U19 50-over Asia Cup: मोहम्मद अमान करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, भारत-पाकिस्तान 30 को दुबई में टकराएंगे

नई दिल्ली. 50 ओवर के एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की अगुआई उत्तर प्रदेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद अमान करेंगे. इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने के आखिर में होगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 नवंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. भारतीय टीम में घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ शानदार खिलाड़ी है. टीम में मुंबई के आयुष म्हात्रे, बिहार के वैभव सूर्यवंशी, तमिलनाडु के सी आंद्रे सिद्दार्थ, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान के साथ कर्नाटक के बल्लेबाज हार्दिक राज और समर्थ नागराज को चुना गया है.

भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप ए में जापान और मेजबान यूएई शामिल हैं. ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हैं. टूर्नामेंट से पहले भारत 26 नवंबर को शारजाह में अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल छह दिसंबर को जबकि फाइनल आठ दिसंबर को खेला जाएगा.

IND vs SA T20 LIVE Rating: भारतीय बॉलर्स साउथ अफ्रीका पर हावी, तीन विकेट गिरे, स्टब्स भी लौटे पवेलियन, दक्षिण अफ्रीका 10.0 ओवर के बाद 84/4

Ladies’s U-19 Asia Cup: चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, इस दिन होगी टक्कर

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार.

रिजर्व खिलाड़ी (टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे): साहिल पारख, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, प्रणव राघवेंद्र, डी दीपेश. भारतीय अंडर-19 टीम का कार्यक्रम (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगा):
30 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई. दो दिसंबर: भारत बनाम जापान, शारजाह. चार दिसंबर: भारत बनाम यूएई शारजाह.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

Bijnor Accident: UP के बिजनौर में शादी कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत सात की मौत

बिजनौर में हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग राहत कार्य के लिए दौड़े। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:08:07 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:14:30 AM (IST)

Bijnor Accident: UP के बिजनौर में शादी कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत सात की मौत
बिजनौर सड़क हादसे में मारे गए दूल्हा-दुल्हन।

एजेंसी, बिजनौर। यूपी के बिजनौर में बेकाबू कार चालक ने टैंपो को टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित 7 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के थे। दूल्हा-दुल्हन और परिजन झारखंड में शादी कर घर की ओर लौट रहे थे।

एक्सीडेंट शनिवार की रात 2 बजे थाना धामपुर के नेशनल हाईवे-74 के फायर स्टेशन के पास हुआ। झारखंड से परिवार के सभी लोग रात 1.30 पर मुरादाबाद स्टेशन से उतरकर टैंपो में सवार होकर धामपुर की ओर निकले थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के मौसी-मौसा और मौसेरी बहन की मौत हो गई है।

मातम में बदली परिवार की खुशियां

बिजनौर जिले के तिबड़ी गांव के रहने वाले खुर्शीद के बेटे विशाल की शादी थी। वह झारखंड में उसकी शादी करके परिवार सहित गांव लौट रहे थे। इस दौरान विशाल, खुशी (पत्नी), रूबी (मौसी), मुमताज (मौसा), बुशरा (मौसेरी बहन) साथ थे। इन सभी के अलावा परिवार के दो लोग और टैंपो में मौजूद थे।

मुरादाबाद से घर लौट रहे परिवार के साथ रविवार को एक दुखद हादसा हो गया। मुरादाबाद स्टेशन से ऑटो बुक कर धामपुर के नगीना मार्ग स्थित फायर स्टेशन के पास जाते वक्त तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई। खुर्शीद (65), विशाल (25), खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (42), बुशरा (10) और ऑटो चालक अजब मृतकों में शामिल है। दो लोग घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, हर साल खाते में आएंगे पांच हजार रुपये

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय गांवों में धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण योजना शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही, बैगा, गुनिया और सिरहा जनजातीय समुदाय के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत प्रति वर्ष 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

By Parag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:01:15 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:01:15 AM (IST)

बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, हर साल खाते में आएंगे पांच हजार रुपये

HighLights

  1. जनजातीय गांवो में सरकार चलाएगी अखरा निर्माण विकास योजना।
  2. जनजातीय समुदाय के शहीदों की चयनित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय गांवों के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिससे धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण का रास्ता खुलेगा। साथ ही, बैगा, गुनिया और सिरहा जनजातीय समुदाय के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी, जिसके तहत हर वर्ष पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रुपये और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं भी प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाएंगी, ताकि उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके।

जनजातीय समुदाय की वीरता और कला को सम्मान

इस भव्य समारोह में जनजातीय समुदाय की प्रमुख विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित एक एटलस और कैलेंडर का विमोचन किया, साथ ही ‘शौर्यांजलि’ और ‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं’ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया।

इस सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और पूर्व विधायक उमेश कच्छप समेत अन्य जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

6,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष अवसर पर 6,600 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं देश के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास पर केंद्रित हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अब पांच गुना बजट खर्च किया जा रहा है। पहले जो बजट 25,000 करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 1,25,000 करोड़ रुपये हो चुका है।

स्कूल परिसर में शव को दफनाने खोद रहे थे कब्र, पुलिस ने रुकवाई सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया

शासकीय स्कूल परिसर में शव लेकर पहुंचे लोगों का कहना था कि वे सालों से वहीं दफनाते आ रहे हैं। ग्रामीणों की आपत्ति पर पुलिस व राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और समुदाय विशेष के लोगों को समझाइश दी कि पहले स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं थी, लेकिन अब परिसर के अंदर किसी को सुपुर्द-ए-खाक करना उचित नहीं।

By Sanjay Pandey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:00:17 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:00:17 AM (IST)

स्कूल परिसर में यहां खोदी जा रही थी कब्र।

HighLights

  1. गिरवर में स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में हुई घटना।
  2. परिसर को पारंपरिक कब्रिस्तान बता रहा था विशेष समुदाय।
  3. समझाइश के बाद सड़क के दूसरी ओर दफनाने को राजी हुए।

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। जिले के गिरवर में स्थित शासकीय स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक समुदाय विशेष द्वारा शव दफनाने की कोशिश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आपत्ति कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल परिसर में शव दफनाकर ये लोग इसे कब्रिस्तान घोषित कर देंगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस व राजस्व विभाग के अमले ने मृतक पक्ष के लोगों को ऐसा करने से रोका। काफी समझाने के बाद वे लोग दूसरी जगह शव दफनाने को राजी हुए।

जानकारी के अनुसार गिरवर निवासी 62 वर्षीय अहमद खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके परिवार और समाज के लोगों ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में ही उनकी कब्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी। अंतिम संस्कार के लिए समाज द्वारा जब स्कूल की बाउंड्री के भीतर कब्र खोदी जाने लगी, तो गामीणों ने इस पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ता, इससे पहले किसी ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार, एसडीओपी सहित सानौधा, बहेरिया, रहली, शाहपुर सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

naidunia_image

अन्य समुदाय के लोगों का कहना था कि स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं समुदाय विशेष के लोगों का कहना था कि वह लंबे समय से इसी स्थान पर अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पहले स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं थी, लेकिन अब परिसर के अंदर अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए, यहां पर सभी समाज के बच्चे पढ़ते हैं।

ऐसे निकला समाधान

अधिकारियों ने स्कूल के सामने ही निकली सड़क के दूसरी ओर अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया। वहां पर पहले से भी कई कब्रें बनी हुई थीं। काफी समझाइश के बाद मृतक के स्वजन और समाज के लोग दूसरे स्थान पर शव दफनाने पर राजी हुए। प्रशासन ने स्कूल के सामने वाली सड़क पर जेसीबी बुलवाकर सफाई करवाई, जिसके बाद मृतक के स्वजन ने शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

स्कूल में पहले भी दफना चुके शव

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह का कहना था कि इससे पहले भी स्कूल परिसर के अंदर ही एक शव को दफनाया जा चुका है। ग्रामीणों की मानें तो 15 अगस्त 2024 को स्कूल प्रांगण में एक शव को दफनाया गया था। उस समय कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग फिर शव दफनाने यहीं आ गए।

स्कूल परिसर में एक समुदाय द्वारा अंतिम संस्कार करने की सूचना आई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद मृतक पक्ष को मनाकर कर परिसर से अन्यत्र स्थान पर अंतिम संस्कार करवाया गया। अब किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

– भरत सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, सानौधा

बेटे में खोट नहीं दिखता, कब्र खोदेंगे तो…संजू के पिता ने धोनी, रोहित, विराट पर लगाया था गंभीर आरोप, दिग्गज का आया जवाब

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका में चार मैचों की टी20 सीरीज में दो शतक जमाकर हंगामा मचा दिया. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ घर पर भी टी20 सेंचुरी जमाई थी. वह एक साल में तीन टी20 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कुछ दिन पहले ही संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर उनके करियर के 10 साल बर्बाद करने का आरोप लगाया था. इसे लेकर पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने शानदार जवाब दिया है.

आराश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “संजू सैमसन के पिता ने कुछ बोल दिया है. यह वाकई में काफी मजेदार है क्योंकि उन्होंने कोहली, रोहित जी, द्रविड़ जी और धोनी जी…सबके नाम के साथ जी लगाया और कहा कि सबने मिलकर मेरे बेटे के करियर के 10 साल खराब कर दिए. मैं ये सोच रहा हूं कि क्या इसकी जरूरत भी थी.”

आगे उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं एक पिता हूं और इस नाते कह सकता हूं कि पिता जो हैं वो पक्षपाती होते हैं. हमें अपने बच्चे सबसे प्यारे लगते हैं. उनमें कितने भी खोट हो हमें नहीं दिखते हैं. ऐसा ही मेरे पिता के लिए भी है जब वो मुझे देखते होंगे तो यही सोचते होंगे कि आकाश के साथ बहुत गलत हुआ और मौका मिलना चाहिए था.”

“जो पिता कहते हैं उससे बेटे इत्तेफाक नहीं रखते. यह हमने युवराज सिंह और योगराज के मामले में देखा हुआ है. जब पिता बयान देते हैं तो बेटा उससे खुद को अलग कर लेता है और कहता है कि मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा. मैं ऐसा नहीं सोचता हूं, इसके बारे में उनसे ही पूछो. पिता ऐसा कुछ करते हैं तो इससे फायदा होने की जगह बेटे को नुकसान हो सकता है. जो बीत गई है सो बात गई अब उसको क्यों कुरेद रहे हैं आप. अगर आप कब्र को खोदेंगे तो उससे क्या मिलेगा सिर्फ कंकाल ही निकलेंगे. आप उन कंकालों का करेंगे क्या. इस वक्त जरूरी ये है कि आपका बच्चा अच्छा कर रहा है. जब अच्छा कर रहा है तो खेलने दीजिए.”

Tags: Aakash Chopra, Ms dhoni, Rahul Dravid, Rohit sharma, Sanju Samson, Virat Kohli

अपाने ही भाई की हत्या के मामले में जेल में बंद कपिल के गुर्गों ने मांगे 6 लाख दी धमकी, पीड़ित ने कहा मकान बेचकर 26 लाख दे चुका हूं… जुर्म दर्ज

मामला छत्तीसगढ़ बिलासपुर का है। शुक्रवार 15 नवंबर को भी अनिमेश ने सुमित को धमकी दी। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Mohammad Safraj Memon

Edited By: Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 10:24:49 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 10:35:01 AM (IST)

फोन पर मिल रही धमकी। (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. रायपुर के सुमित ने लिए थे कपिल से ब्याज में पैसे।
  2. मकान बेच कर्ज चुकाया और मुंहमांगाा ब्याज दे दिया।
  3. परेशान हो सुमित घर वालों सहित शहर छोड़ दिया था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अपने ही भाई की हत्या के मामले में जेल में बंद कपिल त्रिपाठी के गुर्गों ने एक युवक को धमकी देकर छह लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि कपिल की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने तीन साल पहले ही मकान बेचकर 26 लाख रुपये दिए। इसके बाद शहर छोड़ दिया। इसके तीन साल बाद अब एक बार और फोन कर छह लाख रुपये की मांग की जा रही है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।रायपुर के कंचना में रहने वाले सुमित सिन्हा ने बताया कि बहुत समय पहले उसने कपिल त्रिपाठी से ब्याज पर रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद उसने मुंहमांगा ब्याज दिया। इसके बाद भी कपिल ने ईमानदारी से हिसाब नहीं किया और रुपयों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

उसकी प्रताड़ना से तंग आकर सुमित और उसके परिवार वालों ने 2021 में नेहरू नगर स्थित मकान को बेचकर चार किश्त में 26 लाख रुपये कपिल को दिए। रुपये देने के बाद सुमित और उसके घर वालों ने शहर छोड़ दिया। अब तीन साल बाद जब कपिल जेल में है उसका साथी अनिमेश शुक्ला फोन पर धमकी देकर छह लाख रुपये की मांग कर रहा है।

इसके लिए उसने सुमित के रिश्तेदारों को काल किया। सुमित ने अपने मोबाइल से काल कर अनिमेश को अपनी स्थिति बताकर कपिल की देनदारी से इन्कार किया। इस पर अनिमेश ने चार लाख रुपये का बकाया होना बताया। साथ ही ज्यादा समय होने के कारण दो लाख रुपये और मांगे।

दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे बेचने का प्रयास, एक गिरफ्तार

naidunia_image

दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे बेचने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से फर्जी दस्तावेज जब्त किया गया है। सकरी तहसीलदार अश्वनी कुमार कंवर के न्यायालय में भूमि नामांतरण के रजिस्ट्री पेपर के साथ आवेदन किया गया। इसकी जानकारी होने पर जमीन मालिक आशा सिंह ने तहसीलदार के पास आवेदन देकर बताया कि उन्होंने जमीन की बिक्री नहीं की है।

तहसीलदार ने रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी मंगाई तो पता चला कि रजिस्ट्री पेपर ही फर्जी है। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग पांच जमीन की जांच की। सभी में क्रेता रामसाय रामजाति लोहार निवासी नूतन कालोनी मरवाही रोड पेंड्रा था। पांच रजिस्ट्री के दस्तावेज फर्जी पाए गए। तहसीलदार ने मामले की शिकायत सकरी थाने में की।

तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मारवाड़ी लाइन खपरगंज में रहने वाला कपित स्टील का संचालक रितेश जाजोदिया जमीन की बिक्री कर रहा है। HBREपुलिस की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से फर्जी ऋण पुस्तिका, सीमांकन रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज मिले। पुलिस ने इसे जब्त कर आरोपित रितेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी ने बात करने से इंकार किया तो मनचले ने इंस्टाग्राम पर दी धमकी- परिवार खत्म कर दूंगा

आरोपित युवक पीड़िता के घर के पास वाली बस्ती में रहता है। दो माह पूर्व भी वह पीड़िता के घर पहुंचकर तलवार लहराते हुए हंगामा कर चुका है। स्वजन का आरोप है तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के कुछ ही देर बाद छोड़ दिया था। इससे उसके हौसले बुलंद हो गए और वह पीड़िता को लगातार धमकाने लगा।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 10:25:44 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 10:43:30 AM (IST)

किशोरी ने बात करने से इंकार किया तो मनचले ने इंस्टाग्राम पर दी धमकी- परिवार खत्म कर दूंगा
नाबालिक को परेशान करता था युवक (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर हुई थी पीड़िता की आरोपित युवक से पहचान।
  2. दो माह पूर्व तलवार लेकर घर के सामने किया था हंगामा।
  3. पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित युवक उसके पास वाली बस्ती में रहता है। किशोरी की उससे पहचान इंस्ट्रागाम पर हुई थी।

आरोपित उसे उसे अश्लील मैसेज करता और उस पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा ने बात करने से इनकार किया तो उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे डाली। इस पर किशोरी स्वजन के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

दो माह पहले किया था हंगामा

आरोपित दो महीने पहले भी पीड़िता के घर तलवार लेकर पहुंच गया था और गेट पर तलवारें मारते हुए काफी हंगामा किया था। उसने पड़ोस में भी तोड़फोड़ की थी। तब मामले की शिकायत अरेरा हिल्स थाने में की गई थी। पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस ने उसे कार्रवाई किए बगैर छोड़ दिया था। यही कारण है कि आरोपी ने पीड़िता और परिजनों को दोबारा धमकाना शुरू कर दिया।

naidunia_image

लगातार धमका रहा था

पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी 16 वर्षीय बेटी एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। पास की बस्ती में रहने वाला आरोपित युवक लगातार मेरी बेटी पर बात करने के लिए दबाव बनाता है और इंस्टाग्राम पर धमकाता है। वह बेटी को अश्लील मैसेज भेजता है।

बेटी बात नहीं करती है तो उसे परेशान करता है। विगत 7 सितंबर को वह तलवार लेकर तलवार लेकर हमारे आ धमका था। उसने गेट पर तलवार से वार किए थे। मोहल्ले में तोड़फोड़ की थी। अरेरा हिल्स थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में तो लिया, लेकिन कुछ कुछ ही देर में छोड़ दिया। यही कारण है उसके हौसले बुलंद हो गए।

नशेड़ियों ने उड़ा दी देह व्यापार की अफवाह

उधर, कटारा हिल्स इलाके के मदनी नगर बस्ती में गुरुवार रात कुछ नशेड़ियों ने देह व्यापार की अफवाह उड़ा दी, जिससे इलाके में हंगामे की स्थिति हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला।

पुलिस को देर रात इलाके के ही नशेड़ियों ने फोन कर सूचना दी थी एक झुग्गी में देह व्यापार चल रहा है और हमने झग्गी को बाहर से घर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि झुग्गी में मौजूद सभी लोग एक ही परिवार के हैं। उनके कुछ रिश्तेदार बाहर से घर में आए थे। पुलिस का कहना है कि झुग्गी में विवाद को लेकर किसी ने यह अफवाह फैलाई थी।

IPL 2025: भारत को 2011 में बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अब दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ा दिग्गज, मिला बॉलिंग कोच का रोल

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपना मुख्य कोच बदलने के बाद बॉलिंग कोच भी बदल दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मुनाफ पटेल को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. मुनाफ पटेल, टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ काम करेंगे.

41 वर्षीय मुनाफ पटेल अपने करियर में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे दिल्ली कैपिटल्स में जेम्स होप्स की जगह लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के जेम्स होप्स ने आईपीएल 2024 के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी.

मुनाफ पटेल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में मैच खेले हैं. उन्होंने 2018 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. मुनाफ ने अपने करियर में 86 इंटरनेशनल मैच खेले और 125 विकेट लिए हैं. वे 2011 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे. उन्होंने दो बार राजस्थान रॉयल्स (2008) और मुंबई इंडियंस (2013) के साथ आईपीएल भी जीता है.

दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए 4 खिलाड़ियों अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रीटेन रखा है. उसने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत समेत बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. ऐसे में तय है कि नवंबर में होने वाली आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी.

FIRST PUBLISHED : November 13, 2024, 24:09 IST

उमरिया के बांधवगढ़ में हाथियों मारने के लिए फसल में मिलाया था माइकोटाक्सिन, जिसके खाने से हुई 10 की मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया के बांधवगढ़ में हुई हाथियों की मौत मामले में एनजीटी ने स्‍वत: संज्ञान लिया है। एनजीटी ने कहा- कोदो की फसल में माइकोटाक्सीन मिलाना बेहद चिंताजनक है। एनजीटी ने कलेक्‍टर को नोटिस दिया है। कोदो बाजार के बीजों में पाए जाने वाले माइकोटाक्सीन, साइक्लोपियाजोनिक एसिड सीपीए की पहचान सबसे पहले वर्ष 1980 के दशक में मध्य प्रदेश में ही हुई थी।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 10:22:06 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 10:22:06 AM (IST)

माइकोटाक्सिन फंगस से बनने वाले विषैले यौगिक होते हैं, जो मानव के लिए भी घातक है: नईदुनिया।

नईदुनिया, उमरिया (Umaria Information)। उमरिया के बांधवगढ़ में फसल में मिलाए गए माइकोटाक्सिन खाने से ही 10 हाथियों की मौत हुई थी। माइकोटाक्सिन फंगस से बनने वाले विषैले यौगिक होते हैं, जो मानव के लिए भी घातक है। कुछ दिन बाद छोटा जंगली हाथी किसी वस्तु को खाने से बीमार हुआ था उसके शरीर में कंपन हो रहा था।

naidunia_image

कोदो खाने से लखनौटी और रोहनिया गांव में 22 भैंसे भी हुई थीं बीमार

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के अंतर्गत लखनौटी और रोहनिया गांव में 22 भैंस कोदो की फसल खाने से बीमार हो गई हैं। शासकीय पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच कर इलाज कर रहे हैं।

naidunia_image

हाथी मृत्यु की घटनाओं के बाद बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया

अभी हाल ही में हुई हाथी मृत्यु की घटनाओं के बाद बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है और अपने स्टाफ से मवेशियों की निगरानी कराई जा रही है और सैंपल गए थे। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के अंतर्गत लखनौटी और रोहनिया गांव में 22 भैंस कोदो की फसल खाने से बीमार हो गई हैं। शासकीय पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच कर इलाज कर रहे हैं।

माइकोटाक्सीन फैक्ट

  • माइकोटाक्सिन, फंगस से बनने वाले विषैले यौगिक होते हैं।
  • मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
  • माइकोटाक्सिन, खेत में और भंडारण के दौरान बन सकते हैं।
  • दूषित भोजन या चारा खाने से बीमारी से मौत हो सकती हैं।
  • माइकोटाक्सिन से जुड़े कुछ प्रमुख लक्षण बताए गए हैं।
  • उल्टी-दस्त, श्वसन संबंधी समस्याएं, भूख में कमी, कंपन शामिल हैं।

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया

  • स्टाफ से मवेशियों की निगरानी कराई जा रही है और सैंपल लिए जा रहे हैं।
  • सरकार की एसआइटी और एसटीएसएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
  • पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू भी निगरानी कर रहे हैं।

पहले भी हुईं घटनाएं

कोदो में होने वाले फंगल इनफेक्शन माइकोटाक्सीन की वजह से इसी साल शहडोल जिले के गोहपारू तहसील के ग्राम कुदरी-भर्री निवासी एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। डाक्टरों को इन सबकी जान बचाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

कोदो की गहाई के दौरान कोदो खाने से कई बैलों की मौत हो गई थी

वर्ष 1999-2000 में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद के एक गांव में कोदो की गहाई के दौरान कोदो खाने से कई बैलों की मौत हो गई थी। उस समया के विशेषज्ञों ने मोर्चा संभाला था।

सबसे पहले वर्ष 1980 के दशक में मध्यप्रदेश में ही हुई थी पहचान

कृषि वैज्ञानिक केपी तिवारी ने बताया कि यहां एक और खास बात यह है कि कोदो बाजार के बीजों में पाए जाने वाले माइकोटाक्सीन, साइक्लोपियाजोनिक एसिड सीपीए की पहचान सबसे पहले वर्ष 1980 के दशक में मध्य प्रदेश में ही हुई थी।

रात में दस से ग्यारह बजे के बीच खेतों में कोदो की फसल को खाया था

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस हाथियों की मौत के बाद जांच करने पहुंची सभी टीम घटनाक्रम के पल-पल का ब्यौरा ले रहीं हैं। जांच टीमों को मिली जानकारी में यह महत्वपूर्ण है कि जंगली हाथियों ने रात में दस से ग्यारह बजे के बीच खेतों में कोदो की फसल को खाया था।

हाथियों की मौत के मामले में लापरवाही पर दो वन अधिकारी निलंबित

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और सहायक संचालक फतेह सिंह निनामा को 10 हाथियों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर शासन ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई रविवार देर शाम सचिव वन अतुल कुमार मिश्रा ने राज्यपाल के आदेश से की है।

वह नहीं लौटे, बल्कि मोबाइल फोन बंद कर लिया

निलंबन आदेश में कहा गया है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 जंगली हाथियों की मृत्यु संबंधी प्रकरण की जांच के दौरान वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने अवकाश से लौटने के निर्देश दिए, लेकिन वह नहीं लौटे, बल्कि मोबाइल फोन बंद कर लिया।

हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने जवाब पेश किया था

हाथियों को पकड़ने के मामले में हाईकोर्ट में लगी एक याचिका में हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने जवाब पेश किया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही सारे निर्णय मध्यप्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ के अधिकारी करेंगे।

naidunia_image

हाथी के आने की खबर से आसपास के गांव भी सतर्क

जंगली हाथियों के चंदिया में आने के बाद से वन अमला अलर्ट है।,पार्क प्रबन्धन व वन विभाग रेगुलर संयुक्त रूप से हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। हाथी के आने की खबर से आसपास के गांव भी सतर्क हैं।

naidunia_image

मध्य प्रदेश के जंगलों से हाथियों को पकड़ने के विरोध में हाई कोर्ट में लगी एक याचिका का जवाब देते हुए सरकार की तरफ से पेश किए गए जवाब में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जंगल से पकड़े गए दोनों हाथियों को छोड़ने की बात कही है। दोनों हाथियों को रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ जाएगा।

महादेव सट्टा और मनी लाड्रिंग से जुड़े केके श्रीवास्तव के तार, नेताओं की ब्‍लैक मनी को करता था व्‍हाइट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच की जा रही है, जिसमें महादेव बेटिंग एप से जुड़े वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट्स से प्राप्त फंड को एरोजेट एंटरप्राइजेज के माध्यम से विदेशी खातों में भेजा और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी की।

By Satish Pandey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 10:00:51 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 10:06:29 AM (IST)

महादेव सट्टा और मनी लाड्रिंग से जुड़े केके श्रीवास्तव के तार, नेताओं की ब्‍लैक मनी को करता था व्‍हाइट
फरार आरोपित केके श्रीवास्तव

HighLights

  1. नेताओं की अवैध कमाई को सफेद करने में श्रीवास्तव की संलिप्तता।
  2. फर्जी कंपनियों के माध्यम से विदेशी खातों में धन भेजने का आरोप।
  3. रावत एसोसिएट्स को धोखा देकर 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ ईडी में दर्ज ईसीआइआर की शुरुआती जांच में कई बड़े राजफाश हुए हैं। जांच में महादेव बेटिंग एप से जुड़ी कई कड़ियां भी सामने आई हैं। दरअसल रावत एसोसिएट्स से प्राप्त फंड एरोजेट एंटरप्राइजेज को भेजे गए थे। यह कोलकाता स्थित मजेस्टिक कमर्शियल से जुड़ा हुआ है और महादेव बेटिंग एप से संबंधित है।

मनी लॉन्ड्रिंग लिंक की जांच के दौरान फोरेंसिक ऑडिट में धोखाधड़ी का नेटवर्क उजागर हुआ है। फोरेंसिक ऑडिट में केके श्रीवास्तव की मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में भी संलिप्तता सामने आई है। यह महादेव बेटिंग एप से जुड़े वित्तीय गतिविधियों से संबंधित है।naidunia_image

नकदी को विदेशी खातों में किया ट्रांसफर

जांच में यह भी साफ हुआ है कि कागजी कंपनियों के जरिए नकदी को विदेशी खातों में स्थानांतरित किया गया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन भी किया गया है। फिलहाल रायपुर पुलिस के अलावा ईडी भी श्रीवास्तव की तलाश में जुटी हुई है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने आरोपी का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर ज़ोनल ऑफिस ने केके श्रीवास्तव के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रवर्तन केस सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) तेलीबांधा पुलिस थाने में दर्ज की है। श्रीवास्तव पर नोएडा की रावत एसोसिएट्स नामक निर्माण कंपनी को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये का धोखा देने का आरोप है।

ईडी की फोरेंसिक ऑडिट और पुलिस जांच से कई संदिग्ध धन प्रवाह का पता चला है। उन पर हवाला के माध्यम से दिल्ली तक बड़े पैमाने पर पैसे भेजने और नेताओं की अवैध कमाई को सफेद करने में संलिप्त होने के सबूत भी मिले है। सूत्रों की माने तो केके श्रीवास्तव के संबंध महादेव बेटिंग एप से जुड़े कई संदिग्ध लेनदेन से पाए गए हैं,जिसकी जांच ईडी कर रही है।naidunia_image

तीन-तीन करोड़ के जारी तीन चेक रद

ईडी की जांच में यह सामने आया कि केके श्रीवास्तव ने तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक जारी किए थे, जिन्हें “स्टाप पेमेंट” के कारण रद कर दिया गया था। इसके अलावा उन पर धोखाधड़ी के दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप है, जिनमें ग्लोमैक्स इंडिया और छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से फर्जी एग्रीमेंट शामिल है।

वाटसएप चैट से सामने आए कई साक्ष्य

जांच एजेंसी ने यह भी पाया कि श्रीवास्तव ने कथित रूप से प्रभावशाली राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाया था, ताकि रावत एसोसिएट्स को धोखा दिया जा सके। साक्ष्य के तौर पर पेश किए गए वाटसएप चैट में यह पुष्टि हुई है कि श्रीवास्तव ने पूरा भुगतान प्राप्त कर लिया था।