By Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 07:06:35 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Nov 2024 07:06:35 AM (IST)
सोने और चांदी के दाम में गिरावट
कपड़ों, आभूषणों और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि सोने और चांदी के दाम में गिरावट होने के कारण खरीदारी में तेजी आई है। सराफा बाजार में इस समय ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है।
ठंड में गर्मी लाएंगी शादियां
- ठंड के इस मौसम में शादी का उत्साह लोगों के दिलों में गर्मी भर रहा है।
- रात के समय शादी समारोहों में मेहमान गर्मागर्म व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं।
शीतकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए दिसंबर में कई परिवार शादी के साथ-साथ घूमने-फिरने का भी प्लान बना रहे हैं।
शुभ मुहूर्त के बीच चुनौती व उत्साह
- मंगल भवन बुक, सभी प्रमुख स्थान पहले ही बुक हो गए।
- केटरर्स की कमी, पसंदीदा केटरर न मिलने से लोग परेशान।
- सजावट और बैंड-बाजा की भारी डिमांड के कारण कीमतें बढ़ी।
- सोने-चांदी की खरीदारी, दाम कम होने से बिक्री में उछाल।
- गिफ्ट और कपड़ों की धूम, बाजार में हर तरफ रौनक।
- सर्द मौसम का असर, गर्म कपड़ों और हीटर की भी बिक्री बढ़ी।
दिसंबर में शीतकालीन छुट्टियां
शीतकालीन छुट्टियों और ठंड के मौसम को देखते हुए कई परिवार शादी समारोह के बाद हनीमून और घूमने-फिरने का प्लान भी कर चुके हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और गोवा जैसी जगहें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। शादियों का यह सीजन सिर्फ परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापारियों और सेवाप्रदाताओं के लिए भी लाभकारी साबित हो रहा है। हर कोई इस उत्सव के माहौल का भरपूर आनंद ले रहा है।
सर्दियों में हो रही है शादी, तो ठंड से बचाए रखने में काम आएंगे ये टिप्स एंड एक्सपेरिमेंट्स

सर्दियों की शादी में ठंड से बचना और खूबसूरत भी नजर आना ये दोनों एक साथ मुश्किल टास्क लगता है और वो भी तब जब आप दुल्हन बनने वाली हैं।
शादी की खुशी और स्टाइलिश नजर आने के लिए ज्यादातर दुल्हनें ठंड को इग्नोर करती हैं लेकिन हर एक दुल्हन के लिए ये पॉसिबल नहीं। ठिठुरन वाली ठंड और उस पर कोरोना की मार से बचे रहने के लिए बेहद जरूरी है खुद को सुरक्षित रखना।
तो अगर आपकी भी शादी इस महीने होने वाली है तो जान लें कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स, जिनकी मदद से बिना स्टाइल से समझौता किए आप ठंड में भी काफी हद तक कंफर्टेबल रह सकती हैं।
लहंगे के नीचे फ्लीस टाइट्स पहनें
सर्दी से बचे रहने के लिए लहंगे के नीचे न्यूड, व्हाइट या ब्लैक कलर की फ्लीस टाइट्स पहनें। थाइज़ तक की लंबाई होने के चलते ये दिखाई भी नहीं देते लेकिन शरीर की गर्माहट को बनाए रखने में एकदम बेस्ट होते हैं।
शादी की खुशी और स्टाइलिश नजर आने के लिए ज्यादातर दुल्हनें ठंड को इग्नोर करती हैं लेकिन हर एक दुल्हन के लिए ये पॉसिबल नहीं। ठिठुरन वाली ठंड और उस पर कोरोना की मार से बचे रहने के लिए बेहद जरूरी है खुद को सुरक्षित रखना। तो अगर आपकी भी शादी इस महीने होने वाली है तो जान लें कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स, जिनकी मदद से बिना स्टाइल से समझौता किए आप ठंड में भी काफी हद तक कंफर्टेबल रह सकती हैं।
लहंगे के नीचे फ्लीस टाइट्स पहनें
सर्दी से बचे रहने के लिए लहंगे के नीचे न्यूड, व्हाइट या ब्लैक कलर की फ्लीस टाइट्स पहनें। थाइज़ तक की लंबाई होने के चलते ये दिखाई भी नहीं देते लेकिन शरीर की गर्माहट को बनाए रखने में एकदम बेस्ट होते हैं।
मखमल फैब्रिक चुनें
मखमल यानी वेलवेट सर्दियों के लिए एकदम परफेक्ट फैब्रिक होता है। जो देखने में रॉयल भी लगता है और आपको कंफर्टेबल भी रखता है। तो नेट, ब्रोकेड या दूसरे फैब्रिक की जगह वेलवेट लहंगा पहनना बेस्ट डिसीजन रहेगा।
दुपट्टे के साथ पश्मीना शॉल
इमेजिन करके भले ही अजीब लग रहा होगा लेकिन ये बहुत ही अच्छा आइडिया है ठंड से बचने का। दुपट्टे के अंदर शॉल को पिनअप कर लें फिर इसे सिर पर पिन्स की मदद से फिक्स करें।
दुपट्टे को ड्रेप करें
फेरों के वक्त जब ज्यादातर दुल्हनें साड़ी पहनती हैं तो इस वक्त आप शॉल को लपेट भी सकती हैं। डोंट वरी ये बिल्कुल भी खराब लुक नहीं देंगे बल्कि इससे फ्रंट और बैक दोनों ही अच्छे स कवर हो जाएगा।
ऐसे आउटफिट जो पूरी बॉडी कवर कर लें
जैसे पूरी बांह वाली अनारकली और फ्लोर लेंथ गाउन आदि। इससे आपकी बॉडी पूरी तरह से कवर हो जाती है जिससे ठंड लगने की संभावना तो कम हो ही जाती है और लुक के साथ समझौता भी नहीं करना पड़ता।
जैकेट या केप वाला लहंगा चुनें
ऐसा लहंगा चुनें जिसके साथ जैकेट या केप का ऑप्शन हो। ये फैशनेबल तो लगते ही हैं साथ ही सर्दियों से भी बचाए रखते हैं।