मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी में दौड़ लगाकार प्रैक्टिस कर रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस में भर्ती का युवकों का सपना इस दुर्घटना ने तोड़ दिया।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 10:33:08 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Nov 2024 10:43:06 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी(Shivpuri Street Accident)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो हो गई, बाकी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में तीनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। रोज की तरह आज भी ये एक साथ दौड़ लगाने की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान वहां आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें कुचल दिया। हादसे में एक युवकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी और दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में मृत एक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। खबर अपडेट हो रही है…





