके चलते पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

बिग बॉस 17 इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है। बता दें 28 जनवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होगा।

India vs England: आर अश्विन और जेम्स एंडरसन रिकॉर्ड दर्ज करने से 10 विकेट दूर, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रचेगा कीर्तिमान

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 133 मैच, 800 विकेट

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 145 मैच, 708 विकेट

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 183 मैच, 690 विकेट

4. अनिल कुंबले (भारत)- 132 मैच, 619 विकेट

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 167 मैच, 604 विकेट

6. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 124 मैच, 563 टेस्ट

7. कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)- 132 मैच, 519 विकेट

8. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)- 123 मैच, 501 विकेट

9. रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 95 मैच, 490 विकेट

10. डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)- 93 मैच, 439 विकेट

शुरुआती दोनों मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25 से 29 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट- 2 से 6 फरवरी, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट- 15 से 19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23 से 27 फरवरी, रांची

पांचवां टेस्ट- 7 से 11 मार्च, धर्मशाला

Maldive Information: चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने 15 मार्च तक भारत से मालदीव में सैनिकों को हटाने को कहा है। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Maldive News: चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक
राष्ट्रपति मुइज्जु ने दिखाए तेवर।

HighLights

  1. मोहम्मद मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर।
  2. चीन के दौरे से वापस आते ही भारत के कही ये बात।
  3. चीन समर्थक माने जाते हैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु।

एजेंसी, मालदीव। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने 15 मार्च तक भारत से मालदीव में सैनिकों को हटाने को कहा है। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है। भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी मालदीव की सुरक्षा व आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए तैनात है। भारत सरकार से मालदीव की पिछली सरकार ने सैनिकों को तैनात करने का आग्रह किया था।

मुइज्जू ने शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटते हुए भारत का नाम लिए बगैर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि हम छोटे देश हैं, लेकिन फिर भी किसी को अधिकार नहीं कि कोई हमें बुली करे। यह भारत के लिए मुइज्जू का कड़ा संदेश था।

2013 से मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिक

मालदीव एक द्वीप है, जो हिंद महासागर पर मौजूद है। यह द्वीप चीन और भारत के लिए रणनीतिक रूप से जरूरी है। भारतीय सैनिक साल 2013 से लामू और अद्दू द्वीप पर मौजूद हैं। भारतीय नौसैनिकों की भी वहां मौजूदगी है। मुइज्जू ने पद संभालने के बाद ही भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

मुइज्जु ने भारत विरोध पर लड़ा चुनाव

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का झुकाव चीन की तरफ माना जाता है। उन्होंने मालदीव के आम चुनाव में 75 भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को हटाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उनका पूरा प्रचार भारत विरोध पर ही खड़ा हुआ था। चुनाव के जीतने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।