मध्य प्रदेश के जबलपुर के यात्रियों को सभी की ओर जाने वाली ट्रेनों का लाभ मिलगा। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंंबर जारी कर दिए है। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए है। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
By Deepankar Roy
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 02:32:53 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Nov 2024 02:39:47 PM (IST)
HighLights
- पश्चिम मध्य रेल के जारी आदेश से लोगों को मिलेगी राहत।
- निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था।
- अगले माह से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी।
नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Information)। इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित 56 ट्रेनें अगले माह से फिर से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल ने आदेश जारी किए हैं। संबंधित ट्रेनों का परिचालन कोरोना काल से विशेष गाड़ी के रूप में किया जा रहा है। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा।
.jpg)
विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर
| 05703/05704 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51703/51704 |
| 05705/05706 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51705/51706 |
| 05713/05714 | जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर | 51707/51708 |
| 06619/06620 | इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू | 61617/61618 |
| 06603/06604 | बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन | 61619/61620 |
| 06617/06618 | कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू | 61601/61602 |
| 06623/06624 | कटनी-बरगवां-कटनी मेमू | 61603/61604 |
| 06625/06626 | कटनी-सतना-कटनी मेमू | 61605/61606 |
| 06635/06636 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61607/61608 |
| 06637/06638 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61609/61610 |
| 06607/06608 | बीना-गुना-बीना ट्रेन | 61611/61612 |
नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन
माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है।
यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी
वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू
वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत
समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा।
पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे
विवेक तन्खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे
विवेक तन्खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे।



.jpg)

