Good Information: इंदौर से चलने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 30 नवंबर तक सफर होगा आसान, जारी हुई तारीखवार लिस्ट

भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश के इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की है। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट हासिल करने और सुविधाजनक यात्रा करने में आसानी होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:22:59 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:22:59 AM (IST)

लगने वाले अतिरिक्त कोच में एसी के साथ स्लीपर भी शामिल हैं। (फोटो- इंदौर रेलवे स्टेशन)

HighLights

  1. 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
  2. दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
  3. महाराष्ट्र और राजस्थान रूट की ट्रेनों के नाम भी लिस्ट में

नईदुनिया, इंदौर (Indian Railways)। इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की 12 जोड़ी ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। शुक्रवार से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस (20957) और 16 से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस (20958) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाएंगे।

naidunia_image

लिस्ट में मालवा और कामाख्या एक्सप्रेस भी शामिल

  • इसी प्रकार 9 और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस (20932) में और 22 और 29 नवंबर को कोचुवेली से चलने वाली कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस (20931) थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 17 एवं 24 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (19337) में और 18 व 25 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला इंदौर एक्सप्रेस (19338) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 15 से 30 नवंबर तक महू से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) और 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से महू के लिए चलने वाली (12920) मालवा एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 21 और 28 नवंबर को महू से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में और 24 नवंबर व 1 दिसंबर को कामाख्या से महू के लिए चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 19 और 26 नवंबर को महू से नागपुर के लिए चलने वाली और 20 नवंबर व 27 नवंबर को नागपुर से महू के लिए चलने वाली नागपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।

naidunia_image

इन ट्रेनों में भी लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • 15 से 30 दिसंबर तक इंदौर- मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • 18 नवंबर से 03 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • 17 नवंबर से 29 दिसंबर तक महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • 19 नवंबर से 31 दिसंबर तक यशवंतपुर-महू एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • 15 से 30 नवंबर तक इंदौर दौंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 16 नवंबर से 01 दिसंबर तक दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंदौर-असरवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक असरवा- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 27 नवंबर को वेरावल- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 23 और 30 नवंबर को इंदौर- बीकानेर एक्सप्रेस एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
  • 24 नवंबर और 01 दिसंबर को बीकानेर- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगेगा।
रायपुर के रवेली गांव में चोरी की बड़ी वारदात, दीवान में छिपाकर रखे 62 लाख की रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस को करीबी पर शक

रायपुर के रवेली गांव में सोनकर परिवार के घर से 62 लाख 71 हजार रुपए की चोरी हो गई। यह रकम परिवार को एक जमीन के सौदे से मिली थी। पुलिस का मानना है कि यह चोरी किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने की हो सकती है। मुजगहन थाना इलाके में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:24:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:25:42 AM (IST)

रायपुर के रवेली गांव में चोरी की बड़ी वारदात, दीवान में छिपाकर रखे 62 लाख की रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस को करीबी पर शक
रायपुर के रवेली गांव में चोरी। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. रवेली गांव में सोनकर परिवार के घर से 62 लाख रुपए की चोरी
  2. रकम जमीन के सौदे से मिली थी, कुल 2 करोड़ 41 लाख रुपए थे
  3. चोरी की आशंका परिचित या करीबी द्वारा किए जाने की

रायपुर। राजधानी रायपुर के रवेली गांव के सोनकर परिवार के घर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। घर के दीवान में रखे गए 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। यह रकम परिवार को एक जमीन के सौदे से प्राप्त हुई थी, जिसमें उन्हें 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे। इस चोरी को लेकर एक बड़ी आशंका जताई जा रही है कि यह अपराध किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने अंजाम दिया हो सकता है।

इस घटना के बाद मुजगहन थाना इलाके में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी थी, लेकिन इसके बाद भी यह बड़ी चोरी हो गई।

मुजगहन थाना की पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है

जीत के बाद फोटो शूट में कया क्या हुआ ? सीरीज जीत का असली सिकंदर मिल गया – News18 हिंदी
  • November 16, 2024, 11:50 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-3 से बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया ने खेल के हर डिपार्टमेंट में मेजबान टीम से बहतर प्रदर्शन किया. मैनेजमेंट ने ने जो रणनीति बनाई उसको अमली जामा पहनाने का काम टीम ने किया. कई रिकॉर्ड टूटे और कई रिकॉर्ड बने भी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह तिलक को प्रमोट किया उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है.

देवर के साथ अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

मामला छत्तीसगढ़ सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले किराना दुकान संचालक ने बताया कि उसकी पत्नी और चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध है। दुकान संचालक ने अपनी पत्नी को 18 अगस्त की दोपहर चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बेटे ने भी देखा था, पर मारपीट कर जांन से मारने की धमकी के कारण वह चुप रहा।

By Mohammad Safraj Memon

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:43:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:48:54 AM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था।
  2. दोनों को घर में संबंध बनाते बेटे ने देख लिया था।
  3. शिकायत के बाद सकरी पुलिस जांच कर रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। महिला के बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर महिला और उसके देवर ने बालक की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बेटे को भनक लगने के बाद से ही आए दिन दोनों मिलते थे और बेटे को मारपीट कर धमकी देते थे। पीड़ित बालक के पिता ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पति ने देखा 18 अगस्त 2024 को दोपहर

चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक में पत्नी को देखा उसका विरोध करने पर महिला और चचेरे भाई ने उनसे गाली-गलौज की। इस पर दुकान संचालक ने अपने ससुर को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी।

पति ने पत्नी को भेजा मायके

ससुर को पूरी जानकारी दी गई इसे बाद महिला को उसके साथ मायके भेज दिया। मां के जाने के कुछ महीने बाद भी उनका बड़ा बेटा गुमसुम रहता था। पूछताछ में बालक ने अपने पिता को बताया कि मां और चाचा आए दिन मिलकर गलत काम करते थे।

बेटे ने कहा चाचा और मां मुझे मारते थे

पहली बार जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो मां और चाचा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वे आए दिन बालक की पिटाई करते थे। घटना से बालक अब भी सदमे में है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बाइक देने से इन्कार करने पर युवक पर चाकू से हमला

गैरेज संचालक के छोटे भाई से युवकों ने बाइक मांगी। मना करने पर युवकों ने बेसबाल स्टीक और चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल को दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के बड़े भाई ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है।

इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले रितेश साहू गैरेज चलाते हैं। उनकी नेहरू नगर में गाड़ी गैरेज है। गुरुवार 14 नवंबर की शाम वे अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस साहू के दोस्त साहिल दुबे ने काल किया।

उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे के करीब डबरीपारा अटल आवास के पास दीपेश साहू, कालू त्रिपाठी और दीपक साहू ने प्रिंस से बाइक मांगी थी। मना करने पर युवकों ने प्रिंस पर बेसबाल स्टीक और चाकू से हमला कर दिया।

हमले में लहूलुहान प्रिंस को छोड़कर युवक भाग निकले। प्रेम पासी और वहां मौजूद लोगों ने घायल को सिम्स पहुंचाया। घायल ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। स्वजन ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन, जवानों ने मुठभेड़ में पांच को मार गिराया, फायरिंग जारी

छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:50:11 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:55:29 AM (IST)

Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन, जवानों ने मुठभेड़ में पांच को मार गिराया, फायरिंग जारी
छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़। फाइल फोटो

HighLights

  1. अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी।
  2. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया।
  3. डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन।

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सीमावर्ती नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। फिलहाल मुठभेड़ में पुलिस बल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जवानों का सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ अब भी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। यह अभियान 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे के आसपास शुरू हुआ, और तेजी से नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में बदल गया।

Mike Tyson vs Jake Paul Boxing Match Consequence: 4 पॉइंट से हारे 58 वर्षीय माइक टायसन, जैक पॉल को दी टक्कर, देखें वीडियो

बॉक्सिंग के चर्चित नाम जैक पॉल ने दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन को 8 राउंड तक चले मुकाबले में अंक के आधार पर हरा दिया। नेटफ्लिक्स पर लाइव प्रकाशित हुए इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चाएं थीं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:48:39 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:50:58 AM (IST)

Mike Tyson vs Jake Paul Boxing Match Result: 4 पॉइंट से हारे 58 वर्षीय माइक टायसन, जैक पॉल को दी टक्कर, देखें वीडियो
माइक टायसन को पंच मारते जैक पॉल। (फोटो- ट्विटर)

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। बॉक्सिंग के चर्चित नाम जैक पॉल ने दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन को 8 राउंड तक चले मुकाबले में अंक के आधार पर हरा दिया। नेटफ्लिक्स पर लाइव प्रकाशित हुए इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चाएं थीं।

पॉल ने 278 पंचों में से 78 सटीक पंच लगाए। उसके मुकाबले टायसन ने केवल 18 सटीक पंच ही मार सके। इस जीत के साथ पॉल ने बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। टायसन ने संघर्ष किया, लेकिन अनुभव के बावजूद वह पॉल को हराने में असफल रहे। यह जीत पॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।

Ladies’s U-19 Asia Cup: चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, इस दिन होगी टक्कर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि सुरक्षा के मद्देनजर उसकी टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. भारतीय टीम अपने सभी मैच पाकिस्तान से बाहर खेलना चाहती है लेकिन पीसीबी को ये मंजूर नहीं है. पीसीबी अब आईसीसी की शरण में जाकर गुहार लगा रहा है. इस बीच महिला अंडर-19 एशिया कप के शुरुआती सीजन के लिए चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. एशियाई क्रिकेट परिषद ने बुधवार को इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की.

छह टीमों का टूर्नामेंट मलेशिया में होगा, जिसमें तीन-तीन टीमों के दो समूह होंगे. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया शामिल हैं. प्रतियोगिता के सभी मैच कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में होंगे.

IND vs SA T20 LIVE Rating: भारत ने दिया 220 का टारगेट, साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू, दक्षिण अफ्रीका 1.3 ओवर के बाद 14/0

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

15 दिसंबर को भारत पाक होंगे आमने सामने
टूर्नामेंट 15 दिसंबर को मेजबान मलेशिया और श्रीलंका के मैच से शुरू होगा. इसी दिन दूसरे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. अगले दिन, श्रीलंका का मुकाबला बांग्लादेश से होगा, उसके बाद पाकिस्तान का मुकाबला नेपाल से होगा. ग्रुप चरण के आखिरी दौर का मैच 17 दिसंबर को होगा. इस दिन बांग्लादेश का मुकाबला मलेशिया से होगा, उसके बाद भारत का सामना नेपाल से होगा.

22 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 19 और 20 दिसंबर को होने वाले ‘सुपर फोर राउंड’ में जगह बनाएंगी, जबकि पांचवें/छठे स्थान का प्ले-ऑफ 18 दिसंबर को होगा. ‘सुपर फोर’ की शीर्ष दो टीमें 22 दिसंबर को फाइनल में पहुंचेंगी.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

anupamaa incident assistant lightman died after getting electrical shock on set | अनुपमा सीरियल के सेट पर लाइटमैन की मौत: शो की प्रोडक्शन टीम शख्स की पहचान नहीं बता रही, FWICE कर रही है जांच

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हमेशा टीआरपी और स्टोरी को लेकर चर्चाओं में रहता है। लेकिन इस बार ये टीवी शो एक बड़े हादसे के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ के एक क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत हो गई है। करंट लगने के बाद अफरा-तफरी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब क्रू मेंबर कुछ तकनीकी चीजों को संभाल रहे थे और इस दौरान उन्होंने गलती से बिजली के तारों को छू लिया था।

FWICE कर रही है जांच इस बारे में दैनिक भास्कर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी से बात की। बीएन तिवारी ने कहा- अनुपमा सीरियल के सेट पर गुरुवार रात 9.30 बजे एक लाइटमैन की शॉर्ट सर्किट के कारण मौत हो गई। हम पूरा मामला जानने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तब हमें उस लाइटमैन का नाम तक नहीं बताया गया है। प्रोडक्शन टीम इस बात को क्यों छुपाना चाहती है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। अगर लापरवाही हुई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर राजन शाही की प्रोडक्शन टीम ‘डायरेक्टर कट प्रोडक्शन’ ने कोई बयान नहीं दिया है। प्रोडक्शन टीम ने अब तक शख्स का नाम और उम्र भी नहीं बताई है।

टीआरपी लिस्ट में पीछे हुआ शो वहीं, शो की टीआरपी की बात करें तो इस बार अनुपमा टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। लंबे समय से टॉप पर कायम यह शो इस बार 2.2 टीआरपी के साथ पीछे रह गया है, जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है।

सौतेली बेटी संग चल रहा रुपाली गांगुली का विवाद ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं। हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर उनकी मां के गहने चोरी करने और पेरेंट्स की शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। इस मामले में ‘अनुपमा’ शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने रुपाली गांगुली का साथ दिया। प्रोड्यूसर ने एक पोस्ट शेयर कर रुपाली को सपोर्ट भी किया था।

खबरें और भी हैं…
नेपाल बॉर्डर से चरस लाए थे तस्कर, भोपाल, इंदौर व राजगढ़ में खपाने की थी तैयारी

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बरखेड़ा सालम जोड़ पर न्यू विक्की ढाबा के पास कार सवार महिला समेत तीन तस्करों को मादक पदार्थ के साथ दबोच लिया था। आरोपित उत्तर प्रदेश के मार्गों से होकर चरस लेकर भोपाल तक पहुंचे थे।

Digital Arrest: सेक्सटॉर्शन के नाम 5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा युवक, डीआईजी ने तत्काल एक्शन लेकर मुक्त कराया, बड़ी ठगी से बचा

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में सिविल लाइंस के एक सैलून में काम करने वाले पवन कुमार कापसे के पास शुक्रवार को सुबह अज्ञात नंबर से फोन आया था। बात करने वाले स्वयं को पुलिस अधिकारी बताया। पवन की आइडी से एक आनलाइन साइट पर वीडियो काल किया गया, जिस पर आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए हैं।

By Deepankar Roy

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:21:04 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 11:26:53 AM (IST)

Digital Arrest: सेक्सटॉर्शन के नाम 5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा युवक, डीआईजी ने तत्काल एक्शन लेकर मुक्त कराया, बड़ी ठगी से बचा
सेस्क्टानर्शन संबंधी आपत्तिजनक वीडियो का मामला बताकर युवक को धमकाया।

HighLights

  1. डीआइजी को पता चला तो दिखाई तत्परता।
  2. बड़ी ठगी का शिकार होने से बच गया है।
  3. ठगी के सात हजार रुपये फ्रीज कराई गई।

नईदुनिया, जबलपुर (Digital Arrest In Jabalpur)। साइबर ठगाें के डिजिटल अरेस्ट करके रुपये ऐंठने के नए पैंतरे में शुक्रवार को नगर एक युवक फंस गया। उसे साइबर ठगों ने लगभग पांच घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। सेस्क्टानर्शन संबंधी आपत्तिजनक वीडियो का मामला बताकर युवक को धमकाया। उससे आनलाइन 24 हजार रुपये ऐंठ लिए।

naidunia_image

डीआइजी ने तत्परता दिखाकर डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया

युवक के साथ हो रही घटना की जानकारी उसके परिचित ने डीआइजी तुषारकांत विद्यार्थी को दी। डीआइजी ने तत्परता दिखाई। उसे डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया। ऐंठ गए रुपये में सात हजार का ट्रांजेक्शन फ्रीज करा दिया। नगर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का यह पहला मामला है। पुलिस की सक्रियता से युवक बड़ी ठगी का शिकार होने से बच गया है।

naidunia_image

बातचीत की आवाज सुनकर पवन घबरा गया

डीआइजी ने बताया कि इसकी शिकायत आई है, फाइल तैयार हो रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान साइबर ठग के फोन के बैंक ग्राउंड में पुलिस सायरन और वायरलेस सेट पर बातचीत की आवाज आती रही। यह सुनकर पवन घबरा गया।

naidunia_image

साइबर ठगी से बचें, ऐसी बातों पर भरोसा ना करें…

  • पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन अपडेट करने संबंधी धोखाधड़ी से बचें।
  • पेंशन निदेषालय किसी का जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन अपडेट करने के लिए नहीं कहता।
  • किसी भी तरह का कॉल नहीं करता है और न ही ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करता है
  • आवेदक से बैंक अधिकारी बनकर केवायसी अपडेट कराने का बोलकर किया जा रहा फ्रॉड।
  • आवेदक का रिष्तेदार बनकर अपने बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट होने की बात कहकर फ्रॉड।
  • आवेदक को लालच, गिफ्ट कार्ड या केष बैंक के नाम पर लिंक के माध्यम से बना रहे हैं मूर्ख।
  • रिमोट एक्सेस एप्लीकेषन डाउनलोड कराकर मोबाईल का सारा एक्सिस लेकर कर रहा फ्रॉड।

naidunia_image

अपराधिक मामले का हवाला देकर 24 हजार रुपये भेजने कहा

आरोपितों ने उसे किसी को भी कुछ बताने मना किया और भय दिखाकर कई भाग में 14 हजार 500 रुपये आनलाइन अपने बताए एकाउंट में जमा करा लिए। उसके बाद एक और अपराधिक मामले का हवाला देकर उससे बचने के लिए 24 हजार रुपये भेजने कहा।

बार-बार आनलाइन पैसे भेजते देख फर्जीवाड़े की आशंका हुई

सैलून के संचालक को पवन की गतिविधि संदिग्ध लगी। बार-बार आनलाइन पैसे भेजते देखकर उसे फर्जीवाड़े की आशंका हुई। संचालक ने तुरंत डीआइजी तुषारकांत विद्यार्थी से संपर्क किया। डीआइजी ने दोनों को अपनेे पास बुलाया। धोखाधड़ी होेने की बात कही। दोबारा फोन आने पर डीआइजी ने ठग से बात की।

डीआइजी की आवाज सुनकर तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया

डीआइजी ने उससे कहा कि तुम पुलिस अधिकारी से बात कर रहे हो। पुलिस की निशान देही में आ गए हैं। आपके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी यह सुनते ही फ्रॉड व्यक्ति द्वारा तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। डीआइजी ने तुरंत साइबर सेल को सूचित किया। पवन की ओर से भेजे गए 7500 रुपये की राशि होल्ड करवा दी। दूसरी बार मांगे गए 24 हजार रुपये बचा लिए।