Jabalpur Mausam : आज जबलपुर व आसपास के जिलों में झमाझम बरसात, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Latest NewsJabalpur Mausam : आज जबलपुर व आसपास के जिलों में झमाझम बरसात, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

मानसून ने लोगों को राहत दी है, लेकिन अभी भी उमस का तौर खत्म नहीं हो रहा । मौसम विज्ञानिकों ने गुरुवार को जबलपुर और इसके आसपास के जिलों में झमाझम बरसात होने की संभावना जताई गई हैं। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे, नम हवा से वातावरण नमी घुली रही। बादलाें के बीच रूक-रूक कर फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा बना रहा।

By Atul Shukla

Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 08:10:20 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jul 2024 08:10:20 AM (IST)

मानसूनी गतिविधियां तेजी से सकिय लिहाजा आगामी 48 धंटे के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

HighLights

  1. विभाग बोला- मौसमी तंत्र मजबूती संग सक्रिय।
  2. छाए बादलों ने 23 डिग्री पर पहुंचाया तापमान।
  3. अभी भी उमस का तौर खत्म नहीं हो रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सिस्टम सक्रिय है इसी बीच कम दबाव का क्षेत्र बनने से लोकल बादलों के कारण भी कहीं-कहीं खंड-खंड वर्षा हो रही है। रिमझिम वर्षा के चलते वातावरण में नमी घुल गई है। नम हवा से अधिकतम तापमान भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री से कम 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज झमाझम होगी बरसात, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अभी भी उमस का तौर खत्म नहीं हो रहा

मानसून ने लोगों को राहत दी है, लेकिन अभी भी उमस का तौर खत्म नहीं हो रहा । मौसम विज्ञानिकों ने गुरुवार को जबलपुर और इसके आसपास के जिलों में झमाझम बरसात होने की संभावना जताई गई हैं। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे, नम हवा से वातावरण नमी घुली रही। बादलाें के बीच रुक-रुक कर फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा बना रहा।

विभाग के अनुसार मौसमी तंत्र मजबूती के साथ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार मौसमी तंत्र मजबूती के साथ सक्रिय है। इसके प्रभाव से जबलपुर सहित मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा का अनुमान है। पूर्वी बंगाल की खाड़ी से मानसूनी गतिविधियां तेजी से सकिय लिहाजा आगामी 48 धंटे के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल मानसून जिस तरह से मेहरबान है उससे अब तक सीजन में वर्षा का कुल आंकड़ा आठ इंच तक पहुंच गया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles