Nayanthara fires- at danush in open letter for rs 10 cr authorized discover nayanthara past the fairy story | नयनतारा ने साउथ एक्टर धनुष की लगाई फटकार: एक्ट्रेस को भेजा था 10 करोड़ का लीगल नोटिस; डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने एक्टर धनुष को खरी-खरी सुनाई है। दरअसल, यह सारा मामला नयनतारा की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ से जुड़ा है। धनुष ने इस डॉक्यूमेंट्री में 3 सेकंड के विजुअल पर आपत्ति दर्ज कर एक्ट्रेस को 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है।

नयनतारा का सोशल मीडिया पोस्ट

इन फलों से बचकर रहें आप, इनका अधिक सेवन कर सकता है बीमार

स्वस्थ रहने के लिए खानपान में विविधता जरूरी है। हालांकि, मार्केट में उपलब्ध अधिकांश फल और सब्जियां पूरी तरह से ऑर्गेनिक नहीं होतीं। कुछ फल और सब्जियों के न्यूट्रिएंट प्रोफाइल के कारण इनका अत्यधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:14:15 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:14:15 PM (IST)

इन फलों से रहें सावधान।

HighLights

  1. खानपान में विविधता रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी
  2. ऑर्गेनिक फल और सब्जियां हमेशा उपलब्ध नहीं होतीं।
  3. अधिक सेवन से कुछ फल व सब्जियां नुकसान करती हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। स्वस्थ रहने के लिए खानपान में विविधता जरूरी है। हेल्थ के नाम पर मार्केट में तरह-तरह की सब्जियां और फल उपलब्ध हैं, जिनके पोषक तत्वों की सही जानकारी सभी को नहीं होती है। आजकल वैसे भी पूरी तरह नेचुरल और ऑर्गेनिक फल और सब्जियां नसीब होना मुश्किल है।

पूरी तरह ऑर्गेनिक होने के बावजूद कुछ फल और सब्जियों की न्यूट्रिएंट प्रोफाइल ऐसी होती है कि इनका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जहां सभी डायटिशियन फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, वहां इन हेल्दी चीजों के सेवन की भी एक सीमित मात्रा वे निर्देशित करते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फल और सब्जियों के बारे में जो हेल्दी से अधिक हैं अनहेल्दी

तरबूज – पानी से भरे तरबूज़ में फाइबर की मात्रा कम होती है और शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कोई विशेष विटामिन और मिनरल मुख्य रूप से नहीं पाए जाते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में तरबूज खाना एक हेल्दी विकल्प नहीं है।

अंगूर – जहां अंगूर को एक हेल्दी सिट्रस फ्रूट माना जाता है वहीं ये जानना जरूरी है कि अधिक अंगूर खाने से GERD के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें सबसे अधिक पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण ये हानिकारक भी हो जाता है।

आम – आम फलों का राजा कहलाता है और ये टेस्टी भी बहुत होता है, लेकिन अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और डायरिया की समस्या पैदा हो सकती है। इसमें अधिक कैलोरी पाई जाती है, जिससे इसे खाने से वजन भी बढ़ता है।

बैंगन – इससे ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या उत्पन्न होती है, यही कारण है कि बैंगन की सब्जी में हींग जरूर डाला जाता है। इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

आलू – आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है और साथ ही इसमें कार्ब्स और कैलोरी की भी अधिक मात्रा होती है, जिससे ये तेजी से वजन बढ़ाता है।

युवक का अपहरण कर परिवार वालों से आनलाइन मंगाए रुपये, तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

तारबाहर क्षेत्र के बंगलायार्ड से युवक का अपहरण कर मारपीट और धमकी देकर आनलाइन रुपये मंगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दो युवकों को पकड़ लिया है और आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:14:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 02:14:18 PM (IST)

युवक का अपहरण कर परिवार वालों से आनलाइन मंगाए रुपये, तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. सुनसान जगह पर युवकों ने मारपीट कर रुपये की मांग की।
  2. पीड़ित युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा।
  3. पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मनेंद्रगढ़ जिले के झगराखांड थाना अंतर्गत छिपछिपी निवासी मनोज कुमार पनिका रोजी मजदूरी करते हैं। वे छह महीने से सिरगिट्टी में भार्गव डाक्टर के घर पर रहकर देखरेख करते हैं। सोमवार 11 नवंबर को वे सामान लेने के लिए अपने गृहग्राम गए थे। वहां से 13 नवंबर की रात ट्रेन से बिलासपुर आए।

गुरुवार 14 नवंबर की सुबह चार बजे वे ट्रेन से उतरकर पैदल ही सिरगिट्टी जा रहे थे। बंगलायार्ड के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने मनोज को रुकने के लिए कहा।

naidunia_image

सुनसान जगह होने के कारण वे तेज चलने लगे। इस पर युवकों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर फदहाखार ले गए। सुनसान जगह पर युवकों ने मारपीट कर रुपये की मांग की। मना करने पर चाकू से मार देने की धमकी दी। युवकों ने मनोज को स्वजन से आनलाइन रुपये मंगाने के लिए कहा। ,

मनोज के कहने पर स्वजन ने युवकों के बताए खाते में तीन हजार 500 रुपये भेज दिए। रात करीब आठ बजे युवक मनोज को लेकर इंदु चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान मौका पाकर मनोज भाग निकला।

उसलापुर रेलवे स्टेशन में उन्होंने मोबाइल चार्ज किया। इसके बाद उन्होंने स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

स्वजन के आने के बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों निशांत नायडू और करण साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

हास्टल से छात्रों का लैपटाप ले गए चोर

naidunia_image

कोनी स्थित निजी हास्टल से चोरों ने लैपटाप और मोबाइल पार कर दिया। छात्रों ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।केरल में रहने वाले अश्वत प्रबीत कोनी स्थित निजी हास्टल में रहकर जीजीयू में पढ़ाई करते हैं। उनके साथ केरल के ही मो अंसिल और मो अंसिद भी रहते हैं। ,

बुधवार 13 नवंबर की रात अंसिद छत पर जाकर स्वजन से मोबाइल पर बात कर रहा था। इधर अंसिल और अश्वत पढ़ाई के बाद सो गए। देर रात अंसिल भी कमरे में आकर सो गया। सुबह जब तीनों जागे तो मोबाइल और लैपटाप गायब थे। छात्रों ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले काे जांच में लिया है।

गंभीर ने पूरे T20i करियर में मारे जितने छक्के, तिलक ने 4 मैच में ठोके उसके डबल

भारतीय टीम की युवा सनसनी तिलक वर्मा की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में लगातार दो शतक ठोक इस युवा ने हंगामा मचा दिया. चार मैचों की सीरीज में तिलक वर्मा ने इतने छक्के मारे जितने भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अपने पूरे टी20 इंटरनेशनल करियर में नहीं लगाए.

पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची होटल चौकसी यात्री निवास… संदिग्‍ध परिस्थिति में संचालक सहित 10 गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में विजय नगर पुलिस ने छापा मारा, पुलिस को छापेमारी में होटल में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। चार युवक और पांच युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार युवतियों में तीन जबलपुर की एवं एक-एक दमोह व रीवा की निवासी हैंं। होटल से गिरफ्तार की गई युवतियों की आयु 22 से 30 वर्ष के मध्य है।

By Deepankar Roy

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:07:41 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:07:41 AM (IST)

विजय थाना को कुछ समय से होटल चौकसे यात्री निवासी में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।

HighLights

  1. देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध।
  2. होटल संचालक ही देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रहा था।
  3. दो कमरे खुलवाने पुलिस को पसीना आया, लोगों में भगदड़ मची।

नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Crime)। दीनदयाल चौक कृषि उपज मंडी के पास स्थित होटल चौकसी यात्री निवास में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। मौके से होटल के संचालक विजय चौकसे सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

naidunia_image

होटल संचालक ही अड्डा संचालित कर रहा था

तीन युवतियां जबलपुर और एक-एक दमोह एवं रीवा जिले की रहने वाली है। मौके से गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों में गोरखपुर निवासी नितिन सोनी, अधारताल निवासी रमेश अहिरवार, घमापुर निवासी ओशीन पाल और गंगापुर निवासी इन्द्रजीत प्रसाद भगत है। आरंभिक पूछताछ में पता चला है होटल संचालक ही यहां पर देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रहा था।

naidunia_image

दो कमरे खुलवाने पुलिस को पसीना आया

विजय थाना को कुछ समय से होटल चौकसे यात्री निवासी में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस के एक दल ने छापेमारी की। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के प्रवेश करते ही होटल कर्मी घबरा गए।

naidunia_image

पुलिस की छापेमारी के दौरान हड़कंप

  • पुलिस ने एक-एक करके समस्त कमरों के दरवाजे खुलवाया।
  • जहां, कुछ कमरे में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
  • पुलिस के लगातार खटखटाने के बाद भी दो कमरे नहीं खुल रहे थे।
  • काफी देर तक पुलिस कमरे के बाहर खड़ी रही, जब चेतावनी दी।
  • गई तब कमरा खुला। इस कमरे के अंदर से भी युवक-युवक निकले।
  • पुलिस ने जांच में कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

पीछे के रास्ते से भागे कुछ लोग

पुलिस को देखते ही होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई। होटल में पीछे की ओर से एक रास्ता है। जहां, से कुछ युवतियों और युवकों को बाहर भागने देखते की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है। पुलिस ने बताया कि होटल में दूसरे शहर और प्रदेशों की युवतियों का आना-जाना रहता था।

naidunia_image

अन्य युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है पुलिस

बाहर से आने वाली युवतियां 10-15 रुकने के बाद चली जाती थी। युवकों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी। पुलिस गिरफ्तार की गई युवतियों से होटल में आने वाली अन्य युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

युवती पसंद आने पर कमरे की बुकिंग करता था

दूसरे प्रदेश की युवतियों के लिए अधिक रुपये की मांग करता था। ग्राहक को युवती पसंद आने पर कमरे की बुकिंग करता था। प्रत्येक ग्राहक से सर्विस के नाम पर दो से 10 हजार रुपये तक राशि वसूलता था। अग्रिम रुपये प्राप्त करने के बाद ही युवती को कमरे में भेजता था।

Wheat Manufacturing: फिर गेहूं पर आया मालवा के किसानों का दिल… मालवा में रकबा बढ़ा, बंपर पैदावार की उम्मीद

मध्य प्रदेश के मालवा में किसान का रुझान एक बार फिर गेहूं की ओर बढ़ा है। उज्जैन से मिली खबर के मुताबिक, किसानों को पिछली बार सोयाबीन का भाव उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला, जबकि गेहूं का भाव ऊंचा रहा था। यही कारण है कि इस बार गेहूं की बोवनी अधिक हुई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 01:49:25 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 01:49:25 PM (IST)

Wheat Production: फिर गेहूं पर आया मालवा के किसानों का दिल… मालवा में रकबा बढ़ा, बंपर पैदावार की उम्मीद
इस बार किसानों का रुझान चने की बनिस्बत गेहूं की बोवनी पर अधिक है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 4.5 लाख हेक्टेयर में होगी बोवनी, चने की बोवनी का रकबा कम हुआ
  2. तेजस, पोषक और 322 किस्म के गेहूं का बीज इस बार खूब बिका है
  3. किसानों ने पर्याप्त पानी के चलते लोकवन पूर्णा, 513 जैसी किस्म बोई

नईदुनिया, उज्जैन (Wheat Manufacturing in Ujjain)। इस वर्ष मालवा की माटी में गेहूं की बंपर पैदावार होने की संभावना है। करीब 4.5 लाख हेक्टेयर में बोवनी की जा रही है। चने की बोवनी का रकबा कम बताया जा रहा है। किसान तेजस, पोषक, 322 किस्म के गेहूं का बीज ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बीते तीन वर्षों से किसानों को सोयाबीन भाव ठीक नहीं मिल रहे हैं, जबकि गेहूं के भाव काफी अच्छे मिल रहे हैं। यही कारण है कि किसानों का रुझान चने की बनिस्बत गेहूं की बोवनी पर अधिक है।

naidunia_image

अब तक हो चुकी 50 फीसदी बोवनी

  • कृषि विभाग के अनुसार, इस वर्ष 4.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की जा रही है। अब तक 50 फीसद बोवनी हो चुकी है। किसान अधिक उत्पादन के किस्म का गेहूं अधिक बो रहे हैं।
  • व्यापारी अखिलेश जैन के अनुसार, किसानों ने पोषक, तेजस, 322 किस्म का बिजवारा अधिक खरीदा। इस किस्म के गेहूं का उत्पादन काफी अच्छा बताया जा रहा है।
  • बीज कंपनी से लेकर व्यापारिक क्षेत्र में यह गेहूं 3300 से 4500 रुपया क्विंटल तक बिक गया। इसके बाद किसानों ने पर्याप्त पानी के चलते लोकवन पूर्णा, 513 जैसी किस्म को बोया है। इनके भाव भी ऊंचे में 4000 रुपया क्विंटल तक रहे।

देशावर में खूब बिक रहा गेहूं का बिजवारा

इस वर्ष देशावर में गेहूं के बीज की आपूर्ति मालवा क्षेत्र से हो रही है। 322, लोकवन, पूर्णा, पोषक गेहूं के बीजवारे की मांग महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार में काफी चल रही है। इस कारण गेहूं के भाव भी ऊंचे हैं।

naidunia_image

शरबती की बोवनी नगण्य

किसी समय में मालवा की माटी का शरबती की मिठास देश के महानगरों में काफी पसंद की जाती थी। मुंबई में इस गेहूं की कीमत 5 से 8 हजार रुपये क्विंटल तक होती थी, लेकिन जिले के सभी क्षेत्र में पानी पर्याप्त मात्रा में होने से किसानों ने शरबती गेहूं की बोवनी से किनारा कर लिया।

बता दें इस किस्म का गेहूं काफी कम पानी की पैदावार है। उत्पादन भी अन्य गेहूं की बनिस्बत कम है। अब अधिक उत्पादन पर किसान ध्यान देता है।

धोनी, विराट, रोहित और द्रविड़ हैं गुनहगार… संजू सैमसन के पिता का आरोप- इन चारों ने मिलकर मेरे बेटे का 10 साल किया बर्बाद

नई दिल्ली. संजू सैमसन इस समय साउथ अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में बिजी हैं. इधर, इंडिया में उनके पिता विश्वनाथ सैमसन ने भारत के 4 दिग्गज खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विश्वनाथ का कहना है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ने उनके बेटे के 10 साल खराब कर दिए. संजू के पिता ने कहा है कि इन खिलाड़ियों ने कप्तान रहते उनके बेटे को इंटरनेशनल लेवल पर टीम में जगह नहीं दी. जिससे संजू के पूरे दस साल बर्बाद हो गए. संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शतक जड़ा. उसके बाद लगातार दो मैचों में वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए.

संजू सैमसन (Sanju Samson) बेहद शांत नेचर के खिलाड़ी हैं. आमतौर पर वह कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं. लेकिन उनके पिता ने जो चार दिग्गजों पर आरोप लगाए हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल है. संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ ने कहा, ‘ ये तीन और चार लोग ही हैं जिन्होंने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए. इन लोगों ने मेरे बेटे को चोट पहुंचाई लेकिन उसने हमेशा मजबूत वापसी की.’ दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम इंडिया से अंदर बाहर होते रहे हैं. संजू ने साल 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वह अपने टैलेंट के साथ अभी तक न्याय नहीं कर पाए हैं.

27 साल के ऑलराउंडर ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, हार्दिक पंड्या ने पहनाई कैप, टी20 में बनाता है 170.00 की स्ट्राइक रेट से रन

मैंने वो बनने की कोशिश की जो मैं नहीं था… ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी

पिता विश्नाथ ने के श्रीकांत को भी नहीं छोड़ा
संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज के श्रीकांत को भी लपेटे में लिया. उन्होंने कहा है कि इस पूर्व ओपनर ने संजू के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उसके बारे में अच्छी बातें नहीं की. उनके कॉमेंट ने उन्हें दुख पहुंचाया. विश्वनाथ ने कहा कि संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा, लेकिन शतक तो शतक होता है. संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 करियर का पहला शतक जड़ा.

संजू सैमसन छठी बार खाता खोले बगैर हुए आउट
32 टी20 इंटरनेशनल पारियों में संजू सैमसन छठी बार डक पर आउट हुए. भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं. रोहित 151 पारियों में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं जबकि 117 पारियों में विराट कोहली 7 बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे. केएल राहुल 68 पारियों में 5 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं.

Tags: India vs South Africa, Ms dhoni, Rohit sharma, Sanju Samson, Virat Kohli

पाकिस्तान में तीन महीने तक ‘बैंडबाजा व बारात’ बैन, पढ़ें क्या है कारण

पाकिस्तान का पंजाब प्रांत वायु प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जहां की 1.30 करोड़ आबादी के लिए सांसों पर संकट बना हुआ है। मुल्तान में एक्यूआई 2000 तक पहुंच चुका है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तीन महीने तक शादियां बंद करने का आदेश दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 01:36:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 01:37:32 PM (IST)

पाकिस्तान में तीन महीने तक 'बैंडबाजा व बारात' बैन, पढ़ें क्या है कारण
पाक में शादियां बैन।

HighLights

  1. पंजाब में वायु प्रदूषण ने लोगों की सांसें कठिन की।
  2. मुल्तान में एक्यूआई 2000 तक पहुंच चुका है।
  3. अस्पतालों में सांस, आंख और हृदय रोगी बढ़े।

एजेंसी, लाहौर। पाकिस्तान में खराब वायु ने लोगों के सामने गंभीर खतरे पैदा कर दिए हैं। पंजाब प्रांत की हवा दम घोंटने वाली हो गई है। यहां की आबादी 1 करोड़ 30 लाख है, जो कि खराब हवा के कारण घर से बाहर निकलने में डर रही है। मुल्तान के एक्यूआई ने सप्ताह में दो बाद 2 हजार का आंकड़ों पार कर लिया था।

अब सरकार ने खराब एक्यूआई को नियंत्रित करने के लिए कुछ उपाय खोजे हैं। पाकिस्तान में तीन महीने तक बैंडबाजा व बारात पर बैन लगा दिया है।

शादियों पर तीन महीने का बैन

पाकिस्तान में वायु प्रदूषण बढ़ने से सरकार परेशान है। इससे निपटने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। पूरे पाकिस्तान में तीन महीने तक शादी समारोह पर बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान के राज्यों के परिवहन विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसका सभी को पालन करने का निर्देश दिया है।

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में लाहौर नंबर एक पर आता है। यहां प्रदूषण ने अपने पिछले पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त किये हैं। अक्टूबर के अंत तक यहां के अस्पतालों में छाती के संक्रमण, आंख में जलन व ह्रदय संबंधी बीमारियों के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पंजाब में वायु प्रदूषण से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएं

  • पंजाब में प्रदूषण से सात दिनों में सांस से जुड़े 463,845 मामले सामने आए।
  • प्रदूषण के कारण अस्थमा के 30,414 मरीजों की संख्या में बढ़ गई है।
  • प्रदूषण से हृदय रोगों के 2,166 मामले बढ़ गए हैं।
  • स्ट्रोक के 1,330 मामले: स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हुआ।
  • आंखों की समस्या से जुड़े कंजेक्टीवाइटिस के 3,094 मामले सामने आए।
  • प्रदूषण से 30 दिनों में कुल 119,533 अस्थमा के मामले सामने आए।
  • हृदय संबंधी बीमारियां प्रदूषण के कारण बढ़कर 13,773 तक पहुंची।

प्रदूषण का हाल

कहां कितना प्रदूषण AQI
लाहौर 1587
मुल्तान 2000
खैबर पख्तूनख्वा 314
पेशावर 106
कराची 277
इस्लामाबाद 344

हम नहीं सुधरेंगे साहब, चलेगी हमारी मनमर्जी, अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी के आगे बेबस प्रशासन, शासन का आदेश और नियम भी बेअसर

बिलासपुर कोरबा व अन्य शहरों से अपडाउन करने वाले कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुबह 10ः45 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। अधिकारी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहती है। जबकि सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर कामकाज शुरू करने का समय है। निर्धारित समय में पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति जानने के लिए न औचक निरीक्षण हो रहा है, और न अनुपस्थिती पर कोई कार्रवाई हुई।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 01:28:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 01:28:33 PM (IST)

आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की खाली कुर्सी

HighLights

  1. अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10ः45 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचते।
  2. दो साल बाद भी अधिकारी व कर्मचारियों की आदत नहीं सुधरी है।
  3. दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों को घंटे भर इंतजार करना पड़ता है।

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा। प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों में कामकाज आधा घंटा पहले शुरू करने का आदेश दो साल पहले जारी हुआ था मगर अब तक अधिकारी कर्मचारियों की आदत में नया समय शुमार नहीं हो सका है।

सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए दो दिन अवकाश और बाकी पांच दिन काम के घंटे में बढ़ोतरी की है। मगर इसका लाभ जिलेवासियों को कम और अधिकारी कर्मचारियों को अधिक मिल रहा है।

दो साल बाद भी अधिकारी कर्मचारियों की आदत नहीं सुधरी है। कई अधिकारी कर्मचारी अभी भी सुबह 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों को घंटे भर इंतजार करना पड़ता है।

नईदुनिया ने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों की पड़ताल की तो जिला विपणन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक एक -एक कर कार्यालय पहुंचते रहे। इसी तरह जल संसाधन संभाग क्रमांक 2, अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

जबकि एसडीओ जल संसाधन जांजगीर के कार्यालय का तो ताला ही नहीं खुला था। इसी तरह कलेक्टोरेट के भू अभिलेख शाखा, खनिज, सांख्यिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य शाखाओं में सुबह 10ः30 बजे तक अधिकारी नहीं पहुंचे थे। कुछ जगह कर्मचारी जरूर दिखे।

naidunia_image

रोज की तरह अधिकारी कर्मचारी पुराने समय में ही कार्यालय पहुंचते हैं। इस तरह अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में दो दिन छुट्टी के अलावा रोज एक घंटे विलंब से पहुंचेंगे तो आम जनता की परेशानी और बढ़ जाएगी। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के कार्यालय में ही नहीं मैदानी स्तर के कार्यालयों में भी यही हाल है।

ज्यादातर ब्लाक मुख्यालय तथा नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी भी मुख्यालय में नहीं रहते और अलग – अलग जगहों से अपडाउन करते हैं। इसके चलते वे भी विलंब से पहुंचते हैं। काम लेकर पहुंचे लोगों को अधिकारी कर्मचारियों के कार्यालय आने तक इंतजार करना पड़ता है।

अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस

पूर्व में कलेक्टर ने सभी डिप्टी कलेक्टर और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दिया था जिसके आधार पर अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था। मगर अब निरीक्षण करने वाले अधिकारियों का ही पता नहीं है।

समय पर नहीं पहुंचने निरीक्षण का बहाना

जिला मुख्यालय और कई ब्लाकों के अधिकारी कर्मचारी बाहर से अपडाउन करते हैं। उन लोगों ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने के लिए निरीक्षण का बहाना ढूंढ लिया है।

जिला विपणन विभाग, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी तो अब धान खरीदी शुरू होते ही केंद्रों के निरीक्षण का बहाना बनाएंगे और इसी के चलते विलंब होने का बहाना मिल जाएगा।

इसी तरह कई ब्लाक के बीईओ, एबीईओ भी स्कूलों का निरीक्षण का बहाना बनाते हैं। जबकि नियमानुसार किसी भी अधिकारी को मुख्यालय में उपस्थिति देने के बाद ही काम काज शुरू करना है।

जनगणमन को भी भूल गए अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर आकाश छिकारा ने पदभार ग्रहण करने के बाद यह निर्देश जारी किया था कि जिला कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी सुबह दस बजे पहुंचेंगे और जनगणमन गायन के बाद कामकाज शुरू करेंगे।

शुरूआत में कलेक्टर को दिखाने के लिए कुछ जिला कार्यालयों में जनगणमन की शुरूआत हुई थी। मगर अब समय पर कार्यालय पहुंचना तो दूर अधिकारी कर्मचारी जनगणमन का गायन करना ही भूल गए हैं।

मूल वेतन का सात फीसदी मिलता है मुख्यालय भत्ता

शासकीय विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के लिए मुख्यालय भत्ता भी मिलता है। इसके लिए शहरों को अलग अलग श्रेणी में बांटा गया है।

जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का सात फीसदी गृहभाड़ा भत्ता के रूप में मिलता है। मगर दूसरे शहर में अपने घर में रहने वाले ज्यादातर कर्मचारी गलत जानकारी देकर इस भत्ते का लाभ ले रहे हैं।

कई अधिकारी कर्मचारियों ने सरकारी आवास भी आवंटित कराया है। मगर वे यहां रहते नहीं हैं। वहीं कुछ अधिकारी कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदार या मित्रों का पता देकर अपना अस्थाई निवास बताया है।

अगर इसकी जांच की जाए तो कई अधिकारी कर्मचारी ऐसे मिलेंगे। सभी विभागों का निरीक्षण कराएंगे और जिला अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि वे और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर कामकाज शुरू करें।

naidunia_image

सिम्स सुपर स्पेशलिटी में विभागवार तय हुई ओपीडी व सर्जरी, धीरे-धीरे बढ़ रही मरीजों की संख्या, गंभीर मरीजों को मिलने लगा इलाज

बिलासपुर कोनी में सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल संचालन के साथ ही क्षेत्र की चिकित्सकीय सुविधा अव्वल दर्जे की हो चुकी है। वहीं अब मरीजों को सुविधा देने के लिए विभागवार ओपीडी (आऊटसाइड पेसेंट डिपार्टमेंट) का दिन तय कर दिया गया है। इसी तरह किस दिन सर्जरी किया जाना है, यह भी तय कर दिया गया है।

By Atul Vasing

Edited By: Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 09:11:01 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 09:11:01 AM (IST)

सिम्स सुपर स्पेशलिटी में विभागवार तय हुई ओपीडी व सर्जरी, धीरे-धीरे बढ़ रही मरीजों की संख्या, गंभीर मरीजों को मिलने लगा इलाज
बिलासपुर कोनी में सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल

HighLights

  1. वर्तमान में यूरोलाजी, न्यूरोलाजी, जनरल मेडिसीन और श्वसन रोग ओपीडी का संचालन।
  2. सिम्स सुपर स्पेशलिटी में इन ओपीडी की चिकित्सकों के हिसाब से दिन तय कर दिया गया।
  3. ऐसे में इन बीमारियों से संबंधित मरीज दिन के हिसाब से अपना इलाज करा सकते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिम्स सुपर स्पेशलिटी में वर्तमान में यूरोलाजी, न्यूरोलाजी, जनरल मेडिसीन और श्वसन रोग ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। इन ओपीडी की चिकित्सकों के हिसाब से दिन तय कर दिया गया है। अब यूरोलाजी की ओपीडी सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को लगेगी।

सोमवार से शनिवार तक लगातार जनरल मेडिसीन की ओपीडी

  • यदि किसी मरीज को सर्जरी कराने की आवश्यकता है, तो इसके लिए सोमवार और गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है। इसी तरह न्यूरो की ओपीडी सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को लगेगा।
  • न्यूरो से संबंधित सर्जरी की आवश्यकता है तो यह सर्जरी मंगलवार और शुक्रवार को होगी। सोमवार से शनिवार तक लगातार जनरल मेडिसीन की ओपीडी चलेगी। श्वसन रोग की ओपीडी सोमवार से शनिवार तक लगेगी।
  • ओपीडी का समय सुबह साढृे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। ऐसे में इन बीमारियों से संबंधित मरीज दिन के हिसाब से अपना इलाज करा सकते हैं।

मौजूदा व्यवस्था के तहत सिम्स में होंगे सर्जरी

सिम्स सुपर स्पेशलिटी में वार्ड और ओटी तैयार नहीं हो सका है। इस पर काम चल रहा है। ऐसे में वर्तमान में सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों का चयन किया जा रहा है और सर्जरी के तय दिन के हिसाब से इनकी सर्जरी सिम्स में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दो से तीन महीने के भीतर नए अस्पताल में वार्ड और ओटी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

वर्जन

naidunia_image

सिम्स से जुड़ी अन्य खबरें..

सिम्स की 43 पीजी सीट की मान्यता, नवीनीकरण के लिए मिले 89 लाख रुपये

naidunia_image

संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में गुरुवार को सिम्स के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल छात्रों और मरीजों की सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 26 नई पीजी सीट

स्वशासी समिति सिम्स के प्रबंधकारिणी सभा की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 26 नई पीजी सीट शुरू करने के साथ पूर्व से संचालित हो रहे 17 विषयों के पीजी पाठ्यक्रम व स्नातक पाठ्यक्रम की मान्यता नवीनीकरण सहित आठ विषयों पर विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त करने के लिए 88 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

महाविद्यालय स्वशासी बजट वर्ष 2024-25 को अनुमोदित

राज्य के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों कर स्वशासी समिति की नियमावली में एकरूपता लाने राज्य शासन द्वारा अनुमोदित नियमावली को अंगीकरण प्रस्ताव को भी बैठक में सहमति दी गई। इसके अतिरिक्त सभा में प्रस्तावित एजेंडा के अनुसार बाह्य परीक्षकों के ठहरने व भोजन व्यवस्था, समिति पंजीयन नवीनीकरण शुल्क भुगतान, चिकित्सालय के आयुष्मान खाते का संधारण स्वशासी समिति में किए जाने समेत महाविद्यालय स्वशासी बजट वर्ष 2024-25 को अनुमोदित किया गया।

उपस्थित रहे

बैठक में डा़ यूएस पैकरा, संचालक चिकित्सा शिक्षा एआर कुरुवंशी, डीन डा़ रमणेश मूर्ति, एमएस डा़ लखन सिंह, सीएमएचओ डा़ प्रमोद तिवारी, उपायुक्त अर्चना मिश्रा, डा़ स्मृति तिवारी, प्रशासकीय अधिकारी (वित्त) व्यासचंद्र अग्रवाल, ई. सुन्दरेशन के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।