डिजिटल अरेस्ट की बढ़त घटनाओं के देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने कमर कस ली है। आरोपितों के तार दिल्ली-मुंबई से जुड़े होने की संभावना ज्याद है, इसलिए पुलिस इसकी जांच कर रही है।
By prashant vyas
Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 12:58:04 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 15 Nov 2024 12:58:04 PM (IST)
HighLights
- काल डिटेल, लोकेशन, बैंक खातों की जानकारी खंगाली जा रही है
- पुलिस तमाम पहुलओं पर जांच कर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेगी।
- एक टेलीकाम इंजीनियर से साइबर ठगी प्रयास कर रहे थे बदमाश।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के एक टेलीकाम इंजीनियर से साइबर ठगी के प्रयास में उसे छह घंटे तक डिजीटल अरेस्ट करने वाले आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस ने पाया है कि ठगों के तार दिल्ली-मुंबई से जुड़े हैं, जिसके बाद पुलिस उनकी काल डिटेल, लोकेशन और बैंक खातों से संबंधित जानकारी खंगालने में जुटी है।
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्य आरोपितों की लोकेशन दिल्ली और मुंबई दो शहरों के आसपास की लोकेशन की ओर इंगित कर रहे हैं। पुलिस तमाम पहुलओं पर जांच कर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेगी।
बता दें बुधवार को बजरिया इलाके में एक टेलीकाम इंजीनियर से साढ़े तीन लाख रूपये की साइबर ठगी का बदमाशों ने प्रयास किया था। इसके लिए इंजीनियर को छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया गया था। बाद में पुलिस की सहायता से उसे ठगी से बचाया गया।