Turkey: तुर्किये के अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, एक टेररिस्ट ने खुद को उड़ाया, देखें तस्वीरें

Turkey: तुर्किये के अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, एक टेररिस्ट ने खुद को उड़ाया, देखें तस्वीरें

उत्तरी तुर्किए के अंकारा में तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) में आत्मघाती बम विस्फोट और गोलीबारी का हमला हुआ। गृहमंत्री अली येरलिकाया ने कई लोगों की मौत और घायल होने की पुष्टि की। एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा सुरक्षा बलों से भिड़ गया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 23 Oct 2024 07:31:54 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 23 Oct 2024 09:55:04 PM (IST)

उत्तरी तुर्किए के अंकारा में बड़ा आतंकी हमला. Supply: Social Media

HighLights

  1. अंकारा में तुर्किये एयरोस्पेस पर आतंकी हमला
  2. आत्मघाती बम विस्फोट के साथ हुई गोलीबारी
  3. आतंकी हमले में कई लोग घायल, कई मारे गए

नई दिल्ली। उत्तरी तुर्किये के अंकारा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। तुर्किये के प्रमुख एयरोस्पेस फैसेलिटी में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। राजधानी अंकारा में तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) में बम धमाका और गोलीबारी हुई है। तुर्किये के काह्रमनकाजान प्रांत के मेयर सेलीम सिप्रानोग्लू ने बताया कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा बल, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियाँ तुरंत भेजी गईं। सभी इंटरनेट सेवाएं स्थगित हो गई हैं।

naidunia_image

गृहमंत्री ने की हमले की पुष्टि

गृहमंत्री अली येरलिकाया ने पुष्टि की है कि हमले में कई लोग घायल हुए और मारे गए। हालांकि, हमले की प्रकृति और अपराधियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज अंकारा कहरामनकाजान फैसिलिटीज पर एक आतंकवादी हमला किया गया।”

येरलिकाया ने आगे कहा, “मैं ईश्वर से हमारे शहीदों पर दया करने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जनता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी। लोग आधिकारिक स्रोतों द्वारा दिए जाने वाले बयानों पर विश्वास करें।” विस्फोट के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं। कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

naidunia_image

कई लोगों को बनाया गया बंधक

स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई लोगों को बंधक बनाकर ले जाया गया है। वहीं हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में एक के बाद एक धमाके सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को किसी राहगीर ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया था। वीडियो में एक विस्फोट होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वहां खड़ी कारों के अलार्म बजने लगते हैं।

— Melissa Chapman-Mushnick מרים (@MelissaSChapman) October 23, 2024

विस्फोट के बाद एक बंदूक पकड़े हुए व्यक्ति दिखाई देता है, जो पार्किंग स्थल से भागते हुए दिख रहा था। सोशल मीडिया पर असॉल्ट राइफल पकड़े हुए एक व्यक्ति की तस्वीर शेयर की गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह आंतकी है।

सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद

हमले के बाद प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, X, यूट्यूब और टिकटॉक, पर प्रतिबंध लगा दी गई है। यह पाबंदी तुर्किये हमले के तुरंत बाद लागू किया गया। इंटरनेट निगरानी संगठन NetBlocks ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की स्थिति की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि “लाइव मेट्रिक्स से पता चलता है कि तुर्किये में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदी है।”

एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़

तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) नागरिक और सैन्य विमानों के डिजाइन, निर्माण और असेंबलिंग का काम करती है, इसके अलावा कंपनी ड्रोन और अन्य रक्षा और अंतरिक्ष प्रणालियों का भी निर्माण करती है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…