घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों में कुछ की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक में बियर की खाली बोतलें भरी थीं। रात में सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लगा गया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 07:53:03 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Nov 2024 07:58:37 AM (IST)
HighLights
- अलीगढ़ के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
- 15 से अधिक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
ब्यूरो, अलीगढ़ (Yamuna Expressway Accident)। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ के पास टप्पल क्षेत्र में डबल डेकर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में 5 माह से मासूम बच्चे और एक महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई है। 15 से अधिक यात्री घायल हैं। हादसे के बाद देर रात तक जाम लगा रहा।
पीछे से ट्रक में जा घुसी बस
- अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस चकनाचूर हो गई। काफी देर तक यात्री अंदर फंसे रहे।
- घायलों में 11 महीने की लड़की, 5 साल का बच्चा, तीन महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। बस की खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया है।
- बस फैजाबाद की कंपनी कृष्णा ट्रैवल्स की थी। टप्पल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि दो अज्ञात हैं।
खबर अपडेट हो रही है…





