Jhansi Hearth Information: झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 8 नवजात शिशुओं की मौत

Jhansi Hearth Information: झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 8 नवजात शिशुओं की मौत

वॉर्ड की खिड़की का काँच तोड़कर फायर ब्रिगेड कर्मी अन्दर पहुँचे और 8 बच्चों को बाहर निकाला, जो बुरी तरह झुलसे हुए थे।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 12:04:42 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Nov 2024 12:07:58 AM (IST)

एजेंसी, झांसी। शुक्रवार की रात आग ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज ने कहर बरपाया। अचानक आग लगने से निक्कू वॉर्ड में भर्ती 8 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। इनकी संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। सेना ने मोर्चा सँभाल लिया है।

मेडिकल कॉलिज के निक्कू (न्यू बोर्न इण्टेसिव केयर यूनिट) वॉर्ड में लगभग एक दर्जन बच्चों को गहन चिकित्सा में रखा गया है। रात लगभग 11.40 बजे वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और मुख्य द्वार धुएँ से ढँक गया, जिस कारण कोई अन्दर नहीं जा पा रहा था। वॉर्ड की खिड़की का काँच तोड़कर फायर ब्रिगेड कर्मी अन्दर पहुँचे और 8 बच्चों को बाहर निकाला, जो बुरी तरह झुलसे हुए थे। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की मौत हो गयी थी, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी। यही नहीं कई बच्चे झुलस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए सेना के जवानों ने मोर्चा सँभाल लिया है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन