किसानों के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है साय सरकार : कौशिक

नईदुनिया न्यूज, दगौरी : किसानों के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार है। उक्त बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरम लाल कौशिक ने सेवा सरकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों को सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है राज्य की अर्थ व्यवस्था का सबसे व्यापक साधन धान ही है । उन्होंने कहा कि धान की एक-एक दाना खरीदना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के जीवन में समृद्धि आत्मानिर्भरता, विकास और खुशहाली के लिए योजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार किसानों को धन धान्य संपदा से संपन्न रखने का संकल्प रखकर कार्य कर रही है। मंगलवार को 527.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस अवसर पर कमल किशोर, महेंद्र भागवत साहू,बालाराम कौशिक, देवलाल कौशिक किसानों ने धान बेचे। कार्यक्रम में भूपेंद्र सवन्नी, बृजभूषण वर्मा, सोमेश तिवारी, रामकुमार कौशिक, धनश्याम कौशिक, छोटेलाल शर्मा, कामता कौशिक, नरेंद्र सन्नाट, श्यामता कौशिक, महेश ध्रुव, श्यामसुंदर कौशिक,खोरबहरा, नंदकुमार, रामशरण, धनंजय सन्नाट, समिति प्रबंधक प्रभारी, त्रिलोचन कौशिक,अपरेट मनोज दिवाकर अन्य मौजूद रहे।

धान खरीदी केंद्र कुकदा में किसान का किया गया सम्मान

नईदुनिया न्यूज, खम्हिरया : खम्हरिया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों में उत्साह है। बड़ी संख्या में किसान सुबह से केंद्र में पहुंच गए थे। धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

उन्होंने कहा आनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। धान खरीदी के पांचवें दिन सोसायटी अध्यक्ष संतोष पाटनवार ने कुकदा केंद्र में पहुंचकर पूजा अर्चना कर किसानों का धान खरीदी प्रारंभ किए। इसमें किसान रोशन से 140 क्विंटल सात दिन पूर्व टोकन कटवाया गया था,किसान का फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक कोमल प्रसाद अहीर ने बताया कि टोकन कटवाने के बाद ही धान की खरीदी की जाएगी। इस दौरान कृष्ण कुमार वस्त्रकर कंप्यूटर आपरेटर निरतु के संस्था प्रबंधक राजेश यादव, कुकदा के किसान नूर मोहम्मद, वेदलाल पाटनवार, बाबूलाल पाटनवार, गुलाब अली, वीरेंद्र कुमार पाटनवर, सुरेश पटेल, खिख राम, बुधवारी सिंह, छतराम साहू, सुंदरलाल जायसवाल अन्य उपस्थित थे।