Israel Battle Information: रुकने का नाम नहीं ले रहा इजरायल… हिजबुल्ला के बाद अब हूती और हमास के पीछे पड़ा, बरसाए बम

हिजबुल्ला प्रमुख नसरुल्ला का काम तमाम करने के बाद इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इजरायल की सेना ने बैरूत शहर के अंदर हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं हिजबुल्ला की कमर तोड़ने के बाद अब उसके निशाने पर यमन के हूती विद्रोही हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 08:31:59 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 30 Sep 2024 01:49:25 PM (IST)

Israel War News: रुकने का नाम नहीं ले रहा इजरायल… हिजबुल्ला के बाद अब हूती और हमास के पीछे पड़ा, बरसाए बम
रविवार को इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला कर 45 लड़ाके व 14 स्वास्थ्यकर्मी मारे।

HighLights

  1. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नसरुल्ला की हत्या का विरोध
  2. पाकिस्तान में भी हुए प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठियां
  3. ईरान के रुख पर दुनिया की नजर, बढ़ सकता है तनाव

एजेंसी, बैरूत (Israel Battle Information)। आतंकी संगठन हिजबुल्ला के प्रमुख नसरुल्ला की हत्या के बाद इजरायल की सेना पीछे हटने को तैयार नहीं है। ताजा खबर यह है कि आईडीएफ (इजरायली डिफेंस फॉर्स) ने पहली बार लेबनान के बैरूत शहर के अंदर हमला किया है।

साथ ही, यमन में हूती विद्रोहियों को निशाने पर लिया है। रविवार को यमन में हूती ठिकानों पर इजरायल के हमले में कम से कम चार लोग मारे गए।रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेना के लिए अब मिडिल ईस्ट में कहीं भी हमला करना मुश्किल नहीं है।

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के एक बयान के अनुसार, हवाई हमलों में लड़ाकू विमानों, बिजली संयंत्रों और यमन में रास इस्सा और होदेइदाह बंदरगाहों पर निशाना बनाया गया।

पहली बार बैरूत शहर में हमला

इस बीच, सोमवार तड़के लेबनान के बेरूत में एक इमारत पर इजरायली हवाई हमले के बाद कम से कम चार लोग मारे गए। संघर्ष बढ़ने के बाद यह पहली बार है कि इजराइल ने बेरूत के किसी आवासीय इलाके पर हमला किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफएलपी) ने कहा कि कोला जिले में इजरायली हमले में उसके तीन नेता मारे गए।

पाकिस्तान में हिजबुल्लाह नेता की हत्या का विरोध

वहीं, पाकिस्तान के कराची से खबर है कि इजरायली हमले में हिजबुल्ला प्रमुख नसरुल्ला की हत्या पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कराची में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी नसरुल्ला के पोस्टर लेकर अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

Ladies T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

Ladies T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 3 अक्टूबर से हो गया है। भारतीय महिला टीम का सामना न्यूजीलैंड महिला टीम से होगा। यह महामुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 02:48:21 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 03 Oct 2024 03:07:14 PM (IST)

Women T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11
हरमनप्रीत कौर और सोफी डिवाइन। -फाइल फोटो

खेल डेस्क, इंदौर। ICC Ladies T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। वर्ल्ड स्टेज पर अब वूमेन इन ब्लू के चमकने की बारी है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम महिला टी20 विश्व कप के दूसरे दिन अपन अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, किस-किस के बीच टक्कर होगी। आइए एक नजर डालते हैं।

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला मैच प्रीव्यू

महिला एशिया कप फाइनल में हार के बाद भारत अब वर्ल्ड कप में उस शिकस्त की भरपाई करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम की सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का हालिया फॉर्म शानदार रहा है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज को भी उनका साथ देना होगा।

चोट के बाद वापसी कर रही श्रेयंका पाटिल का आना टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि यूएई की सूखी पिचों पर वह फायदेमंद साबित हो सकती हैं। न्यूजीलैंड की बात करें तो सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन की अनुभवी जोड़ी सबसे मजबूत पक्ष है। यह दोनों खिलाड़ी लगातार अपना 9वां टी20 विश्व कप खेलने उतरेंगी।

naidunia_image

स्मृति मंधाना

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला एक्स फैक्टर खिलाड़ी

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में है। मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की महिला टीम ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला WPL का खिताब जीता है। वह इस साल 495 रन के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में सूजी बेट्स के रूप में अनुभव का खजाना मौजूद है। वह ना सिर्फ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, बल्कि महिला टी20I के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋषा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी गेज (कप्तान), ली ताहुहु, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

कितने बजे से होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच?

दिन के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज से दुबई में होगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, शाम 7.30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड से बीच मैच खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच प्रीव्यू

पिछले साल की उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका की इस बार कोशिश खिताब जीतने पर रहेगी। वह इसके लिए काफी हद तक अपने कप्तान लॉरा वोलवार्ड पर निर्भर रहेंगी, जो इस साल शानदार फॉर्म में है। लॉरा की ओपनर पार्टनर तजमिन ब्रिट्स इस वर्ष दक्षिण अफ्रीकी टीम की दूसरी बेस्ट बल्लेबाज रही हैं। ऐसे में टॉप ऑर्डर में इन दोनों की साझेदारी टीम के लिए अहम होगी।

वहीं, वेस्टइंडीज टीम में इस विश्व कप में संन्यास से वापसी करने वाली विस्फोटक बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने काफी सुर्खियां बटौरी है। उनके अलावा टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज और टेलर की मौजूदगी इस टीम को खतरनाक बना देती है।

naidunia_image

डिएंड्रा डॉटिन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

लॉरा वोलवार्ड (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, एनेरी डक्सन, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, कियाना जोसेफ, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल।

साउथ अफ्रीका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला एक्स फैक्टर खिलाड़ी

दो साल पहले रिटायरमेंट ले चुकी डिएंड्रा डॉटिन ने महिला टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2022 में टी20I मैच खेला था। वह हाल ही में समाप्त हुए विमेंस कैरेबियन लीग की अपनी फॉर्म को जारी रखने में कामयाब हो पाती है तो किसी भी विरोधी टीम के खतरा हो सकती है। डॉर्टिन WCPL 2024 में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही।

VIDEO: भारत-द.अफ्रीका टी20 में दर्दनाक घटना, लड़की को बेरहम भारतीय बल्लेबाज ने पहुंचाई चोट, फूट-फूटकर रोती आई नजर

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स भारतीय टीम की बेरहम बल्लेबाज देखने को मिली. संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मेजबान टीम के गेंदबाजों के धागे खोलकर रख दिए. भारत ने इन दोनों की शतकीय पारी के दम पर 1 विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. पिछली दो पारी में शून्य पर आउट होने वाले ओपनर संजू सैमसन ने सेंचुरी ठोकी और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया जिसने मैच देखने आई लड़की को चोटिल कर दिया.

टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाका कर दिया. पहले टी20 में शतक जमाने के बाद लगातार दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद फिर से सेंचुरी ठोक डाली. उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में शून्य पर आउट हुए, लेकिन जोहान्सबर्ग में अंतिम टी20 में उन्होंने शानदार वापसी की और छक्के के साथ अपनी पचास रन पूरे किए. पचास रन पूरे करने के बाद उन्होंने एक और छक्का मारा लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद दर्शकों के बीच बैठ मैच का मजा ले रही लड़की को जा लगी.

Particular Prepare For Bihar: दीवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खास अपडेट, IRCTC की इन स्पेशल ट्रेनों में जल्द करें बुकिंग

दीवाली और छठ के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य बड़े स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी यातायात को संभालना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 30 Oct 2024 06:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 30 Oct 2024 08:35:52 AM (IST)

Special Train For Bihar: दीवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खास अपडेट, IRCTC की इन स्पेशल ट्रेनों में जल्द करें बुकिंग
दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों की सूची

HighLights

  1. दिवाली और छठ पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन।
  2. पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चल रहीं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Bihar Puja Particular Prepare: दीवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों के लिए ट्रेनों की मारामारी बढ़ जाती है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों से लोग आराम से अपने घर जा सकेंगे। दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली इन ट्रेनों की सूची जारी की गई है, जिससे यात्रियों को आसानी से टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। यह पहल यात्रियों को सफर में सुगमता प्रदान करेगी और त्योहारों पर घर पहुंचने में मदद करेगी। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस

naidunia_image

naidunia_image

दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (DBG FESTIVAL SPL) (02262) ट्रेन दिल्ली से खुलकर दरभंगा तक जाती है। इस ट्रेन में सीट बुक कर सकते हैं, क्योंकि वेटिंग में उपलब्ध है। वेटिंग में E-Ticket नहीं ली जा सकती है। अब आपको तत्काल में सीट बुकिंग के प्रयास करने होंगे।

नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस (04054)

First AC

naidunia_image

Second AC

naidunia_image

Sleeper

naidunia_image

नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस में टिकट को लेकर काफी मारामारी है। सीट जरूर उपलब्ध हैं, लेकिन कंफर्म टिकट के लिए आपको तत्काल कैटेगरी में प्रयास करने होंगे।

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस (05220)

naidunia_image

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस स्लीपर कोच में तत्काल कैटेगरी में कोशिश कर सकते हैं। कम पैसे में दिल्ली से पटना और मुजफ्फरपुर पहुंच सकते हैं।

गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस (04034)

naidunia_image

गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली से पटना होते हुए समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और जयनगर तक निकलेगी। इसमें कंफर्म टिकट के लिए 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को तत्काल कैटेगरी में प्रयास करने होंगे।

वंदे भारत स्पेशल (02252)

naidunia_image

Economic system Class

naidunia_image

नई दिल्ली से पटना जंक्शन तक चलने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 1000 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसमें सीसी और ईसी श्रेणियों के किराए के साथ जीएन, टीक्यू, एसएस, और एलडी कोटा उपलब्ध हैं। तत्काल टिकट भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

पटना पूजा स्पेशल ट्रेन (02246)

3 AC Coach

naidunia_image

1 AC Coach

naidunia_image

हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए चलने वाली यह ट्रेन रात 11:55 बजे प्रस्थान करती है और प्रयागराज होते हुए शाम 4:40 बजे पहुंचती है। 847 किलोमीटर का सफर तय करते हुए, इस ट्रेन में वेटिंग टिकट उपलब्ध है। कंफर्म टिकट के लिए तत्काल विकल्प उपलब्ध है।

Actor Thakur Anup Singh grew to become ‘Chhatrapati Sambhaji Maharaj’ | एक्टर ठाकुर अनूप सिंह बने ‘छत्रपति संभाजी महाराज’: बोले- इस किरदार को निभाना सपने जैसा, अब विक्की कौशल के वर्जन को लेकर उत्साहित हूं

1 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

एक्टर ठाकुर अनूप सिंह ने मराठी-हिंदी फिल्म ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक सपने जैसा है। अनूप ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में इस किरदार और उससे जुड़ी चुनौतियों पर बात की।

इसके साथ ही, विक्की कौशल भी जल्द ही बड़े परदे पर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म ‘छावा’ अगले साल रिलीज होगी।

विक्की के संभाजी महाराज के वर्जन को देखने के लिए एक्साइटेड हूं

अनूप कहते हैं, ‘मैंने विक्की का काम देखा है। ‘उरी’ और ‘सैम बहादुर’ में उनका काम बहुत अच्छा था। मैं उन्हें बेहतरीन एक्टर मानता हूं। छत्रपति संभाजी महाराज जैसा किरदार किसी एक्टर को जीवन में एक बार ही मिलता है। विक्की भी भाग्यशाली हैं और मैं भी खुद को भाग्यशाली मानता हूं। इस पर और फिल्में बननी चाहिए, ताकि इस किरदार को और पहचाना जा सके।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह जरूरी है कि इसे शिक्षा के मकसद से इस्तेमाल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास जान सके। अफसोस है कि मेरे बचपन में इतिहास की किताबों में छत्रपति संभाजी महाराज का कोई चैप्टर नहीं था। इस फिल्म की शूटिंग करते वक्त मुझे एहसास हुआ कि इस किरदार के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया। ऐसे किरदारों पर और फिल्में बननी चाहिए, और मैं विक्की के संभाजी महाराज के वर्जन को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’

किरदार को निभाने का मौका मिलना था सौभाग्य

अनूप बताते हैं कि जब यह फिल्म उनके पास आई, तो उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज मेरे आदर्श रहे हैं। उनका साहस और संघर्ष हमेशा मुझे प्रेरित करता रहा है। जब मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला, तो यह सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। यह रोल उनके आदर्शों को समझकर लोगों तक पहुंचाने के लिए था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे किरदार बहुत कम मिलते हैं। जब ऐसा मौका मिले, तो उसे पूरी मेहनत और दिल से निभाना चाहिए। इस किरदार ने मुझे एक्टिंग ही नहीं, बल्कि जिंदगी के कई पहलुओं में भी सिखाया है। मैंने इसे पूरी तरह से समझने की कोशिश की।’

मराठी भाषा और इतिहास को समझने में मिली कठिनाई

इस किरदार को निभाने के लिए अनूप को मराठी भाषा और उस समय के इतिहास को समझने में काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में उस वक्त की मराठी भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जो आजकल से बहुत अलग थी। उसे सही से बोलना और समझना चैलेंजिंग था। मैंने पहले ‘महाभारत’ जैसे प्रोजेक्ट्स किए थे, लेकिन इस किरदार के लिए मुझे और भी मेहनत करनी पड़ी। कई बार रात को डायरेक्टर से सवाल पूछता था कि महाराज ने यह बात क्यों कही और उसका सही मतलब क्या था?’

शारीरिक तैयारी और शूटिंग की चुनौतियां

इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए सिर्फ डायलॉग ही नहीं, बल्कि फिजिकल तरीके से भी तैयार होना जरूरी था। उन्होंने कहा, ‘मैं पहले से फिट था, लेकिन इस फिल्म ने मेरी शारीरिक सहनशक्ति को एक नई चुनौती दी। हमें भारी आर्मर पहनकर धूप में 8-10 घंटे तक शूटिंग करनी पड़ती थी।

कई बार तो मुझे याद नहीं रहता था कि मैंने खाना खाया है या नहीं। शूटिंग खत्म होने के बाद, शरीर कांपने लगता था। ऐसे में गर्म पानी और नमक का सहारा लेना पड़ता था। यह एक्सपीरियंस काफी थका देने वाला था। लेकिन इसने मुझे अपने किरदार के और करीब ला दिया।’

इतिहास से जुड़ने का अनुभव

फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों, जैसे सातारा और विजयदुर्ग में की गई। अनूप ने कहा, ‘इन जगहों पर काम करना बहुत खास था। यहां की हवा, मिट्टी और माहौल ने हमें इतिहास को महसूस करने का मौका दिया। जब आप उस जगह पर शूट करते हैं, जो आपके किरदार की कहानी का हिस्सा रही हो, तो आपका एक्टिंग खुद-ब-खुद बेहतर हो जाता है। यह एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा।’

यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि

अनूप को उम्मीद है कि फिल्म ऑडियंस को जरूर पसंद आएगी। ‘यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है, जिसे ऑडियंस हर फ्रेम में महसूस करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।’

खबरें और भी हैं…
इंदौर तेल तिलहन बाजार: सोयाबीन तेल में त्योहारी ग्राहकी सिमटी, लंबी तेजी नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के चलते इंदौर सोयाबीन तेल के दाम 1235 रुपये प्रति दस किलो पर मजबूत रहे। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में नए सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 09:02:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 18 Oct 2024 09:02:58 PM (IST)

इंदौर बाजार में तेल के दाम।

HighLights

  1. खाद्य तेलों में हलकी रिकवरी की उम्मीद है।
  2. प्लांटों की लेवाली नमी के कारण सीमित है।
  3. जल्द ही सूखे मालों की आवक बढ़ने लगेगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। चीन के डालियान कमोडिटी एक्सचेंज (डीसीई) और अमेरिकी सीबीओटी के सोया में मजूबती के सहारे केएलसी में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। कच्चे तेल की मजबूती ने सीबीओटी सोया तेल की बढ़त को जारी रखा। भारतीय बाजार में सोया तेल 1235 के सपोर्ट के आसपास टिका हुआ है।

जबकि पोर्ट पर पाम तेल 1250 के सपोर्ट के करीब है। सपोर्ट के करीब होने से शार्ट टर्म में रिकवरी की उम्मीद है। आगे मांग चिंता का विषय होगी दीपावली की बड़ी मांग लगभग सिमट चुकी है लेकिन अंतिम क्षणों की खरीदारी एक बार अच्छी देखने को मिल सकती है जिससे उस दौरान खाद्य तेलों में हलकी रिकवरी की उम्मीद है।

जबकि प्लांटों की लेवाली नमी के कारण सीमित है लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम खुला होने के कारण जल्द ही सूखे मालों की आवक बढ़ने लगेगी।

ऐसे में सोयाबीन के वर्तमान दामों में अब ज्यादा तेजी नजर नहीं आ रही है। सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800-5900 एवरेज सरसों बारीक 5600-5700 राइडा 5800-6000 सोयाबीन 4300-46000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

  • लूज तेल- मूंगफली तेल इंदौर 1480-1500, मुंबई मूंगफली तेल 1515 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1235 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170-1175 इंदौर पाम 1328-1335 मुंबई सोया रिफाइंड 1270, मुंबई पाम तेल 1260, सोया डीगम 1190 राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 1210 रुपये प्रति दस किलो।
  • प्लांट के सोयाबीन भाव- अवी उज्जैन 4625 बैतूल सतना 4665 बैतूल 4625 धानुका नीमच 4735 धीरेंद्र नीमच पुराना 4750 दिव्य ज्योति पचोर 4550 आइडिया लक्ष्मी देवास 4575 केपी निवाड़ी 4570 खंडवा 4600 मित्तल देवास 4675 एमएस साल्वेक्स 4575 नीमच प्रोटीन देवास 4725 पतंजलि फूड 4580 प्रकाश 4600 प्रेस्टीज ग्रुप देवास 4600 रामा धरमपुरी 4550 राम जानकी देवास 4625 आरएच साल्वेक्स सिवनी 4575 संवारिया इटारसी 4550 महेश शिप्रा 4525 सोनिका मंडीदीप 4525 सालासर हरदा 4650 वर्धमान अंबिका कालापीपल 4550 वर्धमान साल्वेंट अंबिका जावरा 4700 विप्पी सोया देवास 4600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2450 देवास 2450 उज्जैन 2450 खंडवा 2425, बुरहानपुर 2425, अकला 3850 रुपये।
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने मैच से पहले जमकर बहाया पसीना, गंभीर ने पिच को देख बनाई रणनीति

श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच की तैयारी शुरू हो गई है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने तेज धूप में और भारतीय टीम ने फ्लड लाइट में अभ्यास किया। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। रिंकू सिंह ने साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 10:54:47 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 03 Oct 2024 11:07:31 PM (IST)

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने मैच से पहले जमकर बहाया पसीना, गंभीर ने पिच को देख बनाई रणनीति
भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना।

HighLights

  1. शंकरपुर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश ने टी-20 मैच की तैयारी की।
  2. हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों ने गेंदबाजी का अभ्यास किया।
  3. रिंकू सिंह ने साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर हंसी-मजाक किया।

राजदिल शिवहरे. नईदुनिया प्रतिनिधि ग्वालियर। शंकरपुर में नए बने श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच के लिए दोनों टीमें गुरुवार से तैयारी में जुट गई हैं। बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों ने चटक धूप में तो भारतीय खिलाड़ियों ने फ्लड लाइट में कड़ा अभ्यास किया। शुक्रवार को भी दोनों टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी।

टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच यहां रविवार 6 अक्टूबर को होना है, जो इस स्टेडियम का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी है। तय कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम शाम 5 बजे फ्लड लाइट में अभ्यास करने पहुंची। खिलाड़ियों ने हल्के-फुल्के वार्मअप से अभ्यास शुरू किया

कोच गौतम दिखे गंभीर

कोच गौतम गंभीर गंभीर मुद्रा में नजर आए। मैदान को करीब 10 मिनट निहारने के बाद सीधे पिच की ओर चल दिए। उन्होंने एक कोने से पिच को निहारने लगे। ऐसा लगा रहा था, वो पिच को पढ़कर मैच की रणनीति की शुरुआत कर रहे हो।

हार्दिक पांड्या ने किया बॉलिंग का अभ्यास

खिलाड़ियों ने वार्मअप करने के बाद थ्रो का अभ्यास किया। कुछ देर बाद हार्दिक पांड्या ने गेंदे फेंककर अपने बाजुओं को खोला। अभ्यास पिच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और रिंकू सिंह ने पैड बांधे और शॉट्स लगाकर अपने हाथों को खोला।

आइपीएल स्टार प्लेयर्स ने किया अभ्यास

आइपीएल स्टार मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा ने भी गेंदबाजी का कड़ा अभ्यास किया। शुक्रवार को भारतीय टीम दोपहर एक बजे अभ्यास के लिए पहुंचेंगी।

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लोकल गेंदबाजों ने किया आउट

बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों ने तेज धूप के कारण अभ्यास एक बजे की बजाय सवा दो बजे शुरू किया। अभ्यास सत्र में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन ने नेट्स पर अधिक समय बिताया और बड़े शाट्स खेले। गेंदबाजों में महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम ने खूब गेंदे फेंकी।

ग्वालियर और चंबल डिवीजन के नेट्स गेंदबाजों ने भी बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने कई बार बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट कर तालियां बटोरी।

रिंकू को अर्शदीप को मिला विजयी भव: का आशीर्वाद

ड्रेसिंग में रूम में फील गुड का माहौल बनाने वाले रिंकू सिंह अभ्यास सत्र में भी साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करने के अंदाज में दिखे। रिंकू के सामने अर्शदीप जैसी ही आए, वैसे ही उन्होंने उनके पैर छू लिए। अर्शदीप ने पलभर इंतजार नहीं किया और रिंकू को आशीर्वाद दे दिया।

GST 3B: इसी माह से लागू बिल समाधान प्रणाली में कई दिक्कतें, जीएसटी 3बी में सेव नहीं हो रहा डाटा, परेशान हो रहे व्यापारी

गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी को लेकर समय-समय पर बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वह ऐसी कर रही है, लेकिन हकीकत में सब कुछ उलझता जा रहा है। मध्य प्रदेश में तो कम से कम ऐसा ही हो रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 07:24:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 07:24:00 AM (IST)

GST 3B: इसी माह से लागू बिल समाधान प्रणाली में कई दिक्कतें, जीएसटी 3बी में सेव नहीं हो रहा डाटा, परेशान हो रहे व्यापारी
समय पर बिलों का समाधान नहीं होने के कारण व्यापारी चिंता में हैं।

HighLights

  1. 1 नवंबर से लागू की गई बिल समाधान प्रणाली
  2. अक्टूबर का GST 3बी भरने में आ रही दिक्कत
  3. कभी डाटा सेव नहीं होता, तो कभी पोर्टल बंद

नईदुनिया . भोपाल (GST Replace)। केंद्र सरकार द्वारा एक नवंबर से लागू की गई बिल समाधान प्रणाली में कई दिक्कतें आ रही हैं। कर सलाहकारों का कहना है कि अक्टूबर का जीएसटी 3बी भरने में परेशानी आ रही है। इसमें कभी डाटा सेव नहीं होता, तो कभी पोर्टल बंद हो जाता है।

इस बिल प्रबंधन प्रणाली में पुराने माह के कुछ बिल भी दिख रहे हैं, जिस कारण कर सलाहकार असमंजस में हैं कि उनका क्या करें? इन हालात के बीच व्यापारी चिंता में है, कहीं उन पर किसी तरह की पेनाल्टी न लगा दी जाए।

naidunia_image

जीएसटी: कहां-कहां आ रही समस्या

एक नया परिवर्तन जीएसटीएन (जीएसटी नेटवर्क) ने यह किया है कि तिमाही विवरणी भरने वाले व्यापारियों के लिए प्रतिमाह उपलब्ध होने वाली 2बी की सुविधा बंद कर दी है एवं उन्हें कहा जा रहा है कि वह बिल प्रबंधन प्रणाली के अनुसार ही देखकर अपनी मासिक कर दायित्व का भुगतान करें।

सलाहकार यह नहीं समझ पा रहे हैं कि जब पहले 2बी सुविधा दी जाती थी तो इस नई व्यवस्था आने के बाद उसको क्यों बंद किया जा रहा है?

लगता है जीएसटी नेटवर्क सरकार के नियंत्रण से बाहर

ऐसा लगता है कि जीएसटी नेटवर्क सरकार के नियंत्रण से बाहर है। वह जीएसटी कानून के अनुसार ना चलकर अपने हिसाब से पोर्टल पर बदलाव करता रहता है, जिसके कारण कर सलाहकारों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। – मृदुल आर्य, टैक्स ला बार एसोसिएशन, भोपाल

naidunia_image

आयकर की नजर में सभी खर्च, कैश ट्रांजेक्शन पर मिल सकता है नोटिस

‘आईटी के युग में जब आपका मोबाइल और आधार के साथ बैंक खाते भी लिंक हो चुके हैं, ऐसे में आपके द्वारा किया गया कोई खर्च आयकर विभाग व सरकार से छुपा नहीं है।’ टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन और सीए शाखा के सेमिनार में विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारी नकदी के व्यवहार व ट्रांजेक्शन परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आयकर के नोटिस का जोखिम बढ़ जाता है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए सेमिनार में नकद ट्रांजेक्शन व आयकर के नियमों पर बात की गई। कर सलाहकार एडवोकेट महेश अग्रवाल ने संबोधित किया।

टीपीए सचिव सीए अभय शर्मा ने कहा कि यदि कैश ट्रांजेक्शन में ब्लैक मनी या मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका होती है तो आयकर विभाग के अलावा ईडी व अन्य जांच एजेंसियां भी नोटिस जारी कर सकती है।

मुख्य वक्ता एडवोकेट अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति की खरीद के लिए कैश ट्रांजेक्शन, किसी करदाता के यहां किसी अन्य के कैश ट्रांजेक्शन मिलने, बैंक खातों से बड़ा कैश निकालने या जमा करने पर भी आयकर की नजर होती है।

IPL 2025 Mega Public sale: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी बोली, बिहार के इन खिलाड़ियों का भी नाम, देखें लिस्ट

पटना. बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी में डेब्यू करने के बाद U19 भारतीय टीम में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल खेलते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. जी हां, समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे.

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम के धाकड़ ओपनर हैं. जब वो बैटिंग करते हैं तो हर गेंद को बाउंड्री के बाहर करने के चक्कर में रहते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, इस छोटे खिलाड़ी के अंदर बॉलिंग करने की भी क्षमता है. वे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. वैभव का नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है. वैभव के अलावा इस ऑक्शन लिस्ट में पिछली बार केकेआर की टीम में शामिल साकिब हुसैन, बिहार की तरफ से घरेलू मुकाबला खेलने वाले बिपिन सौरभ और हिमांशु सिंह का भी नाम शामिल है. सभी का बेस प्राइस 30 लाख ही है.

वैभव के नाम कई रिकॉर्ड
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जनवरी में बिहार के लिए अपना पहला रणजी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेला था. इसके बाद वैभव का चयन इंडिया ए टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ था. जहां उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग की छाप छोड़ी थी. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वैभव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में ही शतक पर जड़ दिया था. वैभव की इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अब वैभव का चयन आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इसके अलावा घरेलू मुकाबले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है.

24 नवंबर को वैभव पर रहेगी नजर
आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इसके लिए कुल 574 खिलाड़ियों कए नाम फाइनल प्लेयर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इस मेगा ऑक्शन में सबसे
उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी होंगे. वैभव सूर्यवंशी को नीलामी वाले खिलाड़ियों की सूची में 491वां नंबर मिला है. वैभव को अनकैप्ड खिलाड़ी रूप में शामिल किया गया है.

Tags: Bihar Information, IPL, Local18, PATNA NEWS, Sports activities information

Israel Hezbollah Struggle: लेबनान में घुसी इजरायली सेना, एयर स्ट्राइक के बाद हिजबुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन

Israel Hezbollah Struggle: इजरायल सेना लेबनान में दाखिल हो गई है। आईडीएफ ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद डिप्टी चीफ नईम कासिम ने इजरायल पर नरसंहार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारी फौज लड़ने को तैयार है। नसरल्लाह की मौत से हमारी योजना में बदलाव नहीं आया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 08:34:12 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 01 Oct 2024 08:47:05 AM (IST)

Israel Hezbollah War: लेबनान में घुसी इजरायली सेना, एयर स्ट्राइक के बाद हिजबुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन
लेबनान में 18 साल बाद घुसी इजरायली सेना।

एजेंसी, बेरूत। Israel Hezbollah Struggle: इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध खतरनाक मोड़ पर आ गया है। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद भी इजरायली सेना बेरूत में हमले कर रही है। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने साउथ लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया है।

आईडीएफ का टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

आईडीएफ ने कहा कि कुछ घंटे पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबु्ल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सीमित और टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किए हैं। ये लक्ष्य सीमा के करीब के गावों में स्थित हैं और इजरालयी समुदायों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

naidunia_image

सीमित हैं ये जमीनी हमले- इजरायली सेना

इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा, ‘वायुसेना और आईडीएफ आर्टिलरी क्षेत्र में सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमलों के साथ जमीनी बलों का समर्थन कर रहे हैं। इन अभियानों को राजनीतिक क्षेत्र के निर्णय के अनुसार अंजाम दिया गया है।’ आईडीएफ ने कहा कि हम जंग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपना काम करना जारी रखेंगे। इजरायल अपने नागरिकों को उनके घरों में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

— Israel Protection Forces (@IDF) September 30, 2024

इजरायली सेना के ऑपरेशन पर अमेरिका ने कहा

ग्राउंड ऑपरेशन से पहले इजरायल ने अमेरिका को बताया था कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाएगा। यूएसए के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि इजरायल ने हमें बताया कि वे सीमा के पास हिजबुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए सीमित एरिया में ऑपेशन चला रहे हैं। मिलर ने कहा, ‘अमेरिका युद्ध विराम का समर्थन करना जारी रखता है, लेकिन सैन्य दबाव कूटनीति का कारण बन सकता है।’

2006 में लेबनान की सीमा में घुसी थी इजरायली सेना

इससे पहले 2006 में इजरायली सेना लेबनान में घुस थी। हिजबुल्लाह के आतंकवादियों ने इजरायली सीमा में घुसकर तीन सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया जबकि दो को बंधक बना लिया था। इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट ने कहा था कि लेबनान को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उसी रात इजरायली सेना ने लेबनान पर हमला कर दिया। 33 दिनों तक चले जंग में 1100 से ज्यादा लेबनानी मारे गए थे। वहीं, इजरायल के 165 लोगों की जान चली गई थी।