झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, जिससे राज्य की राजनीतिक दिशा तय हो सकती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 13 Nov 2024 07:59:48 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 13 Nov 2024 08:31:42 AM (IST)
HighLights
- झारखंड में पहले चरण के मतदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- 43 विधानसभा सीटों पर 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान
- पहले चरण में दांव पर चंपई सोरेन जैसे दिग्गजों की किस्मत
एजेंसी, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर शाम 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 1.37 करोड़ वोटर्स के हांथ में 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला है। इसमें 43 महिला उम्मीदवार हैं, और 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में से 20 पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।
इसी फेज में कई वीवीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत चुनाव में दांव पर लगी हुई है। उनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनके बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू का है।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के भी भविष्य का फैसला इस पहले फेज में ही होगा। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी।
2019 में पहले फेज की इन सीटों का ये था हाल
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछली बार इन सीटों पर यूपीए (वर्तमान आईएनडीआईए) ने एनडीए को पटखनी दी थी। 2019 में हुए चुनावों में यूपीए ने इन 43 में से 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एनडीए केवल 14 सीटों तक सीमित रहा था। दूसरे चरण में 38 सीटों पर चुनाव होंगे, जहां यूपीए ने 22 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहा था। एनडीए सिर्फ 14 सीटों पर ही सिमट गया था। इन आंकड़ों को देखते हुए इस बार भी कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
पहले चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान
पहले चरण में बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।