Purna Guru Pushya Yog: साल 2024 का आखिरी पूर्णकालिक गुरु पुष्य योग 21 नवंबर को, खरीदारी का महा मुहूर्त

इसे पूर्णकालिक गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जा रहा है, क्योंकि यह संयोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन खरीदी गई वस्तुएं स्थायी फल देती हैं। विवाह मुहूर्त के बीच इस योग का बनना भी शुभ बताया गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 04:24:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 04:24:38 PM (IST)

Purna Guru Pushya Yog: साल 2024 का आखिरी पूर्णकालिक गुरु पुष्य योग 21 नवंबर को, खरीदारी का महा मुहूर्त
इस दिन गृह प्रवेश व मांगलिक कार्यों के लिए सामग्री खरीदने पर स्थिरता आएगी।

धर्म डेस्क, इंदौर (Guru Pushya Nakshatra 2024)। इस वर्ष का अंतिम पूर्णकालिक गुरु पुष्य योग 21 नवंबर, गुरुवार को रहेगा। इस दिन गुरुवार के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा, जिससे यह पूर्णकाल योग अत्यधिक फलदायी माना जा रहा है।

इस योग में रवि योग और अमृत सिद्धि योग का भी संयोग है, जो इसे और भी उत्तम फलकारी बनाते हैं। यह विशेष योग स्थिरता प्रदान करने वाला है और इस दिन पीली धातु, पीले अनाज, पीले वस्त्र, मांगलिक कार्यों के लिए वस्तुएं, धार्मिक सामग्री, पुस्तकें, साहित्य और सामाजिक-धार्मिक कार्यों के लिए संकल्प जैसी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

naidunia_image

चार शुभ योग देंगे चार गुना फल

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पंडित विनोद गौतम ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र का यह महा मुहूर्त विशेष रूप से खरीदारी में स्थिरता प्रदान करेगा, जो विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त माना गया है।
  • इस दिन के चार शुभ योग- गुरु पुष्य योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और शुभ योग, चार गुना फल प्रदान करेंगे। यह दिन भूमि, भवन, सोना, पीतल की मूर्तियां, मंदिर, पूजा की सामग्री की खरीदारी के लिए अत्यधिक लाभकारी रहेगा।

naidunia_image

मार्गशीर्ष माह का महत्वपूर्ण दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो गई है। इस दौरान विवाह पंचमी समेत अन्य प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस बीच, गुरु पुष्य होने के कारण 21 नवंबर का दिन भी अहम है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को देशभर में कार्तिक पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर प्रमुख शहरों में धार्मिक मेले का शुभारंभ हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

प्रात: काल से शुरू हुआ मुख्य स्नान का क्रम शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मुख्य स्नान करने के बाद भगवान के दर्शन किए। स्नान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए।

इसी दिन, गुरु नानक जयंती के रूप में प्रकाश पर्व भी मनाया गया। प्रमुख गुरुद्वारों में पहुंचने वाले सिख समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ को मत्था ठेका और श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्मगुरु गुरु नानक देव की जयंती गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई।

गुरु नानक का जन्म कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 1526 ई. में हुआ था। यही कारण है हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

संजू और अभिषेक शर्मा की जोड़ी होगी बाहर? शुभमन-यशस्वी के आने पर क्या होगा, सूर्यकुमार ने दिया जवाब

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी बनी रहेगी या टूटेगी यह सवाल सबके मन में है. टी20 में इससे पहले यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत कर चुकी है और उनको वापस आने के बाद क्या होगा इसका जवाब कप्तान सूर्यकुमर यादव ने दिया.

सैमसन ने भी ओपनर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया. जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की वापसी पर टीम का संयोजन कैसा होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं क्योंकि यह जीत हमारे लिए विशेष है. जब वे वापसी करेंगे तो हम आराम से बैठकर इस पर चर्चा करेंगे.’’

रिंकू सिंह इस सीरीज में नहीं चल पाए और उन्होंने तीन पारियों में केवल 28 रन बनाए लेकिन भारतीय कप्तान ने उनका पूरा बचाव किया. सूर्य कुमार ने कहा, ‘‘यहां तक कि मैं भी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. जब आप टीम खेल-खेलते हैं और आपके पास आठ बल्लेबाज हों तो फिर प्रत्येक बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है.’’

इस बीच तिलक वर्मा ने कहा, ‘‘मैं अभी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता. यह अविश्वसनीय है. लगातार दो शतक लगाना और वह भी दक्षिण अफ्रीका में, मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी.’’

Tags: Sanju Samson, Shubman gill, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Yashasvi Jaiswal

Aidan Rose’s wild card entry in ‘Bigg Boss 18’ | ‘बिग बॉस 18’ में एडिन रोज की वाइल्ड कार्ड एंट्री: ‘गंदी बात सीजन 4’ से चर्चा में आईं, साउथ फिल्मों में भी किया काम

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-18 में आज मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोज वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने जा रही हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर के एक्सक्लूसिव सोर्सेस ने दी है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी एंट्री से बिग बॉस में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। वहीं, इससे पहले दैनिक भास्कर ने एक्सक्लूसिवली यह भी बताया था कि बिग बॉस 18 में सलमान खान की जगह अब रवि किशन वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करेंगे।

कौन हैं एडिन रोज दुबई में जन्मी एडिन रोज एक इंस्टाग्राम मॉडल से अभिनेत्री बनी हैं। उन्हें एल्ट बालाजी के शो गंदी बात सीजन 4 में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। एडिन रोज की सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

एडिन रोज तेलुगु फिल्म ‘रावणसुरा’ में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इन दिनों वो साउथ में ही फिल्म मेकर विग्नेश सिवन की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में काम कर रही हैं।

——————————————–

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए ..

बिग बॉस 18 में जल्द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री:बोल्डनेस से सुर्खियों में रहने वालीं अदिति मिस्त्री बनेंगी शो का हिस्सा

भास्कर के एक्सक्लूसिव सूत्रों के अनुसार, अदिति मिस्त्री शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शामिल होने वाली हैं।

पढ़े पूरी खबर..

The Sabarmati Report Field Workplace Assortment Day 1: पहले दिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने छापे इतने करोड़, देखें फिल्म का कलेक्शन

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को रिलीज हुई, जो गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से उछाल मिलने की उम्मीद है। विक्रांत मैसी को फिल्म के कारण जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:36:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:36:19 PM (IST)

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग।

HighLights

  1. ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड पर आधारित फिल्म।
  2. धीरज सरना ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
  3. विक्रांत मैसी को फिल्म की वजह से मिली धमकियां।

बॉलीवुड डेस्क, इंदौर। विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म का विषय चर्चित होने के कारण फैंस इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन पहले दिन का आंकड़ा कुछ और ही कह रहा है। पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही।

द साबरमती रिपोर्ट का पहले दिन का कलेक्शन भारत में कुल 1.15 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म समीक्षकों ने उम्मीद जताई है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा, जिससे उसके कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात के 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है। हिंसक भीड़ ने साबरमती एक्सप्रेस एक कोच में आग लगा दी थी, जिसमें बैठे 59 हिंदू तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। उसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे हिंदी व अंग्रेजी मीडिया ने इन दंगों को अपने-अपने हिसाब से दिखाया।

फिल्म के कारण मिल रही जान से मारने की धमकियां

द साबरमती रिपोर्ट में लीड एक्टर विक्रांत मैसी हैं। इस फिल्म में काम करने की वजह से उनको धमकियां दी गईं। उनका दावा है कि धमकाने वाले उनकी 6 माह की बेटी को तक नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में इवेंट में विक्रांत ने कहा था कि मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। हम इस पर बिना कुछ कहे काम कर रहे हैं। इससे निपटना चुनौती भरा है। हमारी पूरी टीम इन सबसे गुजर रही है।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ के अहम किरदार

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी के एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ रिद्धि डोगरा व राशि खन्ना भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट धीरज सरना ने किया है।

बैतूल में किसानों से कृषि उपकरण, वाहन हड़पकर महाराष्ट्र में बेचने वाला सूदखोर गिरोह पकड़ाया

गिरोह में शामिल मुख्य आरोपित जरूरतमंद किसानों को पहले आर्थिक मदद देता था और बदले में उनसे 25 से 30 प्रतिशत ब्याज वसूलता था। पैसे नहीं चुकाने पर वह उनके वाहन और अन्य संपत्ति हड़पकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में अपने साथियों के माध्यम से बेच देता था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी अब भी फरार है।

By Vinay Verma

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 04:01:50 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 04:01:50 PM (IST)

बैतूल में किसानों से कृषि उपकरण, वाहन हड़पकर महाराष्ट्र में बेचने वाला सूदखोर गिरोह पकड़ाया
पुलिस ने हड़पे वाहन एवं कृषि उपकरण बरामद किए।

HighLights

  1. भैंसदेही के कौड़ीढाना का रहने वाला है मुख्य आरोपित।
  2. गिरोह के सदस्य मुख्यत: आदिवासी अंचल में करते थे ठगी।
  3. तीन ट्रैक्टर, 12 रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत काफी माल जब्त।

नवदुनिया प्रतनिधि, बैतूल। जिले के आठनेर क्षेत्र में किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके कृषि उपकरण एवं वाहन हड़पकर महाराष्ट्र में बेचने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 24 बाइक, जीप, ट्रैक्टर, आटो, छह थ्रेसर, 12 रोटावेटर और कल्टीवेटर जब्त कर लिए हैं। गिरोह के सदस्य आदिवासी अंचल के ग्रामीणों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से उनके वाहन हड़प लेते और फिर इन्हें पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बेच रहे थे।

इस गिरोह की शिकायत ग्राम पाटादा निवासी विजय पिता गुरखा ऊईके उम्र 25 वर्ष ने सात नवंबर को आठनेर थाने में दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि अपने ट्रैक्टर को आर्थिक जरूरत के चलते किराए पर देने का सौदा भैंसदेही के कौड़ीढाना निवासी राजेश विजयकर से किया था। राजेश ने ट्रैक्टर के झूठे कागज बनवाकर अन्य लोगों को किराए पर दे दिया और बलपूर्वक ट्रैक्टर छीन लिया।

naidunia_image

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राजेश विजयकर ने गांगरखेड़ा जिला अमरावती महाराष्ट् के कपूरचंद आठोले और उनके बेटों राकेश और करण आठोले को किराए पर ट्रैक्टर दे दिया था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 318, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मुख्य आरोपित राजेश विजयकर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उसके द्वारा लंबे समय से यह कार्य किया जा रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 24 मोटरसाइकिलें, तीन ट्रैक्टर, दो जीप, एक मालवाहक वाहन, एक मालवाहक आटो, छह थ्रेशर, 12 कल्टीवेटर और रोटावेटर जब्त किए गए।

जांच में पाया गया कि आरोपित राजेश विजयकर जरूरतमंद लोगों को पहले आर्थिक मदद देता था और बदले में उनसे 25 से 30 प्रतिशत ब्याज वसूलता था। पैसे नहीं चुकाने पर वह उनके वाहन और अन्य संपत्ति हड़पकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में अपने साथियों के माध्यम से बेच देता था। पुलिस ने आरोपित कपूरचंद आठोले और उसके बेटे करण आठोले को गिरफ्तार करने के बाद फरार राकेश आठोले की तलाश प्रारंभ कर दी है।

दिमाग में यह बात घूम रही थी, मैंने जैसे बोला, वो तुरंत तैयार हो गया…सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीत के बाद खोला राज

जोहानिसबर्ग. टी20 विश्व चैंपियन भारत ने साउथ अफ्रीका को एक बार फिर से धूल चयाया है. चार मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार 2 शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया. भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की.

विराट कोहली खेल के इस छोटे फॉर्मेट में लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे. टीम मैनेजमेंट ने हाल के दिनों में इस नंबर पर कुछ अन्य बल्लेबाजों को आजमाया. टी20 विश्व कप के दौरान ऋषभ पंत को इस नंबर पर भेजा गया लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली. सूर्यकुमार ने भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है लेकिन उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो मैच में तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया. इस 22 साल के खिलाड़ी ने इसका पूरा फायदा उठाया.

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरे दिमाग में यह बात घूम रही थी कि एक खिलाड़ी ने लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और शानदार सफलताएं हासिल की. यह एक युवा बल्लेबाज के लिए शानदार मौका था और उसने इसका पूरा फायदा उठाया. हम दोनों ने इस पर बात की और उसने जिम्मेदारी संभाली. वह बोलते ही तैयार हो गया. उसने यहां जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत था. उम्मीद है कि वह केवल टी20 ही नहीं बल्कि सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा.’’

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 283 रन बनाए. उसकी तरफ से तिलक ने 47 गेंद पर नाबाद 120 रन बनाए जबकि संजू सैमसन 56 गेंद पर 109 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 210 रन की अटूट साझेदारी की. सूर्य कुमार ने कहा, ‘‘ हमने टी20 विश्व कप जीतने से पहले कुछ टी20 इंटरनेशनल खेले थे. हमने इस पर बात की थी कि आगे बढ़ने के लिए हमें किस तरह की क्रिकेट खेलनी होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में हम अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हैं लेकिन जब हम भारत की तरफ से खेलते हैं तो उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं. जैसा हम अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए करते हैं. हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं. टी20 विश्व कप के बाद हम उन्हीं चीजों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़े.’’

Tags: India vs South Africa, Suryakumar Yadav, Tilak Varma

MP Information: बाघों और हाथियों की मौत से चिंतित वन विभाग बांधवगढ़ अभयारण्य में बदलेगा पूरा स्टाफ

बांधवगढ़ में वर्ष 2021 से अब तक 46 से अधिक बाघों की मौत पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने संज्ञान लिया था, वहीं हाथियों की मौत पर पीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है।

By sourabh soni

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:28:09 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:28:09 PM (IST)

MP News: बाघों और हाथियों की मौत से चिंतित वन विभाग बांधवगढ़ अभयारण्य में बदलेगा पूरा स्टाफ
बांधवगढ़ में हाथियों की मौत।

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव की नाराजगी के बाद कवायद शुरू।
  2. डीजी फॉरेस्ट के समक्ष बताई वन्यजीव प्रबंधन की योजना।
  3. वन्यप्राणियों की मौत की जांच में भी मिली थीं खामियां।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों और दो-तीन दिन के अंतराल में 10 हाथियों की मौत से हाल ही में चर्चा में आए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पूरा स्टाफ बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नाराजगी के बाद वन मुख्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल, ऐसे कई अधिकारी- कर्मचारी है, जो वर्षों से यहां एक ही जगह पदस्थ हैं। इस घटना के बाद, बांधवगढ़ में वर्ष 2021 से अब तक 46 से अधिक बाघों की मौत पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने संज्ञान लिया था, वहीं हाथियों की मौत पर पीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है।

naidunia_image

इसी बीच दिल्ली से भोपाल आए महानिदेशक (डीजी) वन जितेंद्र कुमार के समक्ष भी वन विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश में वन्यजीव प्रबंधन की कार्ययोजना प्रस्तुत की थी। डीजी जितेंद्र कुमार ने भी बाघों और हाथियों की मौत पर चिंता जताई है। बताया गया है कि इस बार 10 की जगह 25 वर्ष की वन्यप्राणी प्रबंधन कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसी आधार पर केंद्र सरकार से बजट मांगा जाएगा।

बाघों की बात करें तो मध्य प्रदेश में वर्ष 2021 से मार्च, 2024 के बीच 155 से अधिक बाघों की मौत दर्ज की गई। इसमें भी सर्वाधिक बाघों की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व व उससे सटे जंगल में हुई है। बांधवगढ़ में 46 से अधिक बाघों की मौत हुई है।

naidunia_image

जांच में भी मिली लापरवाही

बांधवगढ़ में बाघों की मौत के लिए शिकार से लेकर उनके बीच आपसी संघर्ष और सामान्य मृत्यु के तथ्य सामने आए हैं। बाघों की मौत की जांच के लिए बनाई गई समिति ने मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच की। इसमें चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।

घटनास्थल की जांच के दौरान श्वान दल और मेटल डिटेक्टर नहीं ले जाया गया। साक्ष्य भी सुरक्षित नहीं रखे गए। जिसके चलते कोर्ट में प्रकरण कमजोर रहा। बाघ की मौत के अधिकांश प्रकरणों में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई गई। उनके शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं की गई है और पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर मौजूद नहीं रहे, जिसके चलते मौत या शिकार की स्पष्टता नहीं हो सकी।

शिकार वाले क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम ही नहीं थे। यह रिपोर्ट स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) प्रभारी रितेश सरोठिया ने तत्कालीन प्रभारी वन्यप्राणी अभिरक्षक सुभरंजन सेन को सौंपी थी। रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

‘सरकारी नौकरी छोड़े पत्नी और मेरे साथ रहे’… पति ने डाला दबाव, तो हाई कोर्ट पहुंची महिला, तलाक पर आया यह फैसला

शादी के बाद पति और पत्नी साथ भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे थे। 2007 में पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद पति का व्यवहार बदल गया। अब वह कर रहा है कि जब तक मेरी नौकरी नहीं लग जाती, पत्नी को भी नौकरी छोड़कर मेरे साथ भोपाल रहना चाहिए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:01:27 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:01:27 PM (IST)

‘सरकारी नौकरी छोड़े पत्नी और मेरे साथ रहे’… पति ने डाला दबाव, तो हाई कोर्ट पहुंची महिला, तलाक पर आया यह फैसला
इंदौर हाई कोर्ट का यह फैसला कई मामलों में नजीर बनेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ का फैसला
  2. हाई कोर्ट ने माना तलाक के लिए पर्याप्त आधार
  3. HC ने पलटा भोपाल कुटुंब न्यायालय का फैसला

नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नौकरीपेशा महिला के मामले में अहम फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस वसुरेश कुमार कैत और जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी की खंडपीठ ने अपने एक फैसले में कहा है कि किसी कामकाजी महिला को उसकी मर्जी के बिना नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करना क्रूरता है।

इसके साथ ही हाई कोर्ट ने महिला ने की तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली। महिला ने पहले फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां तलाक की याचिका खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया।

naidunia_image

केंद्र सरकार की नौकरी छोड़ने और भोपाल में साथ रहने को मजबूर कर रहा था पति

  • महिला की उम्र 33 वर्ष है जो केंद्र सरकार के एक उपक्रम में प्रबंंधक के पद पर सेवा दे रही हैं। शादी के बाद पति महिला को नौकरी छोड़ने और अपने साथ भोपाल में रहने के लिए मजबूर कर रहा था।
  • दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा, ‘पति या पत्नी साथ रहना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी मर्जी पर निर्भर है। पति या पत्नी का नौकरी करना या नहीं, पूरी तरह से उसकी इच्छा पर निर्भर है।’

2014 में हुई थी शादी, साथ की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

हाई कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार, दोनों की शादी 2014 में हुई थी और तभी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भोपाल शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद महिला को केंद्र सरकार के उपक्रम में नौकरी मिल गई।

naidunia_image

इससे पति को आत्मसम्मान को ठेस पहुंची थी। इसके बाद से ही उसने पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया था।अब पति का कहना है कि जब तक उसकी नौकरी नहीं लग जाती, पत्नी को भी नौकरी छोड़कर उसके साथ भोपाल में रहना होगा।

three-players-from-janjgir-district-selected-in-chhattisgarh-state-cricket-team-will-play-national-matches – News18 हिंदी

जांजगीर चांपा:  जिले के 03 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगता के लिए हुआ है. इसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. ये तीनों खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसमें अंडर 14 क्रिकेट टीम में मोहम्मद असद, अंडर 17 के लिए 2 खिलाड़ी आदित्य यादव और देवाशीष सिंह का चयन किया हुआ है. अब ये तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की क्रिकेट टीम की ओर से खेलेंगे. खिलाड़ियों को राज्य की टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलने का मौका मिलेगा, इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिजन भी काफी उत्साहित हैं. जिला क्रिकेट एसोसियशन के कोच राजेश राठौर की अच्छी ट्रेनिंग की बदौलत प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है.

जिला क्रिकेट एसोसियशन के कोच राजेश राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है, इसमें अंडर 14 क्रिकेट टीम में मोहम्मद असद, अंडर 17 के लिए आदित्य यादव और देवाशीष सिंह का चयन किया हुआ है. ये खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से खेलते हुए राज्य स्तर टूर्नामेंट तक पहुंचे और वहां बेहतर परफॉर्मेंस की बदौलत छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हुए है. कोच ने और बताया कि ब्लॉक लेवल से लेकर राज्य लेवल तक सभी प्रक्रिया को मिलाकर लभगभ 5000 खिलाड़ी शामिल होते हैं, इसके बाद अलग-अलग जिलों से बेस्ट खिलाड़ी चुनकर छत्तीसगढ़ के लिए खेलने वाले 16 खिलाड़ियों की एक टीम बनती है.

राज्य की टीम में शामिल होने पर हैं काफी खुश 
यह तीनों खिलाड़ी जांजगीर के मिनी स्टेडियम में रोजाना अपना प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसके बाद छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हुए अन्य राज्यों के खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगे. देवाशीष सिंह ने बताया कि उनका पहली बार अंडर 17 नेशनल स्पोर्ट में चयन हुआ है, वह छत्तीसगढ़ की टीम से खेलेंगे. वह जांजगीर जिला मुख्यालय के पेंड्री में स्थित मिनी स्टेडियम में रोजाना प्रैक्टिस करते हैं. उन्हें खेलते हुए 7-8 साल हो चुके हैं. अब राज्य की टीम में शामिल होकर काफी खुश हैं.

नए मुकाबले के लिए रोजाना चल रही मेहनत
अंडर 14 में चयनित खिलाड़ी मोहम्मद असद ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलते हुए 5 साल हो गए हैं. अपने क्रिकेट के शुरुआत के समय से ही जांजगीर के मिनी स्टेडियम में खेल रहे हैं. यहां उनके कोच राजेश राठौर द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है. सुबह-शाम रोजाना प्रैक्टिस करते हैं. अब दूसरे राज्यों से होने वाले मैच के लिए रोजाना कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके लिए उनके कोच राजेश राठौर द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है.

Tags: Chhattisgarh information, Cricket information, Cricket Updates, Local18, Sports activities information

Cyber Fraud: सावधान… एपीके फाइल वाट्सएप पर भेज आपके मोबाइल में सेंध लगा रहे ठग

ऑनलाइन ठगी के जालसाज अब मोबाइल पर अधिक समय बिताने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये ठग व्हाट्सएप पर बैंक या आधार अपडेट के नाम पर एपीके फाइल का लिंक भेजते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है, जिससे ठग फोन के कैमरा, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी तक पहुंच जाते हैं। रायपुर में ऐसे 15 मामले सामने आए हैं।

By Deepak Shukla

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:10:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:10:14 PM (IST)

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. पुलिस ने किया अलर्ट, वाट्सएप पर किसी अज्ञात नंबर अथवा ग्रुप में इन एप को भेजा जा रहा।
  2. मोबाइल फोन के जीपीएस, मैसेज और ओटीपी संबंधित सभी कमांड को अपने कब्जे में ले हैं।
  3. अनजान लिंक न खोलें और ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद रखें, ठगी होने पर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ऑनलाइन ठगी के शातिर जालसाज अब उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो ज्यादातर समय अपने मोबाइल पर बिताते हैं और इंटरनेट मीडिया पर आने वाली किसी भी लिंक को आसानी से खोल देते हैं। ठग इन यूजर्स को व्हाट्सएप या कॉल पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें बैंक या आधार अपडेट के नाम पर एक एपीके (एंड्रायड एप्लीकेशन किट) फाइल का लिंक होता है।

कैसे काम करता है ठगी का यह नया तरीका?

ठगों द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड करने पर, वे आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं। इससे ठग मोबाइल का पूरा एक्सेस पा जाते हैं और आपकी निजी जानकारियां जैसे बैंक डिटेल्स, ओटीपी आदि को चुरा सकते हैं। पिछले एक महीने में रायपुर में ऐसे करीब 15 मामले सामने आए हैं, जिससे पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।naidunia_image

व्हाट्सएप भी हो रहा है हैक, बन रही है खतरनाक चेन

सबसे पहले ठग आपके व्हाट्सएप को हैक करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक बार व्हाट्सएप हैक हो जाने पर, आपके द्वारा जुड़े सभी ग्रुप्स में यह फाइल भेजी जाती है, जिससे एक चेन बनती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के फोन को निशाना बनाया जाता है।

एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद, जालसाज आपके फोन के कैमरा, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी तक पहुंच जाते हैं। इससे मोबाइल फोन की सारी जानकारी और ओटीपी ठगों के पास पहुंचने लगती है, और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती कि उनकी जानकारी किसी और के पास जा रही है।naidunia_image

क्या करें अगर मिले ऐसा लिंक?

यदि आपके व्हाट्सएप या किसी अनजान ग्रुप में बैंक या आधार अपडेट के नाम पर कोई एपीके फाइल आती है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें। ऐसा करने पर, जालसाज आपकी सारी निजी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।

साइबर रेंज प्रभारी, मनोज नायक का कहना है कि इन फर्जी एपीके फाइल्स का कोई आइकन नहीं होता, जिससे उन्हें ढूंढकर अनइंस्टाल करना मुश्किल हो जाता है। ठग इन फाइल्स को बैंक और आधार अपडेट के बहाने भेजते हैं, और एक बार लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके फोन में फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाती है, जिससे फोन पूरी तरह से हैक हो जाता है। इसके बाद, आपके व्हाट्सएप नंबर से दूसरे ग्रुप्स और दोस्तों को भी यह फाइल भेजने का संदेश आने लगता है।

सावधानियां, जो आपको रखनी चाहिए:

  1. ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद रखें: अपने फोन में ऑटोमेटिक डाउनलोड का ऑप्शन बंद कर दें।
  2. अज्ञात लिंक न खोलें: किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।
  3. टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप को हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर रखें।
  4. साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें: यदि गलती से डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।