अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने बचपन के दौरान एक इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। जहां उन्होंने बताया, जब वह छोटा सा रेडियो सुनता था तो उन्हें लगता था कि यह गाने रेडियो के अंदर कोई गा रहा है, और वह उस आवाज को लेकर उत्सुक भी रहता था। उन्होंने कहा कि वो उस वक्त किसी भी सिंगर को नहीं जानते थे। अभिजीत ने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार रेडियो पर किशोर कुमार को सुना, तो वह बिल्कुल हैरान रह गए थे। उन्हें आवाज वो बहुत ज्यादा पसंद आई. इन सब के बाद उन्हें पता चला कि रेडियो से आने वाली वो मीठी आवाजें हैं असल में प्लेबैक सिंगर्स की होती हैं। यही सिंगिंग की दुनिया अभिजीत भट्टाचार्य को इतनी पसंद है कि उन्होंने भी इसी दुनिया में अपना घर बसा लिया.





