Margashirsha Amavasya 2024: राशि के अनुसार करें इन चीजों का करें दान, नोटों से भर जाएगी तिजोरी

मार्गशीर्ष अमावस्या धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन गंगा स्नान, पितरों का तर्पण और पूजा-अनुष्ठान से जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही विभिन्न राशियों के लिए विशेष दान जैसे ऊनी वस्त्र, सफेद वस्तुएं, चीनी, चावल आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 05:43:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 05:43:59 PM (IST)

मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन चीजों का दान करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो विशेष रूप से दान-पुण्य और श्रद्धा का प्रतीक है। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन को विशेष रूप से तर्पण, श्राद्ध और पवित्र कार्यों के लिए माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान कर पूजा-पाठ करना चाहिए। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर जरूरतमंदों को दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि के अनुसार क्या दान करें, जिससे आपको ज्यादा लाभ मिल सके…

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को ऊनी वस्त्रों का दान करना चाहिए, जिससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, चावल या कपड़े दान करने से सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए, जो जीवन में शांति और संतुलन लाता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को चीनी का दान करना चाहिए, जिससे जीवन में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए, जो सफलता और बल में वृद्धि करता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को साबुत उड़द का दान करना चाहिए, जिससे ग्रह दोष दूर होते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को चावल का दान करना चाहिए, जो जीवन में सुख और वैभव लाता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को गुड़ का दान करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को शहद का दान करना चाहिए, जो जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली लाता है।

मकर राशि: मकर राशि वालों को तिल का दान करना चाहिए, जिससे हर प्रकार के विघ्न दूर होते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द का दान करना चाहिए, जिससे शांति और मानसिक स्थिरता मिलती है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को केला का दान करना चाहिए, जो विशेष रूप से ऐश्वर्य और संपत्ति के योग बनाता है।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन