Bhopal Crime Information: साड़ी के फंदे पर लटका मिला आरपीएफ जवान की पत्नी का शव

राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की खुदकुशी का मामला आया है। मृतक महिला के स्वजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस के पति आरपीएफ जवान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल वाले वहां से गायब हो गए थे।

By prashant vyas

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:58:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:58:34 PM (IST)

फांसी की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. स्वजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप।
  2. महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब मिले।
  3. पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू की है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के बजरिया इलाके में आरपीएफ जवान की पत्नी का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। महिला की ननद ने उसके स्वजनों को खुदकुशी की जानकारी दी, आनन-फानन में उसके माता-पिता घर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले थे और बेडरूम में शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला था।

वहीं महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब मिले। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है। मृतक महिला के स्वजनों ने बताया कि सात महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वे कार और प्लाट की मांग करते थे। नहीं देने पर हमारी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दामाद की पोस्टिंग मुंबई में थी, वह गुरूवार को वापस घर आया था।

Agahan Month Lakshmi Puja: अगहन माह के हर गुरुवार इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन-संपत्ति से भरें अपना भंडार!

16 नवंबर से अगहन माह की शुरुआत हो रही है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ में हर गुरुवार को महालक्ष्मी का पूजन होगा, जो घरों में भक्तिभाव का वातावरण बनाएगा। महिलाएं विशेष रूप से रंगोली सजाकर लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूजा करेंगी। इस दौरान रायपुर में तीन प्राचीन लक्ष्मी मंदिरों में विशेष पूजन होगा।

By Shravan Kumar Sharma

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:55:09 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:55:09 PM (IST)

Agahan Month Lakshmi Puja: अगहन माह के हर गुरुवार इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन-संपत्ति से भरें अपना भंडार!
अगहन माह में लक्ष्मी पूजन

HighLights

  1. कार्तिक में भगवान विष्णु और अगहन में महालक्ष्मी पूजा की परंपरा।
  2. अगहन के प्रत्येक गुरुवार को महिलाएं करतीं हैं मां लक्ष्‍मी की पूजा।
  3. अगहन माह की शुरुआत – 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा।

रायपुर। हिंदू पंचांग के 12 महीनों में किसी ना किसी देवी-देवता की पूजा करने का विधान है। प्रत्येक महीने घर-घर में और मंदिरों में भक्तिभाव का माहौल छाया रहता है। चैत्र में नवरात्र पर दुर्गा, वैशाख में अक्षय तृतीया पर परशुराम, जेठ में यमराज, सावित्री, आषाढ़ में जगन्नाथ, श्रावण में भोलेनाथ, भाद्रपद में गणेश पर्व, क्वांर में पितृ और नवरात्र, कार्तिक में धनतेरस, गोवर्धन पूजा, देव दीपावली, अगहन में भैरव जयंती, लक्ष्मी पूजन, पौष में शाकंभरी जयंती, माघ में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, फाल्गुन में होलिका दहन, नृसिंह पूजन की महत्ता है।

कार्तिक माह पर शुक्रवार को पूर्णिमा स्नान का समापन होने के पश्चात अब 16 नवंबर से अगहन माह का शुभारंभ हो रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में अगहन माह के प्रत्येक गुरुवार को महालक्ष्मी का पूजन करने की परंपरा है। अगहन माह के सभी गुरुवार को घर-घर में लक्ष्मी पूजन से भक्तिभाव छाएगा। यह जानकारी दे रहे हैं श्रवण शर्माnaidunia_image

देवउठनी पर भगवान विष्णु के बाद मां लक्ष्मी के स्‍वागत की तैयारी

कार्तिक में देवउठनी एकादशी पर क्षीरसागर में विश्राम कर रहे भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा निभाई गई थी। चातुर्मास में चार माह तक भोलेनाथ सृष्टि का संचालन कर रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर को हरिहर मिलन परंपरा निभाई गई। भगवान भोलेनाथ ने सृष्टि का भार पुन: भगवान विष्णु को सौंपा। अब, 16 नवंबर से अगहन का शुभारंभ हो रहा है। जिसका समापन 15 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु की अर्धांगिनी महालक्ष्मी को घर-घर में आमंत्रित कर पूजन किया जाएगा।

तीन प्राचीन लक्ष्मी मंदिर प्रसिद्ध

महालक्ष्मी पूजन के लिए राजधानी में तीन महालक्ष्मी मंदिर प्रसिद्ध है, जहां महिलाएं दर्शन, पूजन करने उमड़ेंगी। इनमें सत्ती बाजार स्थित 200 वर्ष पुराना लक्ष्मीनारायण मंदिर, कमासीपारा स्थित 100 वर्ष पुराना लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं नयापारा स्थित 50 वर्ष पुराना लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूरे माह विशेष पूजन किया जाएगा।naidunia_image

बुधवार को रंगोली सजाकर आमंत्रण देने की परंपरा

अगहन माह के गुरुवार से एक दिन पूर्व बुधवार को महिलाएं अपने घर के मुख्य द्वार, आंगन में आटे से आकर्षक रंगोली सजाकर, पूजा घर में कलश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर माता को पधारने का आमंत्रण देने की रस्म निभाएंगी। अगले दिन गुरुवार को सुबह स्नान, पूजन करके दिनभर व्रत रखने का संकल्प लेंगी। दोपहर में भाेग अर्पित करके और शाम को पुन: पूजा करके प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारणा करेंगी।

मान्यता-घर पधारतीं हैं मां लक्ष्मी

महामाया मंदिर के पुजारी पं.मनोज शुक्ला के अनुसार ऐसी मान्यता है कि अगहन माह में महालक्ष्मी को विधिवत आमंत्रित कर पूजा, अर्चना की जाए तो मां लक्ष्मी स्थायी रूप से उस घर में निवास करतीं हैं। मां लक्ष्मी का पूजन, व्रत करने से परिवार में सुख, समृद्धि बढ़ती है। माता को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार से लेकर पूजा घर तक चावल के आटे को घोलकर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह अंकित करना चाहिए।naidunia_image

कलश और प्रतिमा स्थापना

पूजा घर में चावल, गेहूं से स्वास्तिष्क बनाकर उस पर कलश स्थापना करेंगी। दूसरी ओर पीढ़े पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजित करके आंवला और आम पत्ता से तोरण, मंडप सजाएंगी। कटोरी में धान रखकर दीप प्रज्ज्वलित करके मां लक्ष्मी का आह्वान करते हुए अपने घर पर आमंत्रित करने की रस्म निभाएंगी।

दिन में तीन बार पूजा का महत्व

बुधवार की शाम मां लक्ष्मी को आमंत्रण देने के पश्चात महिलाएं गुरुवार को सूर्योदय से पूर्व स्नान करेंगी। व्रत रखने का संकल्प लेकर मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। दोपहर 12 बजे चावल की खीर, अनरसा, बबरा, चावल का चीला आदि व्यंजनों का भोग लगाएंगी। शाम को पुन: पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारणा करेंगी।naidunia_image

पूजन की सामग्री

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए नारियल, केला, सिंघाड़ा, आंवला, बेर, सीताफल, धान की बाली का झालर, कुम्हड़ा, आंवला, पान, कपड़ा, टोकरी, प्याज, तेल, घी, शक्कर, चावल से पूजा करने की रस्म निभाएंगी।

लक्ष्मी के पदचिन्ह

महिलाएं अपने घर-आंगन को गोबर से लीपकर चावल के आटे को पानी में घोलकर चौक पूरने की रस्म निभाएंगी। मुख्य द्वार को रंगोली से सजाएंगी। आंगन से लेकर पूजा घर तक मां लक्ष्मी के पदचिन्ह, स्वास्तिक, नाग आदि के चित्र बनाने की परंपरा निभाएंगी।naidunia_image

16 के आंकड़े का महत्व

अगहन गुरुवार पर लक्ष्मी पूजन की अजब परंपरा है। पूजन में 16 के आंकड़े को विशेष महत्व दिया जाता है। महिलाएं स्नान के दौरान 16 बार मुंह धोने की रस्म निभातीं हैं। 16 लड़ वाली डोरी बनाकर केले पत्तों व आंवला से मंडप सजाकर दीप प्रज्ज्वलित करतीं हैं। दोपहर को केवल चावल से बने व्यंजन का भोग लगाकर शाम को आरती करके प्रसाद ग्रहण करतीं हैं।

इन चार गुरुवार पर करेंगे पूजन

इस साल अगहन माह में चार गुरुवार महालक्ष्मी पूजा के लिए विशेष माने जाएंगे:

  1. पहला गुरुवार – अगहन कृष्ण षष्ठी, 21 नवंबर
  2. दूसरा गुरुवार – अगहन कृष्ण त्रयोदशी, 28 नवंबर
  3. तीसरा गुरुवार – अगहन शुक्ल चतुर्थी, 5 दिसंबर
  4. चौथा गुरुवार – अगहन शुक्ल द्वादशी, 12 दिसंबर
पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ियों ने यूपीसीए से 25% कोटे की मांग की, सूर्यकुमार यादव का दिया उधारण

गाजीपुर: पूर्वांचल के लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) से 25% आरक्षण की मांग की है. उनका कहना है कि क्षेत्रीय खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय टीमों में उचित अवसर नहीं मिलते, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है. क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि 17 जिलों में आंदोलन शुरू कर दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल के खिलाड़ियों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

वाराणसी जोन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने यूपीसीए की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्वांचल के खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. उनका आरोप है कि गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जैसे शहरों और हरियाणा-दिल्ली के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है. वहीं, पूर्वांचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में पिछड़ जाते हैं.

सुविधाओं की कमी से पिछड़ते पूर्वांचल के खिलाड़ी
लोकल18 की टीम ने जिला स्तरीय क्रिकेटर ज्ञानेश्वर शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए न तो बुनियादी सुविधाएं हैं, न ही कोचिंग का उचित स्तर. लीग मैचों का आयोजन बहुत कम होता है, जिससे खिलाड़ियों को अनुभव का अभाव होता है. उन्होंने कानपुर में हुई चयन प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों प्रतिभागियों में से एक भी खिलाड़ी पूर्वांचल से नहीं था. इसके पीछे क्षेत्रवाद और सुविधाओं की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

सूर्यकुमार यादव का उदाहरण और सिस्टम की खामियां
गाजीपुर के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का उदाहरण देते हुए शर्मा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक ट्रेनिंग मुंबई में हुई थी, क्योंकि पूर्वांचल में क्रिकेट के बुनियादी संसाधन उपलब्ध नहीं थे. छोटे खिलाड़ी बॉलिंग मशीन, नेट, और अन्य उपकरण खुद खरीदने को मजबूर होते हैं.

खिलाड़ियों की मांग
पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ियों ने यूपीसीए से 25% आरक्षण लागू करने और सुविधाओं में सुधार की मांग की है. उनका कहना है कि क्षेत्रीय खिलाड़ियों को बराबर मौका दिया जाए ताकि वे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें.

Tags: Cricket information, Local18

समानता की सिर्फ बातें, 68 साल में अब तक उच्च न्यायालय में कोई अजा, अजजा वर्ग का न्यायाधीश नहीं बना : मुख्य न्यायाधीश

शनिवार को विदिशा में स्व. राजकुमार जैन की स्मृति में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत शामिल हुए। उन्होंने में सामाजिक न्याय के बारे में अपने विचार विस्तार से रखे। इसके अलावा इस सेमिनार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके माहेश्वरी और ग्वालियर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद पाठक ने भी संबोधित किया।

By Ajay Jain

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:40:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:40:19 PM (IST)

विदिशा। स्व. राजकुमार जैन की स्मृति में आयोजित सेमिनार में सामाजिक न्याय पर बोलते हुए जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत।

HighLights

  1. मुख्य न्यायाधीश अधिवक्ता स्व.राजकुमार जैन की स्मृति में सेमिनार आयोजित
  2. आज के समय समानता के साथ साथ बंधुत्व की भावना भी जरूरी है।
  3. जैसे –जैसे शिक्षा मिलना शुरू होगी, वैसे– वैसे अपराध कम होना शुरू हो जाएंगे।

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का गठन वर्ष 1956 में हुआ था और यहां अब तक न तो सर्विसेस से और ना ही एडवोकेट में से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्ग का कोई व्यक्ति न्यायाधीश नहीं बन सका। ऐसा क्यों हुआ, यह मुझे नहीं पता। जबकि ऐसे व्यक्ति थे जो न्यायाधीश बन सकते थे लेकिन फिर भी नहीं बने तो कोई वजह होगी। आज जब हम समानता की बात करते है तो हमें एक बार फिर सोचने को जरूरत है कि ऐसा क्यों हो रहा हैं।

शनिवार को मुख्य न्यायाधीश अधिवक्ता स्व. राजकुमार जैन की स्मृति में आयोजित एक सेमिनार में सामाजिक न्याय विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्फ समानता की बातें करने से कुछ नहीं होगा। आज के समय समानता के साथ साथ बंधुत्व की भावना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में आज भी न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति में कुछ नियम इतने सख्त बना दिए है कि उनको पूरा करना कई लोगों के बहुत मुश्किल है। इसी के चलते प्रदेश में अनुसूचित जन जाति वर्ग के 109 पद रिक्त पड़े रहते है, क्योंकि इस वर्ग के विद्यार्थी कड़े नियमों को पूरा नहीं कर पाते। इन स्थितियों को दूर करने के लिए यदि हम उन्हें मदद करेंगे तो ही वे आगे बढ़ पाएंगे।

मुख्य न्यायाधीश कैत ने एक उदाहरण के जरिए आरक्षण की वकालत करते हुए कहा कि जिन लोगों को सदियों से अधिकार नहीं मिले हो, उनको यदि कही स्पेस मिले तभी वह अपनी जगह बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराध होने के पीछे सबसे बड़ा कारण शिक्षा का न होना है। जैसे – जैसे शिक्षा मिलना शुरू होगी, वैसे– वैसे अपराध कम होना शुरू हो जाएंगे। इस सेमिनार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके माहेश्वरी और ग्वालियर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद पाठक ने भी संबोधित किया।

रतलाम में 16 घंटे में तीन सड़क हादसे, पांच की मौत

रतलाम जिले में 16 घंटों में तीन सड़क हादसे हुए, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें धामनोद बायपास पर जेसीबी चालक की टक्कर, बाजना में दो बाइकों की भिड़ंत और महू-नीमच हाईवे पर किसान की मौत शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:21:12 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:36:47 PM (IST)

रतलाम में 16 घंटे में तीन सड़क हादसे, पांच की मौत
महू-नीमच हाईवे पर किसान की सड़क हादसे में मौत।

HighLights

  1. रतलाम में एक दिन में हुए तीन सड़क हादसों में 5 मौतें
  2. धामनोद बायपास पर हादसे में जेसीबी चालक की मौत
  3. बाजना में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 की मौत, एक घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम: जिले में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। तेजगति व लापरवाही के चलते आए दिन वाहनों की भिड़ंत हो रही है तथा लोगों की जान जा रही है। पिछले 16 घंटों के भीतर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन गंभीर सड़क हादसे हो गए। इनमें एक किसान सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

पहली दुर्घटना सैलाना हाईवे पर धामनोद बायपास पर हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीपाड़ा के पास हुई, जहां दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत होने से उन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरी दुघटना में महू-नीमच हाईवे पर इफ्का फैक्टरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई।

दो बाइकों की भिड़ंत, 3 की मौत

पुलिस के अनुसार बाजना-कुंदनपुर मार्ग पर बाजना से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम आमलीपाड़ा के समीप शनिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार तरीके से भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकी एक घायल हो गया।

मृतकों में 25 वर्षीय शंभूलाल मुनिया निवासी ग्राम बगली का माल तथा 16 वर्षीय शांतिलाल अमलीयार निवासी ग्राम घाटा खेरदा , 20 वर्षीय सोहन कटारा निवासी ग्राम घोखाखेड़ा हैं। वहीं 16 वर्षीय अजमल कटारा निवासी ग्राम घोड़ाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सुबह बस चालक ने सड़क पर पड़े देखा

सुबह करीब छह बजे कुंदनपुर से बाजना जा रही बस के चालक ने मृतकों व घायलों को सड़क किनारे पड़ा देखकर गांव के किसी व्यक्ति को एक्सीडेंट होने की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बाजना पुलिस को सूचना दी। बाजना थाने के एसआई कन्हैयालाल सौनार्थी व अन्य पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव व घायल अजमल को बाजना के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अजमल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया किया। एसआइ सौनार्थी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए है तथा मामले की जांच की जा रही है।

जेसीबी चालक को चारपहिया वाहन ने रौंदा

सैलाना हाईवे पर ग्राम धामनोद बायपास पर शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार जेसीबी चालक 32 वर्षीय दिलीप देवदा को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिलीप ग्राम राकेदा में राजेंद्रसिंह नामक व्यक्ति की जेसीबी चलाता है।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिलीप देवदा जेसीबी ग्राम राकोदा में खड़ी करके किसी काम से धामनोद की तरफ आया था, तभी धामनोद बायपास पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे चारपहिया वाहन ने बाइक सवार किसान 62 वर्षीय बाबूलाल पाटीदार पुत्र खेमराज पाटीदार निवासी ग्राम धौसवास को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार सेजावता फंटा के पास से इफ्का फैक्टरी तक सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते एक तरफ की पट्टी पर यातायात बंद है तथा दूसरी पट्टी से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे है।

बाबूलाल पाटीदार किसी काम से रतलाम आए थे, बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी किसी चारपहिया वाहन ने उन्हें चपेट में लिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी, एसआइ गिरधारी परमार आदि मौके पर पहुंचे तथा शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

वो तुनकमिजाज है… आसान सवाल पर पूछने पर भी भड़क जाता है, गौतम गंभीर के लिए किसने कहा ऐसा?

नई दिल्ली. गौतम गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर टिम पेन ने तुनकमिजाज कहा है. पेन का कहना है कि गंभीर छोटी छोटी बातों पर भड़क जाते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर से आसान सवाल भी पूछा जाता है तो वह आग बबूला हो जाते हैं. उनकी कोचिंग देने की जो शैली है वो भारतीय टीम के लिए शायद अच्छी नहीं हो सकती है. पेन का बयान उस समय आया जब गंभीर ने हाल में रिकी पोंटिंग के विराट कोहली पर टिप्पणी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को जवाब दिया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 की हार से सदमे से उबर रही गंभीर की कोचिंग वाली टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. टिम पेन (Tim Paine) ने ‘एसईएन रेडियो’ पर कहा, ‘यहां उनकी पिछली दो सीरीज में मिली जीत में उनके कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) थे जो शानदार थे. उन्होंने टीम के इर्द गिर्द शानदार माहौल बनाया था, खिलाड़ियों में ऊर्जा थी, वे जुनून के साथ खेले. उन्होंने उन्हें सपने दिखाए और हल्के-फुल्के आनंददायी तरीके से उन्हें प्रेरित किया.’

वापसी हो तो ऐसी… 360 दिन बाद उतरा खेलने, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

Good 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

‘भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज है’
उन्होंने कहा, ‘अब भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज है, वह हालांकि काफी प्रतिस्पर्धी हैं. कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है. बल्कि मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है. अगर आपका कोच एक साधारण सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भड़क जाता है. और अगर पर्थ में भारत की अच्छी शुरूआत नहीं होती है तो गौतम गंभीर के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है.’

पोंटिंग ने गंभीर को चिड़चिड़ा इंसान कहा था
पेन की यह प्रतिक्रिया हाल में मीडिया से बातचीत के बाद आई है जिसमें गंभीर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है. पोंटिंग ने इसके बाद गंभीर को काफी चिड़चिड़े स्वभाव वाला व्यक्ति कहा था.

Tags: Gautam gambhir, IND vs AUS, Tim paine

Water Tax: मार्च में दिए थे जल कर के गलत बिल, अब 900 रुपए पर लगा दी 90 की पेनाल्टी

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां दिसंबर 2023 में ई-नगर पालिका पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ था। उसके बाद से व्यवस्था गड़बड़ाई है। ज्यादा बिल के कारण ग्राहक परेशान हो रहे हैं, वहीं गलत बिलों में करेक्शन नहीं होने के कारण भी कई उपभोक्ता असमंजस में हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:35:59 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 03:35:59 PM (IST)

अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं कि जहां चूक हुई है, उसे सुधारा जाएगा। (प्रतिकात्मक फोटो)

नईदुनिया, ग्वालियर। दिसंबर 2023 में ई-नगर पालिका पोर्टल पर हुए साइबर अटैक के कारण मार्च 2024 में शहर में कई जलकर उपभोक्ताओं को तीन माह का अतिरिक्त बिल थोप दिया गया। उपभोक्ताओं को तीन माह में 450 रुपये का पानी का बिल जमा करना पड़ता है, लेकिन मार्च माह में उन्हें 900 रुपये के बिल दिए गए थे।

जब उपभोक्ताओं ने पीएचई कार्यालयों में जाकर चर्चा की, तो पता चला कि सर्वर की गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को डबल बिल दिए गए हैं। इन बिलों में जल्द संशोधन का आश्वासन भी दिया गया और उपभोक्ताओं को सिर्फ 450 रुपये ही जमा करने के लिए कहा गया।

तब से लेकर अब तक जारी हुए बिलों में लगातार 450 रुपये की राशि जुड़कर आ रही थी, लेकिन हाल ही में जारी हुए बिलों में अब इस राशि पर 90 रुपये ही पेनल्टी और थोप दी गई है। इससे बिल की राशि और बढ़ गई है।

naidunia_image

अभी तक ठीक काम नहीं कर रहा सिस्टम

  • इस माह कई उपभोक्ताओं को 990 रुपये की राशि के बिल दे दिए गए हैं। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन बिलों में अब भी संशोधन नहीं हो रहे हैं।
  • पीएचई के अधिकारियों का दावा है कि ऐसा इक्का-दुक्का मामलों में ही हुआ होगा, जबकि ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में है।
  • ऐसे में अधिकारी अब मामले को चेक कराकर बिलों में संशोधन कराने और पेनाल्टी हटाने का आश्वासन दे रहे हैं। ई-नगर पालिका पोर्टल का संचालन भोपाल स्तर से होता है। इस पोर्टल पर दिसंबर 2023 में साइबर अटैक हुआ था।

अब तक ठीक नहीं हुआ पोर्टल

साइबर हमले के बाद चार माह तक पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था। नगरीय विकास विभाग द्वारा पोर्टल को रिकवर कर दोबारा शुरू कराया गया, लेकिन फिर भी कई दिक्कतें रहीं।

जलकर से लेकर संपत्तिकर की गणना भी गड़बड़ हो गई। अब भी पोर्टल पूरी तरह से ठीक काम नहीं कर रहा है और बीच-बीच में गड़बड़ियां आ जाती हैं। इसी से जुड़ा हुआ ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमिशन सिस्टम भी स्लो काम कर रहा है।

naidunia_image

बिल पूरा, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

नगर निगम द्वारा शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करते समय भी पूरा बिल लिया गया। अब जब नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है, तब भी कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई इलाकों में सिर्फ 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है और उसमें भी कम दबाव से पानी आ रहा है।

इसके चलते लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी निगम अधिकारियों को प्राप्त हो रही हैं।

वर्तमान में गेंडे वाली सड़क. सेवा नगर, जागृति नगर, समाधिया कॉलोनी, गिरवाई के अलावा वार्ड 21 के कई इलाकों में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल पा रहा है।

naidunia_image

Pomegranate Tree: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं अनार का पेड़, खाली हो जाएगी तिजोरी

अनार का पेड़ हिंदू धर्म में लक्ष्मी और विष्णु के वास का प्रतीक माना जाता है। इसे शुभ दिशा में लगाने से घर में धन, सुख, और समृद्धि आती है, जबकि गलत दिशा में लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अनार का पेड़ लगाते समय किन दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए और किन दिशाओं से परहेज करना चाहिए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 04:58:11 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:05:06 PM (IST)

Pomegranate Tree: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं अनार का पेड़, खाली हो जाएगी तिजोरी
अनार का पौधा अगस्त से सितंबर या फरवरी से मार्च के बीच लगाया जा सकता है।

HighLights

  1. अनार का पेड़ में होता है लक्ष्मी और विष्णु का वास स्थान
  2. इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और बरकत भी आती है
  3. अनार खाने के कई फायदे हैं, इसे सुपरफूड माना जाता है

धर्म डेस्क, नईदुनिया। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है, उनमें से एक प्रमुख है अनार का पेड़, जिसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसे घर में लगाने से न केवल सुख-समृद्धि, बल्कि धन और बरकत भी आती है। वास्तु शास्त्र में अनार का पेड़ लगाने के लिए सही दिशा का चुनाव करना बहुत जरूरी है, वरना इसके नाकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। एक अनार रोज खाने के कई फायदे हैं।

अनार के पेड़ से जुड़ी खास बातें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनार के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में लगाने से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। मान्यता है कि जिस घर में अनार का पेड़ लगा होता है, वहां परिवार को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

सही दिशा का चयन करें

वास्तु शास्त्र में अनार के पेड़ को लगाने के लिए आग्नेय कोण सबसे शुभ माना जाता है। आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे लगाने से धन लाभ और वंश वृद्धि होती है। इसके अलावा, मुख्य द्वार के दाएं ओर अनार का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि बनी रहती है।

naidunia_image

इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं अनार का पेड़

अनार का पेड़ दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। इसके अलावा, घर के बीच में या उत्तर-पश्चिम दिशा में भी अनार का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और पारिवारिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

गार्डन में अनार का पौधा लगाने का तरीका और देखभाल

अनार का पौधा अगस्त से सितंबर या फरवरी से मार्च के बीच लगाया जा सकता है। गर्म इलाकों में, बीज सितंबर से नवंबर के बीच भी लगाए जा सकते हैं। घर के गार्डन में लगाते हैं तो बड़े गमले का उपयोग करें, जिसमें नीचे छेद हो। मिट्टी में ह्यूमस, कंपोस्ट और पेड़ की खाद डालें। पौधा ऐसी जगह रखें, जहां भरपूर धूप मिले।

naidunia_image

सघन खेती

अनार के पौधे को लगाने के लिए 5-6 मीटर की दूरी पर पौधों को रोपें। गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई और गहराई लगभग 60 सेंटीमीटर होनी चाहिए। गर्मियों में सिंचाई 5-7 दिनों में और सर्दियों में 10-12 दिनों में करनी चाहिए। अनार का पौधा 3-4 साल में फल देना शुरू करता है। फलों को पूरी तरह पकने के बाद 120-130 दिनों में तोड़ा जाता है।

अनार खाने के फायदे

अनार “फ्रूट ऑफ पैराडाइज” है, जो एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है। यह त्वचा के उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है, पाचन सुधारता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। अनार ब्लड फ्लो को सुधारता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह एक संपूर्ण सुपरफूड है जो शरीर के विभिन्न सिस्टम्स को लाभ पहुंचाता है।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

वापसी हो तो ऐसी… 360 दिन बाद उतरा खेलने, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

नई दिल्ली. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट से उबरने के लगभग एक साल बाद क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. शमी ने कमबैक मैच में 7 विकेट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ धारदार गेंदबाजी की. शमी गेंदबाजी करते समय शानदार लय में दिखे. इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले वह अपनी फिटनेस को घरेलू क्रिकेट में साबित करने के लिए उतरे हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. शमी की शानदार गेंदबाजी से उनकी टीम बंगाल ने मध्य प्रदेश को 11 रन से हरा दिया.

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप सी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 19 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 4 ओवर मेडल डालते हुए 54 रन देकर चार विकेट चटकाए. उन्होंने बल्लेबाजी में दो रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में शमी ने 24.2 ओवर की गेंदबाजी में 3 ओवर मेडन डालते हुए 102 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. शमी ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी में 37 रन का योगदान दिया. उन्होंने ये रन 36 गेंदों पर बनाए. शमी चोट से उबरने के बाद करीब एक साल बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलने उतरे थे.

पता ही नहीं चल रहा है कि वह साल भर बाद मैदान पर लौटे हैं’
बंगाल के कोच लक्ष्मीरतन शुक्ला ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनके नजरिए से 34 वर्षीय गेंदबाज टखने की चोट से उबरने के बाद फिट होकर बढ़िया फॉर्म में दिखाई दे रहा है. पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था. शुक्ला का कहना है कि शमी ने एक साल के बाद मैदान पर बहुत अच्छी तरह वापसी की है. उनकी प्रतिभा और समर्पण अद्भुत है. पता ही नहीं चल रहा है कि वह साल भर बाद मैदान पर लौटे हैं. यही एक बड़े खिलाड़ी की निशानी होती है कि वह खुद को हर माहौल के मुताबिक ढाल लेता है. उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटर शमी से प्रेरणा ले सकते हैं कि चोट और सर्जरी के बाद भी बढ़िया प्रदर्शन के साथ वापसी की जा सकती है.

‘शमी पूरी तरह फिट हैं’
बकौल लक्ष्मीरतन शुक्ला, ‘मेरे हिसाब शमी फिट हैं. और अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं.’ रणजी ट्रॉफी मैच में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए भारतीय टीम को उनकी सेवाएं मिल सकती हैं.

FIRST PUBLISHED : November 16, 2024, 16:47 IST

PAN Card: पैन कार्ड के बिना नहीं मिल पाएंगी सरकारी सुविधाएं, इस आसान तरीके से घर बैठे बनवाएं

पैन कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह विभिन्न वित्तीय गतिविधियों के लिए आवश्यक है। पैन कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल और जल्दी होती है, जबकि ऑफलाइन आवेदन में फॉर्म और दस्तावेज़ संबंधित केंद्र में जमा करने होते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 04:40:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 04:40:38 PM (IST)

पैन कार्ड अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

HighLights

  1. आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म भरें।
  2. आवेदन सबमिट करने के बाद पैन कार्ड प्राप्त करें।
  3. शुल्क का भुगतान करके फॉर्म संबंधित केंद्र में जमा करें।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। पैन कार्ड (Everlasting Account Quantity) भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आयकर विभाग जारी करता है। यह कार्ड आयकर भुगतान, वित्तीय लेन-देन, निवेश, बैंक खाता खोलने और संपत्ति खरीदने के लिए जरूरी होता है। बिना पैन कार्ड के आपको जरूरी डॉक्यूमेंट बनाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आप बहुत ही आसानी से कम खर्चों में पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रोसेस से पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने के आसान कदम

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.utiitsl.com/ पर जाएं।
  • पैन कार्ड आवेदन फॉर्म भरें: वेबसाइट पर “Apply for PAN” विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें: पहचान, पता और जन्म तिथि के प्रमाण के दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें: आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें, जो आपके निवास स्थान के अनुसार बदल सकता है।
  • आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद आप आवेदन को सबमिट करें।
  • पैन कार्ड प्राप्त करें: सफल आवेदन के बाद डिजिटल पैन कार्ड दो घंटे बाद डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकली पैन कार्ड कम से कम 15 दिन में आपके पते पर आ जाएगा।

naidunia_image

पैन कार्ड को ऑफलाइन ऐसे करें अप्लाई

  • फॉर्म प्राप्त करें: सबसे पहले पैन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म 49A को नजदीकी एनएसडीएल या उन्नति केंद्र से प्राप्त करें।
  • फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, पहचान और दस्तावेज़ों का विवरण सही से भरें।
  • दस्तावेज संलग्न करें: पैन कार्ड आवेदन के साथ पहचान, पता और जन्म प्रमाण के दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाएं।
  • फॉर्म जमा करें: भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज संबंधित केंद्र में जमा कर दें।
  • भुगतान करें: आवेदन शुल्क का भुगतान चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के रूप में करें।
  • पैन कार्ड प्राप्त करें: आवेदन जमा करने के बाद पैन कार्ड कुछ हफ्तों में आपके पते पर भेज दिया जाएगा।