Rain in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, मध्य में कम तो उत्तर में जमकर बरसेंगे बदला

Latest NewsRain in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, मध्य में कम तो उत्तर में जमकर बरसेंगे बदला

अगले तीन दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में माना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Parag Mishra

Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 07:59:49 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jul 2024 08:01:14 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मानसूनी तंत्र के साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में माना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल के साथ हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और वातावरण भी थोड़ा ठंडा हुआ है। इसके साथ ही कुनकुरी में 5 सेमी, कुसमी में 4 सेमी, कांसाबेल-बीजापुर में 3 सेमी, बारसूर-कटेकल्याण-सुकमा, बसना में 2 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। भले ही जून माह में बारिश कम हुई है,लेकिन जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक है। साथ एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से मणिपुर तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, बिजली गिरने व अंधड़ चलने की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles