After doing ‘Mirzapur’, there have been some adjustments in life- Lilliput | ‘मिर्जापुर’ के बाद जीवन में कई बदलाव आए- लिलिपुट: बोले- लोग मुझे पहचानने लगे हैं, लेकिन करियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया

21 मिनट पहलेलेखक: उमेश कुमार उपाध्याय

  • कॉपी लिंक

लिलिपुट इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने देवदत्त त्यागी उर्फ दद्दा का किरदार निभाया है। इस किरदार को निभाने से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। लिलिपुट ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

आपने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग कहां की है?

दरअसल ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग किए दो साल हो गए हैं, इसलिए साफ तौर पर याद नहीं है। हां, मुंबई स्थित जोगेश्वरी और उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में किया था। मेरा तो इन्हीं दो जगहों पर शूटिंग शेड्यूल रहा। पिछली बार की अपेक्षा में इस बार ज्यादा सीन हैं। इस बार रोल भी काफी बड़ा है। अब ऑडियंस पर डिपेंड करता है कि वे कैसे लेते हैं। हमारा जो कैरेक्टर है, उसके एक्शन और रिएक्शन हैं। वह अपने दुश्मनों के साथ जिस तरह से पेश आता है, वह उसका अपना अलग ही तरीका है।

पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

पंकज त्रिपाठी बड़े कोऑपरेटिव हैं, इसलिए उनके साथ काम करने में कंफर्टेबल रहा। उनके साथ एक सीन कर रहा था, तब कैरेक्टर की डिलीवरी में अटक गया। दिमाग से उस चीज को निकालने में टाइम लग गया। लेकिन पंकज ने कभी निगेटिव रिएक्शन नहीं दिया। दरअसल, मेरा ज्यादा लंबा डायलॉग था, सो वह सीन करना जरूरी था।

बड़े प्रोडक्शन हाउस से प्रोजेक्ट ऑफर न होने पर क्या कहेंगे?

रीजन मुझे पता नहीं। अगर रीजन पता चल जाए, तब तो हर प्रोडक्शन हाउस में रहता। लोगों से अपील नहीं करता होगा और क्या हो सकता है। जैसे पंकज जी ने सबको अट्रैक्ट कर लिया, उन्हें काम मिला न! शायद हाइट की वजह से ऑफर नहीं आ रहा होगा, जबकि इतने तरह-तरह के रोल करके दिखा दिए, उसके बाद उनको नहीं लगता है, तब क्या किया जा सकता है। यह वक्त और किस्मत की बात है। मैं इतना ज्यादा लोगों से मिलने भी नहीं जाता हूं। अपना काम करता हूं और घर पर रहता हूं। अप्रोच भी मेरी बहुत ज्यादा नहीं है, यह भी वजह हो सकती है कि मैं ही लोगों से काम मांगने नहीं जाता हूं, इसलिए काम नहीं मिलता होगा।

‘मिर्जापुर’ करके फैन फॉलोइंग से लेकर करियर में किस तरह से इजाफा हुआ है?

‘मिर्जापुर’ करने के बाद बहुत ज्यादा ऑडियंस हो गई है। पसंद करने वाले फैन फॉलोइंग की तादाद बहुत बढ़ गई है। अब पब्लिक प्लेस में चलना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि रोक-रोककर लोग फोटो खिंचवाने लगते हैं, प्यार देते हैं, तारीफ करते हैं। यही कमाई है और क्या।

करियर में ऐसा कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया है, क्योंकि इंडस्ट्री से मुझे कोई रिस्पांस नहीं मिला है। हां, बाहर के छोटे और नए प्रोडक्शन वाले लोग जो प्रोजेक्ट बना रहे हैं, वे अपने प्रोजेक्ट में मुझे ले रहे हैं। बहुत ज्यादा फेमस और बड़े प्रोडक्शन हाउस से कोई बुलावा नहीं है। हां, चाहने वालों में परिवर्तन और वृद्धि हुई है, पर इंडस्ट्री से कोई रिस्पांस नहीं है।

Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनेंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें मेष से मीन राशि वालों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: मेष राशिवालों का दिनचर्या बहुत बिजी रहेगी। किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े। मिथुन राशि के जातकों को रिस्क लेने से नुकसान हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से आज (05 जुलाई 2024) का राशिफल जानते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 06:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 06:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 05 June 2024

HighLights

  1. वृषभ राशि के जातकों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
  2. कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी।
  3. वृश्चिक राशि के जातकों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (05 जुलाई 2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशि के जातकों को घरवालों को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कुछ राशि वालों का पार्टनर से अनबन हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वरना मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों के साथ लंबे सफर पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले अपने स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। काम की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। सोसायटी में खोया हुआ मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। इसका आगामी समय में फायदा मिलेगा। परिजनों से चल रहा मन मुटाव दूर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले किसी काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। बैंक से लोन लेने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी। शत्रु आपके सामने झुकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपका दिन सकारात्मक में रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सहयोगी की सहायता प्राप्त होगी। कोई भी लेनदेन संभल कर करें, नहीं तो नुकसान होगा। व्यवसाय में विरोधी से सावधान रहे। पड़ोसी से मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण परेशान और अशांत रहेंगे। आज फास्ट फूड खाने से बचें और वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक राशि

किसी विशिष्ट कार्य के लिए सहयोगियों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों को लंबे समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातक किसी कारण से दबाव महसूस करेंगे। आपके ऊपर गलती न होने पर भी आरोप लगाया जा सकता है। व्यापार में बदलाव आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज के दिन संयम बरतें और शांत रहें। आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। कोई पुराना काम आज आरंभ हो सकता है। नए काम की प्लानिंग अपने दोस्त या पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं। घर या जमीन खरीदने का सौदा कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। सोचे हुए कार्य बिना मेहनत के पूर्ण होंगे। बिजनेस में बड़ी डील पाने में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोस्तों से पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में भी विवाद हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर हाथ से फिसल सकता है। विपरीत लिंग से मिल मिलाप रखना हानि का कारण बन सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Indore Information: युगपुरुष आश्रम में बड़ी संख्‍या में बच्‍चों के बीमार होने का कारण आया सामने, जांच में हुआ ये खुलासा

इंदौर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष आश्रम की जांच के दौरान पता चला कि दूषि‍त पानी भी बच्‍चों के बीमार होने की वजह है। पता चला है कि आश्रम में लंबे समय से बच्‍चे दूषित पानी का ही सेवन कर रहे हैं। आश्रम में दूषित खानपान के कारण ही बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हुए।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 06:53:04 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 06:53:04 AM (IST)

Indore News:   युगपुरुष आश्रम में बड़ी संख्‍या में बच्‍चों के बीमार होने का कारण आया सामने, जांच में हुआ ये खुलासा
बच्‍चों के बीमार होने के बाद आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।

HighLights

  1. दूषित पानी पीने से ही बीमार हुए थे युगपुरुष आश्रम में बच्चे।
  2. युगपुरुष आश्रम के 12 बच्‍चों के हैजा से पीड़‍ित होने की पुष्टि।
  3. बड़ी लापरवाही : पीने के पानी के चार में से तीन नमूने फेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष आश्रम में बच्चों के बीमार होने का कारण दूषित पानी सामने आया है। बच्चों में हैजा की पुष्टि हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम से पानी की जांच के लिए चार नमूने लिए थे। इनमें से तीन नमूने दूषित पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है, लेकिन आश्रम में यही पानी लंबे समय से बच्चों को पिलाया जा रहा था। पानी में ई-कोली बैक्टीरिया पाया गया है। इसमें हैजा के बैक्टीरिया की भी जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार एमजीएम मेडिकल काॅलेज की लैब रिपोर्ट में भी गुरुवार को 12 बच्चों में हैजा की पुष्टि की गई है।

naidunia_image

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए स्टूल के नमूनों में भी 15 वर्षीय एक बच्चे में हैजा की पुष्टि हुई है। इससे पहले बुधवार को भी तीन बच्चों में हैजा की पुष्टि हुई थी। दूषित खानपान के कारण ही बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हुए थे। गुरुवार को भी 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों में हैजा के लक्षण नजर आ रहे हैं।

इनका कहना है

12 बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। भर्ती अन्य बच्चों का उपचार विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

– डाॅ. संजय दीक्षित, डीन, एमजीएम मेडिकल कालेज, इंदौर

VIDEO: रोहित- विराट का विक्ट्री परेड में दिखा ब्रोमांस, खुली बस में एक साथ लहराई ट्रॉफी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली. टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का ब्रोमांस देखने को मिला. दोनों खिलाड़ी ओपन बस में एक साथ नजर आए. दोनों ने एक साथ टी20 विश्व कप ट्रॉफी को लहराकर फैंस को दीदार कराया. रोहित और विराट को लेकर अक्सर मनमुटाव की खबरें आती रही हैं. हालांकि विश्व कप में दोनों खिलाड़ियों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली. रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 में बैटिंग और कप्तानी में मोर्चे से टीम की अगुआई की वहीं विराट ने फाइनल में बेहतरीन पारी खेली. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप दूसरी बार अपने नाम किया.

रोहित (Rohit Sharma) एंड कंपनी गुरुवार को बारबाडोस से स्वदेश पहुंची. दिल्ली लैंड करने के बाद भारतीय टीम ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद शाम को टीम इंडिया की विक्ट्री परेड मुंबई में नरीमन प्वॉइंट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक आयोजित की गई. लाखों की संख्या में लोग अपने हीरो को देखने के लिए मरीन ड्राइव पर एकत्रित हुए. इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा ओपन बस में सबसे आगे आकर एक साथ विश्व कप ट्रॉफी को उठाकर फैंस को दिखाई. कोहली और रोहित को एक साथ देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. रोहित-विराट के ब्रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये फोटो तो आपने सुबह से कई बार देखी होगी… 99% गारंटी है.. आपने इसमें ये चीज मिस कर दी होगी

Natasha stankovic publish amidst stories of rift with Hardik pandya | हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच नताशा की पोस्ट: मुश्किल घड़ी में भगवान पर भरोसा करने की बात कही, बोलीं-‘गॉड आपको कभी अकेला नहीं छोड़ते’

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेंकोविच इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ उनकी शादीशुदा लाइफ को लेकर लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ चुका है हालांकि अब तक हार्दिक और नताशा दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन नताशा इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट जरुर शेयर कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्लिप शेयर की है जिसमें वो मुश्किल घड़ी में भगवान पर भरोसा करने की बात कर रही हैं।

नताशा इस क्लिप में कहती हैं, ‘मैं आप सबसे कुछ शेयर करना चाहती हूं। आज मैं कार में बाइबिल लेकर आई हूं क्योंकि मैं इसे आप सबके साथ पढ़ना चाहती थी। इसमें लिखा है-भगवान हमेशा आपके साथ आगे-आगे चलते हैं, वो आपको कभी अकेला नहीं छोड़ते। जब भी हम कोई बुरी परिस्थिति से गुजरते हैं तो हताश या निराश हो जाते हैं, खोया हुआ फील करते हैं लेकिन भगवान आपके साथ होते हैं। भगवान कभी इस बात से सरप्राइज नहीं होते कि आप पर क्या बीत रही है क्योंकि उनके पास आपके लिए पहले से ही प्लान होता है।’

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी।

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी।

इस वजह से अफवाहों को फिर मिला बल

हाल ही में नताशा और हार्दिक के बीच अलगाव की खबरों को और बल इसलिए मिला है क्योंकि इंडिया के T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नताशा ने हार्दिक के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं की। लोग उम्मीद कर रहे थे कि इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक के लिए पत्नी नताशा कोई पोस्ट शेयर करके उन्हें जरुर बधाई देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इससे पहले भी तलाक की अफवाहों को और हवा तब मिली थी जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हार्दिक के साथ शादी की तस्वीरें हटा दी थीं। फिर कुछ दिन बाद नताशा ने इन तस्वीरों को रीस्टोर करके तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक और नताशा।

बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक और नताशा।

डीजे वाला बाबू से फेमस हुई थीं नताशा

नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘सत्याग्रह’ थी। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू से उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी।

हार्दिक पंड्या की बात की जाए तो उन्होंने 2016 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। हार्दिक टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं।

korba Crime Information: दुकान में सेंधमारी कर शराब की पांच पेटी के साथ नकद की चोरी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही मौके पर डाग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 12:25:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 12:25:45 AM (IST)

HighLights

  1. सर्वमंगला-बरमपुर क्षेत्र में स्थित शराब दुकान में सेंधमारी ।
  2. सेल्समैन व सुपरवाइजर गुरूवार की सुबह दुकान खोली।
  3. चोरी होने के अंदेशा से उन्होंने दुकान में जांच पड़ताल की।

नईदुनिया प्रतिनधि, कोरबा : सर्वमंगला-बरमपुर क्षेत्र में स्थित शराब दुकान में सेंधमारी कर किसी अज्ञात चोर ने देसी शराब की पेटी व नकद रूपये की चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पुलिस के समक्ष की गई है। शराब दुकान के सेल्समैन व सुपरवाइजर गुरूवार की सुबह दुकान खोली, तब उन्हें दुकान के दीवार का पिछला हिस्सा टूटा हुआ दिखाई दिया। चोरी होने के अंदेशा से उन्होंने दुकान में जांच पड़ताल की। साथ ही घटना की जानकारी कुसमुंडा पुलिस को दी। स्थल पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर चोरी का जायजा लिया। सेल्समैन ने बताया कि दुकान से किसी अज्ञात चोर ने देशी शराब की पांच पेटी व लाकर में रखी नगदी रकम पार कर दिया है। चोरी की संपूर्ण घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच कर आगे कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

सूने मकान से डेढ लाख नकद व जेवरात समेत पांच लाख की चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : पावर सिटी कालोनी के एक सूने आवास में चोरों ने घुस कर डेढ़ लाख नकद समेत पांच लाख के जेवरातों की चोरी कर ली। घटना के वक्त परिवार कोरबा इलाज कराने आया था। चोरी की इस घटना से कालोनी परिसर में सुरक्षा के सवाल उठ खड़े हुए हैं।

दर्री थाना अंतर्गत पावर सिटी कालोनी में चोरी की घटना बुधवार की रात हुई। यहां नाथूलाल यादव के मकान में सात साल से किराएदार के रूप में अमितेश राठौर निवास कर रहे है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से इलाज कराने के लिए परिवार समेत इलाज कराने कोरबा आए हुए थे। रात में तेज वर्षा होने की वजह से सभी लोग कोरबा में ही परिचित के यहां रूक गए। सुबह जब घर पहुंचे, तब उन्हें ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा था। घटना की जानकारी उन्होंने दर्री थाना पुलिस को दी।

राठौर ने पुलिस को बताया कि आलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद समेत सोने- चांदी के जेवरात कुल पांच लाख की चोरी हो गई है। कालोनी में कड़ी सुरक्षा के बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इससे कालोनी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। कालोनी की केयरटेकर कमलेश कुमार सरोज ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड भी तैनात किए गए हैं जो लगातार आसपास निगरानी करते रहते हैं।