जिधर हाथी उधर चला गया पहाड़ी कोरवा,कुचलने से मौत

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पस्ता थाना क्षेत्र में शनिवार की रात आठ हाथियों का विचरण हो रहा था। इस बात की जानकारी आसपास के गांवों के लोगों को भी थी। चिलमा बस्ती से पहले सासु नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास वन अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में गांववाले भी एकत्रित थे।