सिम्स में बीते बुधवार को एक डाक्टर ने एमबीबीएस द्वितीय साल के छात्र-छात्राओं की क्लास लेने के दौरान विवाद होने पर एक छात्र को तमाचा जड़ दिया। वही इस घटना से दुखी होकर छात्र ने हाथ व गले की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे गंभीर हालत में ट्रायएज यूनिट में भर्ती कराया गया है। इस मामले से सिम्स में हड़कंप मच गया है।





