इंदौर किराना बाजार: जीरा का निर्यात बढ़कर 91 हजार टन के पार, गोले में मंदी
इन दिनों इंदौर मार्केट में जीरे में त्योहारी मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जिससे घटते दामों रुकावट आई है। शुक्रवार को खोपरा गोले में करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। नारियल की आवक दो गाड़ी की रही। सीमित पूछताछ रहने से भाव में स्थिरता रही। शकर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 08:47:24 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 18 Oct 2024 08:47:24 PM (IST)
HighLights
- भारत से जीरा के निर्यात में जोरदार बढ़ोतरी।
- उत्पादन एवं कीमत के मोर्चे पर स्थिति सामान्य।
- पिछले साल घरेलू उत्पादन में भारी गिरावट थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जीरे का इस साल जोरदार घरेलू उत्पादन, ऊंचे स्टाक एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य के कारण भारत से जीरा के निर्यात में जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले वित्त वर्ष की सम्पूर्ण अवधि में यानी अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान भारत से कुल मिलाकर 1.52 लाख टन से कुछ अधिक जीरा का निर्यात हुआ था जबकि चालू वित्त वर्ष के आरंभिक चार महीनों में ही इसका शिपमेंट 91 हजार टन से ऊपर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल घरेलू उत्पादन में भारी गिरावट आने तथा भाव उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के कारण भारत से जीरा का निर्यात प्रभावित हुआ था लेकिन चालू वित्त वर्ष के दौरान उत्पादन एवं कीमत के मोर्चे पर स्थिति सामान्य है जबकि तुर्की, सीरिया एवं ईरान जैसे अन्य प्रतिद्वंदी देशों में हालात सामान्य नहीं है।
इससे जीरा के अंतरराष्ट्रीय निर्यात बाजार में भारत को कम चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जीरा की खरीद में आयातक देशों की निर्भरता भारत पर बढ़ती जा रही है।
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश से अगस्त में 6654 टन, सितम्बर में 5960 टन, अक्टूबर में 6228 टन, नवम्बर में 8099 टन, दिसम्बर 2023 में 12,234 टन, जनवरी 2024 में 12,396 टन, फरवरी में 10,966 टन तथा मार्च 2024 में 32,127 टन जीरा का निर्यात हुआ था।
इस तरह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान भारत से कुल 1,52,189 टन जीरा का निर्यात शिपमेंट किया गया। खोपरा बूरे में मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जबकि आवक का प्रेशर कम है जिससे इनके दामों में सुधार की स्थिति बन सकती है। वहीं खोपरा गोले में मांग का अभाव रहने से भाव में मंदी रही।
- शकर- शकर 3925-3940 बेस्ट क्वालिटी 3950-3960 गुड़ भेली 4200-4300 करेली कटोरा 4300-4400, यूपी लड्डु नया 4800-4510 बरफी नया 5300 गिलास एक किलो 4800-5100 रुपये।
- नारियल- नारियल 120 भरती 2650-2700, 160 भरती 2900-3000, 200 भरती 3600-3750, 250 भरती 3900-4000 रुपये प्रति बोरी।खोपरा गोला बाक्स में 185-207, कट्टे में 170 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 3500-5600, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो)2803 प्रति 15 किलो ।
- फलाहारी- साबूदाना: सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 6660, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 6660,साबूदाना चक्र एगमार्क 6570,गोपाल लूज (25 किलो) 5970, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10300 प्रति क्विंटल। रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 6850, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 6910 व लूज 6300, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5200 व 35 किलो पैकिंग में 4600, सच्चामोती मोरधन 10800 , रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4700, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10200 सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।
- पूजन सामग्री – केसर 190-195 ब्रांडेड 220-225, देशी कपूर 750 से 770, ब्रांडेड कपूर 760 से 775, पूजा बादाम 90 से 120, बेस्ट 230 से 240, पूजा सुपारी 420-425, अरीठा 125, सिंदूर (25 किलो) 7525 रुपये।
- मसाले- हल्दी निजामाबाद 200 से 220, हल्दी लालगाय 270-280,कालीमिर्च गारबल 675-683 मिनिमटर 735-755, मटरदाना 780-790 , जीरा ऊंझा ऊंझा 275-285, मीडियम 295 से 300 बेस्ट 315-325, सौंफ मोटी 110 से 125, मीडियम 225 से 275, बेस्ट 350 से 400, बारीक 340-370, लौंग चालू 775, बेस्ट 800-810, सौंठ 390 से 405 , दालचीनी 245-260, जायफल 550-560 बेस्ट 580-600 जावत्री 1750-1800 बेस्ट 1850-1875, बड़ी इलायची 1450 से 1500 बेस्ट 1625 से 1700, पत्थरफूल 350 से 425, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 500 से 550, बेस्ट 575-650 शाहजीरा खर 385, ग्रीन 750 , तेजपान 90-95, नागकेसर 900 से 950, धोली मूसली 2200 से 2300, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3350, पाउच में 10 ग्राम 3250, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 875-925 , हरी इलायची 2425-2475 मीडियम बोल्ड 2850 से 3050 बोल्ड 3175-3250 एक्सट्रा बेस्ट 3375-3400 पानबार 2400 रुपये।
- सूखे मेवे- जू डब्ल्यू 240 के दाम घटकर काजू 1060-1070, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 920 से 940, काजू एस डब्ल्यू 300 870-890 काजू जेएच 875-900, टुकड़ी 820-850, बादाम इंडिपेंडेंट 630-650 अमेरिकी पुरानी 680-700 नई 711-811 आस्ट्रेलियन 750-780, खसखस 900-950 बेस्ट 1050-1150 , तरबूज मगज 460-480, बेस्ट 500, खारक 110-125 मीडियम 135 से 145 बेस्ट 160-185-210 किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 550-600, इंडियन 160 से 200 बेस्ट 220 से 240 , चारौली 1850 से 1950, बेस्ट 2050 मुनक्का 425 से 525 बेस्ट 750 से 850 अंजीर 860 से 950 बेस्ट 1125 से 1250-1450 मखाना 1100 से 1200, मीडियम 1350 से 1550 बेस्ट 1600-1640, पिस्ता मोटा कांधारी 2550 पिस्ता पिशोरी 2775, नमकीन पिस्ता 950 से 1050 अखरोट पैकिंग 550-600 बेस्ट चिल्ली अखरोट 650 अखरोट गिरी लूज 875-950-1150 जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600-650 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।
- इंदौर मावा 340

