बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के 22 दिन बाद वेटनरी डाक्टर को हटाया, वन विभाग की कार्रवाई

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मारे गए 11 हाथियों की मौत के 22 दिन बाद जांच रिपोर्ट में पशु चिकित्सक डा. नितिन गुप्ता की लापरवाही सामने आई है। इसलिए वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि एक साथ इतने हाथियों की मौत के बार पूरे देश में हडकंप मच गया था।