IND vs SA third T20 Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
अधिक पढ़ें

IND vs SA T20 LIVE Rating: दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 मैच के पहले ही ओवर में झटका दे दिया है. मार्को यानसेन ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया है. संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट हुए हैं. रमनदीप सिंह इस मैच से अपने टी20 करियर की शुरुआत कर रहे हैं. यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले दो मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत ने पहला मैच जीता तो दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा. इससे तीसरा मैच अहम हो गया है. आज 13 नवंबर को जीतने वाली टीम सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना लेगी.

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी प्लेइंग में बदलाव करने जा रही है. भारतीय टीम के लिए इस मैच से रमनदीप सिंह अपने टी20 करियर की शुरुआत करेंगे. उन्हें प्लेइंग इलेवन में आवेश खान की जगह मौका दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक बदलाव है. इस मैच में मीडियम पेसर लुथो सिम्पाला प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे.

भारत (संभावित प्लेइंग XI): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा,  हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका ( संभावित प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, लुथो सिम्पाला.

स्कूल से चंद कदम की दूरी पर उपलब्ध जर्दा… छात्रों को इससे बचा पाना हो रहा मुश्किल, नशे की लत जान को खतरा

सरकंडा और प्रताप चौक जैसे इलाकों में तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) के बावजूद स्कूलों के आसपास धड़ल्ले से जर्दे और तंबाकू उत्पादों की बिक्री हो रही है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते नाबालिगों तक ये उत्पाद आसानी से पहुंच रहे हैं। बच्चों पर किसी भी चिज का शीघ्र असर होता है। ऐसे में स्कूल के पास पान गुटखा धूम्रपान करने वाले को देख पढ़ने वाले बच्चों में गलत असर हो रहा…

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:41:03 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:41:03 AM (IST)

सरकंडा नूतन चौक स्थित स्कूल के सामने भी ऐसी ही स्थिति (प्रतीकात्मक चित्र) ।

HighLights

  1. तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) 2003 का नहीं हो रहा पालन।
  2. सार्वजनिक स्थलों पर हो धूम्रपान स्कूल के पास बिक रहा उतपाद।
  3. प्रशासनिक तौर संबंधित सामग्री बेचने पर कार्रवाई होनी चाहिए ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा के रामदुलारे स्कूल के ठीक सामने कई दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां तंबाकू से जुड़े उत्पाद बेचे जा रहे हैं। बीते दिनों इसी स्कूल के पास मारपीट की घटना भी सामने आई थी। वहीं प्रताप चौक क्षेत्र में तिलकनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल और देवकीनंदन स्कूल के पास भी 50 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की दुकानों का संचालन जारी है।

सरकंडा नूतन चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने भी ऐसी ही स्थिति है। कोटपा अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन न खाद्य विभाग और न ही नगर निगम ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है।

तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) की धज्जियां

naidunia_image

  • प्रशासन की निष्क्रियता से न केवल कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है।
  • तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) 2003 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने, खुलेआम तंबाकू से संबंधित सामग्री बेचने पर कार्रवाई की जाती है।
  • इसके तहत 200 रुपए से 10,000 रुपए तक जुर्माना और 5 साल की कैद तक का प्रावधान है। लेकिन, पुलिस संगीन अपराध पर ज्यादा ध्यान देती है।
  • COTPA की धारा 4 के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों के आस—पास प्रवेश द्वारों पर ‘धूम्रपान निषेध क्षेत्र होता है। धूम्रपान नियमों की अनदेखी हो रही है।

बिलासपुर में कोटपा कानून का हो रहा उल्लंघन

कोटपा अधिनियम के अनुसार, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। बावजूद इसके सरकंडा और प्रताप चौक क्षेत्रों में कई दुकानें बिना किसी डर के संचालित हो रही हैं।

बढ़ती लापरवाही, बच्चों पर नकारात्मक असर

  • स्कूलों के पास जर्दे की दुकानों के कारण बच्चों में नशे की लत बढ़ रही है। प्रशासनिक अनदेखी और कार्रवाई की कमी से दुकानदार बेखौफ हो गए हैं। यह स्थिति बच्चों और समाज के लिए गंभीर खतरा है।
  • संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता
  • खाद्य विभाग, नगर निगम और पुलिस को इस मामले में संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना और कड़ी निगरानी करना समय की मांग है।

ये हैं जिम्मेदार: पुलिस, स्वास्थ्य व नगर निगम

कोटपा एक्ट के तहत बनाए गए कानून के अनुसार स्कूल कालेज के सामने तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानें संचालित नहीं की जा सकतीं। इसके लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। कार्रवाई के भी निर्देश हैं। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम को कार्रवाई करते हुए इन्हें जुर्माने के साथ तत्काल बंद कराना है। लेकिन, वर्तमान में सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग और सिविल लाइन टीआइ प्रदीप आर्य, स्वास्थ्य विभाग के सीएचएमओ डा.प्रमोद तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त अमित कुमार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

naidunia_image

कृषि सेवा केंद्र संचालक कर रहा था खाद की कालाबाजारी, बोरी पर 500 रुपये तक अधिक वसूली, गोदाम सील

खाद दुकानदार द्वारा डीएपी के तय दाम एक हजार 350 रुपये प्रति बोरी के बजाए एक हजार 850 रुपये लिए जा रहे थे। जबकि यूरिया खाद पर प्रति बोरी 267 रुपये के बजाय 340 रुपये वसूल किए जा रहे थे। एसडीएम के निर्देश ने शासकीय अमले ने छापामार कार्रवाई की।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:45:58 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:45:58 AM (IST)

कृषि सेवा केंद्र संचालक कर रहा था खाद की कालाबाजारी, बोरी पर 500 रुपये तक अधिक वसूली, गोदाम सील
गोदाम का निरीक्षण करता शासकीय अमला।

HighLights

  1. बैरसिया में नरसिंहगढ़ रोड स्थित खाद विक्रय केंद्र पर कार्रवाई।
  2. किसानों ने की थी खाद विक्रय केंद्र पर कालाबाजारी की शिकायत।
  3. पुलिस ने खाद विक्रय केंद्र संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में खाद कारोबारियों द्वारा डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।इसकी शिकायतें किसानों द्वारा लगातार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से की जा रही थी।इसको लेकर हाल ही में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किसानों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

इसी के तहत बैरसिया एसडीएम ने शुक्रवार को गौर कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। यहां कृषि सेवा केंद्र संचालक द्वारा किसानों से एक बोरी डीएपी पर 500 रुपये और यूरिया खाद पर 73 रुपये अधिक लिए जा रहे थे।

मनमाने दाम पर बिक रही थी खाद

एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बैरसिया में नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र पर शासकीय मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। इसके बाद करुणा दंडोतिया, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पीएस गोयल, पटवारी सुरेंद्र सिंह दांगी के साथ केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां पर संचालक कमल सिंह गौर के द्वारा डीएपी के तय दाम एक हजार 350 रुपये प्रति बोरी की बजाए एक हजार 850 रुपये लिए जा रहे थे। जबकि यूरिया खाद पर प्रति बोरी 267 रुपये के बजाय 340 रुपये वसूल किए जा रहे थे।

प्रकरण दर्ज

ऐसे में खाद की कालाबाजारी करना सही पाया गया, तो कृषि विकास अधिकारी पीएस गोयल की शिकायत पर बैरसिया थाना पुलिस ने संचालक कमल सिंह गौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

naidunia_image

गोदाम किया सील

एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गौर कृषि सेवा केंद्र का नरसिंहगढ़ रोड स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। टीम द्वारा लगातार खाद विक्रय पर नजर रखी जा रही है।

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

नई दिल्ली. भारत ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में मात दी. टीम इंडिया ने मेजबानों को 11 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 25 रन की दरकार थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया जिन्होंने मैच के अंतिम ओवर में 13 रन खर्च किए और मार्को यानसेन को आउट कर जीत भारत की ओर कर दिया. यानसेन जब बैटिंग कर रहे थे तब लग रहा था कि मैच कहीं भारत के हाथ से फिसल ना जाए लेकिन अर्शदीप ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने टीम इंडिया को यादगार जीत दिला दी जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को गेराल्ड कोएत्जी ने लेग बाई के रूप में दौड़कर एक रन पूरा किया. दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने छक्का जड़ दिया. इसके साथ ही यानसेन ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली. यानसेन ने 16 गेंदों पर पचासा जड़ा. यह साउथ अफ्रीका की ओर से टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था. इसके बाद तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने यानसेन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. चौथी गेंद पर सिमिलाने ने चौका ठोक डाला. पांचवीं गेंद पर सिमिलाने ने एक रन लेकर स्ट्राइक गेराल्ड कोएत्जी को दे दिया. आखिरी गेंद पर कोएत्जी ने सिर्फ एक रन बनाए.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए
भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर 6 विकेट पर 219 रन बनाए. जवाब में हेनरिच क्लासेन (41) के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी जब उसे 14 गेंद में 53 रन बनाने थे. मार्को यानसेन हालांकि आक्रामक इरादों से ही आए थे और 17 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से उन्होंने मेजबान टीम को मैच में लौटाने की कोशिश की. चौथा और आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 208 रन ही बना सकी.

IND vs SA third T20 Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त, दक्षिण अफ्रीका 20.0 ओवर के बाद 208/7

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

रिकेलटन फिर रहे नाकाम
रिकी रिकेलटन (20) एक बार फिर नाकाम रहे. रीजा हेंडरिक्स (21) को भी वरूण चक्रवर्ती ने आउट किया. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम (29) ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल ने आउट किया. क्लासेन ने चक्रवर्ती को तीन छक्के जड़े. उधर हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर (18) को अक्षर के हाथों लपकवाया. इससे पहले भारतीय पारी में तिलक को अभिषेक वर्मा का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 50 रन की आक्रामक पारी खेली.

तिलक ने खेली नाबाद 107 रन की पारी
22 वर्ष के तिलक वर्मा ने नाबाद 107 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाए. उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया. अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए. तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाए. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े. इससे पहले संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए थे.

बीच के ओवरों में केशव महाराज ने रनगति पर अंकुश लगाया लेकिन तिलक ने आखिरी छह ओवरों में 22 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को बड़ा स्कोर दिलाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक), हार्दिक पंड्या (18) और रिंकू सिंह (8) नाकाम रहे. भारतीय टीम अब यहां से सीरीज नहीं हार सकती. वह चौथे और आखिरी टी20 जीतकर सीरीज का अंत धमाकेदार अंदाज में करना चाहेगी.

Tags: Arshdeep Singh, India vs South Africa, Tilak Varma

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री- भारतीय एक हों, हम बंटेंगे तो चीन-पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह सही फैसला है। पाकिस्तान कंगाल देश है वहां जाकर क्या करेंगे? वह भिखमंगा देश है। उसने हर बार धोखे दिए।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:12:49 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:12:49 AM (IST)

भाजपा विधायक संजय पाठक के भोपाल स्थित आवास पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

HighLights

  1. कुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री बंद करने को लेकर पुन: मुखर हुए पं. धीरेंद्र।
  2. जातिवादी राजनीति को नकारते हुए कहा- जात-पात का भेद भूल हों एक।
  3. भाजपा विधायक संजय पाठक के आवास पर पहुंचे थे पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें जात-पात और भेदभाव को जड़ से मिटाना है, क्योंकि यह समाज के लिए जहर है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिटिकल बयान पर कहें तो इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। यदि किसी मुख्यमंत्री ने साधु के तौर पर ऐसा बोला है तो मैं उनका स्वागत करता हूं। हिंदुस्तानी होने के नाते हमारी यह टिप्पणी है कि हम भारतीयों को बंटना नहीं है।

एकजुटता की अपील

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में भाजपा विधायक संजय पाठक के निवास पर शुक्रवार को पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। पंडित धीरेंद्र ने कहा कि अगर हम भारतीय आपस में बंटेंगे तो, चीन वाले हमको काटेंगे, पाकिस्तान वाले हम लोगों को काटेंगे। हम लोगों को विदेशी ताकते काटेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने और कट्टर हिंदू होने के नाते अगर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा दिया, तो यह बहुत अच्छा दिया है।

जातिभेद को नकार बनें हिंदुस्तान

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम ब्राह्मण हो सकते हैं, वैश्य हो सकते हैं, कायस्थ हो सकते हैं तो क्या हिंदुस्तानी नहीं हो सकते।
  • हमें हिंदुस्तानी बनना होगा, क्योंकि सनातन धर्म को मानने वालों की संख्या तेजी से घट रही है।
  • आज हम 90 से कम होकर 80 प्रतिशत के भी नीचे आ गए हैं, जबकि इस्लाम धर्म को मानने वाले छह से बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं।
  • धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विश्व में कई इस्लामी देश हैं, ईसाइयों के कई देश हैं। हिंदुओं के लिए मात्र एक हिंदुस्तान है और यहां जन जागृति लाना बहुत जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि सनातन को बढावा देने के लिए 21 से 29 नवंबर के बीच वे राम राज पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा बागेश्वर धाम से राम राजा सरकार ओरछा तक निकाली जाएगी।

naidunia_image

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम

कुंभ स्नान में गैर-हिंदुओं की एंट्री बंद करने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान को लेकर कहा कि हमने बिल्कुल कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। मक्का मदीना में हमें नहीं बुलाया जाता। तो दूसरे धर्म के लोगों को कुंभ में क्यों आने दिया जाए। आपको त्रिवेणी का ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं, संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं। खालसा क्या होते हैं, पंथ क्या होता है इसके बारे में पता नहीं। तो तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे?

घुसपैठियों को बसाने का प्रायोजित षड्यंत्र

भारत में घुसपैठियों को शरण देने और सिलेंडर देने के ऐलान पर पंडित धीरेंद्र ने कहा कि विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से बैर है, जिन्हें वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है। जिन्हें गजवा ए हिंद चाहिए। वे लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं। बच्चे भी ज्यादा पैदा कर रहे हैं और विदेशों में भी रहने वाले उनके इष्ट मित्र बांग्लादेश के रोहिंग्याओं को बुला-बुला कर भारतीय वोट बैंक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं। इस देश में बहुत प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है। इसलिए भारत की सरकार को, हमको और आपको इसी वक्त जागना पड़ेगा कि हम विदेशी शरणार्थियों को और देश विरोधियों को देश में पनाह नहीं देंगे।

naidunia_image

पाकिस्तान भिखमंगा देश, वहां जाकर क्यों खेलना

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर कहा कि यह सही फैसला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कंगाल देश है वहां जाकर क्या करेंगे? वह भिखमंगा देश है। उसने हर बार धोखे दिए, हर बार वादे को तोड़े हैं। कितने समझौते हुए हर समझौता तोड़ा। क्या ठिकाना हमारे यहां के लोगों को भी किडनैप कर ले? उनका कोई भरोसा नहीं हैं। पहले वो भरोसा जीतें, शरण में आवे। अभी वो दूसरे के दम पर जिंदा हैं अभी वो चीन की दम पर जिंदा हैं। पहले वो भारत की शरण में आए इसके बाद देखा जाएगा।

कुंडम के पटवारी ने बही बनाने के लिए मांगी रिश्वत … ढाबे में बैठकर गिन रहा था नोट, लोकायुक्त को देखते ही रुपये फेंककर भागा

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया, जिसके बदले सरकार वेतन देती है। इसके बावजूद काम के बदले रुपये मांगने की आदत नहीं छूट रही है। रुपये की मांग करने पर पीडि़त लोकायुक्त एसपी संजय साहू से जितेन्द्र पटेल मलिने पहुंचा और न्‍या दिलाने की बात कही।

By Deepankar Roy

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:27:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:27:05 AM (IST)

कुंडम के पटवारी ने बही बनाने के लिए मांगी रिश्वत ... ढाबे में बैठकर गिन रहा था नोट, लोकायुक्त को देखते ही रुपये फेंककर भागा
रिश्‍वत मांगने वाला आरोपित पटवारी सनी द्विवेदी: नईदुनिया।

HighLights

  1. कई बार आवेदन किया, खारिज कर देता था।
  2. रिश्वत देने तिलसानी के पास ढाबे पर बुलाया।
  3. रिश्वत की किस्त के 13 हजार रुपये ले रहा था।

नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Information)। एक ढाबे में बैठकर रिश्वत के नोट गिन रहे पटवारी को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। मामला कुंडम तहसील का है। आरोपित पटवारी का नाम सनी द्विवेदी है। उसे तब पकड़ा गया जब शुक्रवार को वह रिश्वत की किस्त के 13 हजार रुपये ले रहा था।

naidunia_image

पटवारी को पकड़कर विश्राम गृह क्रमांक-दो में लाया गया

लोकायुक्त पुलिस का छापा पड़ते ही रुपये फेंककर भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। हाथ में पानी डालने पर रिश्वत के नोट का गुलाबी रंग छूट गया। पटवारी को पकड़कर विश्राम गृह क्रमांक-दो में लाया गया।

naidunia_image

आरोपित पटवारी को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया

कार्रवाई के बाद आरोपित पटवारी को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने आरोपित पटवारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाने की बात कही है।

naidunia_image

कई बार आवेदन किया, खारिज कर देता था

  • आवेदक जितेन्द्र पटेल की पिपरिया गांव में 80 डिसमिल भूमि बताई जाती है।
  • यह भूमि आवेदक जितेन्द्र पटेल के पिता और चार बुआ के नाम पर ही है अभी।
  • बुआ ने स्वेच्छा से जमीन का हक आवेदक के पिता के हक में त्याग दिया है।
  • भूमि की नई बही बनना है, जिसके लिए वह पटवारी सनी द्विवेदी के पास गया।
  • 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर काम भी नहीं करता।
  • कोई ना कोई आपत्ति लगाकर उसे खारिज कर देता। इससे परेशान हो गया था।

naidunia_image

रिश्वत देने तिलसानी के पास ढाबे पर बुलाया

पटवारी के बिना रिश्वत काम करने से मना करने पर आवेदक के पिता आठ हजार रुपये देने तैयार हो गए थे। पटवारी 15 हजार रुपये पर अड़ा रहा। परेशान होकर वह गुरुवार को लोकायुक्त एसपी संजय साहू से मिलने पहुंचा। मामले में शिकायत की।

पटवारी और आवेदक के मध्य 13 हजार रुपये रिश्वत की राशि निर्धारित हुई

आरंभिक जांच के साथ ही फोन काल टेप किया। पटवारी और आवेदक के मध्य 13 हजार रुपये रिश्वत की राशि निर्धारित हुई।

तिलसनी के पास ढाबे में पहले से उपस्थित रहा लोकायुक्त दल

रिश्वत लेने के लिए पटवारी ने शुक्रवार को तिलसनी के पास एक ढाबे में आवेदन को बुलाया। जहां, पर पहले से उपस्थित लोकायुक्त दल ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

IND vs SA Turning Level: 10 फीट की ऊंचाई पर अक्षर का कैच, तूफानी क्लासेन या यानसेन के विकेट, भारत ने कैसे पलटी बाजी

सेंचुरियन. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. इस बेहद रोमांचक मैच में भारत ने 219 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जिस अंदाज में बैटिंग की, उससे एकबारगी तो भारत का विशाल स्कोर भी छोटा लगने लगा था. अफ्रीकी बैटर्स ने भी गदर काट दिया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. मैच टीम इंडिया के हाथ से निकलता लग रहा था. तभी भारतीय क्रिकेटरों ने दबाव के पलों में लाजवाब प्रदर्शन कर नतीजे को अपने पक्ष में खींच लिया. आइए जानते हैं कि मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या रहा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला गया. भारत ने तिलक वर्मा के बेहतरीन शतक की मदद से 6 विकेट पर 219 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 56 गेंद में 107 रन की पार खेली. अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में 50 रन बनाए. डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह ने 6 गेंद में 15 रन की पारी खेली. संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके. बाकी बैटर्स के लिए भी यह मैच कोई यादगार नहीं रहा.

अफ्रीकी टीम ने दिया मजबूत जवाब
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 15 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाए थे. तब उसे जीत के लिए 5 ओवर में 86 रन की जरूरत थी. हेनरिक क्लासेन 36 और डेविड मिलर 11 रन पर नाबाद थे. इसलिए अफ्रीकी टीम की जीत की संभावनाएं बनी हुई थीं. दक्षिण अफ्रीका की पारी का 16वां ओवर हार्दिक पंड्या ने किया. उन्होंने पहली तीन गेंद में 2 रन दिए. इसके बाद डेविड मिलर ने जोरदार छक्का लगाया. मिलर ने इस शॉट से बताया कि अब वे खुलकर खेलने वाले हैं. लेकिन हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की जुगलबंदी ने मिलर के अरमानों पर पानी फेर दिया.

अक्षर पटेल का यादगार कैच 
डेविड मिलर ने पंड्या के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार पुल लगाया. गेंद तेजी से बाउंड्री के पार चली. लेकिन डीप मिडविकेट बाउंड्री पर अक्षर पटेल ने लगभग असंभव सा कैच आसानी से लपक लिया. गेंद करीब 10 फीट की ऊंचाई से बाउंड्री के पार जाने ही वाली थी कि अक्षर पटेल ने करीब ढाई-तीन फुट की छलांग लगाई और गेंद को नीचे खींच लाए. उनका यह कैच वायरल हो गया है. कोई शक नहीं कि मिलर का आउट होना ही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था.

भारत के खिलाफ सबसे तेजी से अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका ने मिलर के आउट होने के बाद भी मैच को रोमांचक बनाए रखा. हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन ने अपनी टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचाया. लेकिन मिलर को आउट करने के बाद भारतीय टीम को यकीन हो गया था कि अब अफ्रीकी टेल मैदान पर आ चुकी है, जिसे दबाव बनाकर बिखेरा जा सकता है. यही हुआ भी. अर्शदीप ने 18वें ओवर में क्लासेन (41) को चलता किया. इसके बाद मार्को यानसेन का साथ देने गेराल्ड कोएत्जी और एंडिले सिमलाने आए. इन सब ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को 200 के पार तो पहुंचाया, लेकिन लक्ष्य नहीं भेद सके. यानसेन 17 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे. यह टी20 मैचों में भारत के खिलाफ सबसे तेजी से बनाया अर्धशतक है.

Tags: Axar patel, India vs South Africa, Indian Cricket Group, Group india

kabir bedi reveals why parveen babi left him talked about her psychological well being | परवीन बाबी से रिश्ता टूटने पर बोले कबीर बेदी: बताया परवीन के साथ रिश्ता खत्म होने का सच,

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परवीन बॉबी से रिश्ता टूटने की बात को लेकर कबीर बेदी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि दरअसल, मैंने नहीं बल्कि परवीन ने मुझसे रिश्ता तोड़ा था। इस दौरान कबीर ने परवीन की तारीफ की और कहा कि परवीन की गलती नहीं थी उसने मुझे इसलिए छोड़ा क्योंकि उसकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। कबीर बेदी और परवीन बाबी का रिश्ता काफी कम समय तक चला था। कबीर बेदी ने बताया कि ये रिश्ता उस समय शुरू हुआ, जब परवीन अपनी मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कबीर ने परवीन के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में भी बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में कबीर ने परवीन के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने के बारे में बात की। अपने रिश्ते की सच्चाई भी बताई है।

Love Jihad in Indore: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर बिलाल बनाता था संबंध, इंदौर की युवती के नाम पर पर्सनल लोन भी लिया

मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। युवक और युवती एक कॉल सेंटर में साथ काम करते थे। यहीं दोस्ती हुई। युवक शादी करना चाहता था। युवती ने इनकार किया तो चाकू की नोक पर रेप किया और वीडियो बना लिया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 08:30:08 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 08:30:08 AM (IST)

आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

HighLights

  1. युवती ने विजय नगर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
  2. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
  3. हंगामे के बाद पुलिस ने दोबारा लिए युवती के बयान

नईदुनिया, इंदौर (Love Jihad in Indore)। विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लव जिहाद का मामला सामने आया। इंदौर की युवती ने भोपाल निवासी आरोपी बिलाल आजम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आरोपी बिलाल धमकाता था और संबंध बनाता था।

मामले की जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात विजय नगर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने युवती के बयान दोबारा लेने और आरोपित पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। साथ ही थाने पर करीब एक घंटे धरना दिया। उसके बाद पुलिस ने देर रात को एफआईआर दर्ज की।

naidunia_image

इंदौर में फिर लव जिहाद, जानिए पूरा मामला

  • विजय नगर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह वर्ष 2022 में कॉल सेंटर में काम करती थी और स्कीम 54 स्थित एक मकान में किराए से रहती थी।
  • भोपाल निवासी बिलाल से दोस्ती हो गई। बिलाल मेरे घर में आया और मुझे पसंद करने और शादी की बात करने लगा। तब मैंने सीधे मना कर दिया। इससे वह गुस्से होकर चला गया।
  • 15 जून 2022 को पुन: आया। तब मना करने के बावजूद बिलाल ने चाकू दिखाकर धमकाया और संबंध बनाए। इसका वीडियो बनाया और फोटो खींचे। इसके बाद इन्हें प्रसारित करने की धमकी देता था और संबंध बनाता था।
  • परेशान होकर लड़की ने इंदौर छोड़ दिया। बाद में बेंगलुरु जाकर नौकरी करने लगी। 2023 में कंपनी ने ट्रांसफर इंदौर कर दिया। फिर निरंजनपुर क्षेत्र में रहने लगी। आरोपित एक दिन घर आ गया और मुझे संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा।
  • इन्कार करने के बाद उसने कहा कि तेरे वीडियो-फोटो आज भी मेरे पास हैं। 22 अक्टूबर 2024 को उसने मेरे नाम से पर्सनल लोन लिया और समय-समय पर यूपीआई से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा।
  • दो नवंबर को मेरा फोन गुम गया था। तीन नवंबर को फोन चोरी की शिकायत लसूड़िया थाने में करवाई। इसके बाद 15 नवंबर को मेरा फोन बिलाल की गाड़ी में मिला।

हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की शिकायत

इधर रात साढ़े दस बजे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी विजय नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। पहले पुलिस ने मामले की छानबीन करने की बात कही, मगर कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

CG Climate Replace: छत्‍तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, कड़ी धूप से दिन गर्म, गिर रहा है रात का पारा

छत्तीसगढ़ में सर्दी बढ़ने लगी है, और तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर के बाद रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंडक बढ़ेगी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:00:52 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:00:52 AM (IST)

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, कड़ी धूप से दिन गर्म, गिर रहा है रात का पारा
छत्तीसगढ़ में सर्दी की दस्तक। फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में सर्दी बढ़ी, रात के तापमान में गिरावट जारी।
  2. रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2°C, न्यूनतम 18.7°C दर्ज।
  3. 16 नवंबर के बाद रात का तापमान और गिरने की संभावना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अब पूरी तरह से अपनी दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, 16 नवंबर के बाद राजधानी रायपुर में रात का तापमान और भी गिर सकता है, और सर्दी में इजाफा होने की संभावना है।

इस वक्त प्रदेश के वातावरण में नमी का स्तर घट रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। सर्दी का असर आने वाले दिनों में और ज्यादा महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के पहले हफ्ते से ठंड का असर तेज़ हो सकता है, और तब लोगों को सर्दियों का पूरा अनुभव होने लगेगा।naidunia_image

राजधानी रायपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों का मौसम

शुक्रवार के मौसम आंकड़े बताते हैं कि रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान भी उल्लेखनीय रूप से गिरा।

  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री था।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस था।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस था।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

naidunia_image

दिन और रात के तापमान में गिरावट का प्रभाव

प्रदेश में बादल छंटने के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। रायपुर समेत राज्य के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासतौर से रात में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके पीछे मुख्य कारण द्रोणिका का प्रभाव है, जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा में कमी आई है, और इसका प्रभाव तापमान में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के भीतर तापमान में और 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का असर और भी बढ़ सकता है।naidunia_image

दिसंबर के पहले हफ्ते से सर्दी का असर और तेज होगा

वर्तमान समय में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में सूर्य की तेज़ धूप के बावजूद, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस बदलाव के परिणामस्वरूप, प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है, जो ठंड के संकेत दे रहा है।

हालांकि, दिन के वक्त धूप काफी तीव्र रहती है, जिससे तापमान में थोड़ी सी राहत महसूस होती है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में ठंड में और तेज़ी आ सकती है, जिससे लोगों को सर्दी का पूरा अनुभव होने लगेगा।