भाजपा का आरोप है कि उमर अब्दुल्ला सरकार द्वारा आर्टिकल 370 की बहाली की बात करना देश के साथ धोखा है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों का कहना है कि राज्य को आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए हटाए जाने से नुकसान हो रहा है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 11:03:57 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 07 Nov 2024 02:49:15 PM (IST)
HighLights
- जम्मू-कश्मीर में जारी विधानसभा का पहला सत्र
- पास हुआ था विशेष राज्य का दर्जा देने वाला प्रस्ताव
- आज खुर्शीद अहमद शेख ने 370 की बहाली की मांग
ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ। हंगामे की वजह था- एक दिन पहले पारित हुआ जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का प्रस्ताव देने वाला विधेयक। इस बीच, गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो इंजीनियर रशीद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक शेख खुर्शीद ने ‘आर्टिकल 370 का वापस लाओ’ वाला पोस्ट दिखाया।
इसके बाद भाजपा के विधायक भड़क गए। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीकर ने खूब कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में मार्शल बुलाकर विधायक को दूर किया गया। हंगामा नहीं थमा, तो सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कल प्रस्ताव की चिंगारी, आज ऐसे भड़की आग
- हंगामे की पृष्ठभूमि बुधवार को रख दी गई थी, जब उमर अब्दुल्ला सरकार ने संख्या के दम पर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला प्रस्ताव पारित कर दिया।
- इसके बाद गुरुवार को विधायक शेख खुर्शीद ने सदन में एक पोस्टर लहराया, जिस पर लिखा था कि आर्टिकल 370 और 35A बहाल होना चाहिए।
- भाजपा के विधायक यह पोस्टर देखकर भड़क गए। भाजपा विधायकों ने यह पोस्टर छीनने और फाड़ने की कोशिश की। इसके साथ ही विधायकों में हाथापाई शुरू हो गई।
- स्थिति बेकाबू हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाए। मार्शलों ने भाजपा के विधायकों को पकड़-पकड़ कर बाहर करना शुरू कर दिया। कुछ को घसीटा भी गया।
- इस दौरान कुछ विधायक घायल भी हो गए। सदन में शांति स्थापित नहीं हुई, तो अध्यक्ष ने कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। विधायकों ने सदन के बाहर आकर बयानबाजी की।
भारत को तोड़ने की कोशिश: स्मृति ईरानी
आर्टिकल 370 कभी वापस नहीं होगी। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कम हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन के दल भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यही कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का असली चेहरा है। – स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
भाजपा वालों आर्टिकल 370 से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। जम्मू को बर्बाद कर दिया है। यह खुद भी चाहते हैं कि 370 बहाल हो। – नजीर अहमद कुरैशी, नेशनल कॉन्फ्रेंस
भाजपा का आरोप है कि उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का एजेंडा बहाल करना चाहती है। सरकार ऐसे कितने ही प्रस्ताव ले आए, हम पास नहीं होने देंगे।
#WATCH | Srinagar: Session of J&Ok Meeting resumes after it was briefly adjourned following a ruckus when Engineer Rashid’s brother & Awami Ittehad Get together MLA Khurshid Ahmad Sheikh displayed a banner on the restoration of Article 370.
Marshals took a number of Opposition MLAs of the… pic.twitter.com/cIxIPfpjRh