Costs For Gold And Silver Right now: अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 1519 रुपए सस्ता मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 75 हजार 321 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 2554 रुपए की कमी आई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 02:04:35 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 12 Nov 2024 02:04:35 PM (IST)
HighLights
- 12 नवंबर को सोने की कीमत में कमी आई है।
- 11 नवंबर के रेट से 1519 रुपये सस्ता मिलेगा सोना।
- चांदी का भाव 88305 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। सोने में इनवेस्ट एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह रिस्क फ्री रिटर्न की गारंटी देता है। भारत में त्योहार के सीजन में सोने की खरीददारी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में आपके लिए सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 12 नवंबर को सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 15190 रुपये की कमी आई है।
12 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 75 हजार 321 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 11 नवंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 1519 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 88 हजार 305 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 11 नवंबर से 2554 रुपये की कमी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 11 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 76840 रुपये थी। 12 नवंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 75321 रुपये हो गई है। 11 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90859 रुपये थी। 12 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88305 रुपये हो गई है।
12 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75019 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 68994 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56491 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44063 रुपये हो गई है।
भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव
लखनऊ (Gold Value In Lucknow) | 75440 |
इंदौर (Gold Price In Indore) | 75340 |
मुंबई (Gold Value In Mumbai) | 75340 |
जयपुर (Gold Price In Jaipur) | 75480 |
दिल्ली (Gold Value In Delhi) | 75440 |
कानपुर (Gold Price In Kanpur) | 75440 |
मेरठ (Gold Price In Meerut) | 75440 |
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।