भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर, गुरुवार से पुणे में शुरू होने जा रहा है। पुणे की पिच स्पिनरों को मदद करती है। मतलब भारत का स्पिन अटैक जीत में अहम भूमिका निभा सकता है। यहां अब तक हुए दो टेस्ट मैचों में एक भारत ने जीता है, जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 23 Oct 2024 02:21:30 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 23 Oct 2024 03:38:53 PM (IST)
HighLights
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज
- न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराया था
- 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया को पुणे में पलटवार की उम्मीद
स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर (IND vs NZ 2nd Take a look at)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट में करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है।
कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि हर खिलाड़ी अपनी भूमिका निभाएगा और टीम टेस्ट मैचों की सीरीज में बाउंस बैक करने में सफल रहेगी। विराट कोहली (Virat kohli) से उम्मीद है कि उनका बल्ला उसी तरह चलेगा, जैसा यहां आखिरी बार खेले गए टेस्ट में चला था।
पुणे टेस्ट में विराट कोहली का प्रदर्शन
- अक्टूबर 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था। यहां टीम इंडिया ने एक पारी और 137 रन से जीत दर्ज की थी।
- कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने 138 रन की साझेदारी की।
- इसके बाद मैदान पर विराट कोहली का पदार्पण हुआ, जिन्होंने 336 गेंद पर नाबाद 254 रन की पारी खेली। किंग कोहली ने अपने दोहरी शतकीय पारी के दौरान 33 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
- इस तरह पहली पारी में टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 601 रन (पारी घोषित) रहा। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 275 रन सिमट गई। अश्विन ने 4 विकेट लिए।
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन दिया। जवाब में मेहमान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 189 रन ही बनाए। इस प्रकार भारत ने पुणे टेस्ट एक पारी और 137 रन से जीत लिया। कोहली मैन ऑफ द मैच रहे।
IND vs NZ Pune Take a look at 2024: कैसा रहेगा पुणे का वेदर
AccuWeather के अनुसार, टेस्ट मैच के पांच दिन पुणे का मौसम साफ रहेगा। तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की आशंका नहीं के बराबर है। पहले दिन छिटपुट बादलों के साथ धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। पहले दिन बारिश की केवल 4% आशंका है। पुणे की पिच स्पिनरों को मदद पहुंचाती है। इसी हिसाब से रोहित शर्मा अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन करेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर।