Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनेंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें मेष से मीन राशि वालों का आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: मेष राशिवालों का दिनचर्या बहुत बिजी रहेगी। किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े। मिथुन राशि के जातकों को रिस्क लेने से नुकसान हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से आज (05 जुलाई 2024) का राशिफल जानते हैं।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 06:00:00 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Jul 2024 06:00:00 AM (IST)
HighLights
- वृषभ राशि के जातकों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
- कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी।
- वृश्चिक राशि के जातकों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 05 June 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (05 जुलाई 2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशि के जातकों को घरवालों को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कुछ राशि वालों का पार्टनर से अनबन हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वरना मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों के साथ लंबे सफर पर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले अपने स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। काम की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। सोसायटी में खोया हुआ मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। इसका आगामी समय में फायदा मिलेगा। परिजनों से चल रहा मन मुटाव दूर होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले किसी काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। बैंक से लोन लेने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी। शत्रु आपके सामने झुकेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपका दिन सकारात्मक में रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सहयोगी की सहायता प्राप्त होगी। कोई भी लेनदेन संभल कर करें, नहीं तो नुकसान होगा। व्यवसाय में विरोधी से सावधान रहे। पड़ोसी से मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण परेशान और अशांत रहेंगे। आज फास्ट फूड खाने से बचें और वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। लेनदेन सोच विचार कर करें।
वृश्चिक राशि
किसी विशिष्ट कार्य के लिए सहयोगियों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों को लंबे समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि
इस राशि के जातक किसी कारण से दबाव महसूस करेंगे। आपके ऊपर गलती न होने पर भी आरोप लगाया जा सकता है। व्यापार में बदलाव आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज के दिन संयम बरतें और शांत रहें। आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। कोई पुराना काम आज आरंभ हो सकता है। नए काम की प्लानिंग अपने दोस्त या पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं। घर या जमीन खरीदने का सौदा कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। सोचे हुए कार्य बिना मेहनत के पूर्ण होंगे। बिजनेस में बड़ी डील पाने में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोस्तों से पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में भी विवाद हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर हाथ से फिसल सकता है। विपरीत लिंग से मिल मिलाप रखना हानि का कारण बन सकता है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

