MP Police Physical Check: पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट में दौड़ते समय दो युवक गिरे, हड्डी टूटी
उज्जैन में पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दो युवक दौड़ लगाते समय गिर गए, जिससे उनके पैरों की हड्डी टूट गई। दोनों को चरक भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक मक्सी और देवास के निवासी हैं और टेस्ट के दौरान चोटिल हुए।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Solar, 17 Nov 2024 08:17:23 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Nov 2024 08:17:23 PM (IST)
HighLights
- पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में युवक घायल
- देवास और मक्सी के रहने वाले हैं अभ्यर्थी
- युवकों को चरक भवन में कराया गया भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट के दौरान दो युवक दौड़ लगाने में गिर गए। दोनों के पैरों की हड्डी टूट गई। दोनों को चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। दोनों युवक देवास और मक्सी के रहने वाले हैं। महानंदा नगर एरिना में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे से ही प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
रविवार सुबह जितेंद्र निवासी मक्सी तथा मनोज निवासी देवास फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ लगाने के लिए आए थे। टेस्ट के लिए दस-दस युवकों से 800 मीटर की दौड़ लगवाई जा रही थी। इस दौरान दोनों युवक दौड़ लगाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर गए। इससे उनके पैरों में चोट लगी थी। इलाज के लिए उन्हें चरक भवन भेजा गया था, जहां एक्सरे में पता चला कि दोनों के पैरों की हड्डी टूट गई है। दोनों को भर्ती कराया गया है।
मुंबई जाने वाले दो बच्चे सकुशल लौटे, पुलिस ने की मदद
उज्जैन में 9वीं कक्षा के दो छात्र, शुक्रवार रात को बिना बताये घर से निकलकर मुंबई की ओर चले गए थे। शनिवार को दोनों मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर थे और फिर अवध एक्सप्रेस से कोटा के पास स्थित अपने मामा के घर मोड़क जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए।
पुलिस और परिवार की संयुक्त कार्रवाई से बच्चे सकुशल मिले
बच्चों के स्वजन और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और रविवार सुबह दोनों बच्चों को नागदा में अवध एक्सप्रेस से उतार लिया। बच्चों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर मुंबई गए थे और उनके पास तीन हजार रुपये थे। दोनों बच्चे सकुशल वापस लौटने पर स्वजन और पुलिस ने राहत की सांस ली।

