लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुकनडांड बरपारा में किशोरी ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से व्यथित प्रेमी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रेमी को लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का चुकनडांड बरपारा के आभास मिंज (20) से प्रेम संबंध था।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 09:55:37 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Nov 2024 09:55:37 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज, लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुकनडांड बरपारा में किशोरी ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से व्यथित प्रेमी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रेमी को लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का चुकनडांड बरपारा के आभास मिंज (20) से प्रेम संबंध था।
प्रेमिका कई महीनों से वह अपनी मौसी के साथ अंबिकापुर में निवास कर रही थी। घरेलू विवाद होने पर किशोरी अपने प्रेमी के घर चुकनडांड बरपारा आ गई। उस दौरान प्रेमी की मां भी घर पर ही थी। उसने बेटे को समझाइश दी कि किशोरी अभी नाबालिग है, इसलिए उसे उसके घर पहुंचा दे। यह बोलकर प्रेमी की मां किसी कार्य से ग्राम लोशगा चली गई। घरवालों से विवाद के बाद निकली प्रेमिका ने प्रेमी के घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षुब्ध प्रेमी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
घटना की जानकारी स्वजन को होने पर तत्काल उपचार हेतु युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमिका के स्वजन और लखनपुर गुरुवार की सुबह ग्राम चुकनडांड बरपारा पहुंचे।यहां पंचनामा के बाद लखनपुर में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रेमिका के शव को उसके स्वजन को सौंप दिया गया है। प्रकरण की जांच लखनपुर पुलिस कर रही है। प्रेमिका ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं है।
0-0
किशोरी का दैहिक शोषण, युवक पर प्राथमिकी
नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी से प्रेम संबंध बना करते हुए उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने और उसके बाद उसे भगाकर अपने घर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट पर परवेज मोहम्मद पिता अनिलुद्दीन के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से ही परवेज से उसका प्रेम संबंध था। 31 मार्च को वह घर में अकेली थी। उसी रात साढ़े आठ बजे वह घर मे घुस आया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके दो दिन बाद वह उसे भगाकर अपने घर ले गया। जहां लगातार उसका दैहिक शोषण करने के बाद उसे उसके घर छोड़ दिया।



.jpg)

