Mother beats child with slippers who was posing as Shahrukh Khan on camera

Mother beats child with slippers who was posing as Shahrukh Khan on camera


Trending Video: रील बनाने का भूत सभी पर सवार है. बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी को रील से जितना लगाव है आज के वक्त में शायद किसी और से नहीं है. खासकर छोटे बच्चे लोगों को देखकर ज्यादा ऑब्जर्व कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें जब भी मौका मिलता है वो रील बनाने से नहीं चूकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस बात का जीता जागता मजेदार गवाह है, जहां एक बच्चा स्कूल से आते ही बैग को जमीन पर डालकर कैमरा देखकर DDLJ के शाहरुख खान वाला पोज दे रहा है. लेकिन यह पोज शायद उस बच्चे की मां को पसंद नहीं आया और उन्होंने उसके पीछे से चप्पल बजा दी. जिसके बाद यूजर्स ने बच्चे के जमकर मजे लिए.

रील बना रहे बच्चे को मां ने मारी चप्पल

वायरल वीडियो में रील का कीड़ा दिखाया गया है जो एक स्कूली बच्चे के सिर चढ़कर बोल रहा है. स्कूल से छुट्टी होने पर वो कैमरे पर ऐसे लपका जैसे पूरे वक्त रील बनाने का ही सोचता रहा हो. जैसे ही बच्चा स्कूल से आता है वैसे ही घर में घुसने से पहले ही अपना बस्ता जमीन पर डालता है और कैमरे के सामने पोज मारने लग जाता है. पोज भी DDLJ के शाहरुख वाला, जिसे आज हर कोई कॉपी करता है. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके पीछे से उसकी मां किसी शेरनी की तरह घात लगाए बैठी है. जैसे ही बच्चा रील बनाने के लिए पोज देता है वैसे ही उसकी मां पीछे से आकर चप्पल से उसकी कुटाई कर देती है.

SRK का पोज देने पर की चप्पलें रसीद

जी हां, शाहरुख खान के प्रेम में डूबा ये बच्चा जैसे ही रील बनाने के लिए पोज देता है पीछे मां की चप्पल उसके सिर पर रसीद होती है और वो अपने शाहरुख बनने के सपने को तोड़कर वापस असल दुनिया में आ जाता है. सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी और हर कोई बच्चे के मजे लेने लगा. आइए आपको भी दिखाते हैं यूजर्स के मजेदार रिएक्शन.

यह भी पढ़ें: ‘लो चली मैं’ देवर की शादी में भाभी ने डांस से उड़ाया गर्दा! वीडियो देख यूजर्स बोले हमारा तो सब कुछ लुट गया

शाहरुख खान बनते बनते रह गया, बोले यूजर्स

वीडियो को @DheerajRanipura नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मिल गया फिल्म फेयर? एक और यूजर ने लिखा…लगता है मम्मी शाहरुख खान की फैन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा शाहरुख खान बनते बनते रह गया.

यह भी पढ़ें: इस तरह से काटेंगे मिर्च तो कभी नहीं जलेंगे हाथ, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल





Supply hyperlink