Erotic movie: विमान में यात्रियों के सामने सभी स्क्रीन पर 1 घंटे तक चलता रहा अश्लील वीडियो… बच्चे-महिलाएं हुए असहज

क्वांटास एयरलाइंस की इस गलती को लेकर यात्रियों में गुस्सा है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाहिर किया जा रहा है। वहीं, कंपनी ने माफी मांगते हुए गलत वीडियो सभी स्क्रीन पर प्ले होने की जांच करने की बात कही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 07 Oct 2024 11:26:15 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 07 Oct 2024 11:30:11 AM (IST)

Erotic film: विमान में यात्रियों के सामने सभी स्क्रीन पर 1 घंटे तक चलता रहा अश्लील वीडियो… बच्चे-महिलाएं हुए असहज
विमान में यात्रियों के मनोरंजन के लिए ये स्क्रीन होती हैं।

HighLights

  1. सिडनी से जापान जा रही थी फ्लाइट
  2. स्क्रीन बंद करने की कोशिश की गई
  3. नहीं मिली कामयाबी, परेशान हुए यात्री

एजेंसी, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से जापान जा रहे विमान में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर यात्री असहज हो गए। तकनीकी गलती से क्वांटास एयरलाइंस के विमान में यात्रियों के सामने लगीं सभी स्क्रीन पर एक फिल्म के अश्लील फुटेज प्ले होने लगे।

विमान में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। ये वीडियो देखकर यात्री असहज हो गए। कई ने वीडियो को बंद करना चाहा, लेकिन नहीं कर सके। अब यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

एक यात्री ने Reddit पर लिखा कि फ्लाइट संख्या QF59 में फिल्म ‘डैडियो’ (2023) की घटिया सामग्री प्ले होने लगी। हमने स्क्रीन बदलने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुआ। स्क्रीन डार्क भी नहीं हुई। एक घंटे तक फिल्म के अश्लील दृश्य प्ले होते रहे।

naidunia_image

एयरलाइन ने बताया, कैसे हुई गड़बड़

  • एक यात्री ने Reddit पर लिखा, ‘यह हर किसी के लिए बहुत असुविधाजनक था, खासकर विमान में सवार परिवारों और बच्चों के लिए। हमने तत्काल क्रू मेंबर्स को सूचना दी। फिर भी फिल्म हटाने में बहुत समय लग गया।
  • वहीं विमानन कंपनी क्वांटास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान मनोरंजन प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ऐसा हुआ। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए कंपनी की ओर से खेद व्यक्त किया गया है।
  • न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों से उनकी पसंद की फिल्म पूछी थी। इसी दौरान तकनीकी समस्या के कारण पूरे विमान में ‘डैडियो’ फिल्म प्ले होने लगी।
  • एयरलाइंस ने यह भी कहा कि गलती सामने आने के बाद चालक दल के सदस्यों ने उन यात्रियों की मदद करने की कोशिश की, जो इस फिल्म से बचना चाहते थे। बाद में वीडियो बदल दिया गया।
  • Information.com.au को दिए बयान में क्वांटास एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने माफी मांगी और कहा कि आमतौर पर जहां यात्रियों के पास फिल्म चयन के ऑप्शन नहीं होते हैं, वहां पारिवारिक कंटेट की प्ले किया जाता है।
  • प्रवक्ता ने कहा, ‘फिल्म स्पष्ट रूप से सभी यात्रियों के लिए उपयुक्त नहीं थी और हम इसके के लिए यात्रियों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हम पता लगा रहे हैं कि कि इस फिल्म का चयन कैसे किया गया।
Jharkhand Nude Video Name: चुनाव के बीच झारखंड में नेताओं को आ रहे अश्लील वीडियो कॉल, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी बाल-बाल बचे

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हर तरह का सियासी खेल खेला जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का आरोप है कि विपक्ष ने उन्हें बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो कॉल की साजिश रची है। मंत्री ने अज्ञात लोगों के लिए चाईबासा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 11:50:13 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 02 Nov 2024 02:09:27 PM (IST)

Jharkhand Nude Video Call: चुनाव के बीच झारखंड में नेताओं को आ रहे अश्लील वीडियो कॉल, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी बाल-बाल बचे
मंत्री ने अश्लील वीडियो कॉल को विपक्ष की साजिश बताया है। (सांकेतिक चित्र)

HighLights

  1. झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान
  2. 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग
  3. 20 नवं. को दूसरा चरण, 23 को रिजल्ट

ब्यूरो, रांची (Jharkhand Meeting Election 2024)। झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले बढ़ गए हैं। खासतौर पर नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी शिकार होते-होते बच गए। चाईबासा के अमला टोला सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से आयोजित काली पूजा में भाग लेने बीते गुरुवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर चाईबासा पहुंचे थे।

इसी दौरान उनके एक वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल चालू करने पर सामने एक लड़की थी, जो नग्न अवस्था में थी और अश्लील इशारे कर रही थी। मंत्री ने तत्काल वीडियो कॉल बंद कर दिया।

इसके बाद उनके दूसरे मोबाइल नंबर पर लगातार रुपयों की मांग वाले वीडियो आने लगे और नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। इसके बाद मंत्री ने चाईबासा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

अश्लील वीडियो को मंत्री ने बताया विपक्ष की साजिश

naidunia_image

भाजपा ने किया ‘गोगो दीदी योजना’ का वादा

झारखंड में मुख्य विपक्ष दल भाजपा ने जनता से ‘गोगो दीदी योजना’ (Gogo Didi Yojana) का वादा किया है। योजना के तहत झारखंड की हर महिला को हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर इस योजना की राशि भी सीधे खातों में जमा की जाएगी। भाजपा का आरोप है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है।

बता दें, भाजपा जल्द ही झारखंड के लिए अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करने जा रही है। इसमें ‘गोगो दीदी योजना’ (Gogo Didi Yojana) के साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया जा सकता है। भाजपा एक करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान भी कर सकती है।

naidunia_image

Jharkhand Meeting Election 2024: किस करवट बैठेगा सत्ता का ऊंट

झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन का मुकाबला एनडीए से है। सत्ता पक्ष में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी है, तो विपक्ष में भाजपा का सबसे ज्यादा दबदबा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।

झारखंड देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है, जो पिछले वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता का गवाह भी रहा है। लोगों को उम्मीद है कि 13 और 20 नवंबर की वोटिंग के बाद जब 23 नवंबर को नतीजे आएंगे, तो स्थिर और मजबूत सरकार बनेगी जो राज्य का विकास करेगी।

Criticism filed towards Ram Gopal Varma For tarnishingimage of cm chandrababu naidu | राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज: आंध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के मोर्फ्ड तस्वीर पोस्ट कर आपत्तिजनक शब्द कहे थे, फिल्म व्यूहम से जुड़ा है मामला

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा नए लीगल पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। 11 नवंबर को उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

दरअसल, टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के मंडल सचिव रामलिंगम ने 11 नवंबर को मड्डीपाडु पुलिस स्टेशन में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप हैं कि फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश, बहू ब्रह्माणी और दूसरे टीडीपी नेताओं की छवि को धूमिल किया है।

परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू।

परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू।

सब इंस्पेक्टर शिवा रामैया के अनुसार, राम गोपाल वर्मा के खिलाफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की धारा 67 और बीएनएस की धारा 336 (4), 352 (2) के तहत शिकायत दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि राम गोपाल वर्मा हमेशा से ही राजनैतिक मुद्दों पर बेबाक बयान देते रहे हैं। वो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैं और चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म व्यूहम इसी साल मार्च में रिलीज हुई है। ये फिल्म तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेकर रेड्डी की साल 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत और उनके बेटे जगन मोहन रेड्डी के राजनैतिक सफर के इर्द-गिर्द बनी थी। इस फिल्म को बीते साल आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज किया जाने वाले था, हालांकि विवाद होने पर फिल्म को पोस्टपोन करना पड़ा था।

उस समय मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए कहा था कि इसे उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए बनाया गया था।

विवादों के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का प्रमोशन करते हुए कई सोशल मीडिया पोस्ट की थीं, जिनमें उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। उन्होंने उनकी एक मोर्फ्ड फोटो भी पोस्ट की थी, जिस पर अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।

विवादों के बाद 13 दिसंबर 2023 को फिल्म व्यूहम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से U सर्टिफिकेट दिया गया था, जिसके बाद फिल्म 2 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी।

खबरें और भी हैं…
इंदौर सराफा बाजार: सोना केडबरी घटा, जेवराती सोने व चांदी के दाम स्थिर

कामेक्स पर सोना वायदा 2750 डालर तक जाने के बाद 2758 डालर और नीचे में 2737 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 34.56 डालर तक जाने के बाद 34.84 डालर और फिर नीचे में 34.44 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 07:53:17 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 24 Oct 2024 08:00:08 PM (IST)

इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव।

HighLights

  1. चांदी के दाम मजबूती पर कायम रहे।
  2. चौरसा 98300 रुपये प्रति किलो पर रही।
  3. सोना रिकार्ड ऊंचाई से कुछ नीचे गिरा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय प्रभाव से सोने की कीमत में आंशिक गिरावट रही। इंदौर सराफा में भी सोना केडबरी के दामों में नरमी देखी गई। हालांकि पुष्य नक्षत्र की ग्राहकी का दबाव और अच्छी भीड़ देखते हुए स्थानीय बाजार में जेवराती सोने (916) के दामों में नरमी नहीं आई।

सोने जेवराती स्थिर रहा। इंदौर में सोना केडबरी 400 रुपये घटकर 80500 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। दरअसल, अमेरिकी चुनाव को लेकर चिंता और ब्याज दरों के लिए बदलते दृष्टिकोण ने डालर को लाभ पहुंचाया है।

ऐसे में कुछ निवेशक फिर ऊंचे सोने की बजाय डालर की ओर मुढ़े।। इसके असर से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना रिकार्ड ऊंचाई से कुछ नीचे गिरा।

कामेक्स पर सोना वायदा 12 डालर टूटकर 2738 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा भी घटकर 34.25 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

हालांकि हाजिर बाजार में चांदी के दाम मजबूती पर कायम रहे। इंदौर में चांदी चौरसा 98300 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।

naidunia_image

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 80500 सोना (आरटीजीएस) 80300 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 73400 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 80900 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 98300 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 98700 चांदी टंच 98400 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1150 रुपये प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी चौरसा नकद 98300 रुपये पर बंद हुई थी।

naidunia_image

प्याज के दाम और हुए तेज, लहसुन की आवक बढ़ी

प्याज के दामों में तेजी का दौर जारी है। दक्षिण भारत में हो रही बरसात के साथ उड़ीसा में तूफान की स्थितियां बाजार में तेजी को बल दे रही है। गुरुवार को प्याज ऊपर में 4300 रुपये तक बिक गया।

दक्षिण भारत में नई फसल को नुकसान की आशंका के कारण स्टाकिस्ट आगे भी तेजी की धारणा पर टिके हुए हैं। देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में प्याज की आवक करीब 35 हजार बोरी रही।

आलू ऊंचे में 2700 रुपये बिका और आलू की कुल आवक बढ़कर करीब 9 हजार बोरी रही। लहसुन की आवक करीब 15 हजार बोरी रही ऊपर में 28000 रुपये क्विंटल बिकी।

मंडी भाव: प्याज बेस्ट 4100 से 4300, एवरेज 3700-3900, अच्छा गोल्टा 3600-3800, गोल्टी 2600 से 2800, आलू बेस्ट 2700-2800 एवरेज 2300-2600, गुल्ला 1800-2200 रुपये। लहसुन ऊंटी 27000 से 28000, बोल्ड 24000 से 26000, मीडियम 21000-23000 व बारीक 14000-16000 रुपये क्विंटल।

धान के खेत में मिले तीन मानव कंकाल, स्वजन ने की पहचान पर पुलिस उलझी

महिला के पति ने कपड़ों के आधार पर पहचान कर ली है लेकिन पुलिस ने अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएनए जांच के बाद ही मृतकों को लेकर स्पष्ट जानकारी दे पाने की जानकारी पुलिस दे रही है। जबकि घटनास्थल पर मिली सामग्रियां लापता लोगों की ओर ही इशारा भी कर रही है। पुलिस ने मानव कंकाल को जब्त कर लिया है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 01:19:27 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 01:19:27 AM (IST)

HighLights

  1. कुसमी से 27 सितंबर को लापता हुए थे तीनों, संदेही हिरासत में
  2. पुलिस ने कहा- डीएनए जांच से होगी पहचान
  3. हत्या कर शव फेंक देने का संदेह

नईदुनिया न्यूज,बलरामपुर : जिला मुख्यालय बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार में तीन मानव कंकाल मिला है। ये तीनों मानव कंकाल कुसमी से लापता महिला व उसके दो बच्चों का होने का दावा स्वजन ने किया है। महिला के पति ने कपड़ों के आधार पर पहचान कर ली है लेकिन पुलिस ने अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएनए जांच के बाद ही मृतकों को लेकर स्पष्ट जानकारी दे पाने की जानकारी पुलिस दे रही है। जबकि घटनास्थल पर मिली सामग्रियां लापता लोगों की ओर ही इशारा भी कर रही है। पुलिस ने मानव कंकाल को जब्त कर लिया है। पूरे मामले में झारखंड के बरगढ़ निवासी एक व्यक्ति का नाम संदेही के रूप में सामने आया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार में एक फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट वर्षों से बंद पड़ा है। उसी प्लांट परिसर से लगा हुआ रामनाथ नामक ग्रामीण का खेत है। रामनाथ के खेत में धान की फसल पक चुकी है। कटाई से पहले शुक्रवार सुबह वह खेत में गया था। उसी दौरान उसे तीनों मानव कंकाल नजर आया। सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस की टीम ने समूचे क्षेत्र को सील कर दिया। अंबिकापुर से विधि विज्ञान विशेषज्ञ कुलदीप कुजूर के पहुंचने के बाद खेत की जांच की गई। एक ही स्थान पर तीन मानव कंकाल मिला।तीन खोपड़ी भी उसी स्थान पर थी। कुछ हड्डियां इधर-उधर बिखरी पड़ी हुई थी। 70 से 80 फीट के दायरे में पुलिस ने फारेंसिक टीम की उपस्थिति में मानव कंकाल और हड्डियों को एकत्रित किया। इसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मानव कंकाल का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज का कहना है कि नर कंकाल की पहचान डीएनए जांच से ही स्पष्ट होती है। डीएनए जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। घरवालों ने प्रारंभिक पहचान की है लेकिन इसकी पुष्टि डीएनए जांच से होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामला हत्या का है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द दोनों रिपोर्ट प्राप्त हो और सारी स्थिति स्पष्ट हो सके।

घटनास्थल पर मिले कपड़ों से स्वजन ने की पहचान

घटनास्थल पर पुलिस को साड़ी, पेटीकोट , लेगीज और एक छोटा हाफ पैंट मिला था। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मानव कंकाल मिलने के बाद लापता लोगों की पड़ताल में पता चला कि कुसमी की महिला बेटी और बेटे के साथ 27 सितंबर से लापता है। इन तीनों की आयु के हिसाब से घटनास्थल पर मिले मानव कंकाल मेल खा रहे थे। इसी आधार पर महिला के पति व स्वजन को बुलाया गया था। महिला के स्वजन ने कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान भी कर ली है लेकिन पुलिस ने अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

27 सितंबर से बेटा- बेटी के साथ लापता है महिला

कुसमी बाजार पारा निवासी सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (35) अपनी पुत्री मुक्तावती (17) और पांच वर्षीय बेटे मिंटू ठाकुर के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। कुसमी पुलिस ने इस मामले में गुम इंसान क़ायम किया है। महिला के लापता होने के बाद ही स्वजन ने कुसमी थाने में लिखित शिकायत कर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा झांसा देकर तीनों को ले जाने का आरोप लगाया था। शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले में झारखंड और बलरामपुर में कुछ जगहों पर दबिश दे चुकी है। खबर है कि संदेही पकड़ में आ चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शव नहीं मिलने से पहले तक पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लग रहा है।

धान के खेत में फेंक दिया था तीनों शव

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तीनों मृतकों के शव को धान के खेत के किनारे उस स्थल पर फेंक दिया गया था जहां से एक नाला बहता है। तीनों शव ऊपर ही थे। उन्हें खोदकर दफनाया भी नहीं गया था। खेत के आसपास किसी का घर भी नहीं है। लोगों का आना – जाना भी नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि जब धान के पौधे बड़े हो गए होंगे उसी दौरान तीनों शव को लाकर वहां फेंक दिया गया होगा। अभी धान कटाई की तैयारी के दौरान यह मामला सामने आया।

स्वजन ने लगाया आरोप : अच्छे से नहीं हुई छानबीन

महिला के परिवार के सदस्यों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के रिश्तेदार रिंकू श्रीवास ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों के लापता होने के बाद लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी, जिस व्यक्ति पर संदेह था उसके संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी गई थी। छानबीन के दौरान चार अक्टूबर को पुलिस के साथ वे लोग दहेजवार गांव तक पहुंचे थे। यहां धान के खेत के आसपास दुर्गंध आ रही थी। पुलिसकर्मियों से आग्रह किया गया था कि आसपास खोजबीन कर लेते हैं लेकिन यह कहते हुए खोजबीन करने से इंकार कर दिया गया था कि धान के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया होगा। धान के खेतों के आसपास ऐसी दुर्गंध आती है।

कुसमी में रहकर ठेकेदारी करता था संदेही

महिला और उसकी बेटी तथा बेटे के लापता होने के पीछे जिस संदेही का नाम स्वजन ने पुलिस को बताया है, वह कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। महिला के घर उसका आना-जाना था। महिला के पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी समय-समय पर महिला और उसके दोनों बच्चों को खोजने की गुहार लगाई थी। लिखित आवेदन सौंप कर संदेह जताया था कि कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करने वाले झारखंड के व्यक्ति द्वारा तीनों को कहीं बेच दिया गया होगा।बहला-फुसलाकर तीनों को ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस गंभीर आरोप के बाद भी पुलिस की ओर से कथित रूप से जांच में तत्परता नहीं बरती गई थी।

पेंड्रा वन क्षेत्र में रायल्टी पर्ची घोटाला: ठेकेदार से वसूली का आदेश

पेंड्रा क्षेत्र में एनीकट निर्माण के लिए भारी मात्रा में खनिज सामग्री का परिवहन किया नियमानुसार, रायल्टी रसीद के आधार पर ही बिलों का भुगतान किया जाना चाहिए था। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने रसीद की जांच किए बिना ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 01:47:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 01:47:00 AM (IST)

पेंड्रा वन क्षेत्र में रायल्टी पर्ची घोटाला: ठेकेदार से वसूली का आदेश
बिना रायल्टी पर्ची के हुआ खनिज परिवहन का भुगतान, वन विभाग की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। पेंड्रा वन क्षेत्र में 121 एनीकटों के निर्माण के दौरान खनिज पदार्थों की सप्लाई में हुई अनियमितताओं को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य शासन और संबंधित विभागों से जवाब तलब किया है। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारी वाहनों से खनिज सामग्री (रेत, गिट्टी आदि) के परिवहन पर बिना रायल्टी पर्ची देखे ही भुगतान किया गया। इस लापरवाही से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। याचिका के अनुसार, ठेकेदार से एक करोड़ 24 हजार 520 रुपये की वसूली की जानी है। मामले में राज्य शासन ने हाई कोर्ट से जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

पेंड्रा क्षेत्र में एनीकट निर्माण के लिए भारी मात्रा में खनिज सामग्री का परिवहन किया गया। नियमानुसार, रायल्टी रसीद के आधार पर ही बिलों का भुगतान किया जाना चाहिए था। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने रसीद की जांच किए बिना ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता पुष्पराज सिंह द्वारा दायर की गई। याचिका में कहा गया कि, इस मामले की जानकारी पहले वन विभाग और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर दी गई थी। लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। याचिका दायर होने के बाद खनिज विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने वन विभाग और खनिज विभाग से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वन विभाग के अफसरों के जवाब पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान वन विभाग के अफसरों ने कोर्ट को बताया था कि रायल्टी की रसीदें वन विभाग कार्यालय में उपलब्ध है। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता प्यासी ने वन विभाग के अधिकारियों के जवाब का विरोध करते हुए कहा कि कोर्ट में एक भी रसीद पेश नहीं की है। डिवीजन बेंच ने विभाग के इस जवाब को लेकर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को रिज्वाइंडर पेश करने कहा।

शासन ने बताया, ठेकेदार के खिलाफ रिकवरी की हो रही कार्रवाई

बीते सप्ताह जनहित याचिका पर डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया कि 15 अक्टूबर 2024 की जांच रिपोर्ट के अनुसार, रायल्टी का भुगतान न करने के लिए ठेकेदार के विरुद्ध 1,00,24,520 रुपये की वसूली बनती है। तय मापदंड से खनिज पदार्थों का अधिक उत्खनन भी किया गया है। कोर्ट ने राज्य शासन को पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई के लिए डिवीजन बेंच ने दो सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित कर दी है।

ये भी पढ़े…

बाइक देने से इन्कार करने पर युवक पर चाकू से हमला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: गैरेज संचालक के छोटे भाई से युवकों ने बाइक मांगी। मना करने पर युवकों ने बेसबाल स्टीक और चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल को दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के बड़े भाई ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले रितेश साहू गैरेज चलाते हैं। उनकी नेहरू नगर में गाड़ी गैरेज है। गुरुवार 14 नवंबर की शाम वे अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस साहू के दोस्त साहिल दुबे ने काल किया। उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे के करीब डबरीपारा अटल आवास के पास दीपेश साहू, कालू त्रिपाठी और दीपक साहू ने प्रिंस से बाइक मांगी थी। मना करने पर युवकों ने प्रिंस पर बेसबाल स्टीक और चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान प्रिंस को छोड़कर युवक भाग निकले। प्रेम पासी और वहां मौजूद लोगों ने घायल को सिम्स पहुंचाया। घायल ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। स्वजन ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

IND vs AUS: रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से बाहर होने पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान

IND vs AUS Take a look at Sequence: भारत को इसी साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 11 Oct 2024 10:49:03 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 11 Oct 2024 10:49:03 AM (IST)

IND vs AUS: रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से बाहर होने पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान
रोहित शर्मा। -फाइल फोटो

खेल डेस्क, इंदौर। IND vs AUS Take a look at Sequence 2024-25: टीम इंडिया नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलेगी। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। पिछले चार बार से भारत ने जीत हासिल की है।

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेगी। हालांकि इस सीरीज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हिटमैन पहले या दूसरे मैच को मिस कर सकते हैं। वह निजी कारणों से पहला या दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में 3 खिलाड़ी उनकी जगह टीम की कमान संभाल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था। ऐसे में उन्हें फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत टीम इंडिया के कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं। रोहित शर्मा के बाद टेस्ट में कप्तानी के लिए पंत सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इसी वजह से कि ऋषभ वनडे और टी20 के अलावा टेस्ट में शानदार खेलते हैं। वह अपने दम पर मैच जीताने की क्षमता रखते है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल भी कप्तान के लिए विकल्प हो सकते हैं। उनके पास आईपीएल में गुजरात टाइटंस और जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज की कप्तानी का अनुभव है। गिल टेस्ट टीम में नियमित तौर पर खेलते हैं। इस वजह से कप्तानी में उनकी दावेदारी भी रहेगी।

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 22 से 26 नवंबर 2024, पर्थ
  • दूसरा टेस्ट- 6 से 10 दिसंबर 2024, एडिलेड
  • तीसरा टेस्ट- 14 से 18 दिसंबर 2024, ब्रिस्बेन
  • चौथा टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर 2024, मेलबर्न
  • पांचवां टेस्ट- 3 से 7 जनवरी 2025, सिडनी
IND VS SA : 451 गेंद , 34 विकेट , भारतीय गेंदबाजों ने लिया हर 14 गेंद पर विकेट, अफ्रीकी पिचों पर भारतीय गेंदबाजों का कमाल, मेजबान बल्लेबाज हो गए बेहाल

नई दिल्ली. इसे कहते हैं घर में घुसकर मारना , इसे कहते हैं विरोधी को मटियामेट कर देना , इसे कहते हैं गेंदबाजों का ग़दर , जोहेनिसबर्ग के मैदान पर पहले बल्लेबाज़ों ने दक्षिण अफ़्रीका का मनोबल तोड़ा और उसके बाद गेंदबाजों ने मेज़बान टीम की कमर तोड़ दी .

चौथे वनडे में विशालकाय स्कोर का पिछला करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका से थोड़ी दिलेरी की उम्मीद हर कोई कर रहा था पर प्रोटियाज टीम तो भारतीय गेंदबाजों के सामने भीगी बिल्ली बन गए . कभी स्विंग के सामने ढेर तो कभी फिरकी का फेर पूरी सीरीज़ के दौरान दक्षिण अफ़्रीका को परेशान करता रहा .

दो बार नहीं खेल पाए बीस ओवर

भारतीय गेंदबाजी कितनी धारदार थी इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि 4 मैचों की सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका दो मैचों में पूरे ओवर का कोटा नहीं खेल पाई. डरबन में मेज़बान टीम 17.5 ओवर और जोहानसबर्ग में टीम 18.2 ओवर बल्लेबाज़ी कर पाई. पूरी सीरीज़ में अफ़्रीकी बल्लेबाज़ कुल 451 गेंद खेल पाए और इस दौरान 34 विकेट गँवाए . वहीं भारतीय टीम ने हर मैच में पूरे ओवर यानि सीरीज़ में 480 गेंद खेली और विकेट गँवाए कुल 21.

स्विंग का किंग और चक्रवर्ती की चकरी

हर मैदान पर भारतीय टीम के लिए अलग मैच विनर था हर पिच और परिस्थिति के लिए भारतीय गेंदबाजों के पास अलग पहेली थी जिसकी कोई तोड़ गेंदबाजों के पास नहीं था . पहले मैच में वरुण और रवि बिशनोई ने 3-3 विकेट लिए वहीं दूसरे टी 20 में हार के बावजूद वरुण के पांच विकेट की चर्चा ज़्यादा रही .. तीसरे और चौथे मैच में अर्शदीप सिंह ने दिखाया कि टी-20 की पहले 6 ओवर और बाद के 4 ओवर कैसे गेंदबाजी करनी चाहिए . चार मैचों की सीरीज में इसीलिए सबसे ज़्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह के नाम रहे . वरुण ने 12 और अर्शदीप ने 8 विकेट लिए . टी 20 वैसे तो बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है पर वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप , अक्षर पटेल और रवि बिशनोई के साथ हार्दिक ने भी इस सीरीज़ में ये बताया कि विकेट लेकर ही मैच जीता जा सकता है फार्मेट चाहे कोई भी हो.

Tags: Arshdeep Singh, India vs South Africa, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Varun Chakravarthy

पति की मौत के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, खाई चिता की राख, वजह कर देगी हैरान

Girl Ate Husband Ashes: पति के देहांत के बाद पत्नी के हाथ एक बड़ा राज लगा। हसबैंड की सच्चाई सामने आने के बाद महिला हैरान हो गई, जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थी। उसका अन्य महिलाओं के साथ संबंध था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 08 Oct 2024 08:57:22 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 08 Oct 2024 09:03:20 AM (IST)

पति की मौत के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, खाई चिता की राख, वजह कर देगी हैरान
पति ने पत्नी की राख ला ली। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आईपैड की ब्राउजिंग हिस्ट्री से खुला राज।
  2. कई महिलाओं से मिलता था महिला का पति।
  3. कोलोराडो में किराये पर ले रखा था अपार्टमेंट।

डिजिटल डेस्क इंदौर। Girl Ate Husband Ashes: पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा भरोसे और समझदारी के भरोसे टिके रहता है। कई बार लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। वेडिंग के बाद भी दूसरें लोगों के साथ अफेयर चलता है। इस बीच कनाडा की एक महिला के साथ जो हुआ उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला का पति उसे तब तक चीटिंग करता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

हसबैंड के निधन के बाद उसके काली करतूत महिला के सामने आए, जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। महिला का नाम जेसिका वेट है। उन्होंने अपनी बुक में पति की धोखेबाजी का जिक्र किया है।

2015 में हो गई थी पति की मौत

जेसिका वेट ने अपनी निजी स्टोरी लोगों के साथ साझा की है कि कैसे उसने अपने मृत पति की राख खा ली। 2015 में अमेरिका के टेक्सास की यात्रा के दौरान जेसिका के पति के देहांत हो गया था। मौत के बाद जब महिला को पति की बेवफाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए।

ब्राउजिंग हिस्ट्री से खुला राज

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जेसिका वेट उस अस्पताल से संपर्क करने में जुटी थीं। जहां उसके पति का शव रखा गया था। इसके लिए उन्होंने अपने हसबैंड के आईपैड का इस्तेमाल किया, लेकिन पति की ब्राउजिंग हिस्ट्री देखकर महिला शॉक्ड हो गई। ब्राउजिंग हिस्ट्री में एस्कॉर्ट्स और उनकी कीमत का जिक्र मिला।

कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

जेसिका वेट को आगे पता चला कि उसका पति एस्कॉर्ट्स से मिलता था। कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। उसके पास पोर्न वीडियो का एक कलेक्शन था। जांच में महिला को पता चला कि पति ने कोलोराडो में एक घर किराये पर ले रखा था, जहां वह महिलाओं को मिलने बुलाता था।

गुस्से में खा ली राख

पति की सच्चाई सामने आने के बाद जेसिका वेट भावनात्मक रूप से टूट गई। वह पति की चिता की राख गार्डन में ले गई। कुछ राख को कुत्ते के मल में मिला दिया और बाकी खुद खा ली। जेसिका का कहना है कि अब नए रिलेशन में है, लेकिन अपने मृत पति के विश्वासघात से सदमे में है।

UP Crime: मुस्लिम बस्ती में बच्चे की गला रेतकर हत्या! लोगों ने वर्ग विशेष की दुकानों पर किया पथराव

कानपुर देहात में 10 वर्षीय बालक की धारदार हथियार से हत्या की गई। इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने पांच संदिग्धों, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। नाबालिग का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह पटाखा फोड़ने का दावा कर रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 03 Nov 2024 08:41:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Nov 2024 08:41:46 AM (IST)

UP Crime: मुस्लिम बस्ती में बच्चे की गला रेतकर हत्या! लोगों ने वर्ग विशेष की दुकानों पर किया पथराव
आर्यन की मौत के बाद बिलखते परिजन।

HighLights

  1. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर किया पथराव।
  2. पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
  3. डीएम और एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एजेंसी, कानपुर। मुस्लिम बस्ती में कथित रूप से बच्चे का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चा शनिवार शाम को 5 बजे रूरा के सिठमरा गांव में घर से 400 मीटर दूर मुस्लिम बस्ती में मेला मैदान में गया था।

स्वजन व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाकर कुछ दुकानों पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह बता रहा है कि उसने गिलास में रखकर पटाखा फोड़ा था। इस दौरान वहां मौजूद एक लड़का गिर पड़ा। मुझे पहले लगा कि दौरा पड़ने के कारण वह गिर गया, लेकिन पास जाकर देखा तो उसके गले से खून निकल रहा था। मैं घबरा गया था, इसलिए वहां से भाग गया।

ये है पूरा मामला…

सिठमरा गांव निवासी अनिल चक्रवती का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन शनिवार की शाम घर से 400 मीटर दूर मुस्लिम बस्ती के मेला मैदान में खेलने के लिए गया था। वह वहां मौजूद बच्चों को पटाखा फोड़ते देख रहा था। इस दौरान किसी ने बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यह देख सभी बच्चे डरकर भाग गए।

आर्यन बुरी तरह से तड़प रहा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके परिवार को इसकी जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचकर उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। तनाव की स्थिति को भांपते हुए डीएम आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति गांव पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने वर्ग विशेष की दुकानों में चलाए पत्थर

आर्यन के साथ हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भयंकर गुस्सा है। उन्होंने वर्ग विशेष की कुछ दुकानों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया। उसके बाद वह शांत हुए। सिठमरा के मेला मैदान में कक्षा चार के छात्र आर्यन की गला रेतकर हुई हत्या से परिवारीजन के साथ ही ग्रामीण भी हैरान हैं।