UP Crime: मां के सामने आरोपी ने छात्रा से किया दुष्कर्म; पीड़िता चीखी चिल्लाई, खामोश देखती रही महिला

UP Crime: मां के सामने आरोपी ने छात्रा से किया दुष्कर्म; पीड़िता चीखी चिल्लाई, खामोश देखती रही महिला

यूपी के शाहजहांपुर में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई, जहां वैन चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की मां ने भी अपराध छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 05:00:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 05:00:53 PM (IST)

वैन चालक की हैवानियत।

एजेंसी, शाहजहांपुर। कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया।

इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।

आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।

छात्रा ने बताई सच्चाई

मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन