पार्षद समेत भाजपा के 4 नेता 6 साल के लिए निष्कासित, गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने के दौरान बीजेपी के 33 पार्षद और कांग्रेस के 14 पार्षद मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के पक्ष में 7 विपक्षी पार्षदों ने वोटिंग कर दी, जिस वजह से विपक्ष के हाथों से अध्यक्ष पद छिटक गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:45:50 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:03:42 PM (IST)

पार्षद समेत भाजपा के 4 नेता 6 साल के लिए निष्कासित, गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था
समर्थकों के साथ खड़े कमल नाथ व निष्‍कासित किए गए पार्षद: नईदुनिया।

HighLights

  1. अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
  2. नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कारवाई की।
  3. नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए थे अविश्वास प्रस्ताव।

नईदुनिया, छिंदवाड़ा (Chhindwara Information)। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी।

इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, ये प्रस्ताव गिर गया था।

naidunia_image

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई

अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आरोप लगाया गया था कि है कि इन पार्षदों ने पार्षदों से गली गालोच की और कार्यकर्ताओं के लिए गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई

  • 8 अक्टूबर को छिंदवाड़ा नगर निगम में हुआ था घमासान।
  • अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।
  • कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई है।
  • कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 वोट पडे़
  • वोटिंग में विपक्ष महापौर सहित 27 पार्षदों ने मत दिए थे।

सावनेर विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की सौसर थाने में शिकायत

वहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को है। इस चुनाव में सौसर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सावनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर ने सौसर थाना में सावनेर भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है कहा- क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी मिली है।

naidunia_image

चुनावी सभा में सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी

सौसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को ग्राम बडेगांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा थी। उनने सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई।

naidunia_image

चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए

किसी जिम्मेदार दल के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाना निंदनीय है। हमारी मांग है कि, संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र याम्दे, पूनाराम बाविस्टाले भागवत महाजन, केशव बोढे, संजय ठाकरे, विठठल गायकवाड, अरविंद डहाके, दिलीप गुर्वे, ज्ञानेश्वर गावंढे, पंकज दातारकर, विलास बुले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मैंने वो बनने की कोशिश की जो मैं नहीं था… ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग कर सकते हैं. हालांकि राहुल को अभिमन्यु ईश्वरन से कड़ी चुनौती मिल रही है. राहुल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता साबित करने के लिए ‘बहुत मेहनत’ की. लेकिन दिग्गज राहुल द्रविड़ और केन विलियमसन को अपने स्वाभाविक खेल पर कायम रहने के बावजूद सफेद गेंद के प्रारूपों में सफल होते हुए देखकर उनका नजरिया बदल गया. और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें विकसित होने में मदद मिली. राहुल ने स्वीकार किया कि अपने युवा दिनों में वह अक्सर कुछ ऐसा बनने की कोशिश करते थे जो वह नहीं थे.

केएल राहुल (KL Rahul) ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुआ हूं. एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने वह बनने की बहुत कोशिश की जो मैं नहीं था. बड़े छक्के मारने की कोशिश की ताकि मैं साबित कर सकूं कि मैं ऐसा कर सकता हूं. यह स्वाभाविक नहीं था. मेरे लिए जो बदलाव आया वह 2011 या 2012 के आसपास आईपीएल सत्र में से एक में राहुल द्रविड़ को देखना था. वह अपनी तकनीक पर कायम रहे और वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे. उन्हें अपने खेल में बदलाव किए बिना वनडे और टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखकर मेरे अंदर कुछ बदलाव आया.’

कोहली-स्मिथ नहीं…बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छठे और सातवें नंबर के ये 2 बल्लेबाज होंगे एक्स फैक्टर, दिग्गज का दावा

मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी के बीच पूर्व सेलेक्टर का आया बयान, बोले- दिखाना होगा दमखम, तभी…

53 टेस्ट खेल चुके हैं केएल राहुल
भारत के लिए 53 टेस्ट, 77 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 32 वर्षीय राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े होने के दौरान आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विलियमसन के साथ ड्रेसिंग रूम में समय बिताया. विलियमसन और द्रविड़ दोनों को देखकर राहुल को अहसास हुआ कि वह अपने स्वाभाविक खेल पर कायम रहकर भी टी20 क्रिकेट में सफल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने सनराइजर्स में केन विलियमसन के साथ भी समय बिताया. उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन फिर वह वापस गए और न्यूजीलैंड के लिए सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार पारियां खेलीं.’

‘इन खिलाड़ियों के साथ खेलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा’
केएल राहुल ने कहा, ‘द्रविड़ और विलियमसन को देखकर मुझे अहसास हुआ कि मुझे इतना कड़ा प्रयास करने की जरूरत नहीं है. मेरे पास कुछ ऐसे गुण हैं जिनका इस्तेमाल मैं टी20 क्रिकेट में सफलता पाने के लिए कर सकता हूं.’ राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया. उन्होंने 2016 में बेंगलुरू फ्रेंचाइजी में लौटने से पहले सनराइजर्स में दो सत्र बिताए. वह आरसीबी में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के साथ खेले जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा.

‘आईपीएल में मुझे विराट और एबी का मार्गदर्शन मिला’
बकौल केएल राहुल, ‘एक बार जब मैंने उस मानसिकता को अपनाया तो चीजें मेरे लिए सही हो गईं. 2016 के आईपीएल में मुझे विराट और एबी का मार्गदर्शन मिला जो कि सबसे अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं. ट्रेनिंग के दौरान उनसे अपने खेल के बारे में बात करने से ही फर्क पड़ा. एक बार जब प्रदर्शन अच्छा हुआ तो आत्मविश्वास बढ़ने लगा.’ राहुल ने 2018 के आईपीएल सत्र में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए 14 गेंद में अर्धशतक बनाया जिसने उनके लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

Tags: KL Rahul

Panchayat Season 4 Capturing Sehore Location Replace | Sehore Information | सीहोर में वेब सीरीज पंचायत-4 की शूटिंग: अगले साल रिलीज हो सकती है; पता चलेगा प्रधान जी को किसने मारी थी गोली – Madhya Pradesh Information

सीहोर में अलग-अलग लोकेशन्स पर चल रही है पंचायत-4 की शूटिंग।

ओटीटी प्लेटफॉर्म की चर्चित वेब सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग सीहोर जिले में अलग-अलग लोकेशन की जा रही है। अक्टूबर के आखिरी में शुरू हुआ शूट ग्राम पंचायत महोडिया, चांदबड़, निपानिया में हो चुका है। लोगों में पंचायत-4 को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा

.

इस सीजन में पिछले सीजन में छूटे कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। एक तरफ जहां प्रधान जी पर गोली चलाने वाले का खुलासा हो सकता है वहीं पंचायती चुनाव की सरगर्मी भी दिखेगी। सीहोर के कई गांव के लोगों और भोपाल के कलाकार भी पंचायत-4 में अपने अभिनय का रंग बिखेरते नजर आएंगे।

सीरीज की शूटिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गांव के लोग भी मेकर्स को भरपूर मदद कर रहे हैं। किसी भी तरह की परेशानी न आए इसके इंतजाम रखे गए हैं।

देखिए पंचायत-4 की शूटिंग की तस्वीरें…

पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग सीहोर जिले में अलग-अलग लोकेशन की जा रही है।

पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग सीहोर जिले में अलग-अलग लोकेशन की जा रही है।

शूटिंग के दौरान गांव के लोग भी मेकर्स को भरपूर मदद कर रहे हैं।

शूटिंग के दौरान गांव के लोग भी मेकर्स को भरपूर मदद कर रहे हैं।

शूटिंग में अपने शॉट का इंतजार करते जितेंद्र कुमार और रघुवीर यादव।

शूटिंग में अपने शॉट का इंतजार करते जितेंद्र कुमार और रघुवीर यादव।

सेट पर अपने शॉट का इंतजार करते सीहोर के स्थानीय कलाकार।

सेट पर अपने शॉट का इंतजार करते सीहोर के स्थानीय कलाकार।

अगले साल आ सकता है ‘पंचायत’ का चौथा सीजन सीहोर में तेजी के साथ पंचायत-4 की शूटिंग हो रही है। माना जा रहा है कि मेकर्स अगले साल यानी 2025 में इसे रिलीज कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अब तक आ चुके सीजन के आधार पर देखें तो फिर चौथा सीजन 2026 में ही आएगा, क्योंकि इस सीरीज के पिछले तीन पार्ट दो-दो साल के अंतराल में आए हैं।

सीरीज में फुलेरा गांव को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग सीहोर के महोडिया में हुई है।

सीरीज में फुलेरा गांव को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग सीहोर के महोडिया में हुई है।

इस बार स्टोरी चुनाव पर केंद्रित हो सकती है सूत्रों की मानें तो पंचायत-4 की कहानी चुनाव केंद्रित हो सकती है। तीसरे सीजन में भी देखने को मिला था कि भूषण कुमार शर्मा (बनराकस) अपनी पत्नी, विनोद और माधव के साथ विधायक से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्नी काे प्रधान का चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई थी। इसलिए भी इस स्टोरी के चुनाव केंद्रित होने का दावा और मजबूत हो जाता है।

वेब सीरीज में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का फुलेरा गांव दिखाया गया है। इस बार स्टोरी अगर चुनाव केंद्रित रही तो, उस तरफ की दबंगई भी देखने को मिल सकती है। चुनाव के समय यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि ग्रामीण किसका समर्थन करते हैं।

प्रधान जी को गोली किसने मारी, पता चल सकता है वेब सीरीज के तीसरे सीजन में प्रधान जी (रघुवीर यादव) गोली लगने से घायल हो गए थे। उन पर हमला किसने किया, पंचायत फैन्स में इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि अब वेब सीरीज के चौथे सीजन में यह पता लग सकता है कि आखिर प्रधान जी को गोली किसने मारी।

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती प्रधान जी। इस सीजन में हमलावर का पता चल सकता है।

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती प्रधान जी। इस सीजन में हमलावर का पता चल सकता है।

गांव के लोगों को भी मिला अभिनय करने का मौका सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के दौरान सीहोर के स्थानीय लोगों को भी काम करने का मौका मिला है। कई ग्रामीण वोटर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस, पत्रकार, वोटिंग मशीन ऑपरेटर जैसे रोल में नजर आएंगे। महोडिया के लोगों ने बताया कि पिछले सीजन में भी 90 से ज्यादा स्थानीय कलाकारों ने छोटे-छोटे रोल किए थे।

ऑन स्क्रीन फुलेरा गांव असल में महोडिया पंचायत सीरीज के पहले, दूसरे और तीसरे सीजन में उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव को दिखाया है। दरअसल, उस फुलेरा की शूटिंग सीहोर की महोडिया पंचायत में हुई है। इस वेब सीरीज में दिखाई जाने वाले दूसरे स्पॉट भी सीहोर जिले में ही फिल्माए जा रहे हैं।

महाकाल मंदिर में भीड़ प्रबंधन का प्लान बनाएगा IIM इंदौर, सामान्य रूप से डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आ रहे प्रतिदिन

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए आईआईएम इंदौर भीड़ प्रबंधन प्लान तैयार करेगा। अधिकारियों ने महाकाल मंदिर के आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:51:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:51:37 PM (IST)

महाकाल में जाम की स्थिति बिगड़ी।

HighLights

  1. महाकाल लोक से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई।
  2. परिवहन की अधिक संख्या से शहर में ट्रैफिक जाम बढ़ा।
  3. IIM इंदौर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं में उतना सुधार नहीं हो पाया, जितना इस संख्या के मान से आवश्यक थे। यही कारण है कि भीड़ बढ़ने पर आए दिन शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती रहती है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सिंहस्थ 2028 का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

इसे देखते हुए अब आइआइएम इंदौर भीड़ प्रबंधन का प्लान तैयार करेगा। शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय के साथ प्रो. हंस मिश्रा, प्रो. सौरभचंद्र, प्रो. अमित वत्स की टीम उज्जैन के महाकाल मंदिर आई।

मंदिर के त्रिनेत्र नियंत्रण कक्ष में कलेक्टर नीरजसिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ सहित विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक ली। टीम ने महाकाल मंदिर का भ्रमण कर प्रवेश, निर्गम द्वार सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं जैसे पानी, जूते-चप्पल स्टैंड, श्रद्धालुओं की कतार, बैठने के स्थान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लगने वाले समय की भी जानकारी ली। ऐसे स्थान भी देखे जहां श्रद्धालुओं के आने और जाने का मार्ग एक ही हो। अब आइआइएम इंदौर भीड़ प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार कर उज्जैन कलेक्टर को सौंपेगा।

महाकाल लोक बनने के बाद बिगड़ी जाम की स्थिति

महाकाल लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर से जुड़े आसपास के क्षेत्र में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनने लगी है। गोपाल मंदिर, हरसिद्धि के आसपास विभिन्न गलियों में भी पार्किंग और संकरी गलियों से यातायात की व्यवस्था बिगड़ती रहती है। श्रद्धालुओं के लिए परिवहन के साधनों की बढ़ी भरमार से भी शहर में ट्रेफिक जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। रोडमेप लागू होने से व्यवस्था में सुधार की संभावना है।

भोपाल के गांवों में बिजली कटौती और कम वोल्टेज से किसान परेशान, सिंचाई के लिए करना पड़ रहा रतजगा

पिछले दिनों जिला पंचायत में हुई साधारण सभा की बैठक के दौरान भी पंचायत सदस्यों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को घेरा था। इसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:52:42 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:52:42 PM (IST)

भोपाल के गांवों में बिजली कटौती और कम वोल्टेज से किसान परेशान, सिंचाई के लिए करना पड़ रहा रतजगा
बार-बार बिजली कटौती से परेशानी (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. बिजली कंपनी का दावा- 12 घंटे आपूर्ति।
  2. किसान बोले, बमुश्किल मिल रही छह घंटे।
  3. रबी सीजन में सिंचाई के लिए किसान परेशान।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले मे रबी सीजन की फसल बोवनी की तैयारी किसान ने शुरू कर दी है। इसके लिए किसान खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन समय पर बिजली नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां बिजली मिल भी रही है तो वोल्टेज कम होने के कारण समस्या बनी हुई है। ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए रात्रि जागरण करना पड़ रहा है। जबकि बिजली कंपनी द्वारा खेतों के लिए 12 घंटे बिजली देने का दावा किया जाता है, लेकिन इसमें से छह घंटे तक भी मुश्किल से बिजली मिल रही है।

बता दें कि पिछले दिनों जिला पंचायत में हुई साधारण सभा की बैठक के दौरान भी जिला पंचायत सदस्यों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को घेरा था। तब अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार की बात भी कही थी। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।

इन ग्राम पंचायतों में ज्यादा परेशानी

जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी, अरवलिया, परवलिया, अचारपुरा, भैंरोपुरा, मस्तीपुरा, परेवाखेड़ा, मुबारकपुर, जगदीशपुर, मुगालिया कोट, सेमरा, परवलिया सड़क सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में बिजली कभी भी गुल हो जाती है। यहां बिजली आती भी है तो वोल्टेज काफी कम रहता है। ऐसे में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

naidunia_image

नहीं करते है समय पर सुधार कार्य

किसानों ने बताया कि पंचायतों में बिजली आपूर्ति लाइन काफी पुरानी हो गई हैं। इनको समय पर सुधारा नहीं जाता है। यही हाल ट्रांसफार्मर का भी बना हुआ है। जब सीजन में भार अधिक होता है तो फाल्ट आदि के कारण बिजली गुल हो जाती है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी समय पर कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जाता है।

इनका कहना है

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बरकरार है। खासतौर पर खेतों पर दी जाने वाली बिजली समय पर नहीं आती है। मुश्किल से पांच से छह घंटे ही मिलती है। ऐसे में किसानों को रबी सीजन की तैयारियों के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।

– मोहन सिंह जाट, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा रबी सीजन की फसल बोवनी की तैयारी की जा रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि पंचायतों में व्यवस्था गड़बड़ा रही है तो पता कर इसमें सुधार कराया जाएगा।

– मनोज द्विवेदी, प्रकाशन एवं नोडल अधिकारी, ऊर्जा विभाग

27 साल के ऑलराउंडर ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, हार्दिक पंड्या ने पहनाई कैप, टी20 में बनाता है 170.00 की स्ट्राइक रेट से रन

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टी20 मैच में ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिला. रमनदीप पहली बार इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. उन्हें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने डेब्यू कैप पहनाई. रमनदीप ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वह आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ऑप्शन देते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी वह अपनी मीडियम पेस बॉलिंग से टीम को फायदा पहुंचाते हैं. रमनदीन ने हाल में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए इमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली और वह खुशकिस्मत रहे कि उन्हें डेब्यू का भी मौका मिल गया.

27 वर्षीय रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) का जन्म 13 अप्रैल, 1997 को चंडीगढ़ में हुआ था. वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 66.00 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 57 टी20 मैचों में 170.00 के स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए हैं. रमनदीप ने टी20 में 16 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट ए के 23 मैचों में रमनदीप ने 397 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं.

पूर्व विकेटकीपर नए रोल में, ‘नेहरा जी’ के साथ मिलकर आईपीएल में पहली बार करेगा ये काम, गुजरात टाइटंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आवेश खान की जगह रमनदीप को प्लेइंग इलेवन में पहली बार मिली जगह
रमनदीप को तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में जगह मिली. सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. 4 मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत ने पहला टी20 मैच जीता जबकि दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने वापसी की.

रमनदीप का आईपीएल करियर
रमनदीप सिंह ने 20 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 170 रन बनाए हैं. आईपीएल में रमनदीप का बेस्ट स्कोर 35 रन रहा है जबकि गेंदबाजी में 6 विकेट निकाले हैं.

भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह को मौका दिया गया है. भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा,  सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. इस मैच में लुथा सिम्पाला की वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, लुथो सिम्पाला.

Tags: India vs South Africa

Followers speculated about their relationship based mostly on their Maldives images | क्या साथ छुट्टियां मना रहें हैं पलक-इब्राहिम?: सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें, दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस ने दिए रिएक्शन

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों पलक तिवारी के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। काफी लंबे समय से इब्राहिम का नाम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस को कई मौकों पर इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, रिलेशनशिप की अफवाहों को पलक ने नकार दिया है। लेकिन एक बार फिर दोनों रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं।

तस्वीरों से मिली फैंस को हिंट दरअसल, इन दिनों पलक तिवारी मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं, इब्राहिम ने भी मालदीव की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इब्राहिम की पोस्ट के बाद फैंस दोनों के साथ होने का अनुमान लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों में दोनों के मैचिंग बैकग्राउंड को फैंस ने नोटिस किया है। पोस्ट देखकर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते पलक और इब्राहिम

मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते पलक और इब्राहिम

दोनों की लोकेशन मैच होते ही सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस एक्टिव हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि पलक और इब्राहिम दोनों ही मालदीव वेकेशन पर एक साथ हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट किया, ‘तुम पलक के साथ हो ना?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तो अब यह कंफर्म हो चुका है कि तुम दोनों डेट कर रहे हो?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘तो फिर रिश्ता पक्का समझा जाए?’

दोनों को कई बार साथ में किया गया स्पॉट बता दें, दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। मुंबई में कई बार डिनर डेट से लेकर पार्टी में दोनों साथ दिखते हैं। कुछ दिन पहले ही अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में इब्राहिम और पलक को साथ देखा गया था। इस दौरान इब्राहिम ने पलक को तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा से भी मिलवाया था।

इब्राहिम के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद – पलक हाल ही में पलक ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में बताया था कि वो और इब्राहिम सिर्फ पब्लिक और सोशल गैदरिंग्स में ही मिलते हैं। दोनों टच में नहीं रहते, उन्होंने कहा हमारी कभी मैसेज पर भी बात नहीं होती। पलक ने कहा इब्राहिम अली खान उनके सिर्फ दोस्त हैं, और उन्हें इब्राहिम के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद है।

फिल्म 'सरजमीन' से डेब्यू करेंगे इब्राहिम

फिल्म ‘सरजमीन’ से डेब्यू करेंगे इब्राहिम

फिल्म ‘सरजमीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे इब्राहिम वहीं, पलक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज की हैं। इसके अलावा पलक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आईं थी। वहीं, इब्राहिम की बात करें तो वो थ्रिलर फिल्म ‘सरजमीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे हैं इब्राहिम अली खान टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट करने की खबरों के बीच इब्राहिम को खूब सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि इब्राहिम को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

सोर्स – GOOGLE TRENDS

……………………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

इब्राहिम अली से रिलेशनशिप पर दिया पलक तिवारी ने रिएक्शन:कहा उनके साथ समय बिताना पसंद है; अफेयर का बताया सच

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। अक्सर पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
ड्रग्स सप्लाई करने वाला ‘प्रोफेसर गैंग’ का सरगना आयुष अग्रवाल गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर हुआ सक्रिय

रायपुर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई में लिप्त ‘प्रोफेसर गैंग’ के सरगना आयुष अग्रवाल उर्फ ‘प्रोफेसर’ को गिरफ्तार किया है। आयुष जेल से छूटने के बाद फिर से अपने गैंग को सक्रिय कर रहा था और प्रदेश में ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क फैला रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:00:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:01:23 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स के धंधे में संलिप्त एक अपराधी गैंग के सरगना आयुष अग्रवाल उर्फ प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आयुष अग्रवाल राजधानी समेत प्रदेशभर में अवैध रूप से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, और जेल से छूटने के बाद फिर से अपने गैंग को सक्रिय कर रहा था।

राजधानी में ड्रग्स की सप्लाई बढ़ने की शिकायतों के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना मिलने पर प्रोफेसर को गिरफ्तार किया। आयुष अग्रवाल को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुछ समय बाद वह जेल से रिहा हो गया और फिर से ड्रग्स नेटवर्क में सक्रिय हो गया। अब उसकी गिरफ्तारी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लगेगी।

रायपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकते हैं, क्योंकि यह नेटवर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैला हुआ था। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ड्रग्स के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड सैनिक … रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिता और भाई पुलिस में

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से धोखाधड़ी की खबर मिल रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर होमगार्ड कमांडेंट से दूरभाष पर संपर्क किया गया। जहां, संबंधित नाम से कोई होमगार्ड जवान नहीं होने की जानकारी दी गई। उसके बाद अनुभव प्रमाण पत्र की प्रति को होमगार्ड कार्यालय पहुंचाया गया, जिसे जांच में वास्तविक नहीं पाया गया।

By Deepankar Roy

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:08:39 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:08:39 PM (IST)

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पकड़ा गया फर्जी होमगार्ड सैनिक ... रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिता और भाई पुलिस में
पकड़ा गया आरोपित सिविल लाइंस निवासी गुलजार खान : नईदुनिया।

HighLights

  1. जांच में जाली मिला था उसका अनुभव प्रमाण पत्र।
  2. एसएएफ छठी बटालियन में चल रही चयन प्रक्रिया।
  3. प्रस्तुत किए अन्य शैक्षणिक अभिलेखों का भी सत्यापन।

नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Information)। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक फर्जी होमगार्ड सैनिक को पकड़ा गया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए रांझी एसएएफ छठी बटालियन को केंद्र बनाया गया है। जहां, 10 जिलों के आवेदकों के शारीरिक दक्षता एवं अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था, जो कि परीक्षण में जाली मिला

गुरुवार को आरक्षक पद के आवेदक सिविल लाइंस निवासी गुलजार खान (32) के अभिलेखों की जांच की गई। गुलजार ने होमगार्ड सैनिक होने का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था, जो कि परीक्षण में जाली मिला। जालसाजी के आरोपित गुलजार को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

naidunia_image

जाली प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त किया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है

गुलजार खान ने यह जाली प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त किया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपित गुलजार के पिता महबूब खान पुलिस में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। आरोपित का एक भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत है।

naidunia_image

हस्ताक्षर संदिग्ध, सत्यापन पर सामने आया फर्जीवाड़ा

  • आरोपित ने आवेदन के साथ होमगार्ड सैनिक होने का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था।
  • भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को प्रमाण पत्र पर अधिकारी के हस्ताक्षर देख संदेह हुआ।
  • अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित गोलमोल उत्तर देने लगा।
  • आरोपित बनाए गए गुलजार खान ने भर्ती के लिए होमगार्ड वर्ग में आवेदन किया गया था।
  • जो अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया, इसके आधार पर आरोपित पांच अंक के लिए पात्र था।
  • आरोपित के स्वजन के पुलिस विभाग में होने के कारण उसे इस प्रवि‍धान की जानकारी थी।

लाभ लेने के लिए उसने जाली प्रमाण पत्र बनवाया

आशंका है कि भर्ती प्रकिया में लाभ लेने के लिए उसने जाली प्रमाण पत्र बनवाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने प्रमाण पत्र जाली होने की बात मानी है। पुलिस उसकी ओर से प्रस्तुत किए अन्य शैक्षणिक अभिलेखों का भी सत्यापन करा रही है।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अभिलेख परीक्षण में एक आवेदक का प्रमाण पत्र जाली मिला है। उसे रांझी पुलिस को सौंपा गया है। उसके विरुद्ध शिकायत पंजीबद्ध कराई गई है।

– अतुल सिंह, डीआईजी, छठी बटालियन, एसएएफ

आरोपित गुलजार खान को गिरफ्तार किया गया है। उससे जाली अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

– आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

IND VS AUS: लायन का मुकाबला शेर से, घूमती गेंदों के सरताज क्या करेंगे सीरीज पर राज ? अश्विन और नेथन में बड़ा गेंदबाज तय करेगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हो और स्पिन गेंदबाजों पर चर्चा हो तो आपको भी थोड़ा अजीब लगेगा. इस बार की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में  दो स्पिन के सरताज अपनी अपनी टीमों के लिए बड़ा किरदार निभाते नजर आएंगे. बात हो रही है आर अश्विन और नेथन लायन की. दोनों गेंदबाजों में बेहतर कौन इस सवाल का जवाब भी इस सीरीज में मिल जाएगा.

नेथन लायन से इस बार भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है उम्मीद ये भी है कि वो पांचो टेस्ट मैच खेलेंगे . मौजूदा दौर में 530 टेस्ट विकेट के साथ लियोन और 536 विकेट के साथ अश्विन दुनिया के दो सबसे मारक स्पिनर हैं.

स्पिन का संग्राम 

अश्विन ने हाल ही में टेस्ट विकेट के मामले में लियोन को पीछे छोड़ा था। अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन उनसे ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। दोनों गेंदबाजों के पास 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है और दोनों की गेंदबाजी में बहुत सी समानताएं है. मसलन दोनों गेंदबाजों का डेब्यू साल 2011 में एक साथ हुआ और विकेट लेने की रेस भी तभी से शुरु हो गई थी.

एक्सपर्ट की राय

दो  दिग्गज स्पिनर अश्विन और लायन के बीच तुलना करते हुए  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स  ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह ऑफ स्पिनर भारतीय स्पिनर की तुलना में अधिक संपूर्ण गेंदबाज है। एडम्स का कहना है कि लायन में दुनिया भर की पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 45 टेस्ट मैचों में 134 विकेट लेने वाले एडम्स ने कहा, मुझे अब भी लगता है कि उपमहाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में प्रतिस्पर्धा करने के मामले में नाथन लायन के पास अश्विन की तुलना में अधिक संपूर्ण खेल है। अश्विन के पास एक कैरम बॉल है जो गेंद को विपरीत दिशाओं में घुमा सकती है, लेकिन लायन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बहुत अधिक ओवर-स्पिन के साथ गेंदबाजी की है। इससे बल्लेबाजों को चुनौती मिलती है। एक बात तो साफ है जितनी रोमांचक टीमों की भिड़ंत होगी उससे कही ज्यादा रोमांच दोनों स्पिनर के बीच मुकाबले में देखने को मिलेगा.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Nathan Lyon, R ashwin