इंदौर तेल तिलहन बाजार: सोया तेल में आपूर्ति तंग होने से भाव मजबूत, ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकी

Businessइंदौर तेल तिलहन बाजार: सोया तेल में आपूर्ति तंग होने से भाव मजबूत, ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकी

व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार मजबूत रहने और बिकवाली कमजोर होने से भाव जल्द टूटना मुश्किल है। अगले सप्ताह से भारतीय बाजारों में ग्राहकी का दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल सोया तेल में बड़ी मंदी की उम्मीद कम नजर आ रही है।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 07:38:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 05 Oct 2024 07:39:53 PM (IST)

इंदौर बाजार में सोयाबीन तेल के अपडेट भाव।

HighLights

  1. शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड पर सोयाबीन वायदा शुक्रवार को गिर गया।
  2. व्यापारियों को अगले सप्ताह उत्तरी ब्राजील में लाभ की उम्मीद है।
  3. इसके साथ ही डालर में तेजी ने अमेरिकी निर्यात को कमजोर किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सोयाबीन तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने लगी है। हालांकि बाजार में भाव पर असर नहीं पड़ रहा। आवक में कमी के कारण सोया तेल में मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है। शनिवार को सोयाबीन तेल शुक्रवार के बंद भाव 1270-1275 रुपये प्रति दस किलो पर ही स्थिर रहा।

इधर, सोयाबीन में भी प्लांटों की लेवाली जोरदार रहने और पर्याप्त आवक नहीं होने से भाव में सुधार जारी रही। ब्राजील में बारिश की प्रतीक्षा कर रहे व्यापारियों के कारण सीबाट सोयाबीन में गिरावट आई है।

शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड पर सोयाबीन वायदा शुक्रवार को गिर गया क्योंकि व्यापारियों को अगले सप्ताह उत्तरी ब्राजील में लाभकारी बारिश की उम्मीद है और डालर में तेजी ने अमेरिकी निर्यात को कमजोर कर दिया।

सीबाट नवंबर सोयाबीन 8-1/4 सेंट की गिरावट के साथ 10.37-3/4 डालर प्रति बुशल पर बंद हुआ। सबसे अधिक सक्रिय दिसंबर सोयामील 2.00 डालर की गिरावट के साथ 330.50 डालर पर बंद हुआ।

दिसंबर सोया तेल 0.56 सेंट की तेजी के साथ 43.97 सेंट प्रति पाउंड पर बंद हुआ। सरसों निमाड़ी (बारीक) 6000-6050 एवरेज सरसों बारीक 5800-5900 राइडा 5800-6000 टोली 4300-4350 सोयाबीन 4600-4650 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल- मूंगफली तेल इंदौर 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1520 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1270-1275 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1210 इंदौर पाम 1370 मुंबई सोया रिफाइंड 1280, मुंबई पाम तेल 1280, सोया डीगम 1160 राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 1250 रुपये प्रति दस किलो के भाव बताए गए।

प्लांट सोयाबीन भाव- अवी उज्जैन 4650 बैतूल सतना 4750 धानुका नीमच 4770 धीरेंद्र नीमच पुराना 4775 दिव्य ज्योति पचोर 4700 हरिओम मंदसौर 4750 केएन एग्री इटारसी 4650 आइडिया लक्ष्मी देवास 4665 खंडवा आइल 4685 मित्तल देवास 4700 एमएस साल्वेक्स 4675 नीचम प्रोटीन देवास 4725 पतंजलि फूड 4600 प्रकाश 4650 प्रेस्टीज देवास 4650 रामा फास्फेट, धरमपुरी 4550 सांवरिया इटारसी 4700 महेश आइल रिफाइनरी 4600, सालासर 4650 सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4625 सतना साल्वेंट 4601 सूर्या फूड मंदसौर 4650 वर्धमान अंबिका कालापीपल 4675 वर्धमान अंबिका जावरा 4725 विप्पी 4680 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2300 देवास 2300 उज्जैन 2300 खंडवा 2275, बुरहानपुर 2275, अकोला 3650 रुपये।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles