Rishabh Pant: मुंबई टेस्ट में ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर ठोकी फिफ्टी, बना डाला नया रिकॉर्ड

Rishabh Pant: मुंबई टेस्ट में ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर ठोकी फिफ्टी, बना डाला नया रिकॉर्ड

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत की यह पारी ऐसे समय आई जब टीम इंडिया मुश्किल में थी। शुक्रवार शाम पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था, जो 15 मिनट के अंदर 84 रन पर चार विकेट हो गया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 02:08:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 02 Nov 2024 02:46:19 PM (IST)

ऋषभ पंत के नाम भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड है।

HighLights

  1. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है टीम इंडिया
  2. क्लीन स्वीप से बचने के लिए मुंबई में जीत बेहद जरूरी
  3. शनिवार को टेस्ट का दूसरा दिन, मुश्किल हुई बैटिंग

एजेंसी, मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में शनिवार को टीम इंडिया की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। भारतीय पारी में शुभमन गिल (90 रन) और ऋषभ पंत (60) ने शानदार बल्लेबाजी की।

पंत ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बनाया। पंत ने 36 गेंद पर फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया में अपने साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने पुणे टेस्ट में 41 गेंद पर 50 रन बनाए थे।

naidunia_image

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को दिया मौका

  • पंत ने 50 रन की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। टेस्ट मैच के दूसरे दिन सुबह का खेल पंत और गिल के नाम रहा।
  • शतक से चूकने वाले शुभमन गिल ने 90 रन की पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया। वाशिंगटन सुंदर 38 रन पर नाबाद रहे।
  • न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की पारी 235 रन पर समाप्त हुई थी।
  • जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 263 रन बना सकी। इस तरह भारत को पहली पारी में 28 रन की बढ़त मिली।
  • दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई टेस्ट का ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें।

naidunia_image

टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

टीम इंडिया के लिए मुंबई टेस्ट में जीत बहुत जरूरी है। रोहित शर्मा की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही 2-0 से हार चुकी है। यदि मुंबई टेस्ट में भी हार मिली, तो सीरीज में 3-0 से सफाया हो जाएगा।

भारतीय टीम के टेस्ट इतिहास में 92 साल में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया पर घर में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।

naidunia_image

शास्त्री ने रिचर्ड्स, कपिल और सहवाग से की पंत की तुलना

ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए टीवी कमेंटेटर और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, आज पंत की वही प्रतिष्ठा है जो पूर्व में विवि रिचर्ड्स, कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटरों की थी जब वे बल्लेबाजी करने आते थे।

बकौर रवि शास्त्री, ‘पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंत सिर्फ 1 पर खेल रहे थे। शनिवार को उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़ दिया। पंत के साथ बात यह है कि किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की उनकी प्रतिष्ठा बन चुकी है। गेंदबाज सोचते हैं कि अगर मैं इसे जरा भी गलत समझता हूं, तो वह मुझे तोड़ देंगे। इस तरह की प्रतिष्ठा वाले लोग विव रिचर्ड्स, कपिल देव, इयान बॉथम थे।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन