Sikar Bus accident: राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, 12 की मौत, कई गंभीर

राजस्थान के सीकर जिले में सालासर से आ रही एक बस लक्ष्मणगढ़ के पास पुलिया से टकरा गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 29 Oct 2024 05:06:09 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 29 Oct 2024 06:02:29 PM (IST)

Sikar Bus accident: राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, 12 की मौत, कई गंभीर
राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा।

HighLights

  1. लक्ष्मणगढ़ के पास पुलिया से टकराई बस
  2. सीकर बस हादसे में 12 लोगों की मौत
  3. 30 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, इंदौर। धनतेरस पर राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सीकर में सालासर की ओर जा रही एक बस पुलिया से टकरा गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। लक्ष्मणगढ़ के पास हुई इस घटना में कई सवारियों की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत लक्ष्मणगढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

naidunia_image

दोपहर 2 बजे हुआ हादसा

हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रही थी और अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर के बाद बस का साइड हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, और सभी घायलों को तुरंत लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 29, 2024

हादसे की जांच

आईजी सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि 12 लोगों की मौत हो गई है, जो लोग घायल हैं उनमें से कुछ को जयपुर रेफर किया गया है और अन्य का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हादसे के पीछे का कारण जांच की जा रही है।

7 मृतकों की पहचान

अस्पताल अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में 7 मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि सीकर में 37 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2 की डेड बॉडी आई थी और 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीकर में 37 घायल लाए गए हैं।

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 29, 2024

शासन-प्रशासन मौके पर मौजूद

मौके पर सीकर सांसद अमराराम, कलेक्टर मुकुल शर्मा, और एसपी भवन भूषण यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। राहत कार्य में अस्पताल की पूरी टीम लगी हुई है।

naidunia_image

खबर अपडेट की जा रही है..

इंदौर अनाज मंडी: दाल-बेसन की मांग ने पकड़ा जोर, चने के भाव में उछाल

दालों में अच्छी पूछताछ से मिलर्स की भी चने में लेवाली जोर पकड़ने लगी है। चना दाल में भी सुधार देखने को मिल सकता है। काबुली चने की आवक मंडी में बढ़ती जा रही है जबकि घरेलू मांग के साथ ही निर्यातकों की मांग बेहद सुस्त होने से भाव में एकतरफा मंदी स्थिति बनी हुई है।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 07:51:23 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 18 Oct 2024 08:41:38 PM (IST)

इंदौर मंडी में अनाज के भाव।

HighLights

  1. काबुली चना टूटा, निर्यात में सुस्ती है।
  2. मसूर 6300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर।
  3. काबुली चने की आवक 3000 बोरी रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। दीपावली नजदीक होने के कारण चने से बने उत्पाद बेसन और चना दाल में उपभोक्ता और नमकीन निर्माताओं की जोरदार पूछताछ देखने को मिली है। बीते दिनों से मांग सुस्त थी इस बीच चने के दाम काफी नीचे भी आ गए थे। दाम कम होने से मंडियों में आवक घट गई थी।

ऐसे में चने की कीमतों में फिर से तेजी का वातावरण बनने लगा है। चना कांटा दो दिन में करीब 100 रुपये उछल गया। चना कांटा नीचे में 7400 ऊपर में 7450 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

मंडी में काबुली चना करीब 100 रुपये तक टूट गया जबकि कंटेनर में काबुली चना 200 रुपये तक सस्ता बोला गया। दूसरी ओर मसूर में भी लोकल के साथ ही बाहरी मांग जोरदार रहने और आवक कमजोर होने के कारण भाव मजबूती पर टिके हुए हैं।

शुक्रवार को मसूर 6300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। आगे मांग बढ़ने पर मसूर में सुधार की स्थिति बन सकती है। मंडी में काबुली चने की आवक 3000 बोरी की रही।

मंडी में काबुली चना मीडियम 8500-11300 बेस्ट 11300-12300 सुपर 12300-13300 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। कंटेनर में डालर चना 42/44 15000, 44/46 14700, 58/60 11700, 60/62 11600, 62/64 11500 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

naidunia_image

  • दलहन- चना कांटा 7400-7450 विशाल 7250-7300 डंकी चना 6700-6900 मसूर 6300 तुवर महाराष्ट्र सफेद 9700-9900 कर्नाटक 9800-10000 निमाड़ी तुवर 8500-9200 मूंग 8000-8100 एवरेज 7200-7700 मूंग बोल्ड 7800-8300 उड़द बेस्ट बोल्ड नया 8000-8200 मीडियम 6500-7500 हलका उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।
  • दालों के दाम- चना दाल 8400-8500 मीडियम 8600-8700 बेस्ट 8800-8900 मसूर दाल 7500-7600 बेस्ट 7700-7800 मूंग दाल 9600-9700 बेस्ट 9800-9900 मूंग मोगर 10100-10200 बेस्ट 10300-10400 तुवर दाल 10800-10900 मीडियम 11800-11900 बेस्ट 14300-14500 ए. बेस्ट 15300-15400 ब्रांडेड तुवर दाल नई 15400 उड़द दाल 10800-10900 बेस्ट 11000-11100 उड़द मोगर 11200-11300 बेस्ट 11500-11600 रु. प्रति क्विंटल के भाव रहे।
  • इंदौर चावल भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9500-10500, बासमती दुबार पोनिया 8000-9000, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3500-3700, हंसा सेला 3700-3800, हंसा सफेद 3000-3200, पोहा 4700-5100 रु. क्विंटल बिका।
Right now in Bhopal: गुलाब उद्यान में देखें बोनसाई प्रदर्शनी, शहीद भवन में शास्त्रीय संगीत की स्वर-लहरियों से गुलजार होगी शाम

भोपाल शहर में शनिवार 16 नवंबर को ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां पर मानव संग्रहालय, राज्य संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, बोट क्लब, सैर-सपाटा और वन विहार जैसी अनेक मनोरम जगह हैं, जहां भ्रमण करने जाना आपके लिए खुशगवार हो सकता है।

By Sushil Pandey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 07:55:53 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 07:55:53 AM (IST)

भोपाल की बड़ी झील का मनोरम दृश्य (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. जनजातीय संग्रहालय में भील चित्रकार अंजली बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है।
  2. गुलाब उद्यान में लगी बोनसाई प्रदर्शनी में 400 से अधिक पौधे प्रदर्शित किए जा रहे।
  3. शहीद भवन में आज शाम शिव ध्रुपद और ताल अष्टमंगल की प्रस्तुति दी जाएगी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शनिवार 16 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

बोनसाई प्रदर्शनी – गुलाब उद्यान में बोनसाई प्रदर्शनी सजाई गई है, जिसमें 400 से अधिक पौधे प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में जैड, मधुकामिनी, फाइकस, बुद्धा पीपल के 50 से 55 साल पुराने बोनसाई वृक्ष विशेष आकर्षण हैं। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 से सायं 8 बजे तक देखा जा सकता है। प्रदर्शनी 17 नवंबर तक चलेगी।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत इस माह ‘संब्रानी : एक पारंपरिक धूपदान’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार अंजली बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। इस 55वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देख सकते हैं।

सैन्य फिल्म प्रदर्शन – शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर आज शाम सैन्य फिल्म ‘दिस इज नो सबरे रिटेलिंग’ का प्रदर्शन किया जाएगा।

क्लब लॉन्चिंग – भोजपुर क्लब में विंग्स आफ टैलेंट क्लब अदब की लॉन्चिंग की जाएगी। समय शाम पांच बजे है।

शास्त्रीय संगीत – पुरु कथक नृत्य अकादमी की ओर से शहीद भवन में दीक्षा गंडा बंधन संस्कार में गणेश वंदना, शिव ध्रुपद और ताल अष्टमंगल की प्रस्तुति शाम साढ़े छह बजे से होगी।

छत्‍तीसगढ़ में मतांतरण के काम आ रहा मोदी और विष्णु का चावल, मिशनरियों पर 100 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला चावल कथित रूप से मतांतरण के लिए इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि मिशनरियां हर मतांतरित परिवार से रोजाना एक मुट्ठी चावल इकट्ठा कर उसे बाजार में बेच रही हैं, जिससे सालाना 100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई जा रही है।

By Satish Srivastava

Edited By: Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 04:05:58 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 08:03:45 AM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में मतांतरण के काम आ रहा मोदी और विष्णु का चावल, मिशनरियों पर 100 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप
चावल योजना का मतांतरण में दुरुपयोग

संदीप तिवारी/नईदुनिया, रायपुर। सहज स्वीकार नहीं किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चावल छत्‍तीसगढ़ में मतांतरण के काम आ रहा है। एक आकलन है कि योजना के अनाज से मिशनरियां प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र कर रही हैं।

लगभग सात लाख ईसाई आबादी वाले प्रदेश में मिशनरियों के प्रतिनिधि प्रत्येक मतांतरित परिवार से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन मात्र एक मुट्ठी चावल अंशदान करा रहे हैं। फिर प्रति माह घर-घर से चावल संग्रहित कर खुले बाजार में 25 से 30 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा है।

चावल से जुट रही आर्थिक मदद

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए या फारेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट, 2019) लागू होने के बाद गांव-गांव में फैले प्रचारकों के वेतन भुगतान में मुश्किल खड़ी हो गई थी। उसी के बाद धन की कमी को पूरा करने के लिए अन्न योजना का सहारा ले लिया गया।

पड़ताल में स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश में जशपुर से लेकर बस्तर तक मतांतरण कराने में जुटे संगठनों ने चंगाई सभा के लिए धन की व्यवस्था का प्रबंध देश के आंतरिक संसाधन से ही कर लिया है।

प्रकरण की गंभीरता से जांच कराएंगे : मंत्री

इस संबंध छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए चावल दे रही है। अगर कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और मतांतरण के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराएंगे।

प्रदेश में अन्नपूर्णा योजना के तहत चार सदस्यों वाले परिवार को प्रतिमाह 35 किलो चावल मिलता है। वर्ष 2020 के कोरोना काल के बाद केंद्र सरकार की गरीबी और भुखमरी दूर करने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत पांच किलो चावल अतिरिक्त मिलने लगा है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश के 3.05 करोड़ लोगों में से लगभग 2.5 करोड़ लोगों को बीपीएल, प्राथमिकता, निराश्रित और निश्शक्तजन की सुविधा मिलती है। केंद्रीय योजना का लाभ देशभर में 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है। इसमें भी प्रदेश के 2.5 करोड़ पात्र लोग शामिल हैं।

जशपुर में सबसे ज्‍यादा मतांतरण

प्रदेश में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति जशपुर जिले में है जहां की आबादी का 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सा के मतांतरित हो जाने का आकलन है। यद्यपि मार्च 2024 में आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मात्र 210 लोग कानूनी तौर पर ईसाई बने और उन सभी की मौत भी हो चुकी है।

दूसरी तरफ 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार जशपुर के 22.5 प्रतिशत अर्थात 1.89 लाख लोगों ने स्वयं को ईसाई बताया था। वर्तमान समय में यह आंकड़ा तीन लाख से ऊपर जा चुका है। बजरंग दल के पूर्व जिलाध्यक्ष नीतिन राय ने बताया कि मिशनिरयों की आर्थिकी की कड़ी वर्ष 2020 में ही जुड़नी शुरू हो गई थी।

तब जशपुर के बगीचा ब्लाक स्थित समरबहार गांव में चंगाई सभा के दौरान गिरफ्तार 10 लोगों ने एक मुट्ठी चावला की योजना बताई थी। अभी 20 जनवरी 2024 को शहर से सटे जुरगुम गांव में गिरफ्तार लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है।

इन जिलों से जुटाई जा रही है 50 से 55 करोड़ रुपये

उससे प्राप्त आय से ही प्रचारक को मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। एक आकलन के इस योजना से अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़ और बलरामपुर जिले में ही प्रति वर्ष 50 से 55 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश स्तर पर यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच रहा है।

मतांतरण के विरुद्ध सक्रिय कल्याण आश्रम के न्यायिक सलाहकार सत्येंद्र तिवारी के अनुसार मिशनरियां अब स्वयंसेवी संस्था के रूप में सिर्फ स्कूल और अस्पताल के लिए विदेश फंड प्राप्त कर पा रही हैं। ऐसे में गरीबी और भुखमरी दूर करने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) और प्रदेश सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को दिया जाने वाला चावल मतांतरण प्रक्रिया से जुटे प्रचारकों (पास्टर) के लिए अर्थ संग्रहण का साधन बन गया है।

2024 ICC Ladies T20 World Cup: पहले दिन दो मुकाबले… बांग्लादेश से भिड़ेगी स्कॉटलैंड, श्रीलंका से पाकिस्तान की टक्कर, जानिए मैच टाइमिंग

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच की नई शुरुआत होने जा रही है। आज से यूएई में महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Ladies T20 World Cup) का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम भी पूरी तरह तैयार है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर से आगाज करेगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 08:33:02 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 03 Oct 2024 08:33:02 AM (IST)

2024 ICC Women T20 World Cup: पहले दिन दो मुकाबले… बांग्लादेश से भिड़ेगी स्कॉटलैंड, श्रीलंका से पाकिस्तान की टक्कर, जानिए मैच टाइमिंग
स्कॉटलैंड की महिला टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेल रही है।

HighLights

  1. महिला टी20 विश्व कप में 10 टीमें ले रहीं हिस्सा
  2. 17 दिनों में खेले जाएंगे कुल 23 टी20 मुकाबले
  3. यूएई और शारजाह में होंगे सभी टीमों के मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर (2024 ICC Ladies T20 World Cup)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत आज से यूएई में होने जा रही है। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में होना था, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण भड़की हिंसा के पास यूएई शिफ्ट करना पड़ा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। वहीं आज ही होने वाले पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले पर भी दुनिया की नजर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी टी20 वर्ल्ड चैंपियन है, जिसे अपना खिताब बचाना है। वहीं भारतीय टीम को भी सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

कितने बजे शुरू होंगे महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले

  • महिला टी20 विश्व कप के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे होंगे। 7 मैच दोपहर में होंगे, जबकि 16 मैचों की टाइमिंग शाम 7:30 बजे से रहेगी। भारत के मैच शाम 7:30 बजे होंगे।
  • महिला टी20 विश्व कप का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। साथ ही डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
  • सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें खेलेंगी।
  • महिला विश्व कप में हर टीम को ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलने हैं। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर और दूसरा 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।
  • फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 बार चैंपियन रह चुकी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब जीता है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, ऋषा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह।

Sanju Samson File Century: संजू सैमसन की आंधी, बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक नहीं कर पाया कोई बल्लेबाज, टी20 में रचा इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर संजू सैमसन ने शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में बल्लेबाजी का महारिकॉर्ड बना डाला. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने 56 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने करियर का तीसरा टी20 शतक जड़ा और भारतीय टीम ने बोर्ड पर 283 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में एक साल में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

सैमसन ने पांच पारियों में तीसरा शतक और इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया. खास बात यह है कि वह सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा लगातार दो टी20 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

Benjamin Netanyahu: इजरायल के पीएम ने संयुक्त राष्ट्र में दिखाए दुनिया के 2 नक्शे, भारत को बताया ‘दुनिया के लिए वरदान’

गाजा संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN Basic Meeting 2024) में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का पहला संबोधन हुआ। लेबनान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच पूरी दुनिया की नजर उनके भाषण पर थी। नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया को बताया कि शांति कायम करने में भारत की भी भूमिका अहम है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 01:51:16 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 29 Sep 2024 08:01:42 PM (IST)

Benjamin Netanyahu: इजरायल के पीएम ने संयुक्त राष्ट्र में दिखाए दुनिया के 2 नक्शे, भारत को बताया ‘दुनिया के लिए वरदान’
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान दुनिया के दो नक्शे दिखाते इजरायल के पीएम

HighLights

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू का संबोधन
  2. ईरान को दी धमकी, बताया युद्ध का जिम्मेदार
  3. वेस्ट बैंक – गाजा को दिखाया इजरायल का हिस्सा

एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र (UN Basic Meeting 2024)। लेबनान के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण दिया। अपने संबोधन के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने दो नक्शे दिखाए।

नेतन्याहू के दाहिने हाथ के जो नक्शा था, उसमें ईरान, इराक, सीरिया और यमन को काले रंग में दिखाया गया और उन्हें ‘द कर्स’ करार दिया गया। मतलब नेतन्याहू की नजर में ये देश दुनिया के लिए श्राप हैं।

वहीं, उनके दूसरे हाथ में जो नक्शा था, उसमें मिस्र, सूडान, सऊदी अरब और भारत को हरे रंग में चित्रित किया गया था। नेतन्याहू ने कहा कि ये देश दुनिया के लिए वरदान हैं।

naidunia_image

वेस्ट बैंक और गाजा को भी दिखाया इजरायल का हिस्सा

  • नेतन्याहू ने दुनिया का जो नक्शा दिखाया, उसमें फिलिस्तीन के हिस्से वाले वेस्ट बैंक और गाजा को भी इजरायल का हिस्सा बताया गया। साथ ही सीरिया में गोलान हाइट्स क्षेत्र को भी इजरायल का हिस्सा दिखाया गया।
  • इजरायल ने अभी हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान छेड़ रखा है। लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर लगातार सर्जिकल स्ट्राइक की जा रही है। लेबनान में एक हफ्ते में 700 लोगों की जान जा चुकी है।
  • बता दें, अन्य राष्ट्राध्यक्ष जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में सामान्य भाषण देते हैं, वहीं नेतन्याहू पहले भी अपनी बात को दमदारी से रखने के लिए इस तरह के प्रयोग कर चुके हैं।
  • नेतन्याहू ने क्षेत्र में फैली अशांति के लिए पूरी तरह से ईरान को दोषी ठहराया। साथ ही मिस्र, सूडान और सऊदी अरब की तारीफ करना पड़ोसी अरब देशों के साथ बढ़ते संबंधों पर जोर देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान पर दुनिया की नजर, बढ़ सकता है तनाव

इस बीच, दुनिया की नजर ईरान पर है। यदि ईरान, इजरायल के हमले का जवाब देता है, तो और तनाव बढ़ जाएगा। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में ईरान को चेतावनी भी दी।

बता दें, इस पूरा विवाद की शुरुआत पिछले साल 7 अक्टूबर से हुई थी। तब हमास ने इजरायल ने बड़ा हमला किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पर हमास के हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में से एक थे।

वहीं, संघर्ष बढ़ा, तो भारत ने पूर्ण युद्धविराम का भी आह्वान किया है और इजराइल- फिलिस्तीन संघर्ष के लिए ‘दो-राज्य समाधान’ पर जोर किया।

गाय की चमड़ी से बना बैग, कीमत 2 लाख रुपये…, जया किशोरी ने आरोपों पर दी सफाई, देखें वीडियो

आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी ने 2 लाख रुपये के लग्जरी डॉयर बैग पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह मोह माया छोड़ने का दावा नहीं करतीं। अपने परिवार के साथ खुशी से रहती हैं। उनका एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 29 Oct 2024 03:19:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 29 Oct 2024 11:45:55 PM (IST)

गाय की चमड़ी से बना बैग, कीमत 2 लाख रुपये..., जया किशोरी ने आरोपों पर दी सफाई, देखें वीडियो
जया किशोरी का एयरपोर्ट लुक।

एजेंसी, कोलकाता। आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी ने लग्जरी डॉयर ब्रांड के 2 लाख रुपये के बैग को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं कहती कि मोह माया छोड़ दीजिए। वह कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हैं। वह खुद अपने परिवार के साथ खुशी से रहती हैं।

आपको बता दें कि जया किशोरी का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह लग्जरी डॉयर ब्रांड का बैग लिए हुए थीं। इसकी कीमत कथित रूप से 2 लाख रुपये बताई गई थी। कुछ यूजर्स ने यहां तक दावा किया था कि इस बैग में गाय की चमड़ी का उपयोग किया गया है।

बैग में नहीं किया गया चमड़े का उपयोग

महंगा हैंडबैग रखने के विवाद पर आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने कहा कि मेरा बैग एक कस्टमाइज बैग है। इसमें कोई चमड़ा नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब है कि आप इसे अपनी इच्छानुसार बनवा सकते हैं, इसीलिए बैग पर मेरा नाम लिखा है। मैंने कभी चमड़े का उपयोग नहीं किया है। मैं न ही कभी करूंगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग मेरी ‘कथा’ में आए हैं, वे अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ ‘मोह माया’ है। आप पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्याग दो। मैंने खुद कुछ भी त्याग नहीं किया है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?

मैं नहीं हूं संत, साधु या साध्वी

मैं पहले दिन से स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य घर में रहती हूं। अपने परिवार के साथ रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप खूब मेहनत करो। आप पैसा कमाओ, खुद को अच्छी जिंदगी दो। अपने परिवार को अच्छी जिंदगी दो। अपने सपनों को पूरे करो।

allu arjun starrer pushpa 2 trailer date A lot-awaited be out on November 17 | पटना में 17 नवंबर को लॉन्च होगा पुष्पा-2 का ट्रेलर: मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी; 5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर, 2024 को शाम 6:03 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले खबर थी कि ट्रेलर 15 नवंबर को जारी किया जाएगा, लेकिन अब इसकी नई तारीख 17 नवंबर तय की गई है।

फिल्म के मेकर्स ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है, ‘सिनेमाघरों में MASS त्योहार शुरू होने से पहले हम एक धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं।” पटना में ट्रेलर शाम 6 बजकर 3 मिनट पर रिलीज होगा।’

हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म को लेकर नया अपडेट भी दिया था। इसमें बताया गया था कि फिल्म में साउथ की ब्यूटी श्री लीला का एक आइटम सॉन्ग भी होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर श्री लीला का एक पोस्टर भी शेयर किया था।

बता दें, पिछले दिनों पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि अल्लू अर्जुन 15 नवंबर से 15 दिनों के लिए पटना, कोच्चि, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जाएंगे। इस दौरान वह फिल्म का प्रमोशन करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो पटना में फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उस वक्त ट्रेलर की लॉन्च डेट 15 नवंबर बताई गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुष्पा-2 की टीम फिल्म का हर स्तर पर प्रमोशन करना चाहती है, ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए। फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि 5 दिसंबर को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आए, तो इसे बड़ी सफलता मिले।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा’ 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

——————————

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

पटना में 15 नवंबर को पुष्पा-2 का ट्रेलर होगा लॉन्च!: कोच्चि, मुंबई समेत 6 शहरों में अल्लू अर्जुन करेंगे प्रमोशन; 5 दिसंबर को आएगी फिल्म

फिल्म पुष्पा-2 अब रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने फिल्म के प्रमोशन की कमान संभाल ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन जल्द ही रश्मिका मंदाना और पूरी टीम के साथ 6 शहरों में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 दिसंबर को इसके ग्लोबल स्पेशल प्रीमियर होंगे। इस खबर को पूरा पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
इंदौर किराना बाजार: जीरा का निर्यात बढ़कर 91 हजार टन के पार, गोले में मंदी

इन दिनों इंदौर मार्केट में जीरे में त्योहारी मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जिससे घटते दामों रुकावट आई है। शुक्रवार को खोपरा गोले में करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। नारियल की आवक दो गाड़ी की रही। सीमित पूछताछ रहने से भाव में स्थिरता रही। शकर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 08:47:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 18 Oct 2024 08:47:24 PM (IST)

इंदौर में किराना बाजार के दाम।

HighLights

  1. भारत से जीरा के निर्यात में जोरदार बढ़ोतरी।
  2. उत्पादन एवं कीमत के मोर्चे पर स्थिति सामान्य।
  3. पिछले साल घरेलू उत्पादन में भारी गिरावट थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जीरे का इस साल जोरदार घरेलू उत्पादन, ऊंचे स्टाक एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य के कारण भारत से जीरा के निर्यात में जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले वित्त वर्ष की सम्पूर्ण अवधि में यानी अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान भारत से कुल मिलाकर 1.52 लाख टन से कुछ अधिक जीरा का निर्यात हुआ था जबकि चालू वित्त वर्ष के आरंभिक चार महीनों में ही इसका शिपमेंट 91 हजार टन से ऊपर पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल घरेलू उत्पादन में भारी गिरावट आने तथा भाव उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के कारण भारत से जीरा का निर्यात प्रभावित हुआ था लेकिन चालू वित्त वर्ष के दौरान उत्पादन एवं कीमत के मोर्चे पर स्थिति सामान्य है जबकि तुर्की, सीरिया एवं ईरान जैसे अन्य प्रतिद्वंदी देशों में हालात सामान्य नहीं है।

इससे जीरा के अंतरराष्ट्रीय निर्यात बाजार में भारत को कम चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जीरा की खरीद में आयातक देशों की निर्भरता भारत पर बढ़ती जा रही है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश से अगस्त में 6654 टन, सितम्बर में 5960 टन, अक्टूबर में 6228 टन, नवम्बर में 8099 टन, दिसम्बर 2023 में 12,234 टन, जनवरी 2024 में 12,396 टन, फरवरी में 10,966 टन तथा मार्च 2024 में 32,127 टन जीरा का निर्यात हुआ था।

इस तरह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान भारत से कुल 1,52,189 टन जीरा का निर्यात शिपमेंट किया गया। खोपरा बूरे में मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जबकि आवक का प्रेशर कम है जिससे इनके दामों में सुधार की स्थिति बन सकती है। वहीं खोपरा गोले में मांग का अभाव रहने से भाव में मंदी रही।

  • शकर- शकर 3925-3940 बेस्ट क्वालिटी 3950-3960 गुड़ भेली 4200-4300 करेली कटोरा 4300-4400, यूपी लड्डु नया 4800-4510 बरफी नया 5300 गिलास एक किलो 4800-5100 रुपये।
  • नारियल- नारियल 120 भरती 2650-2700, 160 भरती 2900-3000, 200 भरती 3600-3750, 250 भरती 3900-4000 रुपये प्रति बोरी।खोपरा गोला बाक्स में 185-207, कट्टे में 170 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 3500-5600, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो)2803 प्रति 15 किलो ।
  • फलाहारी- साबूदाना: सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 6660, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 6660,साबूदाना चक्र एगमार्क 6570,गोपाल लूज (25 किलो) 5970, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10300 प्रति क्विंटल। रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 6850, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 6910 व लूज 6300, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5200 व 35 किलो पैकिंग में 4600, सच्चामोती मोरधन 10800 , रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4700, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10200 सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।
  • पूजन सामग्री – केसर 190-195 ब्रांडेड 220-225, देशी कपूर 750 से 770, ब्रांडेड कपूर 760 से 775, पूजा बादाम 90 से 120, बेस्ट 230 से 240, पूजा सुपारी 420-425, अरीठा 125, सिंदूर (25 किलो) 7525 रुपये।
  • मसाले- हल्दी निजामाबाद 200 से 220, हल्दी लालगाय 270-280,कालीमिर्च गारबल 675-683 मिनिमटर 735-755, मटरदाना 780-790 , जीरा ऊंझा ऊंझा 275-285, मीडियम 295 से 300 बेस्ट 315-325, सौंफ मोटी 110 से 125, मीडियम 225 से 275, बेस्ट 350 से 400, बारीक 340-370, लौंग चालू 775, बेस्ट 800-810, सौंठ 390 से 405 , दालचीनी 245-260, जायफल 550-560 बेस्ट 580-600 जावत्री 1750-1800 बेस्ट 1850-1875, बड़ी इलायची 1450 से 1500 बेस्ट 1625 से 1700, पत्थरफूल 350 से 425, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 500 से 550, बेस्ट 575-650 शाहजीरा खर 385, ग्रीन 750 , तेजपान 90-95, नागकेसर 900 से 950, धोली मूसली 2200 से 2300, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3350, पाउच में 10 ग्राम 3250, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 875-925 , हरी इलायची 2425-2475 मीडियम बोल्ड 2850 से 3050 बोल्ड 3175-3250 एक्सट्रा बेस्ट 3375-3400 पानबार 2400 रुपये।
  • सूखे मेवे- जू डब्ल्यू 240 के दाम घटकर काजू 1060-1070, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 920 से 940, काजू एस डब्ल्यू 300 870-890 काजू जेएच 875-900, टुकड़ी 820-850, बादाम इंडिपेंडेंट 630-650 अमेरिकी पुरानी 680-700 नई 711-811 आस्ट्रेलियन 750-780, खसखस 900-950 बेस्ट 1050-1150 , तरबूज मगज 460-480, बेस्ट 500, खारक 110-125 मीडियम 135 से 145 बेस्ट 160-185-210 किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 550-600, इंडियन 160 से 200 बेस्ट 220 से 240 , चारौली 1850 से 1950, बेस्ट 2050 मुनक्का 425 से 525 बेस्ट 750 से 850 अंजीर 860 से 950 बेस्ट 1125 से 1250-1450 मखाना 1100 से 1200, मीडियम 1350 से 1550 बेस्ट 1600-1640, पिस्ता मोटा कांधारी 2550 पिस्ता पिशोरी 2775, नमकीन पिस्ता 950 से 1050 अखरोट पैकिंग 550-600 बेस्ट चिल्ली अखरोट 650 अखरोट गिरी लूज 875-950-1150 जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600-650 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।
  • इंदौर मावा 340