पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में रहने वाले 11 वर्षीय छात्र की फांसी पर लटकी लाश मिली है। इस दौरान उसके माता-पिता काम पर गए थे। उसे दोनों बड़े भाई स्कूल गए हुए थे। भाई जब स्कूल से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव का पीएम कराया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
By Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 08:28:27 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Nov 2024 08:28:27 AM (IST)
HighLights
- पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में रहने वाला 11 वर्षीय छात्र कबीर केंवट।
- मोहल्ले वालों को भी बालक के आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा।
- पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में रहने वाले संतोष केंवट किसान हैं। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने तीनों बेटों को जल्दी स्कूल जाने के लिए कहा। इसके बाद वे अपनी पत्नी को लेकर खेत पर काम करने के लिए चले गए।
कुछ देर बाद उनका बड़ा बेटा चंद्रप्रकाश अपने मंझले भाई को लेकर स्कूल चला गया था। उनका छोटा बेटा कबीर घर पर ही रुक गया। चंद्रप्रकाश करीब 1:30 बजे स्कूल से घर आया। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर अंदर देखा। अंदर कमरे में कबीर फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
अपने भाई को फांसी के फंदे पर लटकता देख वह बदहवास हो गया। उसने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही अपने पिता को इसकी जानकारी दी। तब संतोष भागते हुए अपने घर पहुंचे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी।
पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।इसके अलावा गांव के लोगों समेत स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गांव में शोक, हर कोई कारण को लेकर कर रहा चर्चा
महजा 11 साल के बालक की फांसी पर लटकी लाश मिलने के बाद गांव में शोक है। वहीं, लोग बालक के आत्महत्या के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। गांव के लोगों समेते मोहल्ले वालों को भी बालक के आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इधर पुलिस स्वजन और गांव वालों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
युवकों के बीच मारपीट, बीच-बचाव करने गए हलवाई पर चाकू से हमला, सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीमाता नगर की घटना, जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीमाता नगर में दो युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसे देख पास में रहने वाला हलवाई बीच-बचाव करने पहुंच गया। एक युवक ने हलवाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीमाता नगर लोधीपारा में रहने वाले भागबली वर्मा हलवाई हैं। सोमवार की रात नौ बजे भोजन के बाद वे घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाहर झगड़े की आवाज आई। शोर सुनकर वे बाहर निकले तो उनके भतीजे अमितेश वर्मा और मोहल्ले में रहने वाले अलिश चतुर्वेदानी के बीच झगड़ा हो रहा था।
भतीजे और युवक के बीच हो रहे झगड़े के दौरान वे बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी बीच अलिश चतुर्वेदानी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके आंख के पास और सिर में चोटें आई। इसे देख उनका बेटा सुनील भी वहां आ गया।
युवक ने सुनील से भी मारपीट की। चाकू के हमले से घायल हलवाई ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



.jpg)

