भोपाल में युवक ने शादी करने का झांसा देकर दलित युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बरखेड़ा पठानी की रहने वाली एक दलित युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसने महिला थाने ने शिकायत दर्ज की साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप भी लगाया है। महिला आरोपित के संपर्क में पिछले दो सालों से है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 02:49:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 02:49:50 PM (IST)

दुष्कर्म पीडित की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 20 वर्षीय युवती बरखेड़ा पठानी में रहती है।
  2. दो साल से युवक उसे शादी का झांसा दे रहा है।
  3. शादी से इंकार करने पर थाने में दर्ज कराया मामला।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में एक युवती से शादी करने का झांसा देकर एक युवक करीब दो साल से उसकी दुष्कर्म कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित युवक पर मामला दर्ज कराया। अभी तक पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार नहीं किया है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती बरखेड़ा पठानी में रहती है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मुकेश विश्वकर्मा से हुई थी। इस दौरान आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसके बाद से वह लगातार उसका शोषण कर रहा था।

अभी कुछ दिन पहले उसने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी जाति को लेकर भी अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन