(*26*)
शहर का एक्यूआई लेवल 4 सौ के पार चल रहा है। प्रदूषण की खराब हालत को चलते हुए अब निगम प्लान बना रहा है। जब तक निगम इसओर प्रयास करेगा तब तक शहर के लोगाें को जहरीली हवा लेना पडेगी।
By Vikash Pandey
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 01:50:52 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Nov 2024 01:50:52 PM (IST)
शहर का एक्यूआइ 26 दिन से 400 के पार
HighLights
- निगम ने तैयार किया 100 दिन का विंटर प्लान
- पूरा होने तक जहरीली हवा में लेना होगी सांस
- निगम के अभी तक के प्रयास रहे हैं नाकाफी
(*26*)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर को 26 दिन से जहरीली हवा ने घेर रखा है। अफसर इस दौरान केवल बढ़ते प्रदूषण के आंकड़ों को देखते रहे, रोकथाम के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए। जो संसाधन थे, उनका भी कहीं उपयोग होता नहीं दिखा। अब जब मर्ज पूरी तरह फैल चुका है तो नगर निगम ने प्रदूषण से निपटने के लिए 100 दिन का विंटर प्लान तैयार किया है। साथ ही चार करोड़ के टेंडर भी लगाए हैं।
(*26*)
ऐसे में अभी जब तक निगम का यह प्लान धरातल पर नहीं उतरता है शहर को जहरीली हवा में ही सांस लेना होगा। 26 अक्टूबर से शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक ने रेड सिग्नल दिखाना शुरू कर दिया था। अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच हालात ये हो गए कि एक्यूआइ 400 का आंकड़ा पार कर गया। जिससे ग्वालियर से भोपाल तक हड़कंप मच गया। केंद्र से मिलने वाली ग्रांट पर संकट आया तो अफसरों की नींद टूटी और प्रदूषण से निपटने के लिए लंबा चौड़ा कागजी प्लान तैयार किया गया है।
(*26*)
.jpg)
वार्ड लेवल पर टीम बनाकर कचरा जलाने एवं खुले में फेंकने वालों पर जुर्माने करेगी
- सालिड वेस्ट मैनेजमेंट: वार्ड लेवल पर टीमों का गठन जो नियमों का पालन कराएगी।
- नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माने की कार्रवाई करेगी।
- यह टीम कचरा जलाने एवं खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने भी करेगी।
- कृषि विभाग से सामंजस्य कर पराली जलाने वालों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
- केदारपुर में पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने के लिए एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा।
- स्वर्ण रेखा नदी और नालों के किनारे वायर फेसिंग की जाएगी।
.jpg)
सड़क की धूल, हरियाली व पैवर्स
- विभाग का तकनीकी अमला उन इलाकों को चिह्नित करेगा जहां अधिक धूल मिट्टी उड़ती है और इसे डस्ट फ्री बनाने का प्लान तैयार करेगा।
- नगर निगम सड़क किनारे एवं बीच में डिवाइडरों पर पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।
- चौराहों पर फुव्वारे लगाए जाएंगे।
ग्रीन एरिया डवलपमेंट
नगर वन योजना के कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। द्य खाली जमीन चिह्नित कर सामुदायिक प्लांटेशन से ग्रीन एरिया बढ़ाया जाएगा। द्य स्वर्ण रेखा के पास वर्टिकल गार्डन विकसित किया जाएगा।