Janhvi’s rumoured boyfriend noticed at Anant-Radhika’s Garba night time | अनंत-राधिका की गरबा नाइट में दिखे जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड: आज शाम होगी संगीत सेरेमनी; परफॉर्म करने मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीती रात कपल ने परिवार और खास दोस्तों के साथ गरबा नाइट सेलिब्रेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फंक्शन एंटीलिया में हुआ और इसे अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने आयोजित किया था।

इस फंक्शन में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अपने भाई वीर पहाड़िया के साथ पहुंचे थे। शिखर ने इस खास मौके पर ‘चोगाड़ा तारा’ गाना गाकर समा बांधा।

इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी स्पॉट किया गया।

गाना गाते दिखे शिखर पहाड़िया।

गाना गाते दिखे शिखर पहाड़िया।

आज शाम को संगीत सेरेमनी होगी। इस सेरेमनी मुंबई के ब्रांदा स्थित NMACC में आयोजित किया गया है।

संगीत सेरेमनी का यह कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है।

संगीत सेरेमनी का यह कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं। इसके लिए वे आज सुबह मुंबई पहुंचे। द फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन ने 83 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

जस्टिन बीबर को आज सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

जस्टिन बीबर को आज सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

रिहाना और कैटी पेरी के गाने बजाए जाएंगे
संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को रीप्रेजेंट किया जाएगा। परफॉर्मेंस में भी कपल की लव स्टाेरी की झलक देखने को मिलेगी। बताया जाएगा कि दोनों कब, कहां और कैसे मिले और कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा।

वहीं इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो सेरेमनी में बॉलीवुड गानों से लेकर राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजने वाले हैं। इस फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स भी परफॉर्म कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अंबानी परिवार ने इस साल मार्च में जामनगर में अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया था। वहीं, दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर हुआ, जिसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ रखा गया था।

अंबानी परिवार ने इस साल मार्च में जामनगर में अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया था। वहीं, दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर हुआ, जिसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ रखा गया था।

3 जुलाई को एंटीलिया में मामेरु रस्म के लिए पूरा परिवार एक साथ नजर आया। इस सेरेमनी में भी परिवार के अलावा कपल के खास दोस्त मौजूद रहे।

नीता अंबानी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं।

नीता अंबानी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं।

बेटे और दामाद के साथ दिखे मुकेश अंबानी।

बेटे और दामाद के साथ दिखे मुकेश अंबानी।

जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया था।

जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया था।

फंक्शन में मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की थी।

फंक्शन में मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की थी।

जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन चलेगा जश्न
बताते चलें कि 12 जुलाई को ग्रैंड वेडिंग के बाद अगले दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा जिसमें दुनियाभर के वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे।

अनंत-राधिका की शादी के कार्ड के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

अनंत-राधिका की शादी के कार्ड के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

अंबानी परिवार ने जरूरतमंद लोगों की शादी करवाई
इस शादी से पहले रविवार को अंबानी परिवार ने एक सामूहिक विवाह करवाया है, जिसमें उन्होंने अपने खर्च पर एक बड़े स्तर पर जरुरतमंद लोगों की शादी करवाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड में चांदी का मंदिर:अंदर सोने की मूर्तियां और हैंड रिटन लेटर, 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Workforce India Victory Parade: टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान मुंबई में कई फैंस घायल, कुछ की हड्डियां टूटी, मौके पर नजर आया ऐसा मंजर

भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन टीम तूफान के कारण टीम बारबाडोस में फंस गई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने टीम को लेने के लिए विशेष विमान भेजा था। गुरुवार सुबह टीम भारत पहुंची थी। शाम को मुंबई में टीम का शानदार स्वागत किया गया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 08:41:13 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 09:09:00 AM (IST)

Team India Victory Parade: टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान मुंबई में कई फैंस घायल, कुछ की हड्डियां टूटी, मौके पर नजर आया ऐसा मंजर
विजय परेड में शामिल हुई लोगों की भीड़

HighLights

  1. भारतीय टीम का मुंबई में भव्‍य स्‍वागत
  2. स्वागत के दौरान मची अफरा-तफरी
  3. लोगों ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Workforce India Victory Parade स्पोर्ट्स डेस्क, मुंबई। 20 वर्ल्ड कप का फाइनल खिताब अपने नाम कर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में पूरी टीम का सम्मान हुआ, यहां टीम को 125 करोड़ रुपये की राशि दी गई। वहीं, मरीन ड्राइव पर टीम खुली बस में ट्रॉफी के साथ निकली, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, साथ ही कई लोगों को सांस लेने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

नहीं संभली स्थिति

मुंबई पुलिस के अनुसार, टीम इंडिया की विजय परेड में बड़ी संख्या में लोग मरीज ड्राइव पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि लगातार भीड़ बढ़ रही थी, पुलिस भी स्थिति नहीं संभाल पा रही थी। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। इससे कई लोगों की हड्डियां तक टूट गई।

#WATCH महाराष्ट्र: टी20 विश्व कप विजय परेड के बाद मुंबई के मरीन ड्राइव पर हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, वहां जमा हुए कई प्रशंसकों की हालत खराब हो गई थी- कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। pic.twitter.com/ThGOPc4XZD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विजय परेड के दौरान कई लोग बेहोश हो भी हुए। इनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि भीड़ बढ़ने से उसका गला घुट गया था। इसे बाद उसे अस्पताल ले जा गया। लोगों ने पुलिस की व्‍यव्‍स्‍थाओं पर भी सवाल उठाए।

naidunia_image

पीएम मोदी से भी मिली टीम इंडिया

स्‍वागत से पहले टीम इंडिया ने कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बात की और उन्हें जीत के लिए बधाई दी।

naidunia_image

बारबाडोस में फंस गई थी टीम

गौरतलब है कि बारबाडोस में आए हरीकैन तूफान के कारण भारतीय टीम वहां फंस गई थी। टीम के साथ ही स्टाफ और खिलाड़ियों के परिवार को मिलाकर करीब 70 लोग बारबाडोस में थे। इसके बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को लेने के लिए स्पेशल विमान भेजा था।

धोनी की कप्तानी में जीता था पिछला वर्ल्ड कप

इससे पहले भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में जीता था। उस समय रोहित शर्मा भी टीम में शामिल थे। वहीं, इस बार भारत ने 17 साल बाद रोहित की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ में टूट रही नक्सलियों की कमर, अबूझमाड़ में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, 5 इनामी नक्सली भी ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कोड़तामेटा क्षेत्र के घमंडी और हिकुलनार जंगलों में 72 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने देशी हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां से कुछ मशीनें, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) के खाली खोखे, होंडा कंपनी का जनरेटर, स्प्रिंग, खाली पाइप सेल मिले हैं।

By Animesh Paul

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 09:25:48 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 09:51:12 AM (IST)

नक्सल डेरे से जब्त जनरेटर, लैपटाप, मिक्सर ग्राइंडर, दवाएं आदि।

HighLights

  1. फैक्ट्री में मौजूद थे शीर्ष नक्सली
  2. मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए घायल
  3. पूछताछ जारी, खुलेंगे राज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। अबूझमाड़ के कोड़तामेटा क्षेत्र के घमंडी व हिकुलनार के जंगल में सुरक्षा बल ने मंगलवार को 72 घंटे अभियान चलाकर वहां नक्सलियों के हथियार बनाने के अस्थायी डेरे को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस डेरे में नक्सलियों के शीर्ष स्तर के केंद्रीय समिति के नेता सोनू उर्फ भूपति, कोसा व माड़ डिविजन की प्रभारी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य माड़ डिवीजन की सचिव रनिता उर्फ जयमति सहित 70 से 80 नक्सली उपस्थित थे, पर सुरक्षा बल के आने की भनक लगने के बाद वे वहां से भाग खड़े हुए। पीछे रह गए टीम के साथ सुरक्षा बल की मुठभेड़ हुई है।

पुलिस के अनुसार नक्सल डेरे से मिले लेत मशीन, बीजीएल(बैरल ग्रेनेड लांचर) के खाली खोखे, होंडा कंपनी का जनरेटर, स्प्रिंग, खाली पाइप सेल व अन्य मशीनों से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस डेरे का उपयोग नक्सली देशी हथियार बनाने के लिए करते थे। मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने पांच नक्सलियों को मार गिराया था, जिनकी पहचान केंद्रीय समिति सदस्य के सुरक्षा सदस्य के रुप में हुई है। मारे गए सभी नक्सली पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी कंपनी नंबर एक के सदस्य थे। तीन घायल नक्सली को भी सुरक्षा बल ने घटनास्थल से पकड़ा है।

घटनास्थल के अलग-अलग स्थानों से एक 303 रायफल, दो 315 बोर रायफल, दो मजल लोडिंग रायफल, एक बीजीएल लांचर, छह बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान मिले हैं। घटनास्थल में खून के धब्बे दिखाई दिये हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सली घायल अथवा मारे गए हैं। वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुए विभिन्न मुठभेड़ में कुल 136 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसमें सर्वाधिक जिला बीजापुर- 51, कांकेर-34 व नारायणपुर- 31 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। naidunia_image

मारे गए नक्सली पर आठ-आठ लाख का ईनाम

पुलिस के अनुसार मारे गए सभी नक्सली पीएलजीए कंपनी नंबर एक व केंद्रीय समिति सदस्य के सुरक्षा टीम में थे। सभी नक्सली आठ-आठ लाख रुपये सहित कुल 40 लाख रुपये के ईनामी थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान राकेश उम्र 35 वर्ष, कोंडा तोगड़ा उम्र करीबन 30-35 वर्ष, एडमा वड्डे उम्र 40 वर्ष, कमलू वड्डे उम्र 40 वर्ष, फरसा तुमड़ा उम्र 30 वर्ष के रुप में हुई है।

घायल नक्सली पकड़ाये, खोलेंगे भेद

पुलिस के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के नीयत से दो आइईडी विस्फोट किया और घात लगा कर सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की है। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षा बल ने घेराबंदी कर तीन नक्सली गोर्रा वड्डे निवासी घमंडी, बुद्धू कुमड़ा निवासी घमंडी, कोसा निवासी घमंडी को पकड़ा है। इसमें गोर्रा व बुद्धु घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए नक्सली कई भेद उजागर कर सकते हैं।

बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने कहा, सुरक्षा बलों ने मानसून में भी क्षेत्र के भौगोलिक विकट परिस्थितियों से निपटते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों से लड़ते हुए नक्सल विरोधी “माड़ बचाओ अभियान” को सफल बनाया गया। यह नक्सलियों के विरूद्ध कड़ा प्रहार है। लगभग 40 वर्ष से माड़ नक्सलवाद हिंसा व भय से ग्रस्त है लेकिन अब यहां के मूलवासी व ग्रामीण हिंसा भय एवं नक्सलवाद से मुक्त माड़ की कल्पना कर रहे हैं। नक्सलियों से अपील है कि शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्य धारा से जुड़े।

UK Election 2024: ऋषि सुनक ने हार स्वीकार की, जानिए कौन हैं कीर स्टार्मर, जो बनेंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री

कीर स्टार्मर खुद को मजदूर पृष्ठभूमि का बताते हैं। वे पेशे से वकील हैं। स्टार्मर ने साल 2015 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और सांसद बने थे। साथ ही उन्होंने लेबर पार्टी में भी काम किया। वकील बनने के बाद उन्होंने मानव अधिकारों के लिए भी कानूनी तौर पर कई लड़ाइयां लड़ीं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 09:43:12 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 09:43:12 AM (IST)

UK Election 2024: ऋषि सुनक ने हार स्वीकार की, जानिए कौन हैं कीर स्टार्मर, जो बनेंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री
कीर स्टार्मर -फाइल फाेटो

HighLights

  1. ब्रिटेन के आम चुनाव के परिणाम घोषित
  2. 131 सीटें ही जीत सकी सुनक की पार्टी
  3. लेबर पार्टी ने 410 सीटों पर दर्ज की जीत

UK Election 2024 एजेंसी, लंदन। ब्रिटेन में हुए चुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लेबर पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 650 सीटों पर हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने 410 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी 131 सीटों पर ही सिमट गई। अब लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

काैन हैं कीर स्टार्मर?

61 वर्षीय कीर स्टार्मर खुद को ‘मजदूर वर्ग की पृष्ठभूमि से बताते हैं। उनके पिता टूल मेकर और मां नर्स थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रीगेट ग्रामर स्कूल से की। वहीं उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की। बताया जाता है कि स्टार्मर अपने परिवार के पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। 1987 में वे बैरिस्टर बने और मानवाधिकार कानूनों की लड़ाई लड़ने लगे।

naidunia_image

स्टार्मर ने बैरिस्टर के तौर पर कैरिबियन और अफ्रीका में मृत्युदंड का सामना कर रहे कैदियों की ओर से भी केस लड़ा। साथ ही मैकडॉनल्ड्स के पर्यावरण संबंधी दावों पर सवाल उठाने के विरोध में पर्चे बांट रहे लोगों को भी कानूनी सहायता की पेशकश की थी। ये लोग मैक्लिबेल कार्यकर्ता थे, जो पर्चे बांटने के बाद कानूनी उलझनों का सामना कर रहे थे।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

स्‍टार्मर ने साल 2015 में उत्तरी लंदन में होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व लेबर नेता जेरेमी कॉर्बिन की फ्रंट बेंच टीम में उनके शैडो ब्रेक्सिट सेक्रेटरी के तौर पर भी कार्य किया। 2019 में जब लेबर पार्टी को हार मिली तो उन्होंने पार्टी नेता पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

डॉक्टर का अपाइंटमेंट छोड़ टीम इंडिया को देखने पहुंची रोहित शर्मा की मां, कहा- कभी नहीं सोचा था…

नई दिल्ली. टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज से विश्‍व विजेता बनने के बाद 4 जुलाई की सुबह सबसे पहले दिल्‍ली में लैंड हुई. राजधानी में रोहित शर्मा एंड कंपनी की मुलाकात पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई. पीएम ने टीम का जमकर हौसला बढ़ाया. इसके बाद टीम इंडिया सीधे फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंची. जहां उन्होंने परेड में हिस्सा लिया और वानखेड़े स्टेडियम पहुंची. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मां भी स्टेडियम में दिखाई दीं. वह अपना अपाइंटमेंट छोड़कर रोहित को देखने आई थी.

रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा,” मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि मैं एक दिन ये दिन भी देखूंगी. रोहित ने टी20 विश्व कप से पहले हमसे बात की थी और उसने कहा था कि वो टी20 क्रिकेट छोड़ देना चाहता है. लेकिन मैंने उससे बस इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो. मेरा डॉक्टर से आज अपाइंटमेंट था क्योंकि मेरी तबियत खराब थी. इसके बावजूद मैं आई क्योंकि मैं इसे सामने से देखना चाहती थी. मैं सच में अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकती.”

जीत के बाद विराट-रोहित के लिए क्या लिखा था?
विश्व कप जीत के बाद रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ दिखाई दे रहे थे. इस फोटो के उपर लिखा था” टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी. कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई. बता दें कि रोहित शर्मा की मां ने यह पोस्ट रोहित के लिए ही किया है. जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया.

FIRST PUBLISHED : July 5, 2024, 09:19 IST

Hathras Replace: घायलों का हाल जानने पहुंचे राहुल गांधी, देर रात मैनपुरी आश्रम पर छापा, ‘भोले बाबा’ अब भी लापता

हाथरस भगदड़ मामले में यूपी पुलिस की जांच जारी है। एफआईआर में सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का नाम नहीं है और पुलिस उसे आरोपी भी नहीं मान रही है, लेकिन उसके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यहां तक कि हाथरस में सत्संग का मुख्य आयोजक भी फरार है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 08:16:39 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 08:16:39 AM (IST)

Hathras Update: घायलों का हाल जानने पहुंचे राहुल गांधी, देर रात मैनपुरी आश्रम पर छापा, ‘भोले बाबा’ अब भी लापता
अलीगढ़ में राहुल गांधी। साथ में कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

HighLights

  1. मंगलवार को हाथरस आश्रम में मची थी भगदड़
  2. कुल 123 लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी
  3. 6 सेवादार गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर इनाम

एजेंसी, हाथरस (Hathras Replace)। हाथरस कांड में यूपी पुलिस की जांच जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों से मिले। नीचे देखिए वीडियो।

यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है।

इसके सात ही, भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अब तक 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस जांच ने पकड़ी तेजी

  • 200 से ज्यादा मोबाइल नंबर रडार पर
  • 20 से अधिक लोग लिए गए हिरासत में
  • 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं SIT ने
  • 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया देव प्रकाश पर
  • 123 लोगों की जान चली गई है हाथरस हादसे में
  • फुलरई गांव में मची थी भगदड़

    गौरतलब है कि फुलरई गांव में गत मंगलवार को करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन में सत्संग का आयोजन किया गया था। सत्संग के बाद बाबा का काफिला जाने को हुआ तो उसके दर्शन करने व चरण रज लेने को भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई।

    Panchayat 3 Binod Ashok Pathak Wrestle Story | Bihar Haryana | 9वीं क्लास में रूई बेचने का काम किया: कम उम्र में सिगरेट-गुटखे की लत लगी थी; पंचायत सीरीज नहीं करना चाहते थे ‘विनोद’ अशोक पाठक

    3 घंटे पहलेलेखक: अरुणिमा शुक्ला और वीरेंद्र मिश्र

    • कॉपी लिंक

    देख रहा है विनोद….

    सीरीज पंचायत के इस छोटे से डायलॉग से विनोद का कैरेक्टर बड़े लेवल पर घर-घर में पॉपुलर हो गया। विनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक को इस बात का अंदाजा नहीं था। वे तो इस सीरीज में काम करना भी नहीं चाहते थे।

    हरियाणा में जन्मे अशोक का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। कम उम्र से ही उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। ऐसी बुरी संगत में भी आ गए थे कि सिगरेट और गुटखे की लत लग गई थी।

    ग्रेजुएशन करते समय अशोक का परिचय एक्टिंग से हुआ और फिर कभी वे खुद को एक्टिंग से दूर नहीं कर पाए।

    इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में पढ़िए पंचायत में विनोद का रोल निभाने वाले अशोक पाठक की संघर्ष भरी कहानी….

    बचपन तंगी में बीता
    परिवार के बारे में अशोक ने कहा, ‘मैं मूल रूप से बिहार का रहने वाला हूं। पिताजी का भरा-पूरा परिवार था, लेकिन बिहार में कमाई का कोई जरिया नहीं था। ऐसे में काम की तलाश में पिताजी हरियाणा के फरीदाबाद आ गए थे। यहीं पर मेरा जन्म हुआ था।

    पिताजी पहले फायरमैन (भट्टी में कोयला फेंकने वाले) का काम करते थे। परिवार में लोग ज्यादा थे, लेकिन उनकी आमदनी बेहद कम थी। इसके बाद उन्हें बॉयलर अटेंडर का काम मिला, लेकिन कमाई कोई खास नहीं बढ़ी।

    मैंने जब से होश संभाला था, पिताजी को संघर्ष करते हुए देखा। पता था कि पढ़ाई तो मैं कर नहीं पाऊंगा क्योंकि इसमें मन नहीं लगता था, इसलिए मैंने कम उम्र से ही कमाने का फैसला किया। हालांकि मां और पिताजी चाहते थे कि मैं पढ़ाई करूं। पढ़ाई ना करने पर कई बार तो मार भी पड़ी थी। स्कूल वाले भी मुझसे परेशान हो गए थे।’

    नशे की लत लग गई थी, कभी रूई बेचते थे
    ‘गांव या शहर में ऐसा बच्चा होता है, जिससे मां-बाप अपने बच्चों को दूर रहने की सलाह देते हैं। अपने एरिया में मैं वो बच्चा था, जिससे बाकी बच्चों को दूर रहने की सलाह दी जाती थी। दरअसल मैं पढ़ता तो था नहीं, लेकिन घर की जिम्मेदारियों को पिताजी के साथ बांटना चाहता था। यही वजह रही कि मेरी दोस्ती कभी हमउम्र लड़कों से नहीं हुई। अपने से उम्र में बड़े लोगों के साथ उठता-बैठता था। ऐसे में मैं कुछ खराब लोगों की संगति में आ गया और सिगरेट-गुटखा की लत लग गई। घरवाले मेरी हरकतों से थक गए थे। तंग आकर उन्होंने मुझे मेरे हाल पर छोड़ दिया था।

    इस वक्त मैंने छोटे-मोटे काम भी करने शुरू कर दिए थे। 9वीं क्लास में मैंने रूई बेचने का काम किया था। रोज 20-20 किलोमीटर साइकिल चला कर रूई बेचने जाता था। फिर मैंने जैसे-तैसे 10वीं पास की। इसके बाद चप्पल की फैक्ट्री में और पेंटिंग का भी काम किया।

    कुछ समय बाद पिताजी पूरे परिवार के साथ हिसार चले गए। वहां पिताजी को जिंदल कंपनी में नौकरी मिल गई थी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बेहतर हुई, लेकिन नौकरी का बहाना करके मैं फरीदाबाद में ही रुक गया। हालांकि कुछ समय बाद मुझे खाने-पीने की दिक्कत होने लगी। ज्यादा दिन भूखे ना रहना पड़े इसलिए मैंने पिताजी से कहा कि मुझे आगे पढ़ाई करनी है और उन्हीं लोगों के साथ रहना है। इसके बाद मैंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई हिसार में की।’

    एक फ्रेम में पेरेंट्स, भाई और बहन के साथ अशोक।

    एक फ्रेम में पेरेंट्स, भाई और बहन के साथ अशोक।

    NSD में एडमिशन न मिलने पर टूट गए थे अशोक
    अशोक ग्रेजुएशन के साथ थिएटर करने लगे थे। 1-2 नाटक करने के बाद वे थिएटर से ऐसे जुड़े कि उन्होंने एक्टर बनने का फैसला कर लिया। इस बारे में अशोक ने कहा, ‘मैं कभी ग्रेजुएशन नहीं करना चाहता था। एक दोस्त ने कहा-कॉलेज लाइफ बहुत खूबसूरत होती है, तुम्हें बिल्कुल जाना चाहिए।

    उसने ही इतने सपने दिखा दिए कि बहुत जद्दोजहद के बाद मुझे एक कॉलेज में एडमिशन मिल पाया। यहां पढ़ाई करने के दौरान मेरा परिचय थिएटर से हुआ। मैंने यूथ फेस्टिवल में पार्टिसिपेट किया, जिसमें मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। पूरी तरह से थिएटर में रमने के बाद मैं NSD से एक्टिंग के गुर सीखना चाहता था। प्राइवेट इंस्टीट्यूट नहीं जा सकता था क्योंकि आर्थिक रूप से उतना मजबूत नहीं था। मैंने 2006 में पहली बार NSD का एंट्रेंस एग्जाम दिया था, लेकिन पास नहीं हो पाया।

    हार-जीत तो लाइफ में होती रहती है, लेकिन इस रिजेक्शन ने मुझे बहुत तोड़ दिया था। मैं बहुत रोया था, डिप्रेशन जैसे हालात हो गए थे। इस कंडीशन में पिताजी का बहुत सपोर्ट मिला। इससे पहले तो वे खुल कर बात नहीं करते थे। तब उन्होंने मुझसे कहा था- तुम परेशान ना हो बाबू। मैं पैसे की व्यवस्था कर देता हूं, तुम मुंबई चले जाओ।’

    मैं मुंबई नहीं जाना चाहता था। NSD में अपना फ्यूचर बनाना चाहता था। पिताजी के ऑफर को ठुकराने के बाद मैंने एक साल तक जिंदल कंपनी में उन्हीं के साथ काम किया। 1 साल बाद मैंने फिर से NSD के लिए अप्लाई किया, लेकिन इस बार भी निराशा ही हाथ लगी।

    2 बार हार मिलने के बाद मैंने मान लिया कि एक्टर बनना किस्मत में लिखा ही नहीं है। अपने इस ख्वाब को छोड़कर मैंने दूसरी कोई नौकरी करने का फैसला कर लिया था। तभी मुझे भारतेंदु नाट्य अकादमी के बारे में पता चला। 2007 में यहां एंट्रेंस देने के बाद एडमिशन हुआ।’

    ‘भारतेंदु नाट्य अकादमी से कोर्स करने के बाद मैंने मुंबई आने का फैसला किया। उस वक्त मेरे पास यहां आने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। पिताजी से भी नहीं ले सकता था। तभी एक शो मिला, जिसे डायरेक्ट करने के बदले मुझे 40 हजार रुपए मिले। उन्हीं पैसों के जरिए मेरा मुंबई आना हुआ।

    यहां आए मुझे 5 दिन ही हुए थे कि मुझे पहला ऑडिशन देने के बाद काम मिल गया। मैंने पहली नौकरी सोनी मैक्स चैनल में की। यहां काम के बदले 2500 रुपए मिले थे। फिर थोड़े दिन बाद मुझे डोमिनोज के ऐड में काम मिला, जिसके लिए मुझे 70 हजार रुपए मिले थे। जब डोमिनोज के ऐड का कॉल आया था, तो मुझे लगा कि कोई दोस्त मजाक कर रहा है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतने बड़े काम का ऑफर मिला है।

    उस वक्त मेरे अकाउंट में इतने पैसे हो गए थे, जितने मैंने पूरी लाइफ में नहीं देख थे और ना ही सोचा था कि कभी इतने पैसे कमा पाऊंगा।

    मुझे मुंबई आए 7 ही महीने हुए थे कि फिल्म बिट्टू बॉस में काम मिल गया। इसमें मैंने ड्राइवर का रोल निभाया था, लेकिन मेरा स्क्रीन टाइम बहुत लंबा था।

    इस फिल्म में काम करके लगा कि अब सब कुछ सेटल हो गया है। आगे की जिंदगी बहुत खूबसूरत बीतेगी, लेकिन इसके बाद भी एक ठोकर मिली। फिल्म बिट्टू बॉस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। जहां से मैंने शुरुआत की थी, वापस वहीं चला गया।

    मुझे अच्छे रोल्स के ऑफर भी आने बंद हो गए। सिर्फ ड्राइवर के रोल ही ऑफर होते थे। 2014 आने तक काम की कमी हो गई। तब मैंने पंजाबी सिनेमा का रुख किया। वहां की जनता ने मुझे अपनाया। 2016 से 2020 तक मैंने पंजाबी सिनेमा में काम किया, जिससे मेरे घर में खाने-पीने की दिक्कत नहीं हुई।

    मैंने सेक्रेड गेम्स, 72 हूरें, रंगबाज और फुकरे रिटर्न्स जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है, लेकिन जिस पहचान का मोहताज था, वो मुझे पंचायत सीरीज से मिली है।’

    पंचायत में काम नहीं करना चाहते थे अशोक
    पंचायत सीरीज का हिस्सा बनने पर अशोक ने बताया, ‘पहला पार्ट देखने के बाद मैं सीरीज और उसकी स्टार कास्ट का फैन हो गया था। मैं बतौर दर्शक ही सीरीज का अगला पार्ट देखना चाहता था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

    जब मेरे पास दूसरे सीजन के विनोद के रोल के लिए ऑडिशन का कॉल आया तो मैं दुविधा में पड़ गया। इससे पहले मैंने इस तरह के कई रोल किए थे। इस वजह से मैं ये किरदार नहीं करना चाहता था। सीरीज की कास्टिंग टीम में मेरे 1-2 जानने वाले थे, जिन्होंने ऑडिशन देने के लिए बहुत जिद की। आखिरकार मुझे ऑडिशन देना पड़ा। सबको मेरा काम बहुत पसंद आया और इस तरह मैं सीरीज का हिस्सा बना।’

    अशोक ने बताया कि उन्होंने इन्हीं दोनों सीन्स का ऑडिशन दिया था, जिसके आधार पर उनका सिलेक्शन हुआ था।

    अशोक ने बताया कि उन्होंने इन्हीं दोनों सीन्स का ऑडिशन दिया था, जिसके आधार पर उनका सिलेक्शन हुआ था।

    अशोक ने आगे कहा, ‘मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि सीरीज में मेरा छोटा सा रोल लोगों पर इतना गहरा इंपैक्ट छोड़ेगा, लेकिन जैसे सीरीज स्ट्रीम की गई, लोगों के बहुत सारे मैसेजेस और कॉल्स आने लगे। मेरा छोटा सा रोल बड़े लेवल पर पॉपुलर हो गया। लोगों का बेपनाह प्यार देख मैं इमोशनल भी हो गया था।

    एक वक्त ऐसा था कि घर के आस-पास के लोग एक्टर बनने पर मजाक बनाते थे। वो लोग कहते थे- अशोक ना तुम दिखते ठीक हो, ना तुम्हारी बॉडी है, एक्टर बनोगे कैसे। वही लोग आज मेरी कामयाबी देख मुझे सम्मान देते हैं और कहते हैं- हमें पता था कि तुम बेहतर काम करोगे।’

    खबरें और भी हैं…
    Monsoon in Gwalior: गर्मी छूमंतर, दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर

    बुधवार को रातभर हुई रिमझिम वर्षा ने गुरुवार को गर्मी को पूरी तरह से छू-मंतर कर दिया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि हल्की उमस का अहसास जरूर हुआ। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। गुरुवार की दोपहर से भी रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही।

    By Priyank Sharma

    Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 08:02:08 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 08:02:08 AM (IST)

    Monsoon in Gwalior:  गर्मी छूमंतर, दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर
    बारिश के दौरान भीगते हुए जाते लोग

    HighLights

    1. नहीं हुए सूरज के दर्शन, 42 मिमी हुई वर्षा
    2. मौसम हुआ कूल कूल, उमस में भी कमी
    3. शुक्रवार को भी मध्य से तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बुधवार को रातभर हुई रिमझिम वर्षा ने गुरुवार को गर्मी को पूरी तरह से छू-मंतर कर दिया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि हल्की उमस का अहसास जरूर हुआ। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। गुरुवार की दोपहर से भी रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही। 24 घंटे के अंदर शहर में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से हवाओं के साथ पर्याप्त नमी आनी शुरू हो गई है। इसके चलते शुक्रवार को भी मध्य से तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

    ग्वालियर-चंबल संभाग पर इन दिनों इंद्रदेव की मेहरबानी बनी हुई है। शहर में बुधवार की देर रात शुरू हुई रिमझिम वर्षा ने तापमान को उठने का मौका नहीं दिया। सुबह साढ़े आठ बजे तक 32.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। वर्षा थमने के बाद भी दिनभर आसमान में घने-काले बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। इसके चलते तापमान भी सिर नहीं उठा पाया।

    स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहर गया। यह औसत से 8.1 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह के समय हवा में नमी 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जो औसत से 31 प्रतिशत अधिक है।

    शाम के समय भी हवा में नमी बरकरार रहते हुए 92 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी औसत से 39 प्रतिशत अधिक है। शाम साढ़े पांच बजे तक 9.3 मिमी वर्षा के साथ कुल वर्षा 42 मिमी दर्ज की गई। वहीं एक जून से अब तक कुल 193.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान, पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण गुजरात में मजबूत मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

    पूर्वोत्तर राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश में सक्रिय चक्रवातीय घेरे तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ आ रही नमी की वजह से शुक्रवार को भी मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।

    Monsoon Replace: भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, गुजरात में सड़कें जलमग्न, असम में अब तक 62 लोगों की मौत

    मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है, ऐसे में कई राज्‍यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पूर्वोत्‍तर के कई राज्‍यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गुजरात में जलजमाव की स्थिति है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अति भारी बारिश, तो कुछ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 08:12:13 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 08:23:36 AM (IST)

    गुजरात और असम में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यवस्‍त।

    HighLights

    1. मप्र में झमाझम बारिश का इंतजार
    2. महाराष्‍ट्र में भारी बारिश की संभावना
    3. अन्‍य राज्‍यों को लेकर IMD का अलर्ट

    Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों भारी बारिश जारी है। इसके चलते कई राज्यों में सड़कें जलमग्न हो गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ से सर्वाधिक असम और गुजरात प्रभावित हैं, जहां न सिर्फ जनजीवन प्रभावित हुआ हैं, बल्कि कई लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को भी बंद करना पड़ा हैं।

    गुजरात में जारी भारी बारिश

    गुजरात में भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत, वलसाड समेत कई शहरों में सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं, लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़, द्वारका, केशोद, वंथली, मेंदरदा, जूनागढ़ शहर, राजकोट, गिर सोमनाथ में भारी बारिश दर्ज की गई है।

    #WATCH | Junagadh, Gujarat: Heavy rainfall causes a flood-like state of affairs in Panchala village of Keshod. pic.twitter.com/OfgL1V6phf

    — ANI (@ANI) July 2, 2024

    असम में भी बाढ़ से बुरे हाल

    इधर, असम से बाढ़ के कारण हालत खराब हो गए। गुरुवार को बाढ़ से 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 62 तक पहुंच गई हैं। जबकि, 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की के अनुसार:

    • राज्य में 29 जिलों में कुल 21,13,204 लोग प्रभावित
    • 57,018 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा
    • ब्रह्मपुत्र, दिगारू और कोलोंग नदी खतरे के निशान से ऊपर

    इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 6 जुलाई तक भारी से अति भारी की संभावना है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र में भी 7 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।

    naidunia_image

    मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल में भी अति भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    Group India Victory Parade: मां तुझे सलाम… रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO, विराट-हार्दिक-रोहित ने घूम-घूमकर गाया

    Group India Victory Parade: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर लौटी टीम इंडिया का गुरुवार को पहले दिल्ली और फिर मुंबई में भव्य स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकटरों का मुंबई में रोड शो हुआ, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए. ऐसा लगा कि पूरी मुंबई क्रिकेट के समंदर में डूब गई है. क्रिकेटर खुली बस में सवार होकर नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे.

    भारतीय क्रिकेट टीम का वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान हुआ. इस दौरान पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था. टीम इंडिया ने ट्रॉफी के साथ मैदान का चक्कर लगाया. इस दौरान स्टेडियम में मां तुझे सलाम गाना बज रहा था. ग्राउंड का चक्कर लगाते हुए पूरी टीम इसे साथ-साथ गा रही थी.