रूस में घटती जनसंख्या एक बड़ी समस्या बन गई है। इस पर काबू पाने के लिए रूस सेक्स मंत्रालय बनाने की योजना बना रहा है। इस विचार पर रूस की फैमिली प्रोटेक्शन कमेटी की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना समीक्षा कर रही हैं। युद्ध की वजह से जनसंख्या गिरने से स्थिति और गंभीर हुई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 10 Nov 2024 11:27:29 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Nov 2024 11:30:38 AM (IST)
एजेंसी, रूस। Ministry of Intercourse In Russia: दुनियाभर में गिरती जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए देश तरह-तरह कानून बना रहे हैं। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रूस घटनी आबादी की वजह से बहुत परेशान है। ऐसे में वह सेक्स मंत्रालय बनाने की योजना बना रहा है।
रूसी संसद, फैमिली प्रोटेक्शन, पाटर्निटी, मैटरनिटी, चाइल्डहुड कमेटी की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना (68) इस मंत्रालय की मांग करने वाली याचिका की समीक्षा कर रही हैं।
रूस में घटती आबादी एक बड़ी समस्या बन गई है। तीन साल से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। मॉस्कविच पत्रिका की रिपोर्ट की मानें तो ग्लेवपीआर एजेंसी ने सेक्स मंत्रालय से जुड़ा एक विचार दिया है। इस पर रूस की सरकार काम कर रही है।
महिलाएं बच्चे पैदा करने पर दें ध्यान
डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे बड़ी समर्थकों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि रूस में प्रजनन दर को बढ़ाना होगा। यह महिलाओं के बिना पूरा नहीं हो सकता है। ऐसे में उनको आगे आना होगा। उनकी पहली प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा बच्चे करने पर होनी चाहिए।
रात को बंद कर दें इंटरनेट व लाइटें
मिरर की रिपोर्ट की मानें तो रूस में प्रजनन दर को बढ़ाने के लिए अनोखे विचार दिए जा रहे हैं। उनमें से एक है रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट व लाइटें बन कर देनी चाहिए। उनका मानना है कि यह समय इंटिमेट एक्टिविटीज के लिए बहुत बढ़िया होता है। व्लादिमीर पुतिन ने एक बयान बहुत ही सुर्खियों में रहा था, जिसमें उन्होंने रूस के लोगों से सेक्स के लिए समय निकालने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि ऑफिस में लंच व कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करें।