raha kapoor calls alia bhatt maa in actress latest video fans loves her cute baby voice | आलिया भट्ट को मॉम नहीं मां कहती हैं बेबी राहा: एक्ट्रेस की वीडियो से हुआ खुलासा, फैंस बोले- ये कितनी प्यारी बच्ची है

raha kapoor calls alia bhatt maa in actress latest video fans loves her cute baby voice | आलिया भट्ट को मॉम नहीं मां कहती हैं बेबी राहा: एक्ट्रेस की वीडियो से हुआ खुलासा, फैंस बोले- ये कितनी प्यारी बच्ची है

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। राहा की तस्वीरें और क्यूट एक्सप्रेशन लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इसी बीच आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहा ‘मां-मां’ कहती हुई सुनाई दे रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैंस भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

राहा ने लगाई आलिया को मां कहकर आवाज दरअसल, आलिया एक वीडियो बना रही थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन हाउस से संबंधित जानकारी शेयर कर रही थीं। इस बीच पीछे से राहा की आवाज सुनाई देती है- मां।

फैंस ने लुटाया प्यार आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘राहा किस तरह आलिया को मां कहकर बुला रही है।’ दूसरे ने लिखा, ‘वाह, राहा की आवाज!’ तीसरे ने लिखा, ‘ओएमजी!!! राहा आलिया को मां कहकर बुला रही है। कितना क्यूट लग रहा है।’

6 नवंबर को राहा का जन्मदिन था​​​​​ बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर हाल ही में 2 साल की हुई हैं। उनके इस खास दिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें राहा बेहद प्यारी नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

——————– इससे जुड़ी खबर पढ़ें

2 साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा: दादी नीतू और बुआ रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहनी ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस भी राहा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…