ठंड से बढ़ी कनकनी, रात में ठिठुर रहे हाथ-पांव

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन प्रारंभ हो रहा है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग के एक दो जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 08:32:22 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Nov 2024 08:32:22 AM (IST)

ठंड ने शहर में अपना पांव पसार लिया

HighLights

  1. कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है।
  2. रात में शीतलहर जैसी स्थिति है।
  3. उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। ठंड ने शहर में अपना पांव पसार लिया है। कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। रात में शीतलहर जैसी स्थिति है। उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी है। सुबह ठंड के कारण कनकनी महसूस हो रही है। रात में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है,जो औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

दिन में भी तापमान औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे कम है। जिस वजह से शाम को भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

15 साल पहले कड़ाके की ठंड महसूस हुआ था

बता दें कि 15 साल पहले कड़ाके की ठंड महसूस हुआ था। 30 नवंबर 2009 को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद अब तक ऐसी सर्दी नहीं पड़ी। हालांकि इस साल परिस्थितियां बदली हुई है एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। यदि माहांत तक स्थिति ऐसी ही बनी रही तो इस साल न्यूनतम तापमान नया रिकार्ड बना सकता है।

सेहत का रखें विशेष ध्यान

ठंड बढ़ने के साथ अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। चिकित्सकों का कहना है कि डाइट में ताज़े फल और सब्ज़ियां शामिल करें। इनसे इम्यूनिटी मज़बूत होती है। नाश्ते में ताज़े फल और सब्ज़ियों का रस पिएं। गर्म भोजन करें। गर्म सूप, दूध, और गर्म तासीर वाले भोजन करें। दिन में सात से आठ ग्लास पानी पिएं। हल्के गर्म कपड़े पहनें।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 27.6 13.6

पेंड्रारोड 25.7 09.6

अंबिकापुर 25.8 08.8

माना 28.2 14.8

जगदलपुर 28.5 13.6

एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान

22 नवंबर 13.6

21 नवंबर 14.62

0 नवंबर 14.4

19 नवंबर 15.6

18 नवंबर 15.4

17 नवंबर 16.0

16 नवंबर 15.9

ठंड की दस्तक से उलन मार्केट में गर्मी , जैकेट, स्वेटर, मफलर के साथ अन्य गर्म कपड़ों की बिक्री हुई शुरू

naidunia_image

ठंड की दस्तक से अब शहर में लगने वाले उलन मार्केट में गर्मी आ गई है। इस बार शहर तिब्बती उलन बाजार के साथ ही छोटे-बड़े अन्य उलन बाजार भी लगे हैं। यहां अब खरीदारी भी शुरू हो गई है। जैकेट, स्वेटर, मफलर, ओवरकोट, साल के साथ अन्य प्रकार के गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है। वैसे तो शहर में उलन बाजार दो सप्ताह पहले से ही लग गए थे, लेकिन बाजार में रौनक नजर नहीं थी, लेकिन बीते 17-18 नवंबर से मौसम ने करवट ली और पारा गिरने लगा।

न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस

मौजूदा स्थिति मेंके बीच चल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आएगी। ऐसे में अब ठंड पड़ने लगी है। दिन ढ़लने के पहले से ही ठंड का अहसास होने लगा है। इसका सीधा असर शहर में अस्थाई तौर पर लगने वाले उलन मार्केट में दिखने लगा है।बाजार में खरीदारों की भीड़ के साथ गर्मी आ गई है। यहां सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार भी सबसे ज्यादा बिक्री विभिन्न प्रकार के जैकेट, स्वेटर और थर्माकोट की हो रही है। इसके अलावा मफलर, साल, ग्लोब्स, टोपी भी बिक रहे हैं।

कुछ दिनों पहले तक नाममात्र के ग्राहक

मिशन हास्पिटल रोड में संचालित उलन मार्केट में आए दुकानदार विवेक थवाइत ने बताया कि उन्होंने इस मौसम में गर्म कपड़ों का व्यापार करने के लिए बाहर से गर्म कपड़े खरीद कर लाए हैं। इसमें स्वेटर, जैकेट, साल के साथ ही कंबल, रजाई भी शामिल हैं। कुछ दिनों पहले तक नाममात्र के ग्राहक पहुंच रहे थे, लेकिन जैसे ही ठंड बढ़ी है, वैसे ही ग्राहकी भी चमक गई है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री में और भी तेजी आएगी और दिसबंर और जनवरी पहले से दूसरे सप्ताह तक गर्म कपड़े बिकेंगे।

इन स्थानों पर लगा है उलन मार्केट

शहर के मिशन स्कूल के पास तिब्बती उलन मार्केट लगा है, जो शहर का प्रमुख उलन मार्केट है। इसके अलावा तेलीपारा मुख्य मार्ग, साइंस कालेज के पास, मुंगेली नाका के पास, रेलवे परिक्षेत्र में, उसलापुर रोड में, शनिचरी बाजार के पास, मंगला चौक, राजकिशोर नगर चौक के पास के पास गर्म कपड़ों की दुकाने लग गई हैं।।

लेदर जैकेट की बढ़ रही डिमांड

इस बार भी लेदर जैकेट की डिमांड बरकरार है। युवकों के साथ युवतियों को इसके जैकेट खूब पसंद आते हैं। इसी तरह जींस जैकेट की लोकप्रियता भी बनी हुई है और इसकी खरीदारी भी जमकर हो रही है। इसकी खास वजह यह है कि यह पहनने के बाद काफी आकर्षक दिखता है। इसलिए यह युवक-युवतियों की पहली पसंद है।

स्वेटर, साल अब भी ट्रेंड में

स्वेटर की डिमांड कभी कम नहीं होती है, यह गर्म कपड़ों का आधार है। ऐसे में इस बार भी उलन मार्केट में आकर्षण का केंद्र स्वेटर ही बना हुआ है। इसके अलावा साल और मफलर को बड़े उम्र की महिलाएं और पुरुष पसंद कर रहे हैं। इस वजह से इनकी बिक्री भी जोरों से हो रही है। वहीं विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़ों का दाम तीन सौ लेकर पांच हजार तक में उपलब्ध हैं।