मुरैना पीएचई में हुए फर्जी सीपेट घोटाले को अंचल के कांग्रेस विधायक विधानसभा में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में भाजपा को मुश्किल हो सकती है। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि पूरे प्रदेश में भाजपा राज में इसी तरह से सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
By Vikash Pandey
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 08:41:27 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Nov 2024 08:41:27 AM (IST)
HighLights
- कांग्रेस विधायक मुद्दे को विधानसभा में उठाने की तैयारी में
- भोपाल में ईई को रिकार्ड सहित किया था तलब
- सीपेट घोटाले को लेकर हो सकती है भाजपा को मुश्किल
नप्र, ग्वालियर। मुरैना में नल जल योजना में फर्जी सीपेट रिपोर्ट लगाकर करोड़ों के भुगतान का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अब भाजपा को घेरने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि कांग्रेस विधायक इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ना तय है। उधर गुरुवार को मुरैना के कार्यपालन यंत्री एसएल बाथम को रिकार्ड सहित भोपाल तलब किया गया था, लेकिन अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।
.jpg)
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि अभी तो मुरैना में मामला सामने आया है, लेकिन भाजपा राज में ऐसा पूरे प्रदेश में चल रहा है। अफसर ठेकेदारों के गठजोड़ से जनता की गाढ़ी कमाई के धन का बंदरबांट किया जा रहा है। इस मामले को मैं विधानसभा में उठाऊंगा, साथ ही पूरे प्रदेश में नल जल योजना में हुए कामों की जांच और सीपेट रिपोर्ट के सत्यापन की मांग भी करेंगे।
इससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके। उधर जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय का कहना है कि निश्चित ही यह बहुत गंभीर मुद्दा है। भाजपा शासनकाल में हर जगह इसी प्रकार के काम हो रहे हैं। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। साफ है कि मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
.jpg)
ईई भोपाल तलब के सवाल पर बोले-कल बताऊंगा
मुरैना के ईई एसएल बाथम को इस मामले में प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग केके सोनगरिया ने रिकार्ड सहित भोपाल तलब किया था। हालांकि जब उनसे इस संबंध में सवाल किया तो उनका कहना था कि अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा, इस संबंध में कल जानकारी दे पाऊंगा।
रायपुर ग्राम का परंपरागत रास्ता प्रशासन ने खुलवाया
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे जिले के ग्राम रायपुर के निवासी खेतों से होकर गुजर रहे एक आम रास्ते पर हुए अतिक्रमण से परेशान थे। खेतों की तरफ आवागमन में उन्हें खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 ने उनकी यह कठिनाई दूर कर दी है। गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कर यह रास्ता खुलवा दिया। इसके लिए ग्रामीणों ने यह अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के प्रति आभार जताया है।



.jpg)

