ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित दूसरी बार बने पापा, आया पहला रिएक्शन, तस्वीर शेयर कर बयां की खुशी

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है. बेटे के जन्म के एक दिन बाद रोहित ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी बयां की है. रोहित की फैमिली में अब चार सदस्य हो गए. रोहित इसी के चलते टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उनका खेलना तय नहीं था. लेकिन बेटे के जन्म के बाद रोहित के जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के रवाना होने से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हेड कोच गौतम गंभीर से रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने के बारे में पूछा गया तो गंभीर ने हिटमैन के उपलब्ध होने के बारे में कहा था कि उम्मीद की जा रही है कि रोहित पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे और सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक एनिमेटेड फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ फैमिली, जहां हम 4 सदस्य हो गए. रोहित ने बेटे के जन्म की तारीख भी 15.11.2024 लिखा है.’ एनिमेटेड फोटो में दिखाया गया है क सोफे पर नवजात को लेकर उसके पैरेंट्स बहुत खुश नजर आ रहे हैं. रोहित और रितिका की पहले से एक बेटी है जिसका नाम समायरा है. समायरा का जन्म 2018 में हुआ था. रोहित के फोटो शेयर करते हुए दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ साथ उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

ऑस्ट्र्रेलिया के लिए जल्द उड़ान भर सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा. टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेलेगी. पर्थ की विकेट तेज और उछाल के लिए मशहूर है जहां भारतीय टीम की परीक्षा होगी. रोहित की कप्तानी में हाल में टीम इंडिया को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार मिली. भारतीय टीम इस हार के गम को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया में नए सिरे से शुरुआत करेगी.

रोहित ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट खेल चुके हैं
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 7 टेस्ट मैचों में 408 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.38 रहा है. उनकी ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट सीरीज 2020-21 में बॉर्डर गावस्कर सीरीज रही जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए. बतौर ओपनर रोहित ने सिडनी में 52 रन की कंपोज पारी खेलकर टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मैच में दबाव में एंकर की भूमिका निभाई.

Tags: Ritika Sajdeh, Rohit sharma

bhushan kumar clarification after touch upon Singham crew assertion misrepresented good relations with Ajay and Rohit | सिंघम टीम पर टिप्पणी के बाद भूषण कुमार का यू-टर्न: कहा- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, अजय-रोहित से अच्छे रिश्ते हैं

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में सिंघम अगेन की टीम को लेकर एक टिप्पणी की थी और आरोप लगाया था कि स्क्रीन शेयरिंग के दौरान भूल भुलैया 3 के साथ नाइंसाफी हुई थी। हालांकि, अब भूषण कुमार ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। उनका कहना था कि दोनों ही फिल्मों के रिलीज के दौरान थिएटरों ने स्क्रीन शेयरिंग में सही समर्थन नहीं दिया। भूषण ने यह भी स्पष्ट किया कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

भूषण कुमार का बयान कनेक्ट सिने के साथ हालिया बातचीत में भूषण कुमार ने कहा था, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज से पहले स्क्रीन बराबर बांटने को लेकर मेरी सिंघम अगेन की टीम से बहस हुई थी। मेरा मानना था कि ये दोनों ही फिल्में बड़ी हैं, इसलिए दोनों को बराबर स्क्रीन मिलनी चाहिए। मैं इस मामले में निष्पक्षता चाहता था, लेकिन कुछ पर्सनल इंटरेस्ट्स के चलते ऐसा नहीं हो पाया। इसे लेकर सिंघम अगेन की टीम ने अनफेयर किया। हालांकि, मैं थिएटर चेन को दोष नहीं देना चाहता, क्योंकि वे दूसरी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे और उनके कुछ मुद्दे थे। इसके बाद भी उन्होंने हमें सपोर्ट किया।

सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज ने लगाया था स्ट्राइक बता दें, यूट्यूब पर सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, तो कुछ ही देर बाद टी-सीरीज ने उस वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक लगा दी थी। दावा था कि इस सॉन्ग पर 2011 की मूल सिंघम फिल्म की थीम के कुछ तत्व शामिल हैं, जिनके राइट्स उनके पास हैं। इसके बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी को सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टाइटल ट्रैक को हटाना पड़ा था। गाने की फिर से एडिटिंग करनी पड़ी और इसे फिर से दोबारा यूट्यूब पर अपलोड करना पड़ा।

——————- इससे जुड़ी खबर पढ़ें ​​​​​​​1. भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा:अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘भुल भूलैया-3 के साथ नाइंसाफी हुई’

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का क्लेश अजय देवगन की सिंघम अगेन से हुआ था। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब हाल ही में टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंघम अगेन की टीम को अनफेयर बताया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
मोबाइल टावर से चोरी का आरोपित विदिशा से गिरफ्तार

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण की चोरी करने के मामले में फरार आरोपित को जशपुर पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विवेक भगत ने बताया कि 30 मार्च 2023 को टेक्नोक्रेटस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर धमतरी निवासी विकास पाठक (40) ने शिकायत दर्ज कराई कि फरसाबहार ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में लगे जिओ

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 07:02:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 07:02:37 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगरः मोबाइल टावर से कीमती उपकरण की चोरी करने के मामले में फरार आरोपित को जशपुर पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विवेक भगत ने बताया कि 30 मार्च 2023 को टेक्नोक्रेटस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर धमतरी निवासी विकास पाठक (40) ने शिकायत दर्ज कराई कि फरसाबहार ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में लगे जिओ कंपनी के मोबाइल टावरों की देखभाल के लिए मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र के किशनौदा निवासी भूपेंद्र डांगी (31)को टैक्निशियन के तौर पर रखा गया था।

लेकिन कंपनी को लगातार टावरों से कीमती कल पुर्जे चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत पर जब कंपनी ने जांच की तो इसमें भूपेंद्र डांगी की संलिप्तता सामने आई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फरसाबहार पुलिस ने संदेही भूपेंद्र डांगी के घर छापा मारा तो वहां से टावरों से चोरी किए गए वीजन बैटरी, इमर्स कंट्रोलर, सैडमेक जीसीयू, जंक्शन बाक्स, रैक्टीफायर इमर्सन, बैटरी चार्जर जब्त किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक पाकर आरोपित फरार हो गया था। आरोपित की पतासाजी में जशपुर पुलिस जुटी हुई थी।

मुखबिर से फरसाबहार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित भूपेंद्र डांगी विदिशा जिले के अपने निवास में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने छापामार कर आरोपित भूपेंद्र डांगी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जशपुर आ गई। यहां पूछताछ में आरोपित ने चोरी का अपराध स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने धारा 379 के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0-0

ढेंगनी मतातंरण मामले की जांच करेगी भाजपा की चार सदस्यीय टीम

जिले के मनोरा ब्लाक के ढेंगनी गांव में हुई मतातंरण की घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। चार सदस्यीय जांच टीम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को संयोजक, भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया व पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय को सदस्य के रूप से शामिल किया

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 06:54:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 06:59:15 PM (IST)

ढेंगनी मतातंरण मामले की जांच करेगी भाजपा की चार सदस्यीय टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगरः जिले के मनोरा ब्लाक के ढेंगनी गांव में हुई मतातंरण की घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। चार सदस्यीय जांच टीम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को संयोजक, भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया व पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय को सदस्य के रूप से शामिल किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि ढेंगनी में भुईहर समाज के युवक राजेंद्र चोराट की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से हुई थी। जिसके बाद कथित रूप से मतांतरितों ने ईसाई रीति रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था। मनोरा खड़कोना के कोरकोटोली में उक्त घटना के बाद भुईहर समाज नाराज होकर सड़क में उतर आया था और आस्ता थाना में इसकी शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस से की गई शिकायत में समाज ने बताया है कि राजेंद्र चोराट भुईहर समाज में जन्मा था।

लेकिन मतांतरित युवती से विवाह के उपरांत राजेंद्र ने ईसाई धर्म अपना लिया था। राजेंद्र की मृत्यु के बाद उसके माता-पिता व परिवार के अन्य लोगों ने भुईहर समाज की रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई और आरोप के अनुसार मृतक राजेंद्र का ईसाई रीतियों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

मामले को लेकर चल रहा विवाद

ढेंगनी के इस मामले को लेकर जिले में विवाद की स्थिति बनी हुई है। मतांतरितों ने जशपुर विधायक रायमुनि भगत पर ईसा मसीह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जिले के सभी 14 थाना और चौकियों में आवेदन दिया है। मामले को पुलिस प्रशासन ने पुलिस के हस्तक्षेप योग्य ना मानते हुए प्रार्थियों को न्यायालय में जाने की सलाह दी है। इस पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट मतांतरितों ने पिछले दिनों मानव श्रृंखला बनाने और ढेगंनी से सीएम कैंप कार्यालय बगिया तक पदयात्रा का आयोजन किया था।

0-0

IND VS SA: छक्के तो सबको याद है, पर जिसने बल्लेबाजों को छकाया उसे कैसे भूल गए ? चकरी चलाने वाले ने भी रचा है इतिहास

नई दिल्ली. बड़े बड़े शॉट्स खेलने वाले टी-20 में अक्सर महफिल लूट ले जाते है, चौके छक्के लगाने वाले सुर्खियों में रहते है, पर उन गेंदबाजों को कम ही याद किया जाता है जो इस तोड़ फोड़ करने वाले बल्लेबाजों को आउट करते है उनको रन बनाने से रोकते है और मैच जिताने में ज्यादा बड़ा रोल निभाते है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में दो-दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की चर्चा हो रही है पर सबसे ज्यादा  विकेट लेने वाले गेंदबाज की कोई बात भी नहीं कर रहा.

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया को सीरीज जिताने में बड़ा रोल अदा किया, बड़ी शांति के साथ अपना काम अंजाम दिया पर कोई क्रेडिट उनको नहीं मिला. सीरीज में कई महत्वपूर्ण स्पेल फेंकने वाले वरुण ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए पर उनका प्रदर्शन तिलक वर्मा और संजु की बल्लेबाजी के सामने की छुप सा गया.

सीरीज के स्पिन सरताज है वरुण

मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके वरुण  चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल बाइलेटरल सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि देश के दो बड़े धुरंधरों के नाम दर्ज थी. जिसमें रविचंद्रन अश्विन और युवा स्टार रवि बिश्नोई का नाम शामिल है. इन दोनों गेंदबाजों ने भारत की तरफ से बाइलेटरल सीरीज में क्रमशः 9-9 विकेट चटकाए थे. इस सीरीज में वरुण ने कुल 12 विकेट लिए जो एक रिकॉर्ड है. पहले टी20 मैच में उन्हें तीन सफलता हाथ लगी थी, जबकि दूसरे में वह 5 विकेट  प्राप्त करने में कामयाब हुए थे. अब तीसरे टी20 में उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं. चौथे मैच में भी वरण को दो विकेट मिले.

साइड स्पिन की जगह ओवर स्पिन 

2021 में टीम से बाहर होने के बाद वरुण ने साइड स्पिन की जगह गेंद को ओवर स्पिन कराने में बहुत मेहनत की. वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादा ओवरस्पिन गेंदबाजी की उसमें हवा में अधिक स्सेपिन और पिच से तेज़ उछाल और टर्न पैदा जिसके लिए अफ्रीकी बल्लेबाज तैयार नहीं थे. वरुण दो साल से लगातार इस तरह की गेंदबाजी पर काम कर रहे थे जिसका उनको फायदा मिला.

Tags: India vs South Africa, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Varun Chakravarthy

युवक की मौत की गुत्थी सुलझी, बड़े भाई ही निकले हत्यारे, घर में चिकन लाने पर हुआ था विवाद

इंदिरा नगर में रहने वाले युवक को पहले बड़े भाई ने चिकन घर में लाने पर पहले फटकार लगाई। इसके बावजूद जब युवक चिकन-रोटी खाने बैठा तो शराब के नशे में टुन्न बड़े भाई के साथ मंझले भाई ने भी युवक से मारपीट की और रस्सी से गला घोंट दिया। पीएम रिपोर्ट में हुई पुष्टि। पुलिस ने मां को भी साक्ष्य छुपाने का सह-आरोपित बनाया।

By Anand dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:01:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:01:04 PM (IST)

युवक की मौत की गुत्थी सुलझी, बड़े भाई ही निकले हत्यारे, घर में चिकन लाने पर हुआ था विवाद
युवक की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. एक हफ्ते पहले हुई थी युवक की मौत।
  2. मृतक के गले पर था रस्सी का निशान।
  3. पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक हफ्ता पहले संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को रस्सी से गला घोंटकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतक युवक के दो बड़े भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, मृतक की मां को भी हत्या के मामले में साक्ष्य छिपाने का आरोपित बनाया गया है। विवाद की वजह युवक का घर में चिकन लेकर पहुंचना बताई गई है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर बैरागढ़ निवासी 22 वर्षीय अंशुल यादव परिवार के साथ रहता था। वह एक कपड़ा दुकान में काम करता था। नौ नवंबर को शनिवार होने की वजह से बैरागढ़ बाजार बंद था। इस वजह से दोपहर के समय अंशुल चिकन लेकर घर पहुंचा था।

अस्पताल में भी किया गुमराह

अंशुल जब घर पहुंचा, तब उसका बड़ा भाई कुलदीप शराब के नशे में था। उसने अंशुल को घर में चिकन लेकर आने की बात को लेकर फटकार लगाना शुरू कर दी। इस बीच खाना खाने के लिए अंशुल किचन से रोटी निकालकर ले आया। यह देख कुलदीप और उससे छोटे भाई अमन ने अंशुल से मारपीट करना शुरू कर दी। वे लोग उसे घसीटते हुए घर के अंदर वाले कमरे में ले गए और रस्सी से उसका गला घोंट दिया। अंशुल की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे।

naidunia_image

उन्होंने देखा कि अंशुल कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। उसके गले में रस्सी का निशान भी था। पड़ोसियों के कहने पर स्वजन अंशुल को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के पूछने पर स्वजन ने अंशुल की मौत के कारण के बारे में कुछ भी नहीं बताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने शुक्रवार रात को कुलदीप, अमन और मां अनीता के खिलाफ हत्या, हत्या का साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

शुभमन गिल हुए चोटिल, 14 दिन तक हो सकते हैं क्रिकेट से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेलना मुश्किल

नई दिल्ली. शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है. उन्हें यह चोट इंट्रा स्क्वॉड मैच के दूसरे दिन स्लिप में फील्डिंग करते हुए लगी. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. दोनों टीमें 5 मैचों की सीरीज में आमने सामने होंगी. भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत के युवा नायकों में से एक गिल बल्लेबाजी के मुख्य आधार हैं. अगर कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो जाते हैं तो भारत का शीर्ष क्रम कमजोर दिख सकता है. टीम को दो टुकड़ों में विभाजित करके कराये गए अभ्यास मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते समय गिल को चोट लगी.

वह चोट के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी दर्द में दिख रहे थे और स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए. इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के अनुसार गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है और टेस्ट शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है. इसलिए इस स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए शुरुआती मैच के लिए समय पर फिट होना लगभग असंभव होगा. अंगूठे के फ्रैक्चर को ठीक होने में आम तौर पर लगभग 14 दिन लगते हैं जिसके बाद व्यक्ति से अपने नियमित नेट सत्र शुरू करने की उम्मीद की जाती है.

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

पाकिस्तान की घटिया हरकत के बाद आईसीसी का फरमान, जनवरी में भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, नए टूर शेड्यूल का ऐलान

शुभमन गिल के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की संभावना है
पर एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू हो रहा है तो संभावना है कि वह उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. गिल की अनुपस्थिति राष्ट्रीय टीम के लिए बहुत मुश्किल भरी हो सकती है क्योंकि वह तीसरे नंबर के लिए अहम बल्लेबाज हैं और रोहित की अनुपस्थिति में उन्हें यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कराने के लिए विचार किया जा सकता था. वहीं लोकेश राहुल को भी टीम के अभ्यास मैच के शुरुआती दिन प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद से कोहनी में चोट लगी है और उन्हें मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

केएल राहुल दूसरे दिन नहीं उतरे
केएल राहुल के चोट वाले हिस्से पर ‘आइसिंग’ की जरूरत पड़ी और वह शनिवार को अभ्यास के दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे. हालांकि ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया. अगर गिल अनुपस्थित रहते हैं तो अभिमन्यु ईश्वरन को टेस्ट पदार्पण का मौका मिल सकता है क्योंकि भारत के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. हालांकि बेटे के पिता बने कप्तान रोहित शर्मा अगर तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए टीम में शामिल होने का फैसला करते हैं तो कहानी अलग होगी.

भारतीय टीम पहले टेस्ट से पहले पर्थ में 3 नेट सेशन करेगी
अभ्यास मैच का आखिरी दिन रविवार को होगा जिसके बाद रिजर्व खिलाड़ियों को छोड़कर भारत ए की टीम भारत वापस आ जाएगी और खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपने राज्य की टीमों से जुड़ेंगे. इसके बाद मुख्य टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम जाएगी जहां वह शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट में उतरने से पहले मंगलवार से गुरुवार तक तीन नेट सत्र में हिस्सा लेगी.

Tags: India vs Australia, Shubman gill

मेरा रेप नहीं हुआ था… महिला ने लिया यूटर्न, बोली- पति की नौकरी बचाने लगाया गंदा आरोप, जानिए पूरा मामला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में महिला ने बड़ा खुलासा किया है। उसने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान और अन्य पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि यह सब उसके पति की नौकरी बचाने के लिए किया गया था। महिला ने अब शपथ पत्र देकर सभी आरोप वापस ले लिए हैं।

By Vikas Information Company

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 05:21:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 05:25:18 PM (IST)

बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में पीड़ित महिला

HighLights

  1. महिला ने भाजपा नेता समेत अन्य पर लगाए दुष्कर्म के आरोप को बताया झूठा।
  2. महिला ने कहा, शपथ पत्र के माध्यम से दुष्‍कर्म की शिकायत वापस ले रही हूं।
  3. लोगों ने पुलिस से मामले में झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

भटगांव, नईदुनिया, विकास दुबे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने आकर चौंकाने वाला बयान दिया है। महिला ने अपने पहले लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन लोगों पर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वे सभी निर्दोष हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह आरोप उन्होंने अपने पति की नौकरी बचाने के लिए लगाए थे।

क्या था मामला?

सरसींवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ प्रतीक प्रधान, समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान और बलौदाबाजार के माखन सिंह कंवर पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब महिला ने अपने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने यह आरोप केवल अपने पति की नौकरी जाने की स्थिति में बदले की भावना से लगाए थे।naidunia_image

पति की नौकरी के कारण लगाया झूठा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति सरसींवा के सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्य में कुछ गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके चलते उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से परेशान महिला ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों पर झूठे आरोप लगा दिए। महिला ने अब मीडिया के सामने आकर कहा कि उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान और सीईओ प्रतीक प्रधान से कभी मुलाकात भी नहीं की थी।

सरसींवा में झूठे आरोप लगाने का बढ़ता सिलसिला

इस मामले ने यह भी उजागर किया कि सरसीवा थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठित लोगों पर दुष्कर्म जैसे झूठे आरोप लगाने का सिलसिला बढ़ रहा है। इससे पहले भी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में दो तकनीकी सहायकों पर इसी तरह का आरोप लगाया गया था, जिसे बाद में महिला ने न्यायालय में झूठा करार दिया और वापस ले लिया। यह चिंताजनक है कि इस तरह के आरोप लगातार क्षेत्र में सामने आ रहे हैं।naidunia_image

राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलते रहते हैं, लेकिन सच को कब तक छुपाएंगे? साजिश में शामिल लोग सोच रहे थे कि उनका ‘प्लान’ सफल होगा, लेकिन हुआ उल्टा! अब समय आ गया है कि इन ‘झूठे आरोप प्रोडक्शन हाउस’ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। रज सिंह, भाजयुमो के जिला महामंत्री

भाजपा को कमजोर करने की साजिश?

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि भाजपा के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सुभाष जालान को बदनाम करने और पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह चरित्र हत्या का प्रयास था, लेकिन सत्य की जीत हुई है। भाजयुमो जिला महामंत्री रज सिंह ने कहा कि साजिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस को मामले में लेनी चाहिए सख्त कार्रवाई

इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चाओं को जन्म दिया है कि आखिर ऐसे झूठे आरोप लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है। पुलिस को इन मामलों को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

झीरम हमले में शामिल रही 20 लाख की इनामी नक्सली ने किया समर्पण, इस नरसंहार में 30 कांग्रेसियों की हुई थी हत्‍या

झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल 20 लाख के इनामी नक्सली मंजुला उर्फ निर्मला ने तेलंगाना के वारंगल में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वह 1994 में नक्सल संगठन में शामिल हुई और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रही, जिनमें 2013 का झीरम घाटी हत्याकांड भी प्रमुख है, जिसमें 30 कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई थी।

By Animesh Paul

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 06:11:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 06:13:50 PM (IST)

झीरम हमले में शामिल रही 20 लाख की इनामी नक्सली ने किया समर्पण, इस नरसंहार में 30 कांग्रेसियों की हुई थी हत्‍या
20 लाख की इनामी नक्सली मंजुला उर्फ निर्मला का तेलंगाना के वारंगल में समर्पण।

HighLights

  1. तेलंगाना के वारंगल पुलिस के समक्ष किया समर्पण।
  2. झीरम कांड में 30 कांग्रेस नेताओं की हत्या में शामिल।
  3. महिला नक्‍सली ने 1994 में नक्सल संगठन में हुई थी शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल 20 लाख की इनामी नक्सली मंजुला उर्फ निर्मला ने तेलंगाना के वारंगल में पुलिस आयुक्त अंबर किशोर झा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ सब डिविजन ब्यूरो की सदस्य है। मेडिकल टीम प्रभारी व दरभा डिविजन के सदस्य के रुप में भी काम कर चुकी है।

निर्मला तीस वर्ष पहले 1994 में नक्सलियों के पीपुल्स वार ग्रुप नरंसपेटा दल में वह सम्मिलित हुई थी। वारंगल पुलिस ने बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी हत्याकांड में वह आरोपी है। इस हमले में दिग्गज कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 30 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की निर्मम तरीके से नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।naidunia_image

11 वर्ष बाद भी झीरम कांड के रहस्य से नहीं उठा पर्दा

इस घटना के 11 वर्ष बाद भी इस हमले के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआइए) कर रही है। इसके अलावा निर्मला, नरंसपेटा, एथूनगरम व कई पुलिस स्टेशनों पर गोलीबारी की घटनाओं में आरोपित है।

भाईयों की मौत के बाद उठाया हथियार

कोडी मुंजला उर्फ निर्मला का बड़ा भाई कोडी कुमार स्वामी उर्फ आनंद और चचेरा भाई वेंकन्ना उर्फ गोपन्ना नरसापेट में नक्सल कमांडर थे। 1994 में एक मुठभेड़ में दोनों मारे गए। भाईयों की मौत के बाद दसवीं की पढ़ाई छोड़कर निर्मला ने जनवरी 1994 में भाकपा(माले) पीपुल्स वार ग्रुप, नरसापेट दलम में वह सम्मिलित हो गई।naidunia_image

पति के समर्पण के बाद किया दूसरा विवाह

निर्मला ने 1999 में पेरम बुचैया उर्फ सुरेंदर से विवाह कर लिया था। कोड़ी मंजुला के पति सुरेंदर ने क्षेत्र समिति सदस्य के रूप में कार्यभार संभालने के बाद वर्ष 2000 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वर्ष 2001 में माचरला एसोबू उर्फ जगन के अधीन प्रेस टीम व सुरक्षा प्लाटून में एक वर्ष तक काम किया। उसी वर्ष डिवीजनल कमेटी सदस्य कुकती वेंकटती उर्फ रमेश से निर्मला ने शादी कर ली थी।

संगठन में कई पद पर रही

निर्मला को 24 दिसंबर 2002 को पुलिस ने भूपालपल्ली से गिरफ्तार किया था। साक्ष्य के अभाव में जेल से छूटने के बाद वह दोबारा से नक्सल संगठन में सक्रिय हो गई। 2007 से निर्मला बल कमांडर के रुप में काम कर रही थी। 2011 में उसे मेडिकल टीम की प्रभारी बनाया गया था। 2012 में उसे दरभा डिविजन कमेटी का सदस्य बनाया गया। 2017 में उसे पदोन्नत कर बस्तर डिविजनल कमेटी सदस्य बनाया गया।

पाकिस्तान की घटिया हरकत के बाद आईसीसी का फरमान, जनवरी में भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, नए टूर शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली. आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया. भारत के कड़े विरोध के बाद आईसीसी ने इसपर अमल करते हुए पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी टूर के लिए जारी कार्यक्रम में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के शहरों को शामिल नहीं किया. ट्रॉफी अब खैबर पख्तूनवाला क्षेत्र के एबटाबाद के अलावा कराची, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. ट्रॉफी सबसे पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. इसके बाद वह देश के अन्य शहरों तक्षशिला और खानपुर (17 नवंबर), एबटाबाद (18 नवंबर), मुरी (19 नवंबर) और नाथिया गली (20 नवंबर) की यात्रा करेगी. उसकी इस यात्रा का समापन कराची (22-25 नवंबर) में होगा। ट्रॉफी जिन शहरों से होकर गुजरेगी उनमें अधिकतर शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं.

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 14 नवंबर को जिस कार्यक्रम की घोषणा की थी उनमें भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र पीओके के स्कर्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे शहर भी शामिल थे. पीसीबी के कार्यक्रम में पीओके को शामिल किए जाने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आईसीसी के सामने कड़ा विरोध दर्ज किया. विश्व संस्था ने इस पर तुरंत अमल करते हुए शनिवार को जारी कार्यक्रम में पीओके के शहरों को हटा दिया.

वापसी हो तो ऐसी… 360 दिन बाद उतरा खेलने, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

पाकिस्तान इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है
पाकिस्तान के दौरे के बाद ट्रॉफी को अफगानिस्तान (26-28 नवंबर), बांग्लादेश (10-13 दिसंबर), दक्षिण अफ्रीका (15-22 दिसंबर), ऑस्ट्रेलिया (25 दिसंबर से पांच जनवरी), न्यूजीलैंड (6-11 जनवरी), इंग्लैंड (12-14 जनवरी) और भारत (15-26 जनवरी) ले जाया जाएगा. पाकिस्तान के बाहर ट्रॉफी को किन शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा, इसका कार्यक्रम आईसीसी बाद में जारी करेगी. पाकिस्तान इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2017 में लंदन के ओवल में फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था.

‘टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशंका बनी हुई है’
इस बार टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशंका बनी हुई है क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है. आईसीसी समाधान ढूंढने के लिए पीसीबी से बातचीत कर रही है. इनमें हाइब्रिड मॉडल अपनाना या पाकिस्तान के बाहर जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात या दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन करना भी शामिल है. पीसीबी के सूत्रों ने कल कहा था कि ट्रॉफी का दौरा कार्यक्रम आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया था और यह पीसीबी का एक तरफा फैसला नहीं था.

Tags: BCCI Cricket, Champions Trophy, ICC Cricket Information, PCB Chairman