Vikram Lander: नासा के अंतरिक्ष यान ने 100 KM दूर से चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के भेजी लेजर किरणें, रोशनी लौटी तो खुशी से झूम उठे वैज्ञानिक

नासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 08:55 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 08:55 AM (IST)

Vikram Lander: नासा के अंतरिक्ष यान ने 100 KM दूर से चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के भेजी लेजर किरणें, रोशनी लौटी तो खुशी से झूम उठे वैज्ञानिक
भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर है। अपना काम पूरा करने के बाद से विक्रम लैंडर सुप्त अवस्था में है।

HighLights

  1. लेजर पल्स तकनीक का सफलतापूर्वक प्रयोग
  2. कोई वस्तु कितनी दूर है, यह पता लगाने के लिए नासा ने भेजी थी लेजर
  3. चंद्रमा पर है चंद्रयान का विक्रम लैंडर

एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नासा ने अपने अंतरिक्ष यान से चंद्रमा पर स्थित भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर 100 किमी दूर से लेजर किरणें फेंकी। जब किरणें लौटकर आईं तो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जानिए कितनी अहम है यह सफलता

बता दें, भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर है। अपना काम पूरा करने के बाद से विक्रम लैंडर सुप्त अवस्था में है।

इस बीच, नासा ने जानकारी दी कि लेजर किरण को लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) और विक्रम लैंडर पर छोटे आकार के उपकरण के बीच प्रसारित और परावर्तित किया गया। इस सफलता का अर्थ है कि चंद्रमा की सतह पर लक्ष्य का सटीक पता लगाने का रास्ता खुल गया है।

नासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है। अब नासा का कहना है कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में मंजिनस क्रेटर के पास एलआरओ से 100 किलोमीटर दूर था।

किसी वस्तु की ओर लेजर पल्स भेजना और यह मापना कि प्रकाश को वापस लौटने में कितना समय लगता है। यह जमीन से पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों के स्थानों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है।

Mahesh Babu turned emotional for his spouse, mahesh babu, namrata shirodkar, sitara, shared on social media , guntur kaaram | महेश बाबू वाइफ के लिए इमोशनल हुए: लिखा- मेरे हर दिन को बेहतर बनाने के लिए शुक्रिया, बेटी सितारा ने भी विश किया

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज नम्रता शिरोडकर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

महेश बाबू वाइफ के लिए इमोशनल हुए
महेश बाबू ने वाइफ नम्रता को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे NSG..प्यार और साथ से भरे एक और साल के लिए आभारी हूं। मेरे हर दिन को बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद। उम्मीद करता हूं 2024 एक शानदार साल साबित हो। महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर की एक फोटो भी पोस्ट की। कमेंट में नम्रता ने लिखा- थैंक यू MB.. घर पर आपकी बहुत याद आ रही है।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर ने साल 2005 में शादी की। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर ने साल 2005 में शादी की। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

बेटी सितारा ने भी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है। सितारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां नम्रता के साथ फोटोज का एक कोलाज बनाया। कहीं दोनों ट्रेन के अंदर बैठी नजर आ रही हैं, तो कहीं वेकेशन के दौरान पोज करती हुईं। सितारा ने कैप्शन लिखा- जन्मदिन मुबारक हो अम्मा! आपके प्यार, हग और खूबसूरत पलों के लिए शुक्रिया। मैं उम्मीद करती हूं कि आपका दिन आपकी ही तरह खास हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

महेश और नम्रता के 2 बच्चे हैं, उनके बेटे का नाम गौतम घट्टामनेनी और बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है।

महेश और नम्रता के 2 बच्चे हैं, उनके बेटे का नाम गौतम घट्टामनेनी और बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है।

‘गुंटूर कारम’ अच्छी कमाई कर रही है
महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग-डे पर दुनियाभर में 94 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें से 47 करोड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं। ऐसी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद ये फिल्म महेश बाबू के करियर की अब तक की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। हालांकि दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर कुल 69.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 118 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म 'गुंटूर कारम' में महेश राउडी अवतार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में महेश राउडी अवतार में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..
सेकेंड वीकेंड पर ‘हनुमान’ ने की फर्स्ट वीकेंड जितनी कमाई:वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार, ‘मैं अटल हूं’ ने फर्स्ट वीकेंड कमाए 5.65 करोड़

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin इंग्लैंड के खिलाफ बना सकते हैं कई रिकॉर्ड्स, ये कारनामा करने से सिर्फ 12 विकेट दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है। दोनों टीमें 25 जनवरी को हैदराबाद में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इंग्लैंड की टीम 12 साल से चला आ रहा सूखा खत्म करना चाहेगी।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 10:11 PM (IST)

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin इंग्लैंड के खिलाफ बना सकते हैं कई रिकॉर्ड्स, ये कारनामा करने से सिर्फ 12 विकेट दूर
इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन।

HighLights

  1. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज।
  2. 25 जनवरी को हैदराबाद में उतरेंगी दोनों टीमें।
  3. रविचंद्रन अश्विन कई रिकॉर्ड्स कर सकते हैं नाम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है। दोनों टीमें 25 जनवरी को हैदराबाद में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इंग्लैंड की टीम 12 साल से चला आ रहा सूखा खत्म करना चाहेगी। दरअसल, भारत में उसने आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में जीती थी।

भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। यह सीरीज अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए बहुत ही खास होने वाली है। वह कई रिकॉर्ड्स इस सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं।

100 विकेट पर नजरें

अश्विन ने 19 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं। उनका प्रदर्शन इस दौरान जबरदस्त रहा है। उन्होंने 88 विकेट लिए हैं। वह अगर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 12 विकेट ले लेते हैं, तो आंकड़ा बढ़कर 100 का हो जाएगा। वह इंग्लैंड के खिलाफ इस आंकड़े को छूने वाले इकलौते गेंदबाज बन जाएंगे।

बीएस चंद्रशेखर को पीछे छोड़ना लक्ष्‍य

भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बीएस चंद्रशेखर हैं। उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के 95 विकेट चटकाए हैं। उसके बाद दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 92 विकेट लिए हैं। अभी 88 विकेट के साथ अश्विन तीसरे स्थान पर हैं। वह चाहेंगे 12 विकेट लेकर इन दोनों को पीछे छोड़ दें।

500 विकेट से 10 विकेट दूर

अश्विन भारत के सफलत गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 95 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 490 विकेट लिए हैं। अब उनकी नजर 500 विकेट का आंकड़े तक पहुंचने का होगा। वह इससे केवल 10 विकेट ही दूर हैं। इस आंकड़े पर पहुंचकर अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे आगे अभी पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ही हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैच खेलकर 619 विकेट लिए थे।

Israel Hamas Struggle: इजरायल-हमास के बीच पहली बार सीजफायर, जानें इस डील में क्या है खास

Israel Hamas Ceasefire इस संघर्ष विराम को लेकर इजरायल सरकार ने भी आधिकारिक मंजूरी दे रही है।

Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 11:56 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Nov 2023 02:50 PM (IST)

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच पहली बार सीजफायर, जानें इस डील में क्या है खास
इस डील के तहत इजरायल भी अपनी जेलों में बंद 150 फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा।

HighLights

  1. हमास की ओर से 50 बंधकों की रिहाई किए जाने के बाद इजरायल समझौते के लिए सहमत हुआ है।
  2. जिन 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें सभी महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
  3. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 बंधकों में 30 बच्चे, 12 महिलाएं और 8 बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। चार दिनों में 12 से 13 बंधकों के समूह को रिहा किया जाएगा।

रॉयटर्स, कतर। इजरायल-हमास के बीच चल रहे घमासान युद्ध में पहली बार युद्ध विराम का ऐलान किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जल्द ही संघर्ष विराम की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि हमास की ओर से 50 बंधकों की रिहाई किए जाने के बाद इजरायल समझौते के लिए सहमत हुआ है। जिन 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें सभी महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 बंधकों में 30 बच्चे, 12 महिलाएं और 8 बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। चार दिनों में 12 से 13 बंधकों के समूह को रिहा किया जाएगा। इस डील के तहत इजरायल भी अपनी जेलों में बंद 150 फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा।

naidunia_image

संघर्ष विराम को इजरायल कैबिनेट की मंजूरी

इस संघर्ष विराम को लेकर इजरायल सरकार ने भी आधिकारिक मंजूरी दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इजरायल और हमास के बीच इस डील में कतर का प्रमुख योगदान है। अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इस डील के लिए कतर और मिस्र के द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत किया है।

लेकिन नहीं रुकेगा युद्ध

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि कि 4 दिन के युद्ध विराम का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि युद्ध रुक गया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम के बाद इजरायली सेना आगे बढ़ेगी और हमास का खात्मा कर जीत हासिल करेगी। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से शुरू हुए इजरायल हमास युद्ध में अभी तक गाजा में 14,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Munawar Faruqui made enjoyable of Vicky-Ankita | मुनव्वर फारुकी ने विक्की-अंकिता का मजाक उड़ाया: अभिषेक ने भी ईशा पर कसा तंज, BB हाउस में रोस्टिंग टास्क हुआ

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस-17 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अंतिम पड़ाव के साथ ही शो और दिलचस्प होता जा रहा है। मेकर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट को रोस्ट टास्क दिया गया है। इस टास्क में सभी एक दूसरे को रोस्ट कर सकते हैं। प्रोमो में जहां मुनव्वर फारुकी ने अंकिता और विक्की को रोस्ट किया तो वहीं अभिषेक कुमार मुनव्वर और ईशा मालवीय को रोस्ट करते नजर आए। बता दें ‘बिग बॉस 17’ इसी महीने 28 जनवरी को खत्म होने जा रहा है।

मुनव्वर ने विक्की और अंकिता पर तंज कसा

मुनव्वर ने सबके सामने विक्की को रोस्ट करते हुए कहा- जब मैं यहां आया था तो झगड़े में विक्की भाई ने मुझे बोला था कि तेरे जैसे 200 मेरे यहां काम पर है, पर मैं तो यहां एक ही इंसान को जानता हूं जो यहां बीवी के नाम पर है।

मुनव्वर अंकिता के बारे में कहते हैं- अंकिता हमेशा बोलती हैं कि टीवी उनका मायका है, ये जमाई कुछ ज्यादा दिन नहीं रुक गए अंदर! सोशल मीडिया पर मुनव्वर की परफॉर्मेंस देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। लेकिन मुनव्वर की बात सुनकर अंकिता अच्छा नहीं लगा।

अभिषेक ने मुनव्वर और ईशा को रोस्ट किया

अभिषेक ने मुनव्वर को रोस्ट करते हुए कहा- एक मैं हूं जिसको लड़की मिल नहीं रही और एक ये हैं जिसको शो पर लड़कियां पे लड़कियां मिल रही। इसके बाद उन्होंने ईशा को भी रोस्ट किया और कहा- ईशा जी बोलती रहती हैं मैंने टीवी तोड़ा है, मैंने टीवी तोड़ा है, टीवी का तो पता नहीं पर मैंने तेरा गुरूर जरूर तोड़ा है। अभिषेक के फैंस सोशल मीडिया पर उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

शो की शुरुआत में मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। उन्हें अक्सर शो के दो मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता था। हालांकि, वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सभी के सामने अपनी प्लानिंग का खुलासा किया। हालांकि दोनों को एक-दूसरे से दिक्कत थी। लेकिन दोनों एक दूसरे से अच्छी तरह रहने की कोशिश करते थे।

Sunny Deol seen in denim look, Shahid-Kriti, Ananya Pandey, Khushi Kapoor and Mrunal Thakur had been additionally seen on the trailer launch. | सेलेब्स स्पॉटेड: डेनिम लुक में दिखे सनी देओल, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे शाहिद-कृति, अनन्या पांडे, खुशी कपूर और मृणाल ठाकुर भी नजर आईं
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Sunny Deol Seen In Denim Look, Shahid Kriti, Ananya Pandey, Khushi Kapoor And Mrunal Thakur Had been Additionally Seen At The Trailer Launch.

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल आज यानी 18 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। एक्टर कंप्लीट डेनिम लुक में दिखाई दिए। उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराया। एक्टर ने पैपराजी से उनका हाल भी पूछा। बता दें एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सफर एक बेहद दिल छू लेने वाली फिल्म होने वाली है, जो सनी देओल और एक चाइल्ड आर्टिस्ट की अलग-अलग मुश्किलों से भरे सफर की कहानी होगी। सनी देओल चाहते थे कि सलमान फिल्म में कैमियो करें। इसके लिए उन्होंने खुद कॉल कर उनसे कैमियो की रिक्वेस्ट की थी। सलमान खान कॉल पर ही फिल्म के लिए राजी हो गए।

शाहिद कपूर और कृति सेनन

शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नजर आए। एक्ट्रेस ब्लैक स्लिट ड्रेस में और शाहिद ब्लैक लेदर जैकेट-जीन्स पहने नजर आए। दोनों ने ट्रेलर लॉन्च के बाद अपने फैंस से मुलाकात की। बता दें फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं शाहिद साइंटिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 9 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे नो फिल्टर नेहा शो का हिस्सा बनने पहुंचीं। नो फिल्टर नेहा का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। अनन्या हाल ही में ओटीटी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। नो फिल्टर नेहा’ में कई मशहूर हस्तियां दिखाई देते हैं और नेहा के साथ मजेदार बातचीत करते हैं।

मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज मुंबई के अंधेरी में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस टाइट स्लिम फिट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मृणाल हाल ही में साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘हाय नन्ना’ में उनके साथ नजर आई थीं।

जेनेलिया डिसूजा

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा मुंबई के जुहू में स्थित क्रोमाके सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। जेनेलिया वहां हेयर कटिंग सर्विस के लिए पहुंची थीं। उनकी नई हेयरस्टाइल देखकर पैपराजी उनकी तारीफ करते हैं। जेनेलिया अक्सर पति रितेश देशमुख के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

खुशी कपूर

‘द आर्चीज’ फेम एक्ट्रेस खुशी कपूर मुंबई के रहेजा चैंबर के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस इस दौरान कैजुअल वियर और नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया। खुशी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं।

पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पलक मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। बता दें पलक और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से खबरों में थीं। इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बटे हैं।

Dutch Election: नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स बन सकते हैं नीदरलैंड के PM

Geert Wilders: गीर्ट वाइल्डर्स और उनकी पार्टी की बंपर जीत का असर न केवल नीदरलैंड, बल्कि पूरे यूरोप की राजनीति पर पड़ेगा।

Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Nov 2023 12:13 PM (IST)

Dutch Election: नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स बन सकते हैं नीदरलैंड के PM
Geert Wilders

एजेंसी, एम्सटर्डम। नीदरलैंड में धुर दक्षिणपंथी धड़े की अगुवाई करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स आम चुनावों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, उनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। आधिकारिक एलान बाकी है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, डच के संसदीय चुनावों में गीर्ट की पार्टी फॉर फ्रीडम (पीवीवी) को सबसे अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया है।

Who’s Geert Wilders

गीर्ट वाइल्डर्स नीदरलैंड में पार्टी फॉर फ्रीडम के ऐसे नेता हैं, जिनकी छवि इस्लाम विरोधी की है। वे कई बार कह चुके हैं कि नीदरलैंड्स में मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने नुपूर दीक्षित के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान का समर्थन किया था।

संसदीय चुनावों में अब तक के एग्जिट पोल के अनुसार, PVV सभी पार्टियों को मात देते हुए 150 में से सबसे ज्यादा 35 सीटें जीत सकती है। पिछले आम चुनावों में इस पार्टी को सिर्फ 17 सीटें मिली थीं।

गीर्ट वाइल्डर्स और उनकी पार्टी की बंपर जीत का असर न केवल नीदरलैंड, बल्कि पूरे यूरोप की राजनीति पर पड़ेगा।

वाइल्डर्स ने नीदरलैंड में बाहरी लोगों, खासतौर पर मुसलमानों को शरण देने और बसाने का विरोध किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वाइल्डर्स की पार्टी नीदरलैंड की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, हालांकि सरकार बनाने के लिए उसे अन्य दलों का साथ लेना होगा। नीदरलैंड की संसद में सरकार बनाने के लिए 76 सीट जरूरी है।

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट

UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 01:30 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 02:48 PM (IST)

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट
आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

HighLights

  1. यूआईडीएआई के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा।
  2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।
  3. ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ईपीएफओ ने एक सर्कुलर जारी कर ये साफ कर दिया है कि अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।

ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में आधार के उपयोग को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाने की जरूरत है। आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

naidunia_image

इससे पहले भी UIDAI ने कहा था कि EPFO जैसे कई संगठन जन्म तिथि की पुष्टि के लिए आधार को एक वैध दस्तावेज मानते रहे हैं, लेकिन UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

ईपीएफओ के लिए ये प्रमाण मान्य

  • जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
  • किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मार्कशीट
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)
  • एसएससी प्रमाण पत्र जिसमें नाम और जन्म तिथि शामिल हो
  • प्रमाण पत्र सेवा रिकॉर्ड के आधार पर
  • पैन कार्ड
  • केंद्रीय/राज्य पेंशन भुगतान आदेश
  • सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
Bhopal Crime Information: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

बिहार के रास्ते नेपाल से लाई गई थी चरस। लगभग साढ़े बारह करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत। गिरोह द्वारा कई किलो चरस भोपाल में पहले भी सप्लाई की जा चुकी है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Bhopal Crime News: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप
तस्करों से बरामद चरस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम।

HighLights

  1. इसके पहले क्राइम ब्रांच ने नेपाल से लाई गई 23 किलो चरस पकड़ी थी।
  2. गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं।
  3. ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने चरस की डिलेवरी देने के लिए कोच फैक्ट्री के पास जंगल में छिपे बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 36.18 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत लगभग 12.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार पुलिस ने चरस की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि नेपाली तस्कर चरस बिहार तक पहुंचाते हैं। बिहार के लोगों से सस्ते दाम में चरस खरीदकर वह भोपाल में दूसरे तस्करों को बेचते हैं। इसके पहले भी वह बड़े पैमाने पर यहां चरस बेच चुके हैं।

जंगल में छिपकर बैठे थे तस्कर

पुलिस आयुक्त हरीनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच को चरस तस्करों से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अयोध्या बायपास रोड स्थित कोच फैक्ट्री के जंगल में दो लोग छिपे बैठे हैं। उनके पास बड़े पैमाने में चरस रखी हुई है। वह चरस की डिलेवरी देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन बजरिया क्षेत्र से होते हुए संबंधित स्थान पर पहुंची और संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ की। उनकी पहचान ग्राम शीतल बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 33 वर्षीय विजयशंकर यादव एवं ग्राम हेम बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 35 वर्षीय हरकेश चौधरी के रूप में हुई।

दो बैग में भरकर लाए थे मादक पदार्थ

तलाशी में उनके पास दो पिट्ठू बैग में रखी कुल 36 किलो 180 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिपुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे। इनका गिरोह नेपाल से सस्ते दामो में बिहार के तस्करो से चरस खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयों का मुनाफा कमाते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था। आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इसके पहले भी क्राइम ब्रांच ने 23 किलो चरस बरामद की थी।

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

Ex Indian Navy Males in Qatar: 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

HighLights

  1. जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे
  2. कोर्ट ने सुनाई भी फांसी की सजा
  3. परिजन ने सरकार से लगाई थी गुहार

एजेंसी, दोहा। कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व भारतीय अधिकारियों और उनके परिजन के लिए बहुत बड़ी खबर है। फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होगी।

बता दें, इन 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही भारत में हड़कंप मच गया था। परिजन ने मदद के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई थी। तब विदेश मंत्रालय ने हर संभव प्रयास का आश्वासन देते हुए अपने प्रयास तेज किए थे।