खंडवा में देह व्यापार का चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मुखबिर को ग्राहक बनाकर चार महिलाओं को पकड़ा

इंदौर के आनंद नगर स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो खंडवा, एक छिंदवाड़ा और एक भोपाल की है। महिलाएं ग्राहकों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करती थीं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 07:19:19 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 07:19:19 PM (IST)

खंडवा में देह व्यापार का चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मुखबिर को ग्राहक बनाकर चार महिलाओं को पकड़ा
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं।

HighLights

  1. आनंद नगर में देह व्यापार का रैकेट पकड़ा।
  2. ग्राहकों से मोबाइल फोन से संपर्क करती थीं।
  3. पुलिस ने मुखबिर भेजकर कार्रवाई की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शहर के पॉश एरिया आनंद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार करते हुए चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर करीब तीन से चार माह से देह व्यापार किया जा रहा था। ग्राहकों से महिलाएं मोबाइल फोन के जरिए संपंर्क करती थी। चार में से दो महिलाएं खंडवा, एक छिंदवाड़ा और एक भोपाल की बताई जा रही है।

सीएसपी अभिनव बारंगे के अनुसार पिछले तीन से चार महीनों से यह रैकेट चलाया जा रहा था। चार महिलाओं को देह व्यापार में शामिल पाया गया है। पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा था। उनमें जैसे ही बातचीत हुई, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

इन शहरों की रहने वाली हैं महिलाएं

गिरफ्तार की गई महिलाओं में दो खंडवा, एक छिंदवाड़ा और एक भोपाल की निवासी हैं। सीएसपी ने बताया कि ये महिलाएं कुछ समय पहले तक खंडवा में भी रह चुकी थीं। महिलाओं का मुख्य काम था ग्राहकों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करना और फिर उन्हें आनंद नगर स्थित मकान में बुलाना।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने इस सेक्स रैकेट के चलने के तरीके की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिलाएं ग्राहकों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करती थीं, लेकिन पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वे किस प्रकार और कितने समय से इस रैकेट को चला रही थीं। मोघट थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों को भी तलाश रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और शहर में इस प्रकार के रैकेट को चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम India की T20 और Check Crew घोषित

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा नेतृत्व करेंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 25 Oct 2024 10:42:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 25 Oct 2024 10:59:42 PM (IST)

साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम India की T20 और Test Team घोषित
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी आगामी सीरीज
  2. साउथ अफ्रीका टी-20 की कमान संभालेंगे स्टार सूर्यकुमार यादव
  3. ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा करेंगे नेतृत्व

खेल डेस्क, नईदुनिया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान होंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होंगे 4 टी20 मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम में रमनदीप और विजयकुमार वैश्य को शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई है। आवेश खान, अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

naidunia_image

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान होंगे। हरसित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।

naidunia_image

बॉर्डर-गवस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर. अश्विन, आर. जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रदीप कृष्णा, हरसित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टी20 मैचों के लिए:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह,वरुण चक्रवर्ती,रवि बिश्नोई,अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य,अवेश खान, यश दयाल

IND vs AUS: देख लो कमिंस… शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द भर सकते हैं उड़ान, वापसी मैच में काटा गदर

नई दिल्ली. मैच विनिंग तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द उड़ान भर सकते हैं. शमी वापसी मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वह रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं. लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में पहली पारी में 4 विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में 19 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 4 अलग अलग स्पैल डाले. जिसमें चार ओवर मेडन रखते हुए 54 रन देकर चार विकेट लिए. शमी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने फिटनेस साबित करने के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया. शमी की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

शमी ने मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा, आल राउंडर सारांश जैन के अलावा दो पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया. इन चार में से तीन बल्लेबाजों को बोल्ड किया जबकि एक बल्ला छुआकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच देकर आउट हुआ. भारतीय टीम के लिए यह बहुत अच्छी खबर है. पर राष्ट्रीय चयन समिति यह भी देखेगी कि दूसरी पारी में वह कैसी गेंदबाजी करते हैं. और इंदौर में होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के अंत में उन्हें कोई दर्द तो नहीं होता या फिर सूजन तो नहीं होती.

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

IND vs SA 4th T20: कर लो सीरीज मुट्ठी में… रिंकू की खराब फॉर्म चिंता का सबब, टीम इंडिया के लिए लकी है वांडरर्स

अगर वह सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं तो यह लगभग तय है कि वह डे नाइट दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ जाएंगे. यह रणजी ट्रॉफी मैच 16 नवंबर को खत्म होगा. और वह पहले टेस्ट से पहले टीम से जुड़ सकते हैं जो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा. अगर शमी जाते हैं तो उन्हें प्राइम मिनिस्टर एकादश के खिलाफ दो दिवसीय डे नाइट का एक अभ्यास मैच खेलने को मिलेगा. बृहस्पतिवार को चटकाये गए विकेटों से ज्यादा टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति के साथ बीसीसीआई की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा टीम टीम यह देखना चाहती है कि उनका शरीर कैसा बर्ताव कर रहा है.

टखने की सर्जरी कराई थी शमी ने
शमी ने पिछले साल 19 नवंबर को वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला था. उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई थी. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापसी करने वाले थे तभी इस सीनियर तेज गेंदबाज के घुटने में सूजन आ गई जिससे उनकी वापसी में देरी हुई. यह समझा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 सदस्यीय टीम के नाम की घोषणा के बावजूद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति और टीम प्रबंधन शमी को उसी समय टीम में शामिल कर लेंगे जब बीसीसीआई की चिकित्सा एवं खेल विज्ञान टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल उन्हें फिट घोषित कर देंगे.

शमी को रणजी मैच खेलने के लिए कहा गया था
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य अजय रात्रा एनसीए चिकित्सा टीम के प्रमुख पटेल के साथ विशेष रूप से शमी की गेंदबाजी देखने के लिए आए थे. अंतिम फैसला लिए जाने से पहले उनके संबंध में ‘फीडबैक’ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर को भेजा जाएगा. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘जाहिर है शमी से खेलने के लिए कहा गया था क्योंकि रणजी ट्रॉफी का अगला दौर टेस्ट सत्र समाप्त होने के बाद 23 जनवरी को ही शुरू होगा.’

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं शमी
उन्होंने कहा, ‘इसलिए चयनकर्ताओं के पास उनकी फिटनेस जांचने के लिए केवल एक ही मैच था. उन्होंने कई स्पैल में 19 ओवर गेंदबाजी की है और 57 ओवर में से अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण किया. उन्होंने 90 ‘डॉट’ गेंद फेंकी हैं. लेकिन उन्हें फिर से दूसरी पारी में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करना होगा. मान लीजिए कि वह दूसरी पारी में 15 से 18 ओवर और गेंदबाजी करते हैं तो यह अच्छी संख्या होगी. लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा यह होगी कि क्या उन्हें चार दिन बाद फिर से कोई दर्द महसूस होता है या नहीं. अगर एनसीए की चिकित्सा टीम उनकी फिटनेस को हरी झंडी देती है तो जाहिर है कि वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल हो जाएंगे.’ शमी के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है. वह टीम से जुड़कर बाकी गेंदबाजों की मदद कर सकते हैं. शमी एक मैच विनर गेंदबाज हैं.

Tags: India vs Australia, Mohammed Shami

PKK ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी, तुर्किये ने इराक-सीरिया में एयर स्ट्राइक कर लिया बदला

तुर्किये की राजधानी अंकारा के पास बुधवार की शाम एक महिला और एक पुरुष ने बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया। इस हमले में एक कैब ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन PKK ने ली, जिसके बाद तुर्किये ने एयर स्ट्राइक कर आतंकी संगठन के 30 ठिकानों को तबाह कर दिया।

By Shashank Shekhar Bajpai

Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 12:31:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 24 Oct 2024 01:38:26 PM (IST)

PKK ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी, तुर्किये ने इराक-सीरिया में एयर स्ट्राइक कर लिया बदला
सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे गोलीबारी करते हुए आतंकी।

HighLights

  1. तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर दो आतंकियों ने किया था हमला।
  2. कैब ड्राइवर सहित तुर्किये के 5 लोगों की हमले में हुई थी मौत।
  3. तुर्किये ने आतंकी संगठन PKK के कई ठिकानों पर बरसाए बम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। तुर्किये की राजधानी अंकारा के पास बुधवार को रक्षा फर्म के मुख्यालय पर हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं, 22 अन्य लोग गोलीबारी और बम धमाके में घायल हो गए। इसके बाद तुर्किये ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन PKK के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर हमले का बदला ले लिया है।

इससे पहले कि तुर्किये के बदले के बारे में आपको बताएं, पहले जानिए कि बुधवार को क्या हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष आतंकी ने अंकारा से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TAI) पर घातक हमला किया।

आतंकियों ने की पांच लोगों की हत्या

एक आतंकी ने गोलीबारी करने के बाद खुद को बम से उड़ा लिया। वहीं, दूसरा आतंकी करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने हमला करने के लिए जिस कैब का इस्तेमाल किया, उसके ड्राइवर की हत्या कर दी।

इसके बाद उसकी कार से आतंकी मौके पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान TAI के चार कर्मचारियों की उन्होंने हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद तुर्किये के गृहमंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बहुत संभावना है कि इस हमले को कुर्द आतंकवादियों ने अंजाम दिया है।

बताते चलें कि टारगेटेड कंपनी TUSAS में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। यह कंपनी तुर्किये के रक्षा और विमानन उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस कंपनी ने देश का पहला राष्ट्रीय लड़ाकू विमान KAAN बनाया है।

यहां देखिए वीडियो…

One suicide bomber detonated on the facility, which manufactures Turkey’s KAAN fighter jets.… pic.twitter.com/dcb1KzOJKu

— Turki (@ElephantsMusk) October 23, 2024

तुर्किये के रक्षा उद्योग पर “जघन्य” हमला

तुर्किये राज्य के खिलाफ दशकों से चल रहे विद्रोह में शामिल समूह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से यह कार्रवाई की गई, वह संभवतः कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) से जुड़ी है।”

हमले को सोच समझकर ऐसे समय में अंजाम दिया गया है, जब राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन रूस में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने गए हैं। उन्होंने इसे तुर्किये के रक्षा उद्योग पर “जघन्य” हमला करार दिया है।

आतंकी संगठन PKK ने ली जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, तुर्किये में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन PKK ने ली है। इसकी स्थापना 1978 में अब्दुल्ला ओकलान ने की थी। इस संगठन को बनाने का मकसद था तुर्किये में कुर्दों के लिए अधिक राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकार हासिल करना।

मार्क्सवादी-लेनिनवादी विचारधारा वाला यह संगठन धीरे-धीरे राष्ट्रवादी आंदोलन में बदल गया। इसके बाद साल 1984 में कुर्द स्वायत्तता के लिए लड़ते हुए सशस्त्र विद्रोह शुरू किया गया, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई। PKK गुरिल्ला युद्ध लड़ता है और तुर्किये के सैन्य और नागरिक स्थलों पर हमले करता है।

अब जानिए तुर्किये ने कैसे लिया बदला

देश में हुए हमले के बाद तुर्किये की वायु सेना ने इराक और सीरिया में कुर्दिश उग्रवादियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया। वायु सेना का दावा है कि इस हमले में आतंकियों के 30 से ज्यादा ठिकानों को तबाह किया गया है।

UP Information: ‘धार्मिक गुरु के कहने पर यौन संबंध नहीं बनाती पत्नी…’, पति की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक यौन संबंध से इन्कार को तलाक का आधार माना जा सकता है। हालांकि, इस मामले में पति के आरोपों का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला और कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। दोनों के बीच सामान्य वैवाहिक संबंध पाए गए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 10 Nov 2024 08:20:39 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Nov 2024 08:20:39 AM (IST)

UP News: 'धार्मिक गुरु के कहने पर यौन संबंध नहीं बनाती पत्नी...', पति की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला
पति की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यौन संबंध से इन्कार का कोई प्रमाण नहीं मिला।
  2. वैवाहिक संबंध सामान्य होने का दावा किया गया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लंबे समय तक यौन संबंध से न बनाने देने को तलाक का आधार बताया है। पति की याचिका पर न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति डोनादी रमेश की खंडपीठ ने टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान कहा कि पति-पत्नी के बीच किस तरह की शारीरिक अंतरंगता है, यह विषय कोर्ट का नहीं है।

पति ने मीरजापुर के पारिवारिक न्यायायल के प्रधान न्यायाधीश के सामने तलाक की याचिका खारिज होने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था। उसकी याचिका यहां भी खारिज कर दी गई है।

खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट का काम यह तय करना नहीं है कि वैवाहिक संबंध में दोनों पक्षों के निजी संबंध कैसे होने चाहिए। अगर, कोई साथी लंबे समय तक यौन संबंध से इन्कार करता है, तो फिर विवाह तोड़ने की मांग हो सकती है।

पेशे से डॉक्टर हैं पति-पत्नी

दोनों की शादी जून 1999 को हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं। एक पिता व दूसरा मां के साथ रह रहा है। दोनों डॉक्टर हैं। पति दिल्ली में ही अपनी निजी क्लीनिक चला रहा है। पत्नी भारतीय रेलवे से रिटायर हो चुकी है।

धार्मिक गुरु के कहने पर नहीं बनाती यौन संबंध

पति का आरोप है कि पत्नी एक धार्मिक गुरु के प्रभाव में आ चुकी है। उसके कहने पर वह यौन संबंधों को मनाने से मना करती है। उधर, पत्नी ने सभी आरोपों को नकारा है। उसका कहना है कि इस शादी से उसको दो बच्चे हैं। यह साबित करता है कि यह रिश्ता पूरी तरह सामान्य है।

कोर्ट को यौन संबंध से इन्कार का नहीं मिला आधार

कोर्ट ने कहा कि यौन संबंध से इन्कार का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। दोनों के बीच सामान्य वैवाहिक संबंध है, जिससे उनको दो बच्चे हैं।

Anees Bazmee opens up about coping with actor tardiness Govinda and salman by no means come on time | सलमान-गोविंदा के लेट आने पर अनीस बज्मी बोले: दोनों का समय पर आना किसी शॉक से कम नहीं, इसलिए उनके हिसाब से चलता हूं

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘नो एंट्री’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि दोनों ही एक्टर्स कभी भी सेट पर ऑन टाइम नहीं पहुंचते, इसलिए मैं उनके हिसाब से अपना शेड्यूल तय करता हूं, ताकि दोनों में से किसी को भी कोई परेशानी न हो।

मैशेबल इंडिया से बातचीत में अनीस बज्मी ने कहा, ‘सलमान खान और गोविंदा के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया है। मैं उन दोनों से कभी उम्मीद नहीं करता कि वह सेट पर टाइम से आएंगे। इसके बजाय, मैं अपने शेड्यूल को उन्हीं के हिसाब से एडजस्ट कर लेता हूं। इससे आप उन लोगों के काम करने के तरीके को भी समझ जाएंगे, जिनके साथ आप काम कर रहे हैं। अगर वह तरीका आपके लिए ठीक है, तो उनके साथ काम करें। अगर नहीं, तो फिर काम न करें।

अनीस बज्मी ने गोविंदा के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘गोविंदा का देर से आना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। अगर वह समय पर आ गए, तो मुझे सच में हैरानी होगी, क्योंकि वह कभी मुझे ऐसा झटका नहीं देते। तो, जब मुझे पता है कि वह 9 बजे की शूटिंग के लिए 12 बजे आएंगे, तो मैं उस समय तक अपने बाकी काम निपटा लेता हूं, ताकि मेरा समय बर्बाद न हो और एक्टर के साथ भी तालमेल बना रहे।’

वहीं, इससे पहले भी कई एक्टर्स गोविंदा के सेट पर लेट आने के बारे में बात कर चुके हैं। यूट्यूब चैनल रिव्यूरोन के साथ बातचीत में प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने कहा था, ‘स्विट्जरलैंड में हीरो नंबर 1 की शूटिंग होनी थी। सारी टीम वहां पहुंची हुई थी, लेकिन गोविंदा तीन दिन तक नहीं आए, जिस कारण शूटिंग रुकी रही।’

वासु भगनानी ने कहा, ‘मैंने उन्हें फोन किया और पूछा था अगर आप नहीं आने वाले हैं, तो हम वापस लौट जाएंगे। वह नाराज हो गए और बोले मैं आ रहा हूं। हालांकि देरी के बावजूद जब गोविंदा पहुंचे, तो वह अपने काम में बहुत कुशल थे और एक ही दिन में गाने का 70 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया।’

बता दें, अनीस बज्मी ने ‘वेलकम’, ‘नो एंट्री’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘भूल भुलैया 2 और 3’ जैसी कॉमेडी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

खबरें और भी हैं…
इंदौर सराफा में शनिवार और थोक बाजार मंडियों में सोमवार से शुरू होगा नया कारोबारी साल

सराफा और थोक सब्जी मंडी में शनिवार से ही नया कारोबार शुरू होने के साथ दीपावली अवकाश खत्म हो रहा है। नए कारोबारी साल की शुरुआत भी परंपरा के अनुसार धूमधाम से होगी। हर बाजार में नई फसल, नए माल के सौदे शुभमुहूर्त में किए जाएंगे।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 01 Nov 2024 07:23:41 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Nov 2024 07:32:05 PM (IST)

इंदौर सराफा और मंडी बाजार। – प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. दीपावली की रिकार्डतोड़ बिक्री।
  2. फिर से कारोबार का नया दौर।
  3. नए माल के सौदे शुभमुहूर्त में होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बीते दिनों की भीड़भाड़ रिकार्डतोड़ बिक्री के बाद शुक्रवार को शहर के बाजार व सड़कें शांत दिखीं। दीपावली के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में कारोबारी साल का अंत: हो गया है। सोमवार से शहर के प्रमुख थोक बाजार और मंडियों में नया कारोबारी साल शुरू होगा।

नए कारोबारी साल में कुछ परंपराएं भी कायम है। शुभ घड़ी और मुहूर्त देखकर कारोबार शुरू होता है। पहले दिन के पहले कारोबार में कुछ खास परंपराए निभाई जाती है।

मंडियों और बाजार में सिर्फ नई फसल, नए आयातित सू्खे मेवे और फैक्ट्रियों से बनकर आए नए लाट के सौदे ही किए जाता है।

किराना बाजार में हल्दी, गुड़, धनिया, सुपारी जैसी कुछ खास वस्तुओं के साथ नई फसल के मेवों और मसालों के सौदों से पहले कारोबार की शुरुआत होगी। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-ताशे भी गूजेंगे।

सराफा बाजार

महालक्ष्मी पूजन के बाद नववर्ष लिखने का मुहूर्त 2 नवंबर 7.30 से 9 बजे तक होगा। बाद में सराफा व्यापारी एसोसिएशन का मिलन समारोह आयोजित होगा। दोपहर बाद बाजार में व्यापार शुरू होगा।

naidunia_image

अनाज मंडी

संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी और लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में सोमवार सुबह कारोबार का नया साल शुरू होगा। लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में 4 नवंबर को सुबह 8.11 बजे मुहूर्त के सौदे होंगे। छावनी मंडी में सुबह 10.21 बजे मुहूर्त के सौदे होंगे। इससे पहले 10.01 मिनट पर महालक्ष्मी पूजन और 56 भोग के साथ अन्नकूट आयोजित होगा। किसानी मंंडी में सुबह 8 बजे से दीपावली मुहूर्त होगा और सौदे शुरू होने लगेंगे।

naidunia_image

किराना बाजार

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन में दीपावली मुहूर्त के सौदे 4 नवंबर दोपहर 1.00 बजे होंगे। लक्ष्मीपूजन के बाद नए सूखे मेवों और खास मसालों की नई खेप की बिक्री की जाएगी। बाजार में व्यापारी मिलन समारोह भी आयोजित होगा।

naidunia_image

थोक सब्जी मंडी

हरी सब्जी मंडी में शनिवार सुबह से नए साल का मुहूर्त होगा। आलू-प्याज मंडी में मुहूर्त सौदे 4 नवंबर सोमवार से ही होंगे। सुबह 9.41 बजे से मंडी में नए वर्ष का कामकाज शुरू होगा।

naidunia_image

रेडीमेड परिधान

थोक रेडिमेड परिधान बाजार में फैक्ट्रियों से बनकर आए नए परिधानों के सौदों की शुरूआत मुहूर्त में होगी। 4 नवंबर सोमवार को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक पहले सौदे किए जाएंगे।

naidunia_image

मप्र पुलिस ने प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर आठ घंटे में पकड़े 10 करोड़ के मादक पदार्थ

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा कई संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर अवैध मप्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में मादक पदार्थों के उत्पादन और वितरण में शामिल आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम भी उठाए जा रहे हैं।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 11:34:39 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 11:59:15 AM (IST)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया प्रदेश में विशेष अभियान।
  2. 18 आरोपितों सहित छह कार , एक ट्रक भी जब्त किया हैं।
  3. परिवहन में प्रयुक्त 11 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार को महज आठ घंटे में 10 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ पकड़ा है। दरअसल मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देश पर डीजीपी सुधीर सक्सेना द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पहले ही दिन विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

पुलिस ने 43 स्थानों पर की कार्रवाई

प्रदेशव्यापी अभियान के पहले दिन पुलिस ने 43 स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई की है। भोपाल में क्राइम ब्रांच ने आठ किलो 400 ग्राम चरस, खरगौन जिले के चैनपुर में 478 किलोग्राम गांजा, सिवनी जिले के धनौरा में 80 किलोग्राम गांजा, छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना में 42 किलो 100 ग्राम गांजा, नीमच के रतनगढ़ थाना में 60 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।

साथ ही 18 आरोपितों सहित छह कार , एक ट्रक भी जब्त किया हैं। प्रदेश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर, 60 किलो डोडा चूरा, 61 ग्राम एमडी सहित 56 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त 11 वाहनों को भी जब्त किया है।

आठ करोड़ रुपये कीमत की आठ किलो 400 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खजूरी सड़क इलाके के बरखेड़ा सालम में क्राइम ब्रांच पुलिस की कार्रवाई

naidunia_image

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने गुरूवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों को साढ़े आठ करोड़ रुपये कीमत की आठ किलो 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। तस्कर अपनी कार में चरस रखे हुए थे और उसे बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरखेड़ा सालम जोड़ पर न्यू विक्की ढाबा के पास कार सवार महिला समेत तीन तस्करों को दबोच लिया।

साथ ही उनके पास से आठ किलो 400 ग्राम चरस, दो लाख रुपये नकद, पांच मोबाईल फोन एवं एक कार जब्त की, जिसकी कीमत 8 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 52 वर्षीय आमिर कुरैशी, निवासी काजीकैम्प, 36 वर्षीय प्रतीक मिश्रा निवासी भेल नगर और 48 वर्षीय जाहिदा कुरैशी निवासी गुरूनानकपुरा के रूप में हुई है। आरोपित चरस कहां से लाए थे और किसे बेचने वाले थे, इसे लेकर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

झाबुआ में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर ने मांगे 50 हजार, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

लोकायुक्त टीम इंदौर ने कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन उसे शक होने पर रिश्वत लेने से मना कर दिया।

By Bhupendra Singh

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 07:00:03 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 07:00:03 PM (IST)

झाबुआ में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर ने मांगे 50 हजार, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा
झाबुआ में लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई।

HighLights

  1. डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगी थी।
  2. शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपये की रिश्वत देने की सूचना दी।
  3. डॉक्टर ने शक होने पर रिश्वत लेने से मना कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। लोकायुक्त टीम इंदौर ने कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोप है कि डॉक्टर ने एक मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक दिनेश मकवाना की शिकायत पर शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने उसे रुपये लेकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, डॉक्टर को शक हुआ और उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया।

शिकायतकर्ता की शिकायत और डॉक्टर का संदेह

दिनेश मकवाना ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसके भाई रमेश की 29 अक्टूबर को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी, जिसका पोस्टमार्टम कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉ. अर्पित कुमार नायक ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने दिनेश को रुपये देकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन डॉक्टर को शक होने पर उसने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया।

टीम ने डॉक्टर के खिलाफ की कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, अनिरूद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर राहुल गजभिए और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि लोकायुक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं।

IND vs NZ Stay Rating 2nd Take a look at Day 3: न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्‍ट सीरीज, दूसरे टेस्ट में 113 रनो से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच जीतने के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 26 Oct 2024 11:01:26 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 26 Oct 2024 06:44:02 PM (IST)

IND vs NZ Live Score 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्‍ट सीरीज, दूसरे टेस्ट में 113 रनो से हराया

HighLights

  1. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में बने थे 259 रन
  2. जवाब में सिर्फ 156 रन पर सिमट गई थी टीम इंडिया
  3. अश्विन-जडेजा ने NZ की दूसरी पारी 255 पर सिमेटी

एजेंसी, पुणे (IND vs NZ Stay Rating 2nd Take a look at Day 3)। न्यूजीलैंड ने पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रनो से हरा दिया। इस मैच के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड को भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत मिली है। इसी के साथ भारत को अपने घर में 12 साल बाद टेस्ट सीरीज में हार मिली है।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रन पर सिमट गई थी। इस तरह टीम इंडिया को यह टेस्ट जीतने के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दूसरी पारी में भी टीम इंडिया लड़खड़ा गई और 245 रनो पर आल आउट हो गई।

पुणे टेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ

  • न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुणे की पिच को देखते हुए कोई भी कप्तान यही फैसला करता। न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर खत्म हुई।
  • मेहमान टीम की ओर से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन के खाते में बाकी के तीन विकेट गए।
  • टीम इंडिया से पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर मेहमान टीम को दबाव में लाने की उम्मीद थी, लेकिन हुआ उल्टा। भारतीय टीम 156 पर ऑलआउट हो गई।
  • 38 रन के साथ रविंद्र जडेजा टॉप स्कोरर रहे। न्यूजीलैंड की ओर से भी फिरकी गेंदबाजों- मिचेल सेंटनर ने 7 और ग्लेन फिलिप ने 2 विकेट लिए।
  • इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रन की महत्वपूर्ण लीड मिल गई। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी शुरू की, जो मैच के तीसरे दिन शनिवार को खत्म हुई।
  • न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रन ही बना सकी। कप्तान टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 86 रन की पारी खेली। भारत की ओर से स्पिनरों ने विकेट लिए।
  • वाशिंगटन सुंदर की झोली में इस पारी में भी 4 विकेट गए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 3 और अश्विन ने 2 विकेट लिए। भारत को मैच जीतने के लिए 359 रन का लक्ष्य मिला।

naidunia_image

भारत की दूसरी पारी

भारतीय टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कप्तान ने दूसरी पारी में भी निराश किया। 8 रन के निजी स्कोर पर सेंटर की गेंद पर यंग के हाथों कैच आउट हो गए। ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें